458001
मंदसौर में गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में सिख पंथ के चतुर्थ गुरु श्री रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। उनके उपदेश आज भी जनमानस में असीम भक्ति, विनम्रता और करुणा का संचार करते हैं। भेदभाव से मुक्त समाज और मानवता की सेवा के लिए उनका संपूर्ण जीवन अनुकरणीय रहा है। इस उपलक्ष्य में आज नई आबादी स्थित गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कीर्तन और लंगर का लाभ लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूपेंद्र यादव ने अलवर के प्रतिनिधियों से स्नेह मिलन कर विकास पर चर्चा की
New Delhi, Delhi:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के आवास पर अलवर लोकसभा क्षेत्र से पंचायत चुनाव में जीतकर आए जिला प्रमुख, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल और उपमहापौर अजय पूनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिल पाए हैं। इन परिणामों को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। हालांकि, चुनाव जीतकर आए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। इस दौरान यादव ने खैरथल-तिजारा जिले के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख इंद्रजीत यादव, थानागाजी प्रधान मीना देवी, मालाखेड़ा प्रधान अंजलि जैन, खेरली-सौखर प्रधान दीपिका जैन और बहरोड़ प्रधान योगेश मेहता को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
धर्म-आधारित राजनीति पर बहस तेज: JDU, कांग्रेस, राजद के आरोप-प्रत्यारोप
Patna, Bihar: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर..JDU ने कहा की भारत विभिन्न मानक पर आगे बढ़ रहा है दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था हम बन चुके हैं स्वाभाविक है हमारा देश विभिन्न धर्म को मानने वाला लोग है.. धर्म धारण का विषय है... अपने-अपने तरीके से इबादत करते हैं विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प है.. इस मिट्टी में पैदा लिए हैं जीवन यापन हो रहा है तो अपने हिसाब से भारत के गौरव गाथा को कहते हैं.. कहने का तरीका अलग हो सकता है लेकिन सबका मकसद यही है देश आगे बढ़े.. बाइट : नीरज कुमार MLC... JDU... कांग्रेस ने कहा की भारत की हर माताओं की जय है। इसमें बोलने और सुनाने वाली क्या आवश्यकता है? केवल सांप्रदायिक राजनीति करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को ऑथराइज्ड समझते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। सीमा पार आतंकवाद पर चुप हो जाते हैं। जब भी बात होती है, म्यांमार के रास्ते असम से होते हुए बिहार में ड्रग्स सप्लाई की, तो चुप हो जाते हैं। नेपाल से तस्करी की जब बात आती है तो चुप हो जाते हैं। जब मणिपुर जल रहा होता है, वहां महिलाओं की इज्जत आबरू लूटी जा रही है तो वहां वे चुप हो जाते हैं। जब कोई भी सेंसिटिव मुद्दा होता है तो महोदय चुप हो जाते और इन मुद्दों पर मुखर हो जाते हैं। बाइट : स्नेहाशीष वर्धान कांग्रेस प्रवक्ता... राजद ने कहा की केंद्र सरकार के मंत्री जनता और जनता के मुद्दे पर, जनता के हितों के और जनता के सवालों पर कार्य कब करेंगे? सिर्फ और सिर्फ भ्रम और धर्म की राजनीति करके लोगों को बरगलाने वाली राजनीति कब तक की जाएगी?भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था में सभी धर्मों के लोगों को अपनी-अपनी धार्मिक परंपरा, धार्मिक रीति-रिवाज और धार्मिक रूप से यह स्वतंत्रता प्राप्त है कि वे अपनी इ ibादत और प्रार्थना करें। लेकिन उसमें भी कहीं न कहीं ये लोग धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाकर भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।इस तरह की स्थिति और परिस्थिति का निर्माण करने वाले केंद्र सरकार के मंत्री यह बताएं कि देश में कब नौकरी और रोजगार की बात होगी? देश में कब भ्रष्टाचार से निजात की बात होगी? देश के लोगों को कब महंगाई से छुटकारा मिलेगा? देश में आम जनों के हितों के लिए कब काम होंगे? देश में विकास के कार्य अवरुद्ध पड़े हुए हैं, उस पर कब चर्चा होगी?कब तक भ्रम और धर्म की राजनीति करके भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने उन कार्यों से जनता को भटकाने का प्रयास करेंगे, जो कभी भी जनता और जनता के हितों में नहीं होता है? भारत के संविधान में यह व्यवस्था है कि सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी धार्मिक परंपरा, धार्मिक रीति-रिवाज और धार्मिक आजादी के साथ इ ibादत और प्रार्थना कर सकते हैं, लेकिन उसमें भी भारतीय जनता पार्टी जिस तरह की राजनीति करना चाहती है, जिस तरह से भ्रम की स्थिति खड़ा करना चाहती है— और भ्रम और धर्म की राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता स्पष्ट रूप से कहीं न कहीं जनता और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। बाइट : एजाज अहमद राजद प्रवक्ता...0
0
Report
हरदोई बुद्ध कथा चंदे के विवाद में भतीजे की हत्या, दूसरा बुजुर्ग घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुद्ध कथा के चंदे पर खूनी खेल! भतीजे ने फावड़े से काटकर चाचा की हत्या की,दूसरे बुजुर्ग पर भी किया जानलेवा हमला हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर हुए विवाद में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। आरोप है कि चंदे की रकम को लेकर नाराज भतीजे ने अपने पारिवारिक चाचा की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कुछ दूरी पर स्थित रतीराम के घर पहुंचा और वहां भी चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला कर दें उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार दो हमलों से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल रतीराम को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक,जयपाल (55) पुत्र राजाराम शनिवार night करीब 10 बजे अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा छत्रपाल चंदा मांगने पहुंचा। गांव में 23 से 27 नवंबर तक बुद्ध कथा का आयोजन हुआ था। मृतक के पुत्र प्रवेश कुमार के मुताबिक, छत्रपाल को पहले ही 4000 रुपये चंदा दिया जा चुका था, लेकिन वह 10 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि छत्रपाल ने सोते समय जयपाल पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह कुछ दूर स्थित रतीराम (65) पुत्र भोला के घर पहुंचा और उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया। जयपाल की wife का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है। family में उनके तीन पुत्र संजय, राजू और प्रवेश तथा दो पुत्रियां लक्ष्मी और अनुराधा हैं। पिता की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।बताया गया कि बुद्ध कथा के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, हत्या के बाद आरोपी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत गुरु रविदास की फोटो पर तिलक किए जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट -- प्रवेश कुमार मृतक का बेटा बाइट -- अखिलेश सिंह एएसपी पश्चिमी हरदोई0
0
Report
Advertisement
फिट इंडिया के 100वें संस्करण की साइकिल रैली से सुजानगढ़ में नशामुक्त जीवन का संदेश
Churu, Rajasthan:चूरू。 सुजानगढ़。 फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर कोतवाली पुलिस द्वारा निकाली गई साइकिल रैली दिया 'फिट रहने और नशे से दूर रहने' का संदेश सुजानगढ़। 'माय भारत' और सुजानगढ़ पुलिस थाना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' के 100 वें संस्करण के उपलक्ष्य में कोतवाली पुलिस द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। थाना परिसर से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। सीआई मुकेश कुमार ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं व नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ नशे की लत से दूर रहने का संदेश देना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों तक भी पहुंचाएं। सीआई मुकेश कुमार ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे, तो बिना किसी डर या झिझक के तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीआई ने सभी नागरिकों से सुजानगढ़ को नशामुक्त बनाने के इस अभियान में सक्रिय सहयोग निभाने की उम्मीद जताई गई। गांधी चौक में संपन्न हुई रैली के दौरान जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। बाइट मुकेश कुमार, सीआई0
0
Report
हापुड़ में नकली पनीर का जखीरा पकड़ा, जेसीबी चलाकर दफन किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में आपकी थाली में जहर परोसने की तैयारी चल रही थी, लेकिन खाद्य विभाग की टीम ने वक्त रहते खेल बिगाड़ दिया। मामला सिंभावली के गांव दतियाना का है, जहां 28 नवंबर की शाम छापा मारा गया। मौके पर मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। टीम ने वहां से करीब 7 क्विंटल तैयार पनीर और रिफाइंड के 4 टिन बरामद किए। पनीर और रिफाइंड के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके बाद करीब 1 लाख 75 हजार रुपये का पनीर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बाइट - चंद्रशेखर मिश्र, सहायक खाद्य आयुक्त, हापुड़0
0
Report
रायगढ़ में गांजे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश: 5.435 किलो गांजा और नकद जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 में दबिश देकर गांजा बिक्री के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मकान से 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 950 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर निवासी मारकंडे यादव और उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ संदिग्ध मकान में दबिश दी।पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से कुल 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से गांजा बिक्री की नकदी 950 रुपये भी मिली। इसके बाद पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
हरमू नदी की सफाई से शहर की सुंदरता और सुरक्षा में सुधार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची की हरमू नदी की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदलती नजर आ रही है। नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। नदी की सफाई के लिए यहां ड्रेन मास्टर मशीन लगाई गई है, जो लगातार गंदगी हटाने का काम कर रही है। वहीं, नदी के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर रंग-रोगन किया गया है, नदी के किनार पत्थर पर पेंट किया जा रहा है, और पौधे भी लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य न सिर्फ हरमू नदी को स्वच्छ बनाना है, बल्कि आसपास के इलाके की खूबसूरती को भी बढ़ाना है। दरअसल, हरमू नदी में गंदगी बढ़ने के साथ-साथ आसपास नशाखोरी की गतिविधियां भी बढ़ गई थीं। ऐसे में नदी की सफाई और इलाके के सौंदर्यीकरण से इन गतिविधियों पर भी लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
NH-43 पर हाईवा-बाइक भिड़ंत, दो की मौत; बिशुनपुर में पसरा शोक
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बिशुनपुर में NH-43 मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ हाईवा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चरचा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
विकासनगर की सिंचाई गूलें गंदे नालों में बदलीं, किसान परेशान
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में सिंचाई की नहरें विभागीय अनदेखी के कारण बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी हैं. किसान हालात से परेशान हैं और उनकी फसलें खतरे में हैं. तस्वीरें विकासनगर के कृषि बाहुल्य जूडली गाँव की हैं. यहाँ करोड़ों रुपए की लागत से बनी सिंचाई गूलें अब क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. नेशनल हाईवे के किनारे होटल और ढाबों के गंदे पानी और सिविर को सिंचाई नहरों में खुलेआम छोड़ दिया गया है. इससे गंदगी के कारण नहरें गंदे नालों में बदल गईं. टूटी गूलों से यह पानी किसानों के खेतों में पहुँचकर फसल बर्बाद कर रहा है. किसानों ने होटल-ढाबा मालिकों और विभाग के अफसरों तक फरियाद पहुंचाई है, लेकिन बदहाल तस्वीरों से लगता है कि अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही.0
0
Report
Advertisement
प Pune- Mumbai कार्रवाई: वन्यजीव शिकारियों के गैंग से चीते की खाल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश के लिए चिंताजनक खबर DRI ने महाराष्ट्र में पकड़ी वन्यजीव शिकारियों की गैंग पुणे और मुंबई में हुई कार्रवाई शिकारियों के पास से मिली चीते की खाल किंग कोबरा का जहर के साथ बाघ, तेंदुए खाल भी बरामद वन्यप्राणी एक्सपर्ट अजय दुबे का बड़ा आरोप.. खुले जंगल में चीते सिर्फ MP के कूनो में हैं.. पिछले महीने भी हुआ था चीते का शिकार.. अब सवाल - चीते का शिकार कब हुआ, कहां हुआ..सरकार स्पष्ट करे.. पूरे मामले की हो CBI जांच.. कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल.. इंटेलिजेंस फेल्योर का लगाया आरोप.. शिकारियों के दुस्साहस की कहानी बताया.. CBI जांच के लिए हाईकोर्ट भी गए.. टाइगर की खाल माधव नेशनल पार्क के गायब टाइगर की भी हो सकती है.. जो पिछले डेढ़-दो साल से गायब है.. अगस्त में आगरा में पकड़ी गई थी बड़ी गैंग.. जिसने कूनो में बड़े पैमाने पर किया था तेंदुओं का शिकार.. पिछले साल भी कूनो और शिवपुरी लैंडस्केप में हुआ था तेंदुओं का शिकार.. इंटर-स्टेट गैंग को पकड़ने की मांग.. कठोर कार्रवाई की मांग..0
0
Report
भोपाल: चलते ट्रैफिक के बीच कपल की किसिंग सीन वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चलती सड़क को बनाया किसिंग सीन बीच सड़क पर किस करते नजर आ रहे कपल इस दौरान सड़क पर कई कार चलती आई नजर स्कूटी पर पीछे बैठा कपल कर रहा था हरकत एक युवक चला रहा था स्कूटी0
0
Report
झालावाड़ के बकानी में सरकारी जमीन बंटवारे पर खूनी संघर्ष, कई घायल
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) घटना: झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर बंटवारे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों और लाठियों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मानपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान लोढ़ाखेड़ा गांव से दूसरे पक्ष के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-भांटो और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। मारपीट में एक पक्ष के बरदीलाल और रामेश्वर गुर्जर घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से राधेश्याम, घनश्याम, राजेंद्र, देवकरण और सोहनबाई घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटें आने के कारण एक पक्ष के बरदीलाल तथा दूसरे पक्ष के राधेश्याम, घनश्याम और देवकरण को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बकानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। सरकारी जमीन के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में मिलावटी पनीर निर्माताओं पर दबिश, 7 क्विंटल पनीर नष्ट
Hapur, Uttar Pradesh:इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चरम पर है और दावतों में पनीर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. इसी मौके का फायदा उठाकर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने में जुटे हैं. हालांकि, जनता की थाली में जहर न परोसा जाए, इसके लिए हापुड़ का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है. बीती रात विभाग की टीम ने सिंभावली क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब पौने दो लाख रुपये कीमत का मिलावटी पनीर नष्ट कराया है. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीती रात करीब थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम दतियाना में एक पनीर निर्माण इकाई पर औचक छापा मारा. छापेमारी में टीम को मौके पर बेहद गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित किया गया लगभग 7 क्विंटल पनीर बरामद हुआ. इसके साथ ही मौके से रिफाइंड के 4 टिन भी मिले, जिससे पनीर में मिलावट का संदेह और गहरा गया. सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम दतियाना, थाना सिंभावली में मिलावटी पनीर बनाया जा रहा है. टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर लगभग 7 क्विंटल पनीर अनहाइजीनिक कंडीशन में रखा मिला और 4 टिन रिफाइंड भी बरामद हुए. संदेह के आधार पर पनीर और रिफाइंड का एक-एक नमूना भरा गया है, और जेसीबी बुलवाकर गड्ढा खुदवाकर करीब 1 लाख 75 हजार रुपये कीमत के पनीर को नष्ट करा दिया गया है. कार्रवाई के दौरान टीम ने जांच के लिए पनीर का एक और रिफाइंड का एक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा है. वहीं, शेष बचे लगभग 698 किलोग्राम संदिग्ध और अस्वास्थ्यकर पनीर को जेसीबी मशीन की मदद से गहरा गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. नष्ट किए गए पनीर की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है. खाद्य विभाग ने इस अवैध पनीर निर्माण इकाई को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है. विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है. साफ है कि शादियों के इस सीजन में मुनाफाखोरी के चक्कर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हापुड़ खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई ने मिलावटखोरों को कड़ा संदेश दे दिया है.0
0
Report
मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर पिता-सौतेली मां ने नहर में धकेली 15-वर्षीय बेटी; बच गई बच्ची
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर हिस्ट्रीशीटर पिता ने सौतेली मां संग बेटी को नहर में धकेला, 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या की कोशिश, मरा समझकर गंगनहर किनारे छोड़कर फरार हुए माता-पिता, झाड़ियों में फंसी बेटी की चीखें सुनकर पहुंची पुलिस, जौली चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बचाई जिंदगी, महिला पुलिसकर्मी की मदद से नहर से निकाली, पिता फैसल व सौतेली मां साया हसीन गिरफ्तार, पीड़िता ने माता-पिता पर लगाए मारपीट के आरोप, भोपा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, पुलिस ने माता और पिता को दोनों को भेजा जेल。0
0
Report
झुंझुनूं: बेटी के ससुराल विवाद के बीच वृद्ध सिपाही सुरेश कुमार की हत्या; तीन गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार हत्याकांड में तीनों आरोपी जेल भेजे बेटी की ससुराल में समझाइश करने पहुंचे थे रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार समझाइश के दौरान दामाद और उसके परिजनों से हुआ था विवाद दामाद, समधी और देवर पर हत्या का आरोप लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला करने का आरोप दामाद होशियार सिंह, पिता मनदरूप और जसवीर गिरफ्तार पीसी रिमांड पूरा होने पर न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में बेटी के वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को सुलझाने और उसे समझाने के लिए ससुराल पहुंचे 60 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद होशियार सिंह, उसके पिता मनदरूप और भाई जसवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रूडरोल गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार बीते रविवार को अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे थे। उनकी बेटी की ससुराल सूरजगढ़-चिड़ावा बाईपास स्थित गांव में है। वे बेटी के वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को सुलझाने और दामाद व उसके परिवर्जनों को समझाइश करने आए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दामाद होशियार सिंह, उसके पिता मनदरूप और भाई जसवीर ने सुरेश कुमार पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सूरजगढ़ थाने पहुंचकर दामाद, समधी और देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। अब रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
