Back
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया
MSMrinal Sinha
Feb 22, 2026 08:18:55
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज जिला प्रशासन द्वारा डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका), रामनिवास यादव ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। सुबह से ही डिस्पैच सेंटर परिसर में मतदान कर्मियों की चहल-पहल देखने को मिली। निर्धारित काउंटरों पर मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी, मतदाता पंजी, सील, प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रमवार उपलब्ध कराई गई। कर्मियों को सामग्री प्राप्ति के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांचने और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तत्काल संबंधित कोषांग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मतदान दलों को समय से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं संचार व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग एवं नियंत्रण कक्ष की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, जैसे पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दिखाई दी। निर्धारित समयानुसार सभी मतदान दल अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:49:150
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 22, 2026 09:48:590
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 22, 2026 09:48:280
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:47:590
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:47:450
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:320
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:200
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 22, 2026 09:47:040
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 22, 2026 09:46:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 09:46:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 09:46:03Noida, Uttar Pradesh:Bhajpa –SN singh
Congres–surendra rajput
0
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 22, 2026 09:45:490
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:45:160
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 22, 2026 09:38:260
Report