451001
पूर्व कृषिमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने पीएम मोदी के पौधा रोपण अभियान को जन आंदोलन बनाया
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में पूर्व कृषिमंत्री और विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने पीएम नरेंद्र मोदी के "एक पौधा मां के नाम" अभियान को अपनाते हुए पौधा रोपण को जन आंदोलन बना दिया। उन्होंने कहा कि नदियों को जीवित रखने के लिए हरियाली जरूरी है और जनता भी यह महसूस कर रही है कि पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना और बचाना आवश्यक है। युवा किसानों ने भी कहा कि हमारी खेती की स्थिति मां नर्मदा के जल मिलने से सुधरी है और इस आशीर्वाद का ऋण एक पेड़ लगाकर चुकाना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन: फर्जी फायरिंग मामले में इनामी रौनक गुर्जर दबोचा गया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने फर्जी फायरिंग मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रौनक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एमआर-5 रोड इलाके से उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद हुआ。 पुलिस के मुताबिक अप्रैल महीने में फायरिंग की एक घटना सामने आई थी, जिसमें अतिक महुरकर नाम के युवक ने खुद पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर मामला गंभीर लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पूरी कहानी ही पलट गई। विवेचना में सामने आया कि यह पूरी फायरिंग की कहानी झूठी थी। पुलिस को गुमराह करने और दूसरे लोगों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर साजिश रची गई थी। इसी मामले में रौनक गुर्जर की भूमिका सामने आई थी। आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी को झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और सबूत भटकाने के लिए लगातार उकसाया था。 पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। चिमनगंज मंडी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया。 गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उज्जैन जिले के अलग-अलग थानों में करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों व अवैध हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बारां के अंता में चाकूबाजी: मां की मौत के बाद आरोपी सीताराम मेघवाल डिटेन
Baran, Rajasthan:अंता सनसनीखेज चाकूबाजी मामला मां की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी किरायेदार सीताराम मेघवाल डिटेन बारां जिले के अंता कस्बे में गुरुवार रात मां-बेटी पर हुए दिल दहला देने वाले चाकूबाजी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी सीताराम मेघवाल निवासी संबलपुर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। चाकू के ताबड़तोड़ हमलों में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दबोचा। गुरुवार रात को अंता में एक मां अपनी बेटी के साथ पार्क में घूमने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाश ने उन्हें रोक लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी दोनों लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अलग-अलग टीमों का गठन किया और आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की मदद से आरोपी सीताराम मेघवाल को ढूंढ निकाला और उसे डिटेन कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि महिला पर हमला करने और उसकी हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सके。 दूसरी ओर, इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित मृतका के पति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आज शाम अंता थाने पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मिलकर आरोपी को शीघ्र और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्मी कलाकार, भक्तों ने खुशी से दर्शन किया
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्मी कलाकार, भक्ति और श्रद्धा के साथ किए दर्शन उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार देर रात प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल हुए। तीनों कलाकार नंदी हॉल में बैठकर आरती में शामिल हुए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल का पूजन-दर्शन किया। आरती के दौरान वे भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर कलाकारों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। इन दिनों महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी दर्शन के लिए पहुंच रही हैं।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल के ड्रेस कोड पर AIMIM का विरोध; बुर्का- नकाब के मुद्दे पर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर राज्यपाल द्वारा जारी नियमों का AIMIM ने किया विरोध बुर्का व नकाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं के विरोध में है राज्यपाल का ये फैसला0
0
Report
डोमनमऊ में लाखों की चोरी: पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:चंद घंटो मे पुलिस द्वारा ग्राम डोमनमऊ मे हुई लाखों की चोरी का खुलासा एवं आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस ने डोमनमऊ में भरत विश्नोई के घर चोरी में मामला में खुलासा किया,तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का खुलासा कर मशरूका जप्त कर आरोपी को चंद घंटो मे गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ मे अन्य दो चोरीयो का खुलासा किया गया , डोमनमऊ ने घर की गोदरेज की अलमारी में 1 लाख 50 हजार रूपये व सोने की चेन कीमती 2 लाख रूपये करीब की चोरी कर ले गया है । चोरी गया कुल मशरूका 3 लाख 50 हजार रूपये है किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा चोरी कर ले गया है ।आरोपीयो की धरपकड़ हेतु कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ा जाकर कब्जे से चोरी गया मशरूका 1,33600 रूपये नगद एवं एक सोने की चेन जप्त। सिविल लाईन के दो तीन माह पूर्व मे हुई चोरीयो का भी खुलासा हुआ जो दो अन्य आरोपीगण को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है । पुलिस ने आरोपी विष्णु पिता चम्पालाल पाटिल ,टाटू लाल पिता बुद्धू कास्दे निवासी मोजबाडी 3 गौरीशंकर पाटिल पिता भिलिया पाटिल को गिरफ्तार किया,0
0
Report
चमोली में डंपर पर जलते पेड़ से आग, कोई जनहानि नहीं
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के नन्दानगर क्षेत्र में आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सलबगड़ रोड पर खड़े एक डंपर पर जलता हुआ पेड़ गिरने से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय डंपर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सायं करीब 5 बजकर 30 मिनट की है जब सलबगड़ रोड पर खड़े एक डंपर में आग लगी हुई है। सूचना थाना नन्दानगर से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि डंपर संख्या UK 11 CA 0985, जो पुनियारा महादेव के पास खड़ा था, उस पर जली हुई अवस्था में चीड़ का पेड़ गिर गया था। इसी वजह से डंपर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना वाहन स्वामी अनिल पल्लव निवासी कालेश्वर को दी गई। वाहन स्वामी ने बताया कि डंपर पिछले आठ से नौ दिनों से वहीं खड़ा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क किनारे हटवाया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से बहाल किया जा सका। फिलहाल घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन डंपर को भारी नुकसान पहुंचा है।0
0
Report
Advertisement
जैन मंदिर चोरी: सीसीटीवी में कैद चोर, दानपेटियों से नगद ले गए
Damoh, Madhya Pradesh:जैन मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर... एंकर/ एमपी के दमोह जिले के पथरिया में प्रसिद्ध जैन मंदिर विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात्र सामने आई है यहां अज्ञात चोर दानपेटियों पर हाथ साफ कर गए ये घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दरअसल सुबह सुबह जब मंदिर के कपाट खुले तो चौकीदार के होश उड़ गए क्योंकि मंदिर परिसर में लगी दो बड़ी दानपेटियों गायब थी, सूचना मंदिर के मैनेजर को दी गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो साफ हुआ कि दो अज्ञात चोर थे जिन्होंने बड़ी चालाकी और निश्चिंतता के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी में जो घटना रिकॉर्ड हुई उसमें साफ दिख रहा है कि दो चोर बेखोफ होकर मंदिर परिसर में आते हैं और उनके सीधे निशाने पर दानपेटियाँ थीं जिन्हें वो उठाकर बाहर ले गए और फिर उन्हें खोलकर उसके अन्दर का नगद लेकर फरार हो जाते हैं। जो दो लोग कैमरे में कैद हुए उनमें एक सरदार की तरह लग रहा था जबकि दूसरे ने मास्क पहन रखा है। इन गुल्लकों यानी दानपेटियों में बड़ी रकम थी। पुलिस ने मंदिर के मैनेजर की रिपोर्ट अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है, फॉरेंसिक टीम और पुलिस डॉग को बुलाया गया है जो जांच में सहयोग करेगी।0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल पर रोक की घोषणा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, एफआईआर में अश्लील शब्दों व गालियों के हूबहू इस्तेमाल पर हाईकोर्ट नाराज़, गृह सचिव और डीजीपी को हाईकोर्ट ने जारी किया दिशा निर्देश, एफआईआर में अश्लील शब्दों व गालियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश, हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई पीड़ित या शिकायतकर्ता अपनी तहरीर में अपशब्दों का उल्लेख करे तो पुलिस उसे हूबहू लिखने से बचे, बलिया के प्रेम शंकर राम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिया आदेश, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एफआईआर के अनुच्छेद 12 में बेहद आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया था, कोर्ट ने कहा डिजिटल युग में एफआईआर एक सार्वजनिक दस्तावेज है, इसे समाज का कोई भी नागरिक, महिला या पुरुष इंटरनेट पर पढ़ सकता है, ऐसे में योग्य एवं शिक्षित पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसी संकीर्ण और अमर्यादित भाषा का प्रयोग सभ्य और लोकतांत्रिक समाज की छवि को धूमिल करता है।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, मौत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड नंबर 35 निवासी रुखसाना खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रुखसाना खातून अपने एक रिश्तेदार से मिलने देवना गई थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।घटना की सूचना मिलने के बाद रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।बेगूसराय में लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग अब तेज होती जा रही है. बाइट डॉ शगुफ्ता शगुफ्ता तज़वार0
0
Report
Advertisement
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में रांची में हाईटेक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
Ranchi, Jharkhand:रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में बड़े हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। टाटीसिलवे स्थित परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का खेल चल रहा था। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर छह से दस लाख रुपये तक की वसूली की जा रही थी। पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के डोल बगीचा स्थित GENIUS INSTITUTE OF TECHNOLOGY का है, जहां STAFF SELECTION COMMISSION NEW DELHI द्वारा SSC GD/CONSTABLE CAPF परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान रांची SSP को सूचना मिली कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने की कोशिश की जा रही है जिसके बाद विशेष टीम बना कर कारवाई की गई जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक अभ्यर्थी के कंप्यूटर सिस्टम को इनविजिलेटर के कहने पर री-स्टार्ट कराया गया था। जबकि परीक्षा संचालन की मानक प्रक्रिया में इसकी अनुमति नहीं है। सिस्टम री-स्टार्ट होते ही पुलिस को संदेह हुआ कि कंप्यूटर को रिमोटली एक्सेस किया जा रहा है और स्क्रीन मिररिंग के जरिए प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा है। पूछताछ में गिरफ्तार अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव और इनविजिलेटर संजीत कुमार ने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया। दोनों ने बताया कि परीक्षा केंद्र के ठीक सामने किराए के मकान में सेंटर अधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज बैठकर इंटरनेट और आईपी एड्रेस के जरिए परीक्षा सिस्टम को हैक कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर सिस्टम, तीन मोबाइल फोन, दो विद्यार्थियों के बैंक चेक, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि बिहार के बिचौलियों के जरिए अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई जाती थी और परीक्षा पास कराने के एवज में छह से दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे। रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में बड़े हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा तो कर लिया गया है वही पिछले दिनों पंडरा ओपी क्षेत्र में भी इसी परीक्षा को लेकर पुलिस ने कारवाई की थी ऐसे में पूरा परीक्षा ही अब सवालों के घेरे में है0
0
Report
दौसा के घर के बाहर स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी में हथियारबंद बदमाशों की वारदात
Dausa, Rajasthan:दौसा -घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी गाड़ी चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद हथियारबंद नकाबपोस बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम अल सुबह 4.17 बजे की घटना पीड़ित को सुबह उठने पर चला वारदात का पता पीड़ित सुनील शर्मा ने तत्काल पुलिस को दी सूचना शहर की गणेश नगर कालोनी का मामला कोतवाली पुलिस जुटी बदमाशों की तलाश में...0
0
Report
उपार्जन केंद्र में गेहूं उपज रिजेक्ट पर किसान ने ट्रॉली खाली कर विरोध किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:उपार्जन केंद्र पर पहुंचे किसान ने ट्राली गेहूं की उपज रिजेक्ट होने से नाराज होकर वेयरहाउस के सामने मार्ग पर ट्रॉली खाली कर विरोध दर्ज कराया। पोखरनी के किसान अनमय महंत चार दिनों से दो ट्राली गेहूं की उपज लेकर खड़ा था, जब उसका नंबर आया तो ट्रालियाँ रिजेक्ट हो गईं; मौके पर अधिकारी पहुंचे, मार्ग पर लगे घंटों के जाम को खुलवाया और ट्रॉली को वेयरहाउस में खड़ी करवाया。0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर के होटल के छप्पर में आग, गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों से चाय के होटल के छप्पर में आग लग गई। घटना बीती रात की है। आग की इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया,जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि होटल बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामला इटवा थाना क्षेत्र के नवीन मंडी शाहपुर के पास का है।0
0
Report
सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का फ्लैगऑफ किया, उत्तराखंड एडवेंचर नक्शे पर
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित Niti Extreme Countdown Run का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड में राज्य को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स के नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) द्वारा 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह' का आयोजन किया गया इस महाअभियान का शंखनाद 23 मई को देहरादून में एक ऐतिहासिक 'काउंटडाउन रन' के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री आवास से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाया। लोगों ने सीएम के साथ सेल्फी ली स्पीच सीएम धामी0
0
Report
चतरा: प्रतिबंधित ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनिमेष नेथानी को मिली सटीक सूचना तंत्र के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक जप्त किया गया है। SDPO Sunnyvardhan ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सजना ईदगाह रोड में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए SDPO Sunnyvardhan के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने शहर के नगवां निवासी मो० नेसार तथा रामटुंडा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। SDPO ने बताया कि तलाशी के क्रम में मो० नेसार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका वजन कागज सहित 0.81 ग्राम पाया गया। वहीं अमित कुमार के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन 0.41 ग्राम है। इसके अलावा टीम ने तस्करों के पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक (नंबर JH13D 5665) को भी जब्त किया है। SDPO ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में NDPS एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है। दोनों तस्कर पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं। SDPO ने कहा कि पुलिस मुख्यालय और डीजीपी नशे के कारोबार पर पुरी तरह सख्त है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
