icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458002
MANISH KUMAR PUROHITMANISH KUMAR PUROHITFollow23 Jul 2024, 11:19 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमंगढ़ में गोविन्द डोटासरा का जन्मदिन खास बच्चों के साथ मनाया गया

Hanumangarh, Rajasthan:विशेष बच्चों के साथ मनाया पीसीसी अध्यक्ष का जन्मदिन,नवज्योति संस्थान में बच्चों के बीच काटा केक, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए मनाया गया। जंक्शन स्थित नवज्योति मूक बधिर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने विशेष बच्चों के साथ केक काटा। कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। मनीष मक्कासर ने कहा कि गोविन्द डोटासरा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूती मिली है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी पंचायतीराज चुनाव सहित जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता से काम कर रहे हैं। मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर लगातार जनता के बीच आवाज उठाई जा रही है。
0
0
Report

उत्तराखंड: धामी सरकार ने वन्यजीव टकराव मुआवजा को ₹10 लाख तक बढ़ाया

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "हमारा मकसद आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी प्राकृतिक विरासत को बचाकर रखना है। प्रधानमंत्री का 'मिशन LiFE' हमें पर्यावरण की सुरक्षा को अपनी रोज़मर्रा की आदतों का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है। इसी सोच के साथ, हम अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और टेक्नोलॉजी के बीच संतुलन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा मंत्र साफ़ है: हम पर्यावरण और अर्थव्यवस्था, दोनों को बढ़ावा देंगे और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ, यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उन नागरिकों की मदद करें जो वन्यजीवों के साथ टकराव से प्रभावित हुए हैं। इसलिए, हमने इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाओं में दी जाने वाली मुआवज़े की रक़म बढ़ाई है; इसे पहले ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख और बाद में ₹10 लाख किया गया। इसके अलावा, हमने फ़ैसला किया है कि वन्यजीवों के हमले में घायल होने वाले नागरिकों का इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
0
0
Report

पेंड्रा-कारीआम मार्ग पर लगातार दो कोयला ट्रेलर दुर्घटनाओं से भारी जाम

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा पेंड्रा-रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एक ही स्थान पर महज 24 घंटे के भीतर कोयला परिवहन कर रहे दो माल वाहक ट्रेलर वाहनों के दुर्घटनाव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। एक वाहन के पलटने के बाद अगले ही दिन सुबह उसी स्थान के पास सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े ट्रक को कोयला लदे तीसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई... जानकारी के अनुसार, पहला हादसा एक दिन पहले सुबह हुआ था, जब कोयले से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। इसी स्थान पर अगले ही दिन सुबह एक और कोयला लदे वाहन ने सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान ब्रेक डाउन ट्रक के नीचे चालाक और मिस्त्री काम कर रहे थे। अचानक हुई टक्कर से वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मिस्त्री समेत आसपास मौजूद लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। लगातार दो हादसों के बाद पेंड्रा-कारीआम मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बड़े वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए, जबकि कार और छोटे वाहन किसी तरह रास्ता बनाकर निकलते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे वाली जगह पर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक ही स्थान पर लगातार दो बड़े हादसों के बाद अब इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क पर उचित संकेतक, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए जाने जरूरी हैं।।
0
0
Report
Advertisement

बगहा में घर के अंदर मगरमच्छ घुसा, ग्रामीणों ने साहसी रेस्क्यू किया

Bagaha, Bihar:बड़ी ख़बर बगहा से आ रहीं है जहाँ ठकराहा प्रखंड अंतर्गत भवानी टोला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रिहाइशी इलाके में घर के अंदर अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। दरअसल गंडक नदी में आईं बाढ़ के बाद वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व समेत नदी से वन्य प्राणियों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश लगातार जारी है जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं वहीं वन विभाग नें ऐसे कोई जीव जंन्तु दिखने पर फ़ौरन सूचना देने की अपील किया है। घर के अंदर खतरनाक जलीय जीव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई । घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि घंटों बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसी आपात स्थिति और लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खुद ही सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफ़ल रेस्क्यू किया गया ۔ मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है । बतादें की वन विभाग की टीम नें बाद में पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया।
0
0
Report

दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा अब पिंक सहेली कार्ड से

New Delhi, Delhi:आज 1 अक्टूबर गुरुवार से दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर करने हेतु पारंपरिक कागजी पिंक टिकट पूरी तरह बंद हो गए हैं और अब केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।आज से बसों में मुफ्त यात्रा जारी रखने के लिए महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना कार्ड के यात्रा करने पर सामान्य किराया देना पड़ सकता है। वही गोविंदपुरी स्थित बस स्टैंड पर खड़ी महिलाओं से Zee Media की टीम ने यात्रा के बारे में पूछा तो पता चला कई महिलाओं के पास अभी दिल्ली सरकार का महिला पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं है जिसके कारण उन्हें पैसे देने पड़ रहे हैं, वहीं कुछ महिलाओं ने अपना स्मार्ट पिंक कार्ड बनवा लिया है जिससे वे मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। प्रीति बताती हैं कि उनके पास अभी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं है और उन्हें जानकारी नहीं है कि आज से बसों में यात्रा मुफ्त कर सकेगी जिनके पास पिंक स्मार्ट कार्ड है; उन्हें अभी यह बात पता चली है कि आज उन्हें पैसे देना पड़ा, लेकिन वे जल्द ही पिंक स्मार्ट कार्ड बना लेंगी। विमला बताती हैं कि उन्होंने पिंक कार्ड बनावा लिया है लेकिन उनकी बहू का अभी पिंक कार्ड नहीं बना है, इसलिए उनका यात्रा मुफ्त हो जाएगा लेकिन उनकी बहू का यात्रा मुफ्त नहीं हो सकेगा; मैं सभी महिलाओं को कह दूंगी कि सभी महिलाएं स्मार्ट पिंक कार्ड बनवा ले। गोविंदपुरी बस स्टैंड पर उतरने के बाद सरिता बताती हैं कि उनके पास पिंक स्मार्ट कार्ड है इसलिए उनका किराया नहीं लगा है, लेकिन जिन महिलाओं के पास नहीं है उनका किराया आज से लग रहा है। मीना देवी बताती हैं कि उनके पास भी पिंक स्मार्ट कार्ड है इसलिए उन्हें भी बस में यात्रा के दौरान पैसा नहीं देना पड़ा और अच्छी सुविधा है, सभी महिलाओं को पिंक कार्ड बनवा लेना चाहिए ताकि उनका बस में किराया न लगे। पारंपरिक पेपर पिंक टिकट की व्यवस्था 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है.दिल्ली की पात्र महिलाएं इसे स्मार्ट कार्ड के रूप में मुफ्त में प्राप्त कर रही हैं। अब तक लगभग 19 लाख से अधिक महिलाएं इसे बनवा चुकी हैं। यदि आपने अभी तक नहीं बनवाया है, तो अधिकृत DTC डिपो या नामित केंद्रों पर जाकर इसे प्राप्त कर सकती हैं। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।यह स्मार्ट कार्ड सिर्फ बसों में ही नहीं, बल्कि मेट्रो और अन्य डिजिटल भुगतानों में भी उपयोगी है।
0
0
Report
Advertisement

तारानगर नेचर पार्क की बदहाली पर कांग्रेस ने जताई आक्रोश

Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर चूरू तारानगर के एकमात्र नेचर पार्क की हालत दयनीय देख-रेख के अभाव में पार्क की बिगड़ी हालत कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता समय रहते समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तारानगर शहर के एकमात्र नेचर पार्क की गंभीर दुर्दशा को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। पार्क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कांग्रेस के पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि यह पार्क नगरवासियों के स्वास्थ्य, प्रातःकालीन भ्रमण और पर्यावरण संतुलन के लिए एकमात्र मुख्य केंद्र है। परंतु उचित देख-रेख और प्रबंधन के अभाव में इसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने समय रहते उक्त समस्या का कोई समाधान नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, असलम मिर्जा, कुंदन सैनी, संजय वाल्मीकि, साजिद टाक, महेन्द्र बुंदेला, बुँदे खां लुहार, सहित कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप: छात्रों ने गोपनीय जांच और सुरक्षा माँगी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की शिकायतों ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग शिकायतें देकर शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रेडक्रॉस की सामग्री नहीं मिलने, अभद्र व्यवहार, धमकी देने, शिकायत दबाने और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना जैसे आरोप शिकायतों में लगाए गए हैं। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों की शिकायत में रेडक्रॉस प्रभारी पर सैनिटरी पैड समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं एक अन्य शिक्षिका पर विद्यार्थियों को डांटने, भेदभावपूर्ण व्यवहार करने और अनुपस्थिति के दौरान कक्षा में ताला लगाने के आरोप हैं। शिकायत में प्राचार्य के कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का भी जिक्र किया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे व्यवहार से उन्हें मानसिक परेशानी होती है और स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report

ग्वालियर-चंबल में मिलावटखोरी पर प्रशासन का एक्शन, खाद्य पदार्थ अमानक पाए गए

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर-चंबल अंचल में मिलावटखोरी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई ने बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की हकीकत सामने ला दी है। दूध से लेकर दही, पनीर, मावा, घी, तेल और मसालों तक जांच में कई खाद्य पदार्थ अमानक पाए गए हैं。 वीओ- दरअसल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसा है। 25 प्रकरणों में 9 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। यानी जिन खाद्य पदार्थों को लोग रोजमर्रा में भरोसे के साथ खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं,उनकी गुणवत्ता को लेकर हुई जांच में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। अब नजर इस बात पर होगी कि प्रशासन की यह कार्रवाई बाजार में मिलावट पर कितना असर डालती है।
0
0
Report
Advertisement

SH 58 पर भीषण हादसा: युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज-चौसा स्टेट हाईवे 58 (SH 58) पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ​मिली जानकारी के अनुसार, उदाकिशुनगंज से चौसा की ओर जा रहे बाइक सवारों को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर चोटों के कारण तड़प रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। ​हादसे में जान गंवाने वाले मृतक युवक की पहचान उदाकिशुनगंज दुर्गा मंदिर स्थित ब्राम्हण टोला निवासी सुनील मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता उदाकिशुनगंज रजिस्ट्री कार्यालय में बतौर कातिब (दस्तावेज नवीस) कार्यरत हैं。 ​जवान बेटे की असामयिक मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे टोले में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ​हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर उदाकिशुनगंज-चौसा मार्ग (SH 58) को जाम कर दिया और यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग करने लगे。 ​मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास ​सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी जांच में जुट गई है。
0
0
Report

रामनगर गोबर्धना थानेदार पर होटल संचालक से मारपीट, जांच के निर्देश

Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVBB VISUAL BYTE PIC FILE PHOTO 0110ZBJ_BAGA_POLICE_R ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से है जहां रामनगर के गोबर्धना डुमरी में थानाध्यक्ष पर होटल संचालक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़ित होटल संचालक ने एसडीपीओ समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लिखित शिकायत के बाद रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है । दरअसल यह पूरा मामला बीते 25 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है। ज़ब डुमरी में लक्ष्मी होटल के संचालक अमरदीप कुमार के साथ गोवर्धना थाना पुलिस और SSB के जवान होटल पर नाश्ता और चाय पीने पहुंचे थे। भुगतान के दौरान SSB के जवान से होटल संचालक ने रुपये ले लिए फ़िर क्या बड़ा बाबू भड़ग गए औऱ गाली गलौज क़र दुकानदार की पीटाई क़र दीं । आरोप है कि कुछ देर बाद गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार होटल में पहुंचे और दुकानदार के साथ भद्दी भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की । बताया जा रहा है की गोबर्धना थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट में अमरदीप कुमार की उंगली में चोट लगने का दावा किया गया है। पीड़ित के मुताबिक रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर किया, जहां जांच के दौरान उंगली में फ्रैक्चर की बात सामने आई लिहाजा प्लास्टर करवाया गया है । इधर घटना के बाद पीड़ित अमरदीप कुमार ने रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की गुहार लगाई है।वहीं, इस पूरे मामले में रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद औऱ निराधार हैं । अब देखने वाली बात होगी की थाना प्रभारी पर लगें दबँगई के मामले में वरिय पुलिस अधिकारी जाँच क़र आगे क्या कार्रवाई करते हैं बहरहाल फ़िलहाल पुलिस के इस अमानवीय हरकक़्त से होटल संचालक समेत दुकानदार डरे सहमे हुए हैं जबकि उसके दुकान में ग्राहकों का आना जाना औऱ बिक्री भी कम हों गया है। बाइट- अमरदीप कुमार,पीड़ित थानाध्यक्ष की पीटाई से जख़्मी बाइट- अर्जुन कुमार साह, परिजन बाइट - सत्येंद्र राम, एसडीपीओ, रामनगर
0
0
Report

सीवान के रघुनाथपुर गोलीकांड: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान के रघुनाथपुर में गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपी सुनील साह और उमेश साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। 30 सितंबर की शाम रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सीवान में इलाज चल रहा है। इस जानकारी की पुष्टि मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी है। एसडीपीओ ने बताया कि 30 सितंबर की शाम बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी। विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल छोटन यादव का सीवान में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुनील साह और उमेश साह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। दोनों आरोपी बेलवार गांव के रहने वाले हैं। इनके पर पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रांसपोर्ट नगर हमला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, अर्थदंड समेत फैसला

Alwar, Rajasthan:ट्रांसपोर्ट नगर जानलेवा हमला मामला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड अलवर के एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने करीब सात साल पुराने जानलेवा हमला मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान कराए गए और 63 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। सरकारी वकील अजीत यादव के अनुसार, 13 अगस्त 2019 को शाम करीब 4 बजे अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में हमला हुआ था। घटना को लेकर परिवादी नवाब खान ने एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके भाई तैयब और कुर्शीद की ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान थी। आरोप था कि जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम करीब 15 से 20 लोगों के साथ दो-तीन कारों में सवार होकर दुकान पर पहुंचे। आरोपियों के पास तलवार, हॉकी और डंडे थे। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने तैयब, कुर्शीद और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान मुबारिक उर्फ मुब्बा ने कुर्शीद पर तलवार से वार किया। कुर्शीद ने तलवार के वार को हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे उसकी उंगली कट गई। इसके बाद आरोपियों ने कुर्शीद और तैयब के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों को बचाने पहुंचे आसपास के लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप था। अभियोजन के अनुसार, दोनों पक्षों की दुकानें ट्रांसपोर्ट नगर में आमने-सामने थीं और घटना से कुछ दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद को हमले की वजह बताया गया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या-3 की न्यायाधीश ज्योति के. सोनी ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ अर्थदंड से भी दंडित किया।
0
0
Report

रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ा, कांग्रेस की राह की अटकलें तेज

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामशरण नौटियाल के पार्टी से इस्तीफे की अटकलों के बाद अब उनका एक बयान सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया है और वह जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करने वाले हैं। मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने ठीक विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले भाजपा को अलविदा कहकर अपनी नई राह तलाश ली है। बता दें कि 2014 में भाजपा का दामन थामने वाले रामशरण नौटियाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और वह पूर्व में कांग्रेस के बैनर तले ही देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुके हैं। 2022 में भाजपा ने उन्हें चकराता विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भाजपा को काफी बढ़त दिलाई थी, लेकिन वह करीब पांच हजार मतों से पराजित हो गए थे। ऐसे में पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले रामशरण नौटियाल ने पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रामशरण नौटियाल ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में साफ कर दिया है कि पार्टी लगातार उनकी अनदेखी कर रही है और कुछ लोग सार्वजनिक मंचों से उनका अपमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने वीडियो बयान में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान का नाम लिए बिना ही इशारों ही इशारों में आरोप लगाया कि कुछ लोग सार्वजनिक तौर पर पार्टी और प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। बहरहाल रामशरण नौटियाल के इस इस्तिफे के बाद चकराता विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं, साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रामशरण नौटियाल जल्द ही कांग्रेस का फिर से हाथ थाम सकते।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top