458001
मंदसौर में अनंत चतुर्दशी परंपरा का निर्वहन, झांकियों ने शहर में बिखेरी रौनक
Mandsaur, Madhya Pradesh:अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंदसौर शहर में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद आकर्षक झांकियों का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से निकला, जिसे देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदसौर में अनंत चतुर्दशी की शुरुआत के साथ ही झांकियों का सिलसिला पूरे शहर में देखने को मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NIA ने हरिद्वार निवासी नितु को गिरफ्तार, PNB करेंसी चेस्ट केस में कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामले में कार्रवाई मामले में NIA ने नितु को गिरफ्तार किया उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी नितु अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी- NIA0
0
Report
डीएम तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण में जीएमसीएच की कुव्यवस्था पर कार्रवाई की चेतावनी दी
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया जीएमसीएच का डीएम तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण किया जिससे जीएमसीएच में हड़कंप मच गया अस्पताल के कुव्यवस्था पर डीएम तरनजोत सिंह ने अधीक्षक और उपाधीक्षक को फटकार लगाई है अस्पताल के कई वार्डों में सफाई नहीं होने से डीएम तरनजोत सिंह भड़क गए जीएमसीएच अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि शीशा सफाई के लिए रोगी कल्याण समिति की तो जरूरत नहीं है इसकी सफाई क्यों नहीं हुई है डीएम अस्पताल के कई वार्डों में निरीक्षण किया मरीजों से बात की अस्पताल में कई कमियां उजागर हुई है डीएम ने अधीक्षक को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है तमाम कमियों को सात दिन में दुरुस्त किया जाय नहीं तो जिला प्रशासन संबंधित लोगों पर कार्रवाई करेगा डीएम तरनजोत सिंह साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे काम करे इसके लिए निर्देश जारी किया सर्जरी ओपीडी मेडिसिन ओपीडी आईसीयू मेल फिमेल मेडिसिन वार्ड का डीएम ने जायजा लिया डीएम ने जीएमसीएच अधीक्षक को निर्देश दिया कि दवाओं और मरीजो की सुविधाओं में कोई कमी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने मरीजों के परिजनों से बात की उनकी समस्याओं को सुन डॉक्टरों को फटकार लगाई है। जीएमसीएच के डीएम तरनजोत सिंह औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया है।0
0
Report
रंका-चिनियां रोड पर तेज बाइक ने पैदल युवक को कुचला, महेंद्र चंद्रवंशी की मौत
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रंका थाना क्षेत्र के माझीगांवा गांव के मेन रोड की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रंका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है की महेंद्र चंद्रवंशी माझीगांवा गांव से पैदल अपने घर रंका खुर्द के देशहवा टोला जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेते हुए मामले की छानबीन मे जुट गई है। स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।।0
0
Report
Advertisement
इनेलो के अभय चौटाला ने धान MSP खरीद में देरी पर सरकार को निशाना बनाया
Chandigarh, Chandigarh:आज तक धान की खरीद शुरू नहीं की है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल मजबूरी में सस्ते दामों पर बेचनी पड़ रही है चंडीगढ़, 22 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों से एमएसपी पर धान खरीदने के दावे तो करती है, लेकिन जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहा है तो उसे खरीद व्यवस्था और उचित भाव के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 22 सितंबर हो गई लेकिन आज तक धान की खरीद शुरू नहीं की है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल मजबूरी में सस्ते दामों पर बेचनी पड़ रही है। इतनी कम कीमत पर लागत भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रही है। बारदाना की कमी और खरीद प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जताई। किसानों की फसल मंडियों में पड़ी है और उन्हें इंतज़ार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों ने इस देश को भूखमरी से बाहर निकाला है और आज पूरे देश के लोगों का पेट भर रहे हैं लेकिन उसी अन्नदाता को बीजेपी सरकार प्रताडि़त कर रही है। सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पिछले वर्ष धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू की गई थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि हर मंडी में तत्काल प्रभावी खरीद शुरू की जाए, एमएसपी से नीचे खरीद पर पूरी तरह रोक लगे, उठान और भुगतान में देरी न हो तथा किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर न किया जाए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों के हक के साथ किसी भी तरह का समझौता इनेलो बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा।0
0
Report
ग्वालियर: विजय ट्रैवल्स दफ्तर में बदमाशों का उत्पात, बच्चों सहित दहशत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर विजय ट्रैवल्स के ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने मचाया भारी उत्पात。 देर रात दफ्तर में घुसकर की गई तोड़फोड़, हमले के दौरान ऑफिस में मौजूद मासूम बच्चे घायल होने से बाल-बाल बचे。 अन्य ट्रैवल्स संचालकों पर रंगदारी और डराने-धमकाने का लगाया गया गंभीर आरोप。 पीड़ित पक्ष का दावा गाड़ियां न चलाने देने के लिए लगातार बनाया जा रहा दबाव。 बीते दिन भी विजय ट्रैवल्स की बसों को निशाना बनाकर की गई थी तोड़फोड़。 लगातार हो रही गुंडागर्दी से शहर के कारोबारियों में भारी रोष और दहशत का माहौल。 पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की。 घटनाक्रम का CCTV वीडियो आया सामने, झाँसी रोड थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
ग्वालियर में देर रात गोलीकांड: ब्रिज पर युवक की मौत, CCTV से पहचान
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। LNIPE कॉलेज के सामने बने ब्रिज पर स्कूटी से जा रहे एक युवक पर 2 से 3 हमलावरों ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फायरिंग की वजह और हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार शानू की अंतिम प्रस्तुति
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, आज चक्रधर समारोह के अंतिम दिन सुरों की महफिल सजाएंगी कविता कृष्णमूर्ति, जान कुमार शानू भी देंगे प्रस्तुति 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन 23 सितंबर को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम के साथ रायगढ़ पहुंचेंगी। कविता कृष्णमूर्ति ने संदेश जारी कर कहा कि उन्हें खुशी है कि वे जान कुमार शानू के साथ रामलीला मैदान में प्रस्तुति देने आ रही हैं। उन्होंने रायगढ़वासियों से 23 सितंबर को रामलीला मैदान में मुलाकात की अपील की है।। समारोह के अंतिम दिन कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार शानू की प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है。0
0
Report
रायसेन में देर रात युवक की हत्या: आरोपी गिरफ्तार
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी में देर रात युवक की हत्या से सनसनी फेल गई जहाँ चाकूओ से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई...आपसी पैसों के लेनदेन में चाकुओं से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है ...घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. गज्जू पिपलिया मार्ग पर रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के नीचे की घटना है मृतक की पहचान 32 वर्षीय जगदीश लोधी के रूप में हुई उदयपुरा के ग्राम भाड़ेर निवासी मृतक जगदीश मजदूरी का काम करता था मंडीदीप पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है....पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी और दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है....0
0
Report
मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के फीडबैक के बाद अधिकारी जवाबदेही और कार्रवाई पर जोर
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसमस्याओं पर विधायकों से लिया फीडबैक *आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, अधिकारियों की जवाबदेही तय हो* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में विधायकों, प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर जनसमस्याओं का फीडबैक लिया और अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा सामने लाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक जनता की आवाज बनकर जो विषय सरकार तक पहुंचा रहे हैं, उन पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए。 लगभग 6 घंटे चली मैराथन बैठक में जनसंवाद पोर्टल पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा क्षेत्र अनुसार, विधानसभा क्षेत्रों पर जनता की शिकायतों पर बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को सख्त निर्देश दिए कि वे संबंधित मामलों की स्वयं निगरानी करें और समाधान की प्रक्रिया को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसका वास्तविक परिणाम सुनिश्चित करें。 बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे。 नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करना सरकार की प्राथमिकता है। किसी नागरिक को अपनी जायज मांग या शिकायत लेकर अलग-अलग कार्यालयों में भटकने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। जहां किसी समस्या का समाधान जिला स्तर पर संभव है, वहां उसे उच्च स्तर तक भेजकर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए。 बैठक में विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा विधायकों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए。 *विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं* मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी और संबंधित विभाग नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, जनप्रतिनिधियों से नियमित फीडबैक लेने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 *एक माह में सरकारी जमीनों की पहचान और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग एक माह के भीतर अपने-अपने विभाग की जमीनों को चिन्हित कर उनका रिकॉर्ड दुरुस्त करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है, तो संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे कब्जामुक्त करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी संपत्ति का प्रभावी उपयोग हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पानीपत सिटी बस सर्विस के तहत रात्रिकालीन रूट प्लान को प्रभावी ढंग से तैयार किया जाए, ताकि देर रात तक शहरवासियों को आवागमन की सुविधा मिलती रहे। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे के बाद प्रत्येक घंटे कम से कम एक बस का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रियों को देर रात घर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि सिंचाई तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भी पंचायत विभाग की तर्ज पर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिससे 20 वर्ष या इससे अधिक समय से संबंधित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को भी नियमानुसार लाभ प्रदान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि लंबे समय से रह रहे परिवारों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। *जनहित के मामलों में जवाबदेही से कोई समझौता नहीं* मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि उन नीतियों का असर अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देना है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे तथा प्रशासनिक स्तर पर आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है。 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हरियाणा में ऐसा प्रशासनिक वातावरण बने, जहां नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहज, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था उपलब्ध हो।0
0
Report
Advertisement
रायसेन के उदयपुरा में दादा धूनी दरबार: 1.51 लाख किलो हवन सामग्री
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के उदयपुरा में दादा धूनी दरबार में एक अनोखा यज्ञ चल रहा है जिसमें 1 लाख 51 हजार किलो हवन सामग्री डाली गई है जिसमें फल फूल मिठाई 251 प्रकार की जड़ी बूटियाँ और डेढ़ किलो सोना और 4 किलो से अधिक चाँदी के आभूषण डाले गए हैं। संत शिवा नंद जी महाराज को अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉन्स का प्रमाण पत्र दिया गया जो विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 21 दिन नर्मदा संकीर्तन 8 अक्टूबर तक चलेगा। संत शिवानंद महाराज ने कहा कि दादा धूनी बालों के आशीर्वाद से कर रहे हैं और अंत तक करते रहेंगे। अभी तक डेढ़ किलो सोना और 4-5 किलो चाँदी आभूषण धूनी में चढ़ाये जा चुके हैं। महाराज जी किसी से सहयोग नहीं लेते, यह बड़ा रहस्य है कि इतना पैसा कहाँ से आता है। धूनी में चांदी और सोना जलकर भस्म बन जाती है जिसे मां नर्मदा में विसर्जित किया जाता है। भोजन कभी कम नहीं होता। धूनी साक्षात नर्मदा जी हैं जिन्हें श्रृंगार स्वरूप कपड़ा सोना चांदी चढ़ाई जाती है। भक्त शिव दादा धूनी बालों का नाम लेकर स्वयं शंकर को मानते हैं।0
0
Report
खबर नहीं मिली: स्रोत विवरण उपलब्ध नहीं
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोरों ने लाखों की चोरी, CCTV में कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में बेखौफ़ चोरों का आतंक, ATM के अंदर से दुकान में लाखों की चोरी, एटीएम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी, लाखों की चोरी सीसीटीवी में हुई कैद, मोबाइल की दुकान में चोरी से सनसनी, dिन में चोरों ने रेकी की और रात में चोरी, नगर कोतवाली के रुड़की चुंगी का मामला।0
0
Report
Advertisement
स्कूल की मैजिक ने 3.5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:स्कूल की मैजिक ने 3.5 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार बहनों की आंखों के सामने हुआ हादसा, भाई को वाहन के नीचे दबा देख मची चीख-पुकार जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पचवर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्कूल जाने के लिए निकले करीब साढ़े तीन वर्षीय मासूम की स्कूल मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पचवर गांव निवासी सुनील गौड़ का साढ़े trois वर्षीय पुत्र आरव गौड़ घर के आसपास था। इसी दौरान मीरपुर स्थित एकेएस एकेडमी की पीले रंग की मैजिक चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरव की दो बड़ी बहनें माही और प्राची इसी स्कूल में पढ़ती हैं। हादसे के दौरान भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनों की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय मैजिक लेकर स्कूल की तरफ चला गया और वाहन को स्कूल परिसर में खड़ा कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ज्योति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक भी मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं मामले की जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल मैजिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक घटना के बाद से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
मंत्री लोधी के आगमन के साथ बम्होरी दंगल में दशकों की परंपरा का उत्साह
Damoh, Madhya Pradesh:दंगल की सौ सालों की परंपरा, मंत्री की मौजूदगी में पहलवानो ने दिखाए करतब.. एंकर/ बुंदेलखंड में अखाड़ा और दंगल की अपनी अलग परम्परा है और इस माध्यम ने इस क्षेत्र को अलग पहचान दी है। जिले के तेंदूखेड़ा अंचल के बम्होरी में सौ सालों से भी ज्यादा समय से दंगल की परंपरा को निभाया जा रहा है और इस बार भी प्रदेश और देश के नामी पहलवानों ने आकर अपनी कला का परिचय दिया। कुश्ती के अलग अलग रंगों से सराबोर इस इलाके में हजारों लोगों ने एक साथ दंगल का आनंद लिया। दरअसल मान्यताओं के मुताबिक दंगल मैदान से लगे मंदिर से हर साल एकादशी के दिन यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है और फिर भगवान का जल बिहार होता है, इस धार्मिक प्रक्रिया का एक हिस्सा दंगल है जिसका भव्य आयोजन साल भर लोगों को याद रहता है। प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेद्र सिंह लोधी इस दंगल में पहुंचे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, मंत्री लोधी ने कहा कि दशकों पुरानी इस परम्परा को निभाना कठिन है लेकिन बम्होरी के लोग जिस तरह से हर साल आयोजन करते है वो काबिले तारीफ है। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)0
0
Report
CGPSC घोटाले में ED ने 3.28 करोड़ मनी ट्रेल पर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दायर
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर है... ED ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में दायर शिकायत में कथित तौर पर 3 करोड़ 28 लाख रुपये के मनी ट्रेल का दावा किया है.. ED के मुताबिक, कथित अपराध की रकम दो रास्तों से जुटाई गई... इसमें 45 लाख रुपये CSR के जरिए और करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से जुटाने का आरोप है..\n\nशिकायत में करीब 25 से 30 अभ्यर्थियों से परीक्षा में मदद, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और चयन का भरोसा देकर रकम लेने का दावा किया गया है.. ED ने मामले में तत्कालीन CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया है.. जांच में अलग-अलग आरोपियों की अलग-अलग भूमिका बताई गई है.. \n\nवहीं, ED ने 47 लाख 54 हजार रुपये की छह संपत्तियां अटैच करने और तलाशी के दौरान 9 लाख 32 हजार रुपये नकद जब्त करने की जानकारी दी है.. फिलहाल तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं... मामले में अब अदालत में ED के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया होगी..0
0
Report
Advertisement
