Back
जमुई में पति ने पत्नी तरन्नुम की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस गिरफ्त
ANAbhishek Nirla
Feb 22, 2026 08:21:11
Jamui, Bihar
जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सनकी पति मोहम्मद इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद टाउन थाना पहुंचा और जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। आठ साल पहले हुई थी शादी मृतका तरन्नुम उर्फ तराना, नीमा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी की पुत्री थी। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व अमरथ नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद लुकमान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के साथ हुई थी। दंपती की तीन बेटियाँ हैं। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बाद में इरफान शराब का आदी हो गया। वह नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। छह माह पूर्व भी विवाद बढ़ने पर पंचायत कर समझौता कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। परिजनों का आरोप है कि वह कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। अवैध संबंध का भी आरोप मृतका के पिता मोहम्मद अनवर अंसारी ने आरोप लगाया कि इरफान का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसी को लेकर घर में लगातार विवाद होता था। साथ ही तीन बेटियाँ होने को लेकर भी वह तरन्नुम को प्रताड़ित करता था। क्या बोले एसडीपीओ एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।” घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:49:150
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 22, 2026 09:48:590
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 22, 2026 09:48:280
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:47:590
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:47:450
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:320
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:200
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 22, 2026 09:47:040
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 22, 2026 09:46:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 09:46:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 09:46:03Noida, Uttar Pradesh:Bhajpa –SN singh
Congres–surendra rajput
0
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 22, 2026 09:45:490
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:45:160
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 22, 2026 09:38:260
Report