Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maihar485771

मैहर के ताला क्षेत्र में 71 वर्षीय वृद्धा की नृशंस हत्या

NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 02, 2026 09:21:14
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ ग्राम धतुई में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उनके ही घर के आंगन में नृशंस हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मैहर के ताला थाना अंतर्गत ग्राम धतुई में रहने वाली 71 वर्षीय गीता अग्निहोत्री, जो कि एक विधवा थीं और खेत में बने अपने मकान में अकेली रहती थीं, उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी में अनुसार अज्ञात शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है, अज्ञात हमलावर ने घर के आंगन में रखे सिलबट्टे से वृद्धा के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। प्रहार इतना घातक था कि वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही देर रात SDOP ख्याति मिश्रा ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा, अमरपाटन थाना प्रभारी विजय परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले को प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या मानकर चल रही है। जांच के लिए निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है: हत्या का कारण क्या यह लूटपाट के इरादे से की गई हत्या है या कोई पुरानी रंजिश; पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि संदिग्धों का सुराग मिल सके। फॉरेंसिक साक्ष्य: मौके से मिले सबूतों और सिलबट्टे की जांच की जा रही है। ताला थाना प्रभारी के अनुसार उन्हें डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे, शव परीक्षण के बाद हमने मर्ग दर्ज कर लिया है, और अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। मामले की जांच जारी हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 02, 2026 10:52:11
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: स्कूल बना 'धर्मांतरण' का केंद्र? नमाज के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश और राष्ट्रगान पर पाबंदी, हेडमास्टर सस्पेंड मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौहझील स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर मासूम बच्चों का ब्रेनवॉश करने, उन्हें जबरन नमाज पढ़वाने और धर्म विशेष का प्रचार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तबलीगी बुलाकर बच्चों पर दबाव बनाने का आरोप भाजपा बाजना मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने इस संबंध में बीएसए को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद काफी समय से स्कूल में हिंदू बच्चों को इस्लाम धर्म की ओर प्रेरित कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल परिसर में बाहरी 'तबलीगियों' को बुलाया जाता था, जो बच्चों पर धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बनाते थे और उन्हें इस्लाम को दुनिया का सर्वोत्तम धर्म बताते थे। राष्ट्रगान गाने पर मिलती थी सजा! शिकायत में सबसे हैरान करने वाला खुलासा राष्ट्रगान को लेकर हुआ है। बताया गया है कि विद्यालय में राष्ट्रगान का गायन पूरी तरह प्रतिबंधित था। यदि कोई बच्चा राष्ट्रगान गाने की कोशिश करता, तो प्रधानाध्यापक उसे डांटकर चुप करा देता था। इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक खुद भी कभी राष्ट्रगान में शामिल नहीं होता था। देवी-देवताओं का अपमान और महिलाओं से अभद्रता आरोपों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। जान मोहम्मद पर आरोप है कि वह कक्षा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इसके अलावा, स्थानीय महिलाओं के प्रति भी उसके आचरण को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं। बदनामी के डर से ग्रामीण महिलाएं अब तक चुप थीं, लेकिन अब यह मामला आक्रोश का रूप ले चुका है। प्रशासन की कार्रवाई: दो सदस्यीय टीम करेगी जांच खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीएसए मथुरा ने सख्त रुख अपनाया है: प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं (मांट) से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बीईओ छाता और बीईओ मांट की एक दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाएं और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आरोपी के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जा सके। बातचीत आरोप लगाने वाले दुर्गेश प्रधान, सोर्स—tvu 24
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 10:52:08
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील इशारे और छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एमजी हेक्टर कार को भी कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नोएडा के सेक्टर-135 स्थित जेवीएस सोसायटी के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना फेस-3 पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे कर महिला से छेड़छाड़ की थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी पीटीसी
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 02, 2026 10:51:47
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिता मैनहट्टन अपार्टमेंट के फ्लैट नं 407,Tower 2 में किराये पर रहने वाले शिवम त्रिपाठी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पता चला कि शिवम त्रिपाठी भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के रिश्तेदार थे और लखनऊ में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे। परिजनों ने पार्टनर पर पेमेंट को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया गया। मृतक निवासी ग्राम घोरीपुर बिरवा, थाना सादुलनगर, जनपद बलरामपुर का originally रहने वाला था, वह लखनऊ में इंटीरियर का काम करता था और अविवाहित था।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 02, 2026 10:51:27
Haldwani, Uttarakhand:आगामी 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने वाला हैं, जंगलों में आग को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती है जिसको देखते हुए अभी से फायर कंट्रोल की योजना बनायीं जा रही हैं, फायर कंट्रोल प्लानिंग में कुछ दिन बाद मॉकड्रिल भी की जायेंगी, हल्द्वानी बंद प्रभाग में आज फॉरेस्ट कर्मचारी, हल्द्वानी फायर सर्विस का एक जॉइंट प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, प्रशिक्षण के दौरान फॉरेस्ट कर्मचारियों को जंगलों में आग पर काबू पाए जाने, आज की सूचना तुरंत मास्टर कंट्रोल रूम तक पहुंचाने और फायर सर्विस के जंगल के आसपास पहुंचने तक आग पर काबू पाए जाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, इसके अलावा जंगल में आग बुझाने के दौरान होने वाले आदेशों को लेकर फर्स्ट ऐड को लेकर मेडिकल सामग्री के बारे में भी समझाया गया, SDO फॉरेस्ट ने कहा जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर ग्रामीण और फॉरेस्ट कर्मचारियों को ट्रेंड किया जा रहा है, जंगलों में आग को लेकर ग्रामीणों की भी सहभागिता जरूरी है इसको लेकर गांव जाकर भी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में जंगलों में आग लगने के प्रति जागरूकता पैदा हो सके, जंगलों में आग लगने के दौरान रेस्पांस टाइम कम से कम हो इसको लेकर फॉरेस्ट कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं,
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 02, 2026 10:50:27
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। जयनगर ग्राम पंचायत के पिपलीखेड़ा और किशोरपुरा गांव के ग्रामीणों ने बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि अतिक्रमण हटाकर चारागाह भूमि को पुनः मुक्त कराया जाए। ज्ञापन सौंपते समय किशोरपुरा और पिपलीखेड़ा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 02, 2026 10:50:13
Jamtara, Jharkhand:राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में 9 सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में झारखंड को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने झारखंड के लिए एम्स या मेडिकल कॉलेज की मांग की थी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं की गई, जबकि बिहार को एम्स मिला क्योंकि वहां भाजपा की सरकार है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही झारखंड को एम्स या मेडिकल कॉलेज नहीं दिया हो, लेकिन राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था आज दिल्ली से भी बेहतर है। उन्होंने दावा किया कि यह बात वह नहीं, बल्कि आई रिपोर्ट कहती है। मंत्री ने कहा कि वह लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं और जो व्यवस्था है, उसे और भी बेहतर बनाया जाएगा。
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 10:48:51
Kurra Jarawan, Uttar Pradesh:मैनपुरी पहुंचे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित ! पेश हुए बजट को लाभकारी बताया गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है ! फूलापुर में हुए डबल मर्डर को लेकर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि आरोपी किसी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे कठोर कार्रवाई की जाएगी 2027 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी ! समाजवादी पार्टी में गुंडे माफिया का बोलबाला था किशोरियों सुरक्षित नहीं थी आज सभी लोग सुरक्षित हैं करहल के गम्भीरा में पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ! भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद !
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 10:47:14
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 02, 2026 10:45:40
Panchkula, Haryana:पंचकूला। आम बजट 2026 के निमित्त पंचकूला में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल सहित कई अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आम बजट 2026 को जनहितैषी बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बजट को प्रदेश और देश के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया, वहीं पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि यह बजट पंचकूला सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित नेताओं ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए और आम बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 02, 2026 10:45:33
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में मौसम ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि मुरैना जिले के कई इलाकों में अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलें बारिश के चलते बिछ गई हैं। किसानों का कहना है कि कटाई से ठीक पहले हुई इस बारिश से उत्पादन पर असर पड़ा है। कई जगहों पर फसल सड़ने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। “हमने पूरी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सब चौपट कर दिया। अब समझ नहीं आ रहा कि नुकसान की भरपाई कैसे होगी।” किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 02, 2026 10:45:19
Nalhar, Haryana:नोहर जिले के पिनगवां ब्लॉक के वार्ड नंबर 14 बाल्मीकि मोहल्ले में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर और ओवरफ्लो नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बदबू और कीचड़ के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सफाई व्यवस्था सुधर नहीं रही है और नालियों की नियमित सफाई भी नहीं हो पाती। बरसात में हालात और डरावने हो जाते हैं। सरपंच और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगता है और लोग जल्द से जल्द स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। अहमद हुसैन ने कहा कि मोहल्ले की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, गंदगी और नालियों का पानी फैला हुआ है, और अब तक सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सफाई का ठेका सिर्फ दो लाख रुपये का है और इतने फंड में सफाई संभव नहीं है। तौफीक ने बताया कि मोहल्ले से निकलना मुश्किल हो गया है और मस्जिद में नमाज़ पढ़ने आने वालों को भी परेशानी होती है। दो मोहल्ले-वाल्मीकि पूरी तरह गंदगी से घिरे हुए हैं, बदबू और कीचड़ के कारण चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है ताकि दूरी-मार्ग भी साफ-सुथरे रहें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top