Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maihar485771

मैहर शारदा मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका विवाद के बाद विवाह, वीडियो वायरल

NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 30, 2026 09:31:26
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
बहन को प्रेमी के साथ देख भड़के भाई ने की धुनाई तो परिजनों ने करवा दी मांग भराई, मैहर में आया सामने आया अनोखा मामला। मैहर के मां शारदा मंदिर परिसर में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर परिसर में मौजूद था, तभी युवती का पारिवारिक भाई वहां पहुंच गया। दोनों को साथ देखकर वह भड़क उठा और गुस्से में युवती तथा उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों ने विवाद के बाद आपस में समझौता किया जिसके बाद दोनों का विवाह मंदिर परिसर में ही करवा दिया गया इस पल का वीडियो लोगो सोशल मीडिया पर वायरल किया । वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 30, 2026 12:19:25
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, हजारीबाग को घटना में बीजेपी ने आंदोलन किया, सड़क पर उतर कर आंदोलन किया तब जाकर मामला उजागर हुआ । अगर आंदोलन नहीं होता तो ये घटना सामने नहीं आता। आभार है न्यायालय का जिन्होंने संज्ञान लिया। इस मामले की सीबीआई जांच हो ताकि बेटी को न्याय और इन्साफ मिल सके। साथ ही कहा वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी क्या एक बेटी के जान की कीमत एक लाख होती है, बेटी के जान की कीमत एक लाख लगाते हैं, आप सुरक्षा नहीं दे सकते। आपसे उम्मीद नहीं की जा सकती। आप सत्ता के अहंकार में इतने डूबे हैं कि जनता का दर्द नहीं दिखता है। रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब तक महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है। हर दिन औसतन तीन चार बलात्कार की घटनाएं घट रही है। झारखंड की सरकार जग जाए नहीं तो बीजेपी उग्र आंदोलन करेगी। झारखंड सरकार को अल्टीमेटम देना चाहते हैं, अगर दो दिन में अपराधी गिरफ्तार नहीं होते तो 2 अप्रैल को हर प्रखंड में उग्र आंदोलन होगा , मशाल जुलूस निकालेगे और तीन अप्रैल को झारखंड बंद करने का काम बीजेपी करेगी
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 30, 2026 12:19:04
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा-आशीष गोयल उपभोक्ता अपना बिल खुद निस्तारण कर सकता है-एमडी यूपीपीसीएल स्मार्ट प्रीपेड मीटर में सिक्योरिटी मनी नही रखनी पड़ेगी-एमडी यूपीपीसीएल विद्युत उपभोक्ता अपना बिल कभी भी चेक कर सकता है-एमडी यूपीपीसीएल सभी उपभोक्ता अपना खुद का नम्बर दे-आशीष गोयल कोई भी कार्रवाई बिना पूर्व सूचना के नही की जा रही-आशीष गोयल प्रीपेड बैलेंस आपको पॉजिटिव रखना होगा-एमडी यूपीपीसीएल 2 घंटे के अंदर प्रीपेड कनेक्शन रिस्टोर करने का प्रयास है-एमडी यूपीपीसीएल 1 नम्बर पर 3 विद्युत अकाउंट हो सकते हैं-एमडी यूपीपीसीएल 70 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है-चेयरमैन
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 30, 2026 12:18:53
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 30, 2026 12:18:38
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत 1300 से अधिक आंगनवाड़ी महिलाओं को स्मार्ट फोन भी वितरित किए गए है। डीएम और सदर विधायक मौजूद रहे हैं। इटावा जनपद के विकास भवन के सभागार में आज आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इटावा के सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जहां पर उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की है इस मौके पर इटावा के डीएम और सीडीओ भी मौजूद नजर आए हैं इटावा जनपद में 7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सोपा गया है, वही 4 परियोजना का लोकार्पण, 31 आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण और जनपद की 1365 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं इस कार्यक्रम में पहुंची महिला कार्यकारी स्मार्टफोन पाकर खुश नजर आए उन्होंने सरकार का धन्यवाद भी अदा किया है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 30, 2026 12:17:18
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की आज स्टैंडिंग कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक थी लेकिन ये बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई आम आदमी पार्टी के पार्षद मीटिंग शुरू होते ही हंगामा करने लगे और प्ले कार्ड लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे काफी देर तक हंगामा चलता रहा जिसकी वजह से इस बैठक को अगली मीटिंग तक स्थगित कर दिया गया इस स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आज ड्रॉ निकलना था 9 सदस्य जिनकी अवधि समाप्त 31 मार्च तक होनी थी जिसमें तीन सदन से ओर 6 वार्ड से लेकिन ड्रा नहीं निकल पाया जिसकी वजह से संकट खड़ा हो गया हालांकि़ यहको लेकर स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कल फिर बुलाई गई है आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भी सत्ता शर्मा ने सफाई दी साथ ही हमारी पार्टी के पार्षदों पर भी कई गंभीर आरोप भी लगाए सत्या शर्मा चेयरमैन स्थाई समिति
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 30, 2026 12:16:56
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 30, 2026 12:16:18
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में वॉलीबॉल खिलाड़ी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वही गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ममता होटल स्थित बीच बाजार की है। घायल वॉलीबॉल खिलाड़ी की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के रहने वाले गोविंद कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार अपने मोटरसाइकिल से गांव से बेगूसराय मैंन बाजार किसी काम के लिए आ रहा था। इस दौरान बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े ममता होटल के पास घेर लिया और ताबड़तोड़ उसे पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को दो गोली लग गई। गोली लगने के बाद गोविंद कुमार बेहोश होकर बीच सड़क पर ही गिर गया। और अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए चलते बने। गली चलने के बाद सड़कों पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया।हालांकि घटनास्थल पर एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने के दौरान सड़कों पर ही एक जिंदा कारतूस जिराफ़ पड़ा हुआ है और काफी संख्या में पुलिस बल को यहां लगाया गया है। इस घटना के बाद लोगों ने बताया है कि अब अपराधी पूरी तरह से बैंखौफ हो चुके हैं ।और दिनदहाड़े जहां-तहां गोली मारकर किसी की हत्या कर दी रही है। और किसी को गोली मारकर घायल कर दे रहा है। अपराधी के बीच पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। हालांकि इस गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है m
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 30, 2026 12:15:26
Patna, Bihar:पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि हम नीतीश कुमार का नहीं सरकार का विरोध कर रहे थे । उन तमाम लोगों का विरोध कर रहे थे जो हमारे वाइस चांसलर की गरिमा को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे । अध्यक्षता में पटना विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का नाम नहीं था उसके विरोध में हम तमाम छात्र संगठन के लोग और पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष हम यहां आए थे और हमने विरोध किया । हमने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से बात किया और अपने वाइस चांसलर का नाम लिखवाया । हम तमाम छात्रों पे प्रशासन का लाठी चला और उसका निशान मेरे चेहरे पे दिख रहा है , यहां तक कि मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई । इस तरह प्रशासन की मानसिकता है और वो चाहते हैं कि यहां के छात्र पढ़े नहीं और बड़े नहीं । पटना विश्वविद्यालय क्रांति की धरती है , यहां पढ़ाई और लड़ाई बहुत मजबूती से सीखते हैं और लड़ते हैं । BYTE - छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 12:08:58
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी में एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई और महिला अंदर ही फंस गई। काफी देर तक मदद नहीं मिलने के कारण महिला घबरा गई और उसकी तबीयत खराब हो गई। बाद में किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। इस घटना ने एक बार फिर सोसाइटी में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लिफ्ट एक्ट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? क्या जिम्मेदार एजेंसियां किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं? फिलहाल महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है, लेकिन इस घटना ने सोसाइटी के लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है। सवाल उठता है—क्या अब प्रशासन जागेगा, या फिर ऐसे ही लोगों की जान जोखिम में डाल दी जाएगी?
518
comment0
Report
Mar 30, 2026 12:06:50
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मिश्रा कॉलोनी घाट पर कुछ दबंग युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए बुजुर्ग पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार वार करता रहा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। फिलहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
475
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 30, 2026 12:04:33
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित जैन दादाबाड़ी परिसर में तीसरे दिन 17 गांव के 483 किसानों की अफीम का तोल किया गया। इस बार उपनारकोटिक्स आयुक्त और सहायक नारकोटिक्स आयुक्त कोटा के निर्देश पर मार्च महीने में ही अफीम का तोल शुरू कर दिया गया है। अफीम तुलाई के तीसरे दिन जिले के 17 गांवों के किसानों की अफीम का तोल किया गया। जिला अफीम अधिकारी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल 483 किसानों की अफीम तुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 20 गांवों के 424 किसानों की अफीम तुलाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की अफीम का टोल हो चुका है उनका भुगतान भी उनके खातों में किया जा चुका है। अफीम तोल के बाद सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले किसानों के अफीम डोडो का तोल शुरू होगा।
776
comment0
Report
Advertisement
Back to top