Back
भीकनगांव में प्रेमी ने हत्या की: चरित्र शक पर महिला की गला घोंटकर मौत
RJRakesh Jaiswal
Jan 07, 2026 05:46:34
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन जिले के भीकनगांव थानाक्षेत्र के झिरन्या गणपति बेड़े के सामने तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मृतिका की चरित्र शंका के चलते गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस आरोपी तक महज 24 घंटे के भीतर पहुंचने में सफल रही है। मामले का खुलासा करते हुए एक एसपी शकुन्तला रुहल ने बताया कि 5 जनवरी को महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच- पड़ताल की थी। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़े एंगल से जांच शुरु की। मृतिका की पहचान भीकनगांव थानाक्षेत्र के रुप में की गई। महिला के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना स्थल पर आवाजाही मार्ग के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले गए। इस दौरान पंधाना के रहने वाले योगेश से प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलने के साथ ही घटना दिनांक को घटनास्थल के आस पास देखा गया था। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को ग्राम जामली, पंधाना रवाना किया। समय पर टीम पहुंचने पर योगेश पिता कालु बारे को पंधाना से अभिरक्षा में लिया गया। बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने मृतिका के चरित्र पर शंका होने से उसे घटनास्थल पर बुला कर उसकी गला घोंट कर हत्या करने की घटना करना स्वीकार किया। योगेश पर पंधाना में भी अपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 08, 2026 03:31:350
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 08, 2026 03:31:100
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 08, 2026 03:30:310
Report
0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowJan 08, 2026 03:21:120
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 08, 2026 03:20:180
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 08, 2026 03:20:070
Report
SKSudarshan Khillare
FollowJan 08, 2026 03:19:390
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 08, 2026 03:19:130
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 08, 2026 03:18:490
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 08, 2026 03:18:210
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 08, 2026 03:17:540
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 08, 2026 03:17:350
Report