Back
गुना नगरपालिका ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग में देशभर में पहला स्थान पाया, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त
KSKartar Singh Rajput
Nov 18, 2025 19:02:17
Morena, Madhya Pradesh
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में गुना देश में नंबर-1; राष्ट्रपति ने नपाध्यक्ष और प्रभारी सीएमओ को दिया राष्ट्रीय सम्मान नपाध्यक्ष-सीएमओ की रणनीति और टीमवर्क से रिकॉर्ड जियो-टैग्ड सिस्टम अपलोड गुना। पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में गुना नगरपालिका परिषद ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मामले में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गुना ने मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगरपालिका को सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और प्रभारी सीएमओ तथा डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री ने मंच पर जाकर ग्रहण किया। नगर पालिका ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्य के मुकाबले रिकॉर्ड सिस्टम स्थापित कर कीर्तिमान कायम किया। इसके लिए निकाय को 40 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त होगी। यह उपलब्धि नगर पालिका के सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और मजबूत नेतृत्व का परिणाम मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गुना के इतिहास में पहली गुना नगरपालिका को राष्ट्रपति पुरस्कार का सम्मान मिला है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MCManish Chaudary
FollowDec 14, 2025 07:52:220
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 14, 2025 07:51:570
Report
ASAmit Singh
FollowDec 14, 2025 07:51:430
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 14, 2025 07:51:140
Report
SDShankar Dan
FollowDec 14, 2025 07:51:060
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 14, 2025 07:50:530
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 07:50:340
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 07:50:060
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 14, 2025 07:49:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 14, 2025 07:48:520
Report
SDShankar Dan
FollowDec 14, 2025 07:48:420
Report
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 14, 2025 07:48:130
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowDec 14, 2025 07:47:500
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 14, 2025 07:47:020
Report