Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandla481661

मण्डला: एनएच 30 के बबेहा पुल पर भिड़ंत, दो वाहन पुल से गिरने की खबर

VMVimlesh Mishra
Nov 13, 2025 01:03:08
Mandla, Madhya Pradesh
मण्डला - एनएच 30 के बबेहा पुल पर बड़ा हादसा । दो वाहनों की टक्कर, वाहनों के पुल से नीचे गिरने की खबर । मोके पर पुलिस और प्रशासन । रेस्क्यू की तैयारी ।
192
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Nov 13, 2025 02:30:55
Jasa, Bihar:कैमूर विधानसभा मतगणना: मंत्री ,पूर्व मंत्री समेत कई विधायकों का भाग्य होगा तय मोहनिया बाजार समिति में 14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती, एनडीए को बढ़त का अनुमान。 वियो - कैमूर जिले की चार महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों—चैनपुर, भभुआ, मोहनीया और रामगढ़—के लिए 14 नवंबर को बाजार समिति, मोहनिया में मतगणना होगी। कुल 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इसी दिन होना है。 मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना सुबह ठीक 8:00 बजे शुरू होगी, और पहला रुझान लगभग 9:00 बजे तक आने की संभावना है। दोपहर लगभग 12:00 बजे तक अधिकांश सीटों पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है。 सबसे अधिक राउंड चैनपुर विधानसभा में होंगे, जहां 30 राउंड की गिनती होगी, जबकि भभुआ और मोहनीया में 25-25 राउंड और रामगढ़ में 24 राउंड में मतगणना पूरी होगी。 इस मतगणना में एक वर्तमान और एक पूर्व मंत्री सहित तीन विधायकों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है。 चैनपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां वर्तमान मंत्री जमा खान (जदयू) का मुकाबला पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद (राजद) से है。 ईवीएम (EVM) की सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति के प्रवेश की अनुमति नहीं है. फिलहाल, विभिन्न सर्वे में जिले में एनडीए (NDA) को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन अंतिम परिणाम 14 नवंबर को ही स्पष्ट होंगे。
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 13, 2025 02:30:22
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के बाजार समिति प्रांगण में जहां विधानसभा चुनाव का EVM को रखा गया है। इस बज्र गृह के पास विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक ने हंगामा किया है। इन लोगों का आरोप है कि स्ट्रांग रूम के अंदर का सीसीटीवी अचानक बंद हो गया। वही शाम के अंधेरे में एक ट्रक बिना जांच के अंदर गई है। इसके बाद दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव तथा सासाराम के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह अपने समर्थकों के साथ स्ट्रांग रूम के पास पहुंचे तथा प्रशासन के खिलाफ नारीवादी करने लगे। साथ ही स्ट्रांग रूम के सामने धरना पर बैठ गए। मौके की नजाकत को देखते हुए रोहतास के डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं तथा एक ट्रक जो बज्र गृह परिसर के अंदर गई थी, उसमें खाली बक्सा था, इस खाली बक्से का प्रशासन तथा प्रत्याशी के समक्ष जांच कर उसे उतर गया। प्रत्याशी का कहना है कि आखिर खाली बक्सा क्यों लाया गया? वह भी रात के अंधेरे में खाली बक्से से भरा ट्रक लाने की क्या जरूरत थी? जिसे प्रशासन की ओर से कोई माकुल जवाब नहीं मिल पा रहा है। वही रोहतास के डीएम उदिता सिंह लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है। देर रात तक सासाराम के बाजार समिति स्थित बज्र गृह विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक ने हंगामा किया है। बाइट -- राजेश यादव (राजद प्रत्याशी) दिनारा। बाइट -- सतेंद्र साह (राजद प्रत्याशी) सासाराम। बाइट-उदिता सिह जिलाधिकारी रोहतास
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 02:22:45
62
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 13, 2025 02:16:24
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शराब के नशे में धुत ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव को पीटा, सरकारी अभिलेख फाड़े; ग्राम पंचायत अधिकारियों में आक्रोश, वीडियो वायरल. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शराब के नशे में धुत ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई कर दी और सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना के बाद पंचायत कर्मियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शाहबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द में प्रधान विवेक पांडेय बुधवार देर शाम अपने दो सहयोगियों के साथ शराब के नशे में ग्राम पंचायत भवन पहुंचे। वहां कार्य कर रहे पंचायत अधिकारी ह Harshit Singh से विवाद बढ़ा। प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई कर दी और दफ्तर में रखे सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधान को नशे की हालत में मारपीट और धमकी देते हुए सुना जा सकता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ में नाराजगी फैल गई है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोपी प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
65
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Nov 13, 2025 02:00:18
144
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 13, 2025 01:46:37
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री को सौंपा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। जो व्यापार सुधार कार्य योजना के लिये राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखंडता और समान विकास को भी बनाए रखना है मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहा है। बी.आर.ए.पी. 2024 में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
213
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 13, 2025 01:46:22
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 12वीं फॉरेस्ट ऑल इंडिया स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है, यह प्रतियोगिता कराने का सौभाग्य उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है- वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सुंदर प्रतियोगिता के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं- सीएम धामी 700 से अधिक महिला खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही- सीएम धामी आप सभी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने-अपने राज्यों का नाम रोशन करेंगे- सीएम धामी खेल हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करने की प्रेरणा देता है- सीएम धामी एक से बढ़कर एक फिटनेस के ब्रांड एम्बेसडर आज यहां पर मौजूद है महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए महिला सपोर्ट कॉलेज स्थापित करने जा रहे- सीएम धामी
105
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 13, 2025 01:46:07
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के निठारी कांड का सह-आरोपी सुरेंद्र कोली बुधवार देर शाम नोएडा जेल से रिहा हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई के बाद कोली को अंतिम केस में भी बरी कर दिया था। साथ ही तत्काल रिहाई का आदेश दिया था। लेकिन रिहाई लेटर (परवाना) कल शाम तक जेल नहीं पहुंच पाया। जिसकी वजह से उसे मंगलवार को जेल से नहीं छोड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया बुधवार की पूरी की गई। दरअसल, निठारी कांड वर्ष 2006 में नोएडा के निठारी गांव में सामने आया था। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। गांव के एक घर से बच्चों के अपहरण, हत्या और नरभक्षण जैसे संगीन अपराधों का खुलासा हुआ था। इस मामले में मोनिंदर सिंह पंधेर और उसका नौकर सुरेंद्र कोली मुख्य आरोपी था।
129
comment0
Report
Advertisement
Back to top