icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
451001
RJRakesh JaiswalFollow8 Aug 2024, 11:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चूरू में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली, ओजोन संरक्षण संकल्प

Churu, Rajasthan:विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली निकाल ओजोन परत संरक्षण का लिया संकल्प चूरू। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वन विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन चूरू के नेचर पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वन सेवा के अधिकारी एवं उपवन संरक्षक संदीप कुमार ने की। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लानेट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप वन संरक्षक संदीप कुमार ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सीएफसी आधारित उपकरणों का न्यूनतम उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि ओजोन परत को सुरक्षित रखा जा सके। ओजोन परत के संरक्षण से सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभावों से धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पादपों की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इसके बाद विश्व ओजोन दिवस की थीम पर छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक चूरू मनीष कुमार, रेंजर वन सुरक्षा आशुतोष शर्मा, रेंजर चूरू महेश जाखड़ सहित वन विभाग के सभी मंत्रालयिक एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
0
0
Report

कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर उलटफेर, महेन्द्र पाल चौधरी भाजपा में शामिल

Nagaur, Rajasthan:कुचेरा, नागौर अध्यक्ष चुनाव से पहले कुचेरा में बड़ा उलटफेर कांग्रेस नेता महेन्द्र पाल चौधरी ने थामा भाजपा का दामन निर्दलीय पार्षदों व समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए महेन्द्र पाल चौधरी बेटे अजयपाल चौधरी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नागौर जिले के कुचेरा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सियासी घटनाक्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस नेता एवं नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पाल चौधरी ने निर्दलीय पार्षदों और समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से दूरभाष पर बातचीत करवाने के बाद साफा व दुपट्टा पहनाकर महेन्द्र पाल चौधरी व अजयपाल चौधरी को कुचेरा में अपने निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई । इसके साथ ही भाजपा ने अजयपाल चौधरी को नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, पूर्व पालिकाध्यक्ष पukhराज टाक, भाजपा कुचेरा मंडल अध्यक्ष मनोहर माली सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झोतेश्वर-गोटेगांव: एंबुलेंस दुर्घटना से दो घायल, बछड़े की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के झौतेश्वर चौराहा से लाठगांव चौराहा की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मारते हुए करीब 40 फीट गहरे बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस सवार दो युवक वाहन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का उपचार जारी है। वहीं बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोटेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की तेज रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सामने कोई वाहन या व्यक्ति आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

गुरुग्राम हिट एंड रन: शिवानी चौहान के बयान के अनुसार दो गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:गुरुग्राम में हुए हिट एंड रन मामले की पीड़िता रेसिंग बाइक आज मीडिया के सामने आया है जैसा कि आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि जिस तरह से पीड़िता शिवानी चौहान को रेसिंग के दौरान एक कार चालक के द्वारा हिट किया गया था इसके बाद वह सड़क पर रेसिंग बाइक के साथ नीचे गिर गई थी और बाइक तकरीबन कई मीटर तक सड़क पर रगड़ती हुई काफी दूर तक जा पहुंची थी. वहीं अब रेसिंग बाइक सामने आया है जो कई जगह से सड़क पर गिरने के बाद टूट गई है अब इसे क्रेन के माध्यम से टोचन कर गुरुग्राम पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. हालांकि इस दौरान पीड़िता के भाई ने किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया लेकिन इस घटना के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी गुरुग्राम पुलिस के द्वारा की गई है और बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं पीड़िता ने अपने बयान में भी यह बात कही है कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है और कोर्ट के द्वारा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ताकि यह एक महिला बाइकर के लिए मिसाल बने और इस तरह के अपराधियों में डर पैदा हो.
0
0
Report

HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जगन्नाथपुर में 40 घर ढह, विरोध भड़क उठा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में वर्षों से जिस जगह पर बने घरों में कई जिंदगियां गुजर रही थी आज वह जगह मलबे में तब्दील हो गया है। दरअसल यह जमीन HEC की जमीन थी जिसमें अतिक्रमण कर कई घर बना लिए गए थे लेकिन अब इस पूरे जमीन को अतिक्रमण मुक्त करलिया गया है। जानकारी के मुताबिक 40 घरों को तोड़ा गया है और फिलहाल आज की कार्रवाई समाप्त हो गई है। आज सवेरे जब जिला प्रशासन की टीम पूरे दलबल और दर्जन भर जेसीबी की गाड़ियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची तो उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और पुलिस को लाठी चार्ज भी करने पड़े। लेकिन घंटे चली कार्रवाई के बाद अब पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। लोगों का यह कहना है कि अगर वह अवैध तरीके से यहां पर रह रहे थे तो नगर निगम अलग-अलग टैक्स क्यों वसूल रहा था और अगर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया गया तो उसके लिए ज्यादा वक्त नहीं दिए गए इसीलिए इस कार्रवाई में उनके जरूरी सामान भी मलबे में दब गएहैं।
0
0
Report
Advertisement

Mandla वृद्धाश्रम में मौतों के पीछे क्या चल रहा है? जांच शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — वृद्धाश्रम में लगातार वृद्धों की मौत, जांच शुरू मण्डला के सैद्धान्तिक सीनियर सिटीजन होम में वृद्धों की लगातार हो रही मौतों ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो महीने पहले एक वृद्ध की मौत के बाद आज फिर एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीते करीब एक साल में इस संस्थान में 5 से अधिक वृद्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वृद्धाश्रम एक एनजीओ द्वारा संचालित है, लेकिन इसके संचालन और गतिविधियों की जिला प्रशासन को स्पष्ट जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। आज हुई मौत के बाद मामला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में आया है। अब वृद्धाश्रम में हुई मौतों के साथ-साथ संस्थान के संचालन, पंजीयन, व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह वृद्धाश्रम जबलपुर के कुछ कथित समाजसेवियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। हालांकि, मौतों के वास्तविक कारण और संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगातार हो रही मौतों के बीच सबसे बड़ा सवाल—आखिर वृद्धाश्रम में क्या चल रहा था और अब तक जिम्मेदारों की नजर यहां क्यों नहीं पड़ी?
0
0
Report

दिषा त्रैमासिक बैठक: जल जीवन मिशन पर केंद्र की समीक्षा, सांसद महंत की नाराजगी

Korba, Chhattisgarh:एंकर - जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिषा) की trid trimestri बैठक सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में सांसद ज्योत्स्ना महंत ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते सांसद ने कहा है कि, जल जीवन मिशन पूरी तरह फैल रही है. प्रदूषण को लेकर भी लेकर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की है. वहीं स्कूल में कमियों के सुधार को लेकर उठाये गए कदम पर सांसद ने कलेक्टर की तारीफ की है. सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है. बाईट- ज्योत्सना महंत, सांसद
0
0
Report
Advertisement

सोते समय पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, गांव में हलचल

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्रके सलगी पंचायत के गरभूटोली गांव में रिश्ते कलंकित हो गए। जिससे पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने ही अपने जवान बेटे को सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मृतक संजय वर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष अपने घर में सोया हुआ था। किसी विवाद को लेकर आरोपी पिता सुरेश वर्मा ने कुल्हाड़ी से मारकर पुत्र की हत्या कर दी। ग्रामीणों के बताया कि पिता-पुत्र के बीच पिछले लगभग 6 दिनों से किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। पिता सुरेश वर्मा ने नशे की हालत में गुस्से में आकर अपने ही पुत्र संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत कुडू थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी。
0
0
Report

छाताबाद भू-धंसान: सामुदायिक भवन चपेट में, सुरक्षित आवास की मांग तेज

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास स्थित छाताबाद में लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है। भू-धंसान की वजह से सामुदायिक भवन का हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जबकि आसपास की जमीन में भी दरारें पड़ गई हैं। आसपास के कई घरों पर भी भू-धंसान का खतरा मंडरा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि छाताबाद में इससे पहले 7 अगस्त और 7 जुलाई को भी भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं। 7 अगस्त की घटना में दर्जनों घर जमींदोज हो गए थे और कई परिवार प्रभावित हुए थे। प्रभावित परिवारों ने सामुदायिक भवन और उसके परिसर को अस्थायी आशियाने के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया था। अब सामुदायिक भवन के ही भू-धंसान की चपेट में आने के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों में अब सबसे बड़ी चिंता सुरक्षित आवास की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के बीच उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
0
0
Report

सतपड़ा हाथी महोत्सव: छह हाथियों को एक सप्ताह का आराम मिला

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सामने आई तस्वीरें बेहद खास हैं। जंगल की सुरक्षा में लगातार ड्यूटी निभाने वाले हाथियों को अब मिला है आराम का मौका। छह हाथियों के लिए शुरू हुआ है सात दिन का खास उत्सव। कामती परिक्षेत्र के खरैर कैंप में सोमवार से शुरू हुए इस हाथी महोत्सव में हाथियों की जमकर खातिरदारी हो रही है। महोत्सव 20 सितंबर तक चलेगा। फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने इसका शुभारंभ किया। इस आयोजन में हाथियों के साथ उनके भरोसेमंद साथी महावत और चाराकटर भी केंद्र में हैं। लंबे समय से हाथियों की देखभाल में जुटे कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। साथ ही कबड्डी और रस्साकशी जैसे खेलों के जरिए उनके लिए मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से हाथियों की देखभाल के साथ-साथ उनके और महावतों के बीच बना भावनात्मक जुड़ाव भी और मजबूत होता है। महोत्सव के दौरान हाथियों को सजाया-संवारा भी गया, जिससे कैंप का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। बाइट- राखी नंदा (फील्ड डायरेक्टर, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम )
0
0
Report
Advertisement

अलवर बैंक के नये अध्यक्ष संजय नारूका: किसानों के लिए बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

Alwar, Rajasthan:संजय सिंह नारूका ने संभाला अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष का पदभार, किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने पर जोर अलवर। दी अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह नारूका ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। बैंक परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष संजय सिंह नारूका ने कहा कि किसानों और आमजन को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के साथ बैंक की कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। नरूका ने कहा कि किसानों तक बैंक की योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचे और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर बैंक को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने की बात कही। समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बाइट— संजय सिंह नारूका, अध्यक्ष, दी अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक
0
0
Report

सीवान में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौत, चार घायल

Siwan, Bihar:सीवान में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। चारों लोग बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपे हुए थे। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव की है। मृतकों की पहचान दरवेशपुर गांव निवासी प्रिंस यादव के पुत्र के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में कृष्णा यादव के पुत्र सोनू यादव और अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चारों लोग पास के बगीचे में मवेशी बांधने के लिए गए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों लोग एक खोप के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर गिर गई, जिससे चारों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां_princip_ ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। सोनू यादव और अशोक यादव का इलाज जारी है। इधर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
0
0
Report

आमला में धर्मांतरण के आरोप: पांच गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने दबाव-धमकी के आरोप दावे किए

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के आमला में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भीमनगर बोड़खी क्षेत्र में गणपत सोनवाने के घर पर बैठक और प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद आमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गणपत सोनवाने सहित कुल पांच लोग मौजूद मिले। पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं, पैंफलेट, सहमति पत्र और विभिन्न संस्थाओं को लिखे गए पत्र सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले में आमला थाने में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणपत सोनवाने, इनोस जोनाथन, रमेश अतुलकर, भावराव चंदेलकर और सुनील शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। वहीं हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में भोले-भाले लोगों पर दबाव या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां चल रही हैं। पिछले 6 महीने से एक युवक को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उसे पैसे का लालच दिया जा रहा था जब उसने मना किया तो उसके परिवार को धमकी देने के आरोप इन आरोपियों पर लगे हैं। संगठनों ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपियों के पास से कुछ धार्मिक साहित्य बरामद हुआ है, और मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top