नैनपुर में विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी
Nainpur, Madhya Pradesh:नैनपुर विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन्माष्टमी के मौके पर स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी प्रखंडों में यह आयोजन किया गया जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाज के लोगों के साथ मिलकर हिंदू संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने और हिंदुओं को संगठित करने पर चर्चा की। संगठन मंत्री अरविंद तिवारी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं और उनमें कोई भेदभाव नहीं है। परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की रक्षा और समानता सुनिश्चित करना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
