Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khargone451001
खरगोन के नवग्रह मेले का भूमिपूजन, बालकृष्ण पाटीदार ने किया उद्घाटन
RJRakesh Jaiswal
Dec 25, 2025 11:17:15
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन के प्राचीन प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर को लेकर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का आज भूमिपूजन पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मेले के पूजन कर उन्हें याद भी किया गया। नवग्रह मेला 134 वर्ष से लगता आ रहा है। इस बार 134 वें वर्ष में भूमिपूजपूर्व कृषि राज्यमंत्री व विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने नवग्रह पूजा के साथ भूमिपूजन किया। मेला 1 जनवरी से 22फरवरी तक चलेगा। इस बार मेला अवधि एक सप्ताह बढाई गई है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी वही आमजन भी मेले का अधिक समय तक लुत्फ उठा सकेंगे। भूमिपूजन के साथ ही ले आउट प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने इस बार दुकानदारों को किराये में भी राहत दी है, व्यवस्थाएं पूर्व की दर से ही उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने कहा- इस मेले की प्रदेश में ग्वालियर के बाद दूसरे नंबर पर पहचान है। मुख्यमंत्री से मेले में वाहनों की खरीदी पर सेल टैक्स में छूट दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर नपा अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कॉल सहित पार्षद व व्यापारी यहां मौजूद रहे। पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने मेले का इतिहास बताते हुए कहा कि करीब 1962 से यह मेला इस ओर लग रहा है। इसके पहले मेला नवग्रह मंदिर की तरफ लगता था। पुराने समय में लकड़ी के झूले आते थे। उस समय जहां बिजली की समस्या आम बात थी, लेकिन अब समूचा मेला रंगीन रोशनी से नहाता है। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी अमर रहे का नारा भी लगाया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 25, 2025 12:48:42
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Dec 25, 2025 12:48:35
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रशासन और सहारनपुर विकास प्राधिकरण की मुहिम जारी है। एसडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि अवैध निर्माणों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोग अनधिकृत रूप से कॉलोनियां विकसित करने और निर्माण करने का प्रयास करते रहते हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा चिह्नित कर ध्वस्त किया जाता है। अधिकारी के अनुसार, लोगों से बार-बार अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी कॉलोनियां या निर्माण मानचित्र (मैप) स्वीकृत कराएं और लेआउट प्लान को विधिवत स्वीकृत करवाएं। इसके बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाएं। बिना स्वीकृति के किए गए निर्माणों को प्रशासन सख्ती से सील या ध्वस्त करता है। इस वर्ष की बात करें तो सहारनपुर में लगभग 200 ऐसे अवैध निर्माण और कॉलोनियां चिह्नित की गईं। इनमें से करीब 180 पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। नए चिह्नित मामलों में लगभग 70 शामिल हैं। छोटी-बड़ी कॉलोनियों में कई बार दोहराव होता है, क्योंकि कुछ लोग ध्वस्तीकरण के बाद फिर से निर्माण शुरू कर देते हैं। ऐसे में प्रशासन को बार-बार तोड़ने की कार्रवाई करनी पड़ती है। उपाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि अब तक ध्वस्तीकरण अभियान में 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सरकारी या प्राधिकरण की जमीन मुक्त कराई गई है। मुक्त कराई गई जमीन पर अब विधिवत विकास कार्य किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, जिन कॉलोनियों का लेआउट स्वीकृत है, जैसे कुछ आवासीय योजनाएं, वहां प्राधिकरण द्वारा मानचित्र पास करवाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ये कार्य शासन और प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार किए जाते हैं। अवैध निर्माण न केवल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बढ़ाते हैं, बल्कि आम जनता को भी ठगी का शिकार बनाते हैं। लोगों से अपील है कि बिना स्वीकृत लेआउट वाली कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और निर्माण से पहले सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करें। अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 25, 2025 12:48:07
Tonk, Rajasthan:टोंक सरोली में सांसद खेल महोत्सव और अटल स्मृति दिवस धूमधाम से मनाए गए एंकर...टोंक के सरोली में सांसद खेल महोत्सव एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अटल स्मृति दिवस को सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं एवं महिला स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई。 कार्यक्रम के दौरान प्रथम विजेता प्रतिभाओं के साथ-साथ इंदिरा प्रियदर्शिनी में चयनित तीन छात्राओं का भी भव्य स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के भूजल विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के केबिनेट मंत्री आदरणीय कन्हैयालाल चौधरी, निवर्तमान सांसद आदरणीय सुखबीर सिंह जोनापुरिया तथा टोंक जिलाध्यक्ष आदरणीय चन्द्रवीर सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में पुष्पों से सजी कार्यक्रम आधारित सुंदर रंगोली, विशेष स्कूली बैंड वादन, आतिशबाजी तथा मांगलिक तिलक व राजस्थानी वेशभूषा में पारंपरिक स्वागत शामिल रहा। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन एवं सुशासन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 25, 2025 12:47:50
Ajmer, Rajasthan:नसीराबाद के निकट विख्यात मसानिया भैरव धाम राजगढ़ स्थित सर्वधर्म मनокामना पूर्ण स्तंभ की 23वीं वर्षगांठ मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना करके अमन चैन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज, राहुल सेन, अविनाश सहित मुख्य उपासक के परिजनों ने अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में राज्यपाल बागडे ने भारतीय हिंदू संस्कृति से संबंधित ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया। जिसके चलते पंडाल बार-बार जयकारो और तालियों से गूंजता रहा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए प्रत्येक देशवासी को देश हित में कार्य करने के प्रति जागरूक किया। वर्तमान युग में बच्चों को संस्कारिक शिक्षा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन की माकूल व्यवस्था देखी गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी नजर आए। समारोह के इस अवसर पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 25, 2025 12:47:33
Alwar, Rajasthan:अरावली बचाओ आंदोलन: 27 दिसंबर से बड़े जन जागरण अभियान का ऐलान, टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अरावली बचाओ आंदोलन के तहत 27 दिसंबर से बड़े पैमाने पर जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों को आमंत्रित किया है। अलवर में लिवरी तिराहे पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जूली ने आरोप लगाया कि अरावली पहाड़ियों में एक ओर संरक्षण की बात की जा रही है, जबकि दूसरी ओर बड़े स्तर पर अवैध खनन जारी है। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र में भरतरी जी धाम, पांडुपोल हनुमानजी सहित अनेक धार्मिक स्थल स्थित हैं और यदि अरावली की परिभाषा बदली गई तो इन धरोहरों पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान को “जनता को भ्रमित करने वाला” बताते हुए कहा कि प्रस्तावित बदलावों से केवल एक प्रतिशत अरावली ही सुरक्षित बचेगी और 90 प्रतिशत से ज्यादा पहाड़ियां अवैध खनन की जद में आ जाएंगे। जूली ने आरोप लगाया कि लालच में अरावली का सौदा किया जा रहा है और उद्योगपतियों के हित साधे जा रहे हैं। उनका दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 20 से अधिक खनन लीज जारी की गई हैं। गहलोत सरकार के समय अवैध खनन के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पहले भी खनन होता था, लेकिन उनकी सरकार ने कार्रवाई अधिक की और राजस्व भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई पहाड़ियां अरावली की परिभाषा में नहीं आतीं और वहां नियमों के अनुसार पट्टे जारी किए गए होंगे। क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) के संदर्भ में जूली ने आरोप लगाया कि इसके दायरे में बदलाव उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में रजिस्ट्री और आर्थिक गतिविधियां रोक दी जाएंगी। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अपनी स्थिति स्पष्ट करें और अरावली संरक्षण के मुद्दे पर खुलकर सामने आएं।
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 12:47:31
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 25, 2025 12:46:46
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। फ्रीगंज ब्रिज पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना एक कार चालक को महंगा पड़ गया। उज्जैन यातायात पुलिस को हेल्पलाइन पर प्राप्त वीडियो में चालक को रॉन्ग साइड वाहन चलाते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालक की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹4500 का चालान किया। इसके साथ ही चालक को सख्त समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के बाद चालक की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से अपील करता हुआ सुनाई दे रहा है कि फ्रीगंज ब्रिज सहित कहीं भी रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। चालक ने कहा कि उससे गलती हुई थी और इस तरह की लापरवाही से हादसे हो सकते हैं। उज्जैन पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Dec 25, 2025 12:46:31
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:दरभा ब्लॉक के नेतानार गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक में सवार होकर कांदानार गांव अपने ससुराल जा रहा था, इस दौरान नेतानार crpf कैंप से कुछ दूरी पर बाइक सवार ग्रामीण अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया, गंभीर चोंट आने के चलते ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर बचाया, फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है, घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभा थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 25, 2025 12:46:20
Noida, Uttar Pradesh:पारा में सगी बहनों ने फिनायल पीकर सुसाइड कर लिया। दोनों सामान लेने दुकान गई थीं, लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दौड़ा पारा निवासी राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) पुत्री कैलाश सिंह ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। भाई वीर सिंह ने बताया दोनों बहने घर में पाले पालतू कुत्ते से काफी प्यार करती थीं, जिसकी तबीयत खराब चल रही थी। कुत्ते का काफी इलाज कराया लेकिन वह ठीक होने की स्थिति में नहीं था, जिसे लेकर दोनों डिप्रेशन में थीं। बुधवार को सुबह 11 बजे मां गुलाब देवी ने दुकान से सामान लेने भेजा था। वहां से लौटने पर उन्होंने मां को बताया कि फिनायल पी लिया है। मां ने वीर सिंह को सूचना दी। इसके बाद दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने राधा को मृत घोषित कर दिया, जबकि जिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई वीर सिंह का कहना है दोनों ने ग्रेजुएशन कर रखा था और 2014 से दोनों का इलाज चल रहा था।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Dec 25, 2025 12:46:07
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 25, 2025 12:45:18
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ସ୍ଥିତ ସରସ୍ୱତୀ ଶିଶୁ ବିଦ୍ୟା ମନ୍ଦିର ର ଭାବେ ପାଳିତ ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଉତ୍ସବ ର ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ। ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ଡଃ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗଦେଇ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଶିକ୍ଷା ଲାଭ କରିଥିବା ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଶୃଙ୍ଖଳା ଜ୍ଞାନ, ସଂସ୍କାରିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଆଧାରରେ ତାଙ୍କର ନୈତିକ ଶିକ୍ଷା ଏବଂ ଦେଶ ମାତୃକାର ସେବା କରିବା ପାଇଁ ମାନସିକତା ତିଆରି କରିବା ପାଇଁ ଶିଶୁ ବିଦ୍ୟା ମନ୍ଦିର ପକ୍ଷରୁ ତିଆରି କରାଯାଉଛି। ସେଥିରେ ଅଭିଭାବକ ଅଭିଭାବିକା ମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଏହା ଆକର୍ଷଣୀୟ ରହିବା ଦରକାର ବୋଲି ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ସମସ୍ତଙ୍କୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥଲେ। ଏହି ଉତ୍ସବ ରେ ଅନ୍ୟତମ ଅତିଥିଭାବେ ଶରତ ଚନ୍ଦ୍ର ସେନ, ସଭାପତି ଇଶ୍ୱର ଚନ୍ଦ୍ର ନନ୍ଦ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇ ଆଜିର ଶିଶୁ କାଲିର ଭଭିଷ୍ୟତ ବୋଲି କହିବା ସହିତ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ଜଣେ ଜଣେ ଭଲ ମଣିଷ ହେବା ପାଇଁମାନେ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ । ପରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ବିଭିନ୍ନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ସୂଚାରୁରୂପେ ତୁଲାଇଥିଲେ। ଏହି ଉତ୍ସବ ରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଅଭିଭାବକ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ ।
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 12:45:07
1
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top