458002
मंदसौर में उफनते नाले में बहे की तलाश जारी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के छायन के समीप उफान पर आए बरसाती नाले में बहे 70 वर्षीय बुजुर्ग का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। कल देर शाम खेत से घर लौटते समय वे नाले में बह गए थे। SDRF की टीम कल रात मौके पर पहुंच गई थी लेकिन अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। आज सुबह पुलिस टीम के साथ बचाव दल ने फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SDM का हॉस्टल किचन निरीक्षण: गंदगी और सड़ी सब्जियों पर नोटिस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गर्ल्स हॉस्टल में एसडीएम की कार्रवाई किचन में मिली गंदगी और सड़ी सब्जियां एसडीएम ने 7 दिन का दिया नोटिस एसडीएम एल. के. खरे ने प्रशासनिक टीम के साथ औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान हॉस्टल के किचन में भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं एसडीएम ने जब किचन का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी का अंबार मिला कई सब्जियां सड़ी हुई थीं और उन पर फफूंदी लगी हुई थी। यह देखकर उन्होंने हॉस्टल संचालक को मौके पर बुलाया और नाराजगी जताते हुए कहा, "क्या आप खुद ऐसा खाना खा सकते हैं? फिर बच्चों को यह खाना कैसे परोसा जा रहा है?0
0
Report
डबरा में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने गर्म पानी उड़ेला, ससुर झुलसे
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में पति-पत्नी के झगड़े ने डबरा में सबको हैरान कर दिया। 14 साल से नशे की लत से परेशान पति पर पत्नी ने खौलता पानी फेंक दिया। पति से कहासुनी में पत्नी ने गैस पर रखे दाल के गर्म पानी को उठाकर पति पर उड़ेल दिया। पानी से पति का गुप्तांग और पैर बुरी तरह झुलस गए। बीच-बचाव करने आए ससुर के पैर भी जल गए घायलों को 112 डायल से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बाद पत्नी मायके वालों के साथ घर का सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वीओ- दअरसल घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहे की है। भूपेंद्र कुशवाह की शादी 14 साल पहले पिछोर मायके की रहने वाली केशकली कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद से ही भूपेंद्र शराब का आदी है। इसी बात को लेकर दोनों में रोज झगड़ा होता था। पत्नी का आरोप है कि भूपेंद्र आए दिन मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था।कल देर शाम फिर इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो केशकली ने गैस पर दाल बनाने के लिए रखा गर्म पानी का बर्तन उठाया और भूपेंद्र पर उड़ेल दिया। खौलते पानी से भूपेंद्र के गुप्तांग और पैर झुलस गए। शोर सुनकर ससुर मन्नू कुशवाह बीच-बचाव करने आए तो उनके पैर पर भी गर्म पानी गिर गया। पुलिस को सूचना दी गई। 112 डायल पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ले गई। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद केशकली अपने मायके वालों के साथ घर का जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके मायके वालों ने पानी फेंककर उसे झुलसता छोड़ दिया और घर से सामान समेटकर चले गए। फिलहाल पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामले की जांच और फरार पत्नी केशकली और उसके मायके वालों की तलाश कर रही है。 बाइट- भूपेंद्र कुशवाह - पीड़ित पति बाइट- मन्नू कुशवाह -ससुर बाइट- संजय शर्मा -सिटी थाना प्रभारी डबरा-0
0
Report
गोरखपुर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; बिहार से यूपी तक सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एसटीएफ और एम्स थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिहार से असलहे लाकर यूपी में बेचने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, दो तमंचे, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और बिना कागजात की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बाद पुलिस अब बिहार की जेल तक पहुंच चुके इस नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है। गोरखपुर में एसटीएफ और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों की तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार किए गए। मुखबिर की सूचना पर माडापार कोनी तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरई पट्टी निवासी सचिन शर्मा, गंभीरपुर निवासी मंजीत कुमार सिंह और गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर बसडीला निवासी सौरभ शुक्ला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो 12 बोर के देशी तमंचे, पिस्टल की मैगजीन, 12 बोर के 10 जिंदा कारतीस, पिस्टल के चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन और बिना वैध कागजात की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे बिहार की जेल में बंद अनुराग कुमार, विक्की और मुजेंश कुमार के संपर्क में थे। उन्हीं के जरिए अवैध हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये और एक देशी तमंचा 12 हजार रुपये में बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई से वे अपने शौक पूरे करते थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने हथियारों की तस्करी की जा चुकी है, किन जिलों में सप्लाई की गई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही बिहार जेल में बंद आरोपियों से इनके संबंधों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। "गोरखपुर में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि बिहार से उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय था। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस गिरोह के तार किन-किन जिलों और किन अपराधियों से जुड़े हैं। यदि जांच में और खुलासे होते हैं तो इस नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
चौरई में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल, अज्ञात वाहन की तलाश
Chhindwara, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों ने गंवाई अपनी जान , 1 युवक घायल उपचार जारी छिंदवाड़ा के चौरई में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई .हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जामसावली से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. रात करीब 10:30 बजे तीनों युवक चौरई के सिद्धिविनायक लॉन के सामने पहुंचे थे. तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंची .पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.0
0
Report
बिलासपुर सराफा महासम्मेलन: डिप्टी सीएम ने जेम्स पार्क और धारा 317 पर सकारात्मक आश्वासन दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ सराफा महासम्मेलन में दिग्गजों का जमावड़ा, डिप्टी सीएम ने जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क और स्वर्ण कला बोर्ड पर दिया सकारात्मक आश्वासन। बिलासपुर में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा और विकास को लेकर मंथन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- अपराधों पर पुलिस ले रही हैत्वरित एक्शन. बिलासपुर के मंगला चौक स्थित रामदेव लॉन में आज छत्तीसगढ़ सराफा महासम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार के दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की स्थापना और बीएनएस की धारा 317 के प्रावधानों में संशोधन की प्रमुख मांगें रखीं, जिस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तत्काल बिलासपुर कमिश्नर से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। वहीं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सराफा व्यापारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बीएनएस की धारा 317 से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग पर भी सकारात्मक विचार करने का वादा किया गया। साइबर सुरक्षा के बढ़ते खतरों को एक चुनौती मानते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में भारत ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह सराहनीय है और साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार लगातार तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर काम कर रही है। इस महासम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति ने व्यापारियों का उत्साह दोगुना कर दिया....... बाइट - विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ शासन बाइट - अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ शासन बाइट - कमल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ (ब्लू कुर्ते में)0
0
Report
भाईचारे से समाज मजबूत, 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार
Jhajjar, Haryana:भाईचारा स्नेह मिलान समारोह में पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री हरियाणा कैप्टन अभिमन्यु. कहा - हरियाणा प्रदेश की 36 बिरादरी में नई चेतना का हो रहा संचार. भावी पीढ़ी के भविष्य को सुधारने के लिए विश्वास और भरोसे के साथ सामाजिक चेतना हो रही जागृत. हर जिले में 36 बिरादरी मिलकर कर रही है भाईचारा सम्मेलन. भाईचारे का मंच केवल सामाजिक है राजनीतिक नहीं. देश और समाज राजनीतिक स्वार्थ से बहुत बड़ा है. समाज की एकता को तोड़ने वाला व्यक्ति देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाने का पाप. सब एक होकर चलेंगे तो 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री का स्वप्न साकार होगा. समाज को सज्जन शक्ति को संग्रहित करके चलना, हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है. समाज साथ खड़ा है तो देश को गुलामी के अंधेरे में गुमनाम नहीं होने देगा. भाईचारा स्नेह मिलन समारोह से सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का हो रहा काम. दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में हुआ समारोह. खाप प्रतिनिधियों, सामाजिक और खेल, व्यापारिक संगठनों ने किया कैप्टन का स्वागत. विधायक राजेश जून, नगर परिषद और जिला परिषद के चेयरमैन भी हुए शामिल.0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम शादी में नाबालिग ने बैग उड़ा दिया, 2 तोले सोना और नकद चोरी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग बच्चे ने चालाकी से बैग उड़ा दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्चा बड़ी ही चतुराई से सोफे पर रखे बैग को अपना निशाना बनाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे की मां ने मेहमानों का स्वागत करने के लिए अपना बैग सोफे पर रखा था, और जैसे ही वह मेहमानों से मिलने आगे बढ़ीं, वहां मौजूद बच्चा अपनी जैकेट बैग के ऊपर डालता है और उसे उठाकर बड़े आराम से वहां से निकल जाता है। पीड़ित परिवार का दावा है कि बैग में 2 तोले सोने के गहने और 1 लाख रुपये नकद थे। हैरानी की बात यह है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बैग चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता देखा गया है।0
0
Report
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में गारमेंट कारोबारी ने आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो में प्रताड़ना का आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला शव मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-3 निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब चार महीने पहले शुरू किया था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। दो साल पहले की थी लव मैरिज परिजनों के अनुसार राहुल ने करीब दो वर्ष पहले ज्योति नाम की युवती से लव मैरिज की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी वजह से वह अलग रहने लगा था। हाल ही में उसने अपनी नई गारमेंट की दुकान भी शुरू की थी। पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप मृतक के परिजन अमित ने आरोप लगाया कि राहुल काफी समय से अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। उनका कहना है कि पत्नी ने राहुल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव में रहने लगा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि राहुल को अपने माता-पिता से मिलने तक से रोका जाता था। इंस्टाग्राम वीडियो में लगाए गंभीर आरोप आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में राहुल ने दावा किया कि वह पत्नी के लिए घर के सभी काम झाडू लगाना, बर्तन साफ करता था, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे मामले दर्ज कराए गए। उसने कहा कि वह लगातार मानसिक तनाव में था। वीडियो में राहुल ने यह भी कहा कि उसके इस कदम के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं तथा उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम होने की बात भी कही। पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
मुजफ्फरनगर के फुगाना वाटर पार्क में 5 साल के बच्चे की मौत, हड़कंप मचा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग वॉटर पार्क में डूबने से 5 वर्ष के बच्चे की मौत, 5 वर्षीय चिंटू की मौत से पार्क में मचा हड़कंप, पिता व चेचर भाई बहन के साथ आया था नहाने, मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जांच पड़ताल जारी, मृतक बच्चे के परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार, फुगाना थाने के श्री देव वाटर पार्क का मामला。0
0
Report
Advertisement
जालौन में हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई; पुलिस जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई;Police जांच जारी0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार खेत में पलटकर एक युवक की मौत, दो घायल
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार कार खेत में पलटी: एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के गोपालपुरा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में परिचालक सीट पर बैठे नीरज पूनिया (निवासी बड़ोली) की मौके पर ही मौत हो गई。 वहीं लोकेश पूनिया (निवासी बड़ोली) और सचिन सदावत (निवासी लीली) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, अलवर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। लोकेश का भी उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देर रात नीरज के ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मणगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एक अभ्यर्थी को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है. परीक्षार्थी ब्लूटुथ डिवाइस से नकल कर रहा था. परीक्षार्थी संदिग्ध गतिविधि देख जांच किया और डिजिटल उपकरण बरामद किया गया. गिरफ्तार अभ्यर्थी का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है जो नवादा जिले का पतहा गांव का रहने वाला है. घटना विपिन हाई स्कूल परीक्षा केंद्र की है. परीक्षार्थी को थाना ले जाया गया है जिसे पूछताछ चल रही है. जिला में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में शराब लदी SUV ने महिला को कुचला, चालक फरार
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के बलथरी गांव में तेज रफ्तार शराब लदी स्कार्पियो ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया। शराब सड़क पर बिखर गई और गाड़ी में भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका की पहचान प्रभुनाथ यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुगंती देवी के रूप में हुई.0
0
Report
सागवाड़ा में रंजिश के चलते चाकुओं से हमला, दो घायल
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ा विधानसभा सागवाड़ा। बाहुबली कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला के अनुसार गामड़ा निवासी प्रार्थी कीर्ति कलाल को उसके फैजल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया कि बाहुबली कॉलोनी में उसके चचेरे भाई गर्व कलाल के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कीर्ति कलाल अपने साथियों विश्वराज सिंह, जयेश सुथार और प्रिंस भाटिया के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पीयूष गोस्वामी, राज गोस्वामी और विश्वास जोशी मिलकर गर्व कलाल के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब कीर्ति और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी पीयूष गोस्वामी ने हाथ में लिए धारदार चाकू से गर्व कलाल के दाहिने हाथ की भुजा पर वार कर दिया। इसके बाद जब जयेश सुथार बीच में आया, तो आरोपी ने उसके पेट पर पीछे की तरफ चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। द्वि दिन पहले स्कूल में हुआ था विवाद। बताया जा रहा है कि घायल गर्व कलाल और पीयूष के बीच दो दिन पहले स्कूल में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने आज योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और शोर-शराबा होने पर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद कीर्ति और उसके साथियों ने दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट आने के कारण जयेश सुथार को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। प्रार्थी कीर्ति कलाल की ओर से सागवाड़ा पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
तोरपा रेफरल अस्पताल में घटिया निर्माण के कारण छत का प्लास्टर गिरा, कार्यदायी संस्था पर कड़े कदम
Khunti, Jharkhand:झारखंड में भ्रष्ट संवेदक और सरकारी बाबू की काली करतूत और लीपापोती कर निर्माण कराने के मामले का उजागर रेफरल अस्पताल तोरपा के नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर में रविवार को हुआ है. 11 करोड रुपए की लागत से रेफरल अस्पताल तोरपा परिसर में शंकर एंड कंपनी के द्वारा अस्पताल भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है. जहाँ स्टाफ क्वार्टर के अंदर नवनिर्मित छत का सीलिंग से प्लास्टर उतरकर फर्श में गिर गया. जिसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़ा हो रहा है। बताया गया कि अस्पताल भवन और स्टाफ क्वार्टर अभी हैंडओवर भी नहीं हुआ. निर्माण कार्य पूरे 3 महीने पूरे हुए हैं. और भवन के जर्जर होने से स्वास्थ्य कर्मी डरे सहमे हुए हैं. उक्त मामले को लेकर रेफरल अस्पताल तोरपा के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनुमिता रानी गंभीरता से लेते हुए निर्माण करा रहे संवेदक को कड़ी फटकार लगाया है. और घटिया निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. तोरपा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुमिता रानी ने बताई कि भवन में आज देखने के लिए घूस ही थे कि अचानक बगल में छठ से प्लास्टर उजड़कर गिर गया. इससे बाल बाल बच गई. अभी इसको हैंडोवर भी नहीं लिए हूं और इस प्रकार का घटना हो तो यह अच्छी बात नहीं है. इसमें अच्छा से निर्माण नहीं किया गया है इसीलिए ऐसी स्थिति आई है।0
0
Report
Advertisement
