Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khargone451001

महेश्वर में सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026: भगोरिया-ओडिसी सांस्कृतिक संगम दिखा

RJRakesh Jaiswal
Feb 22, 2026 06:49:39
Khargone, Madhya Pradesh
पवित्र नगरी महेश्वर में ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ का दूसरा दिन, भगोरिया की उमंग और ओडिसी की साधना से सजा मंच पवित्र नगरी महेश्वर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष में आयोजित ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ के दूसरे दिन आज नर्मदा तट पर लोक और शास्त्रीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन पवित्र नगरी महेश्वर स्थित देवी श्री अहिल्याबाई होल्कर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अहिल्या फोर्ट द्वारा किया जा रहा है। भील भगोरिया नृत्य और ओडिसी नृत्य की विशेष प्रस्तुति से सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026 महेश्वर किले में अमित छाप छोड़ गया। विदेशी मेहमानों ने भी यह देख खूब लुफ्त उठाया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Feb 22, 2026 08:21:21
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग की पद्मनाभपुर बलपुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है दरअसल प्रार्थी सोनू श्रीवास ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की 17 फरवरी को देसी शराब दुकान के पास वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर शराब खरीदने गया था लेकिन जब वापस लौटा उसकी गाड़ी वहां से गायब थी जिसके बाद लिखित में शिकायत मिलते ही पुलिस ने विवेचना शुरू की और पुलिस को सूचना मिली कि देवनाथ निषाद नाम का युवक एक मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है इसके बाद घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया और उससे पूछताछ की गई उसने स्वीकार किया कि वह वह वाहन चुरा कर बेचता है जिसके बाद उसे फौरन गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 22, 2026 08:21:11
Jamui, Bihar:जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सनकी पति मोहम्मद इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद टाउन थाना पहुंचा और जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। आठ साल पहले हुई थी शादी मृतका तरन्नुम उर्फ तराना, नीमा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी की पुत्री थी। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व अमरथ नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद लुकमान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के साथ हुई थी। दंपती की तीन बेटियाँ हैं। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बाद में इरफान शराब का आदी हो गया। वह नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। छह माह पूर्व भी विवाद बढ़ने पर पंचायत कर समझौता कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। परिजनों का आरोप है कि वह कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। अवैध संबंध का भी आरोप मृतका के पिता मोहम्मद अनवर अंसारी ने आरोप लगाया कि इरफान का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसी को लेकर घर में लगातार विवाद होता था। साथ ही तीन बेटियाँ होने को लेकर भी वह तरन्नुम को प्रताड़ित करता था। क्या बोले एसडीपीओ एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।” घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 08:20:41
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के ग्राम डांडबछाली से बीते दो दिनों से लापता ग्रामीण तरुण सिदार को पुलिस डॉग विमला की मदद से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय तरुण सिदार 19 फरवरी को खेत जाने के नाम पर घर से निकले थे, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि उन्हें अंतिम बार उनके साथियों के साथ खेत में शराब पीते देखा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने जब मौके की तलाशी ली, तो वहां पीड़ित की टोपी और चप्पल बरामद हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिलासपुर से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। खोजी डॉग विमला ने मौके से मिली वस्तुओं को सूंघकर घने जंगलों की ओर रुख किया और करीब 10 किलोमीटर के दुर्गम रास्तों को पार करते हुए पहाड़बछाली के जंगलों में जा पहुंची, जहां तरुण सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। पूछताछ में पता चला कि अत्यधिक नशे और ग्लानि के कारण वे दो दिनों से बिना खाए-पिए जंगल में ही भटक रहे थे। समय रहते विमला और बेलगहना पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 22, 2026 08:20:09
Obra, Uttar Pradesh:हर घर नल योजना की नाकामी पर नदी में उतरे ग्रामीण उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक स्थित सिंदुरिया ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा और तीखा तरीका अपनाया। पुरुष और महिलाएं सोन नदी में अर्धनग्न होकर उतर गए और जल सत्याग्रह करते हुए योजना की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो से तीन वर्ष पूर्व पाइपलाइन के नाम पर सड़कों की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन आज तक घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। मजबूरी में लोग दूषित नदी का पानी पीने को विवश हैं, जिससे स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। सिंदुरिया ग्राम पंचायत में जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत सर्वे और पाइपलाइन का काम दिखाकर फाइलों में प्रगति दर्ज कर दी गई, लेकिन धरातल पर जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। इसी नाराजगी में सैकड़ों ग्रामीण सोन नदी में उतर गए और एक दिवसीय जल सत्याग्रह किया। अर्धनग्न होकर नदी में बैठना उनके आक्रोश और बेबसी का प्रतीक था। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। हम लोग दो-तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। सड़क खोद दी गई, पाइप डाल दिया गया, लेकिन आज तक हमारे घरों में पानी नहीं आया। हमें मजबूरी में इसी गंदे नदी का पानी पीना पड़ रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है, लेकिन सिंदुरिया में यह योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनता आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर है। जब तक हर घर में नल से पानी नहीं पहुंचेगा, हमारा जल सत्याग्रह और जनआंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 22, 2026 08:19:49
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 22, 2026 08:19:05
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन घोटाले में उदयपुर फाइल्स की एसीबी कर सकती जांच,70 फीसदी तक फर्जी पैमेंट हुआ था फर्मों को. आशीष चौहान, जयपुर- जल जीवन मिशन में उदयपुर में हुए घोटालों की एसीबी जांच कर सकती है. पीएचईडी के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को होटल ताज से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अब एसीबी की नजर उदयपुर पर है. जल जीवन मिशन घोटाले का कनेक्शन उदयपुर से जुडा है. माना जा रहा है कि अब एसआईटी उदयपुर घोटाले में भी जल्द फर्म मालिकों और अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है. 10 गिरफ्तारियों के बाद अब जांच एजेंसियों की नजर उदयपुर पर टिकी है. जेजेएम भ्रष्टाचार में जांच टीमे उदयपुर फाइल्स की तफ्तीश कर सकती है. पीएचईडी चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के होटल ताज से गिरफ्तार किया था. अब एसीबी होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है. दिनेश गोयल के लिए गाडी और होटल किसने बुक करवाया, कौन कौन लोग मिले, इसकी एसीबी जांच करेगी. दिनेश गोयल के पास उदयपुर चीफ इंजीनियर का चार्ज था. गोयल के दफ्तर से जानकारी मिली है कि वे सरकारी टूर के लिए उदयपुर गए थे, इसलिए उनके लिए उदयपुर सर्किट हाउस बुक हुआ था. लेकिन वे सर्किट हाउस में ना रूककर होटल ताज में रुके थे. अब जांच एजेन्सी ये भी तफ्तीश कर सकती है कि क्या होटल और गाडी किसी फर्म के मालिक ने बुक करवाई थी? जलदाय विभाग के जांच रिपोर्ट में भी सामने आया था कि फोटोकॉपी से फर्मों को करोडों का भुगतान कर दिया. नियमों के तहत नलकूप के पूर्ण निर्माण के बाद ही 90 प्रतिशत भुगतान का प्रावधान है, लेकिन फर्मों का बिना काम पूरा हुए 70 प्रतिशत तक फर्जी भुगतान कर दिया. वहीं बिना वर्क आर्डर नंबर अंकित किए करोडों के पाइप खरीद लिए. दोनों जिलों में कई जगहों पर ड्राइंग-डिजाइन के मुताबिक भी काम नहीं हुआ. इस खबर की फीड ओएफसी से स्लग से भेजी गई है
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 22, 2026 08:18:55
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज जिला प्रशासन द्वारा डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका), रामनिवास यादव ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। सुबह से ही डिस्पैच सेंटर परिसर में मतदान कर्मियों की चहल-पहल देखने को मिली। निर्धारित काउंटरों पर मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी, मतदाता पंजी, सील, प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रमवार उपलब्ध कराई गई। कर्मियों को सामग्री प्राप्ति के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांचने और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तत्काल संबंधित कोषांग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मतदान दलों को समय से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं संचार व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग एवं नियंत्रण कक्ष की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, जैसे पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दिखाई दी। निर्धारित समयानुसार सभी मतदान दल अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 22, 2026 08:18:38
Govind Garh, Rajasthan:गोविंदगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पंचर गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 5 घायल गोविंदगढ़ (अलवर) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार और सिस्टम की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी एक 7-सीटर गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के होडल निवासी एक परिवार राजगढ़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रविवार अलसुबह करीब 2:15 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 88.8 के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मदद के लिए एनएचएआई की हेल्पलाइन 1033 पर कई बार कॉल किया, लेकिन सहायता नहीं पहुंची। करीब 3:30 बजे पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। परिजन सोनू ने बताया कि उन्होंने रात 2:18 बजे से 2:41 बजे के बीच पांच बार हेल्पलाइन 1033 पर फोन किया, लेकिन हर बार यह कहकर टाल दिया गया कि “यह हमारा क्षेत्र नहीं है, दूसरी टीम भेजी जा रही है।” करीब सवा घंटे तक कोई सहायता मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर क्रेन या पेट्रोलिंग टीम पहुंच जाती, तो यह हादसा टल सकता था। हेड कांस्टेबल संजय के अनुसार, इस दुर्घटना में गीतारानी (46) पत्नी जितेश कुमार, निवासी होडल (हरियाणा) और मीना (55) पत्नी हरकेश कुमार, निवासी पूर्वी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 22, 2026 08:18:21
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन घोटाले में उदयपुर फाइल्स की एसीबी कर सकती है जांच,70 फीसदी तक फर्जी पेमेंट हुआ था फर्मों को आशीष चौहान, जयपुर-जल जीवन मिशन में उदयपुर में हुए घोटालों की एसीबी जांच कर सकती है। पीएचईडी के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को होटल ताज से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अब एसीबी की नजर उदयपुर पर है। जल जीवन मिशन घोटाले का कनेक्शन उदयपुर से जुड़ा है। माना जा रहा है कि अब एसआईटी उदयपुर घोटाले में भी जल्द फर्म मालिकों और अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। जल जीवन मिशन घोटाले में 10 गिरफ्तारियों के बाद अब जांच एजेंसियों की नजर उदयपुर पर टिकी है। जेजेएम भ्रष्टाचार में जांच टीमें उदयपुर फाइल्स की तफ्तीश कर सकती हैं। पीएचईडी चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के होटल ताज से गिरफ्तार किया गया था। अब एसीबी होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है। दिनेश गोयल के लिए गाड़ी और होटल किसने बुक करवाया, कौन कौन लोग मिले, इसकी एसीबी जांच करेगी। दिनेश गोयल के पास उदयपुर चीफ इंजीनियर का चार्ज था। गोयल के दफ्तर से जानकारी मिली है कि वे सरकारी टूर के लिए उदयपुर गए थे, इसलिए उनके लिए उदयपुर सर्किट हाउस बुक हुआ था। लेकिन वे सर्किट हाउस में ना रूककर होटल ताज में रुके थे। अब जांच एजेंसी ये भी तफ्तीश कर सकती है कि क्या होटल और गाड़ी किसी फर्म के मालिक ने बुक करवाई थी? जल जीवन मिशन में इस तरह हुआ महाघोटाला- मौके पर पाइपलाइन डालने का काम नहीं हुआ और माप पुस्तिका में फर्जी एंट्री कर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। गांव में प्लास्टिक की पाइप लाइन डाली गई, लेकिन बिलों में महंगे डक्टाइल आयरन बताकर ठेकेदार को चार गुणा ज्यादा पेमेंट हुआ। फोटोकॉपी बिलों पर ही करोड़ों रुपए का पेमेंट। टीपीआईए की आपत्तियों के बावजूद ठेकेदारों को पेमेंट। फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर ही टेंडर के वर्क ऑर्डर दिए। Drawing-design के मुताबिक काम नहीं। विभाग के अफसरों के मुताबिक उदयपुर और बाँसवाड़ा जल जीवन मिशन में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ। थर्ड पार्टी एजेंसी की जांच के बिना ही फर्मों को करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक वित्त विभाग की अनुमति के ही मूल्य वृद्धि की राशि देय है, लेकिन उदयपुर में बिना परमिशन के कंपनियों को पेमेंट कर दिया। वहीं फर्मों को करोड़ों की जीएसटी का भी संदिग्ध भुगतान हुआ। विभाग द्वारा 100 KL टंकी के डिजाइन में कम से कम 10 क्विंटल लोहा लगता है, जबकि संवेदक और अफसरों ने बाहर से ड्राइंग डिजाइन करवाई, जिसमें करीब 6-7 क्विंटल लोहा लगा। यानी हर टंकी पर सरकार को करीब 3-5 लाख का नुकसान हुआ। जानकारों का कहना है कि 70 से अधिक टंकियों का निर्माण हुआ था। इस हिसाब से विभाग को करोड़ों की चपत लगी. 70 प्रतिशत तक फर्जी भुगतान कर दिया गया। जलदाय विभाग की जांच रिपोर्ट में भी सामने आया था कि फोटोकॉपी से फर्मों को करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। नियमों के अनुसार नलकूप के पूर्ण निर्माण के बाद ही 90 प्रतिशत भुगतान का प्रावधान है, लेकिन फर्मों का बिना काम पूरा हुए 70 प्रतिशत तक फर्जी भुगतान कर दिया गया। वहीं बिना वर्क आर्डर नंबर अंकित किए करोड़ों के पाइप खरीद लिए। दोनों जिलों में कई जगहों पर ड्राइंग-डिजाइन के मुताबिक भी काम नहीं हुआ.
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 22, 2026 08:17:17
Kota, Rajasthan:KOTA एंकर - कोटा प्रीमियर लीग-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ,JK पवेलियन स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ आगाज। कोटा शहर में रहेगा चौकों छक्कों का रोमांच,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,लोकसभा अध्यक्ष OSD राजीव दत्ता ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ,दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं OSD राजीव दत्ता ने गुब्बारे छोड़ कर एवं क्रिकेट खेल प्रतियोगिता को विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।22फरवरी से 1मार्च तक आयोजित होगी प्रतियोगिता,कुल 15मैचों का होगा आयोजन,राजस्थान प्रदेश की आठ टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा,विजेता को 11 लाख एवं उपविजेता को 5 लाख के नकद पुरस्कार होंगे वितरित,प्रतियोगिता के मैचों में प्रत्येक बाउंड्री एवं विकेट गिरने पर चीयर्स लीडर्स मंच पर करेगी नृत्य।बाउंड्री ब्रेकर्स अजमेर एवं कोटा DCA के बीच हुआ शुरुआती मुकाबला। कोटा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में हो रही प्रतियोगिता आयोजित,रणजी एवं IPL खिलाड़ियों का KPL में रहेगा जमावडा-मनोज शर्मा। जेके पवेलियन स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के रूप में किया जाएगा विकसित। आगामी समय में रणजी एवं आईपीएल स्तर के कोटा में मैच होंगे प्रस्तावित। आगामी कुछ महीनो में पंचायत एवं तहसील स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का रहेगा प्रयास। प्रत्येक तहसील स्तर पर कोटा क्रिकेट संघ के अधीन दो दो टीमों का होगा चयन। बाइट - 1. हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री 2. राजीव दत्ता,OSD लोकसभा अध्यक्ष 3. मनोज शर्मा,अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Feb 22, 2026 08:16:55
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के झालाना स्थित आरआईसी में साइबर सुरक्षा विषय पर चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सहित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, साइबर विधि विशेषज्ञ, सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव शामिल हुए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम शर्मा सहित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। बाइट- अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 22, 2026 08:16:47
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top