Back
ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की हत्या: समधी और दो बेटों की गिरफ्तारी
KSKartar Singh Rajput
Mar 03, 2026 10:34:24
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर मुरार थाना पुलिस ने 65 साल के बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में उसके समधी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को इतनी बेरहमी से पीटा था कि दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। यह घटना 20 फरवरी की दोपहर मोहनपुर पुल के नीचे बेहट रोड पर हुई थी। शुरुआत में पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। वही पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। राजेंद्र सिंह गुर्जर किसान थे। उनकी बेटी की शादी पुलंदर गुर्जर के बेटे अनिल गुर्जर से हुई थी। अनिल सीआईएसएफ में जवान है और वर्तमान में बाहर पदस्थ है। आरोप है कि अनिल की अनुपस्थिति में उसका पिता पुलंदर गुर्जर अपने छोटे बेटों रामू और सुनील के साथ मिलकर राजेंद्र की बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस संबंध में राजेंद्र सिंह ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया था। घटना से कुछ दिन पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि बेटी को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो वह FIR दर्ज कराएंगे। जब 20 फरवरी को जब राजेंद्र सिंह बाइक से गांव से ग्वालियर आ रहे थे- 20 फरवरी शुक्रवार की श्याम ससुर बादशाह, ताऊ ससुर पुलंदर उसके बेटे अरविंद, रामू, सुनील, देवर लवकुश, चाचा ससुर मेघसिंह उसके बेटे गौरव ने रायसिंह, रुतविंद के साथ मिल कर राजेन्द्र सिंह को मोहनपुर के पास घेर कर हमला कर दिया और लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट में उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में राजेंद्र सिंह थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। उस समय उनकी हालत सामान्य बताई गई। पर दो दिन बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था और मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही थी। जांच रिपोर्ट में गंभीर चोटे आने पर पुलिस ने जांच रिपोर्ट और बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने पुलंदर गुर्जर, उसके बेटे सुनील गुर्जर, रामू गुर्जर और लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:03:330
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 12:02:590
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 12:02:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:02:360
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 03, 2026 12:02:250
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:02:16Noida, Uttar Pradesh:बिहार से राज्यसभा के उम्मीदवार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार बनाये गये
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 12:02:070
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 03, 2026 12:01:480
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 12:01:220
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 03, 2026 11:50:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 03, 2026 11:50:06Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, UP: होली के त्योहार से पहले एहतियात के तौर पर मस्जिद को तिरपाल और प्लास्टिक शीट से ढक दिया गया।
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 03, 2026 11:49:580
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 03, 2026 11:49:440
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 03, 2026 11:49:320
Report
