451001
बारिश के चलते खरगोन के सनावद नगर की बांकुर नदी उफान पर, तेज बहाव में नगर पालिका का टैंकर बहा
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन और सनावद में लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते सनावद नगर की जीवनदायनी बांकुर नदी अपने तेज उफान पर है। जहां तेज बहाव के चलते सनावद की बांकुर नदी में नगर पालिका का टैंकर बह गया। गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि नदी किनारे मोहर्रम के ताजिये विसर्जन के लिए रास्ता बनाने के कार्य में नगरपालिका का टैंकर लगा था जो बह गया। इसके अलावा बारिश के चलते सनावद शहर में भी कालोनियों में भारी जलभराव देखा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाकाल मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर रिकॉर्ड श्रद्धालु, 6.13 लाख दर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:मंदिर समिति ने जारी किए अधिकृत आंकड़े, शाम 6 बजे तक 4.41 लाख और दिनभर में कुल 6,13,849 श्रद्धालु पहुंचे महाकाल मंदिर。 उज्जैन। सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक 4,41,877 श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे। वहीं दिनभर का अंतिम आंकड़ा 6,13,849 श्रद्धालुओं का रहा। श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के भस्म आरती से लेकर देर रात तक दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया। सावन के पहले सोमवार पर दर्ज हुई यह संख्या एक बार फिर बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है। मंदिर समिति के अनुसार ये सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं।0
0
Report
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे की तैयारी, सरकार ताबड़तोड़ जवाब
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी जारी है, 6 से 12 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार अभी से दिख रहे हैं, मुद्दों की मजबूत फेह्रिस्त के बीच बीजेपी सदन में छात्रों के इस आंदोलन और कानून व्यवस्था को मजबूती से उठाने की तैयारी झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 से 12 अगस्त तक आयोजित किया गया है। मानसून सत्र में विरोधी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट हैं। पांच अगस्त को सत्ता पक्ष और विपक्ष की सदन की रणनीति बनेगी। विरोधी सदन में सरकार को घेरने के लिए छात्रों के मुद्दे , पेपर लीक और कानून व्यवस्था का मुद्दा मजबूती से उठाने की तैयारी में है। ऐसे में मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। मानसून सत्र को लेकर हम पूरी तरीके से तैयार हैं। राम मंदिर का चढ़ावा चोरी नीट पेपर परीक्षा लीक छात्रों के ऊपर पायलट गन का इस्तेमाल एक-47 24 छात्रों की आत्महत्या सहित तमाम मुद्दे उठाएंगे। वही बाबूलाल मरांडी अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के शासन कार्यकाल में जेपीएससी जो भ्रष्टाचार का अड्डा बना उसकी भी बाद उठेगी। बाइट....राकेश सिन्हा,कांग्रेस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर बावरी ने कहा कि हमारे विधायक दल की जब बैठक होगी सभी विषय पर डिस्कस होने के बाद फाइनल एक निष्कर्ष निकलेगा। इस बार का जो मानसून सत्र है इस सत्र में छात्रों के हित और आंदोलन का प्रभावी मुद्दा रहेगा。 बाइट....अमर बाउरी,बीजेपी झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। सत्ता पक्ष का दावा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और विपक्ष के हर सवाल का जवाब सदन के भीतर दिया जाएगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही हमेशा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप चली है और इस बार भी सदन सुचारु रूप से चले, यही सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि अब यह विपक्ष पर निर्भर करता है कि वह जवाब से संतुष्ट होकर सार्थक चर्चा करना चाहता है या फिर सदन को राजनीतिक मंच बनाना चाहता है। ऐसे में सभी की नजरें मानसून सत्र पर टिकी हैं कि सदन में मुद्दों पर बहस होगी या फिर हंगामा हावी रहेगा बाइट....योगेंद्र प्रसाद,मंत्री0
0
Report
तेंदुआ बेलरायां बन रेंज के लट्ठुवा गांव में पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में राहत
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के बेलरायां बन रेंज के लट्ठुवा गांव में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा दो पिंजरे और चार कैमरे लगाए गए थे। पिंजरे के अंदर एक बकरा शिकार के रूप में रखा गया था। जैसे ही तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे के अंदर दाखिला वैसे ही पिंजरे का शटर गिर गया और कई पशुओं को निवाला बनाने वाला आदमखोर पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
Advertisement
NDA संसदीय दल का मंगल मिलन शुरू, संसद पुस्तकालय भवन में बैठक
Noida, Uttar Pradesh:NDA संसदीय दल का मंगल मिलन कार्यक्रम शुरू BJP-led NDA Parliamentary Party meeting 'Mangal Milan' commences, in Parliament Library Building0
0
Report
दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY RAUT (SHIV SENA (UBT) PRESS CONFERENCE0
0
Report
प्रतापगढ़ गौतमेश्वर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली; नरेगा, बिजली और सड़कों पर सरकार घेरा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के गौतमेश्वर में कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान नरेगा मजदूरों के भुगतान, बिजली व्यवस्था और जर्जर सड़कों जैसे मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई। रैली की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत ने की, जबकि पूर्व विधायक रामलाल मीणा और चुनाव प्रभारी उदयलाल अहीर मुख्य अतिथि रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, बिजली संकट लगातार गहरा रहा है और सड़कों की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगी। वक्ताओं ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस: संसद में हिन्दू धर्म के अपमान के मुद्दे पर घमासान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SAMBHIT PATRA (BJP) PRESS CONFERENCE Rahul Gandhi आज भी पार्लियामेंट चलने नहीं देंगे कांग्रेस का डबल स्टैंर्ड है मल्लिकार्जन खड़गे के बेटे के बयान पर कांग्रेस चुप है झारखण्ड में आंदोलन चल रहा है छात्रों का और कांग्रेस पार्टी एक शब्द छात्रों के पक्ष में बोलते नज़र नहीं आ रही एक कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर तख्ती कांग्रेसियों के हाथों में नहीं देखा क्योंकि इसके पीछे सिर्फ राजनैतिक रोटी सेंकी जा रही है जो बिल लोकसभा में पास हो गए उनपे एक मिनट भी चर्चा नहीं हुई जানা को मालुम ही नहीं इस कानून में क्या क्या प्रवधान है ओप्पोसिशन के नाते साधु संत का अपमान करना साधु के वेश में आना साधुओं को चोर के रूप में दिखाना, पार्लियामेंट में घसीटना, कहते हैं जो ऐसे कपड़े पहनते हैं वो चोर हैं, जो चंदन का टीका लगाते हैं वो चोर है - क्या ऐसा संसद में किया जा सकता है ? आपने हिन्दू धर्म का अपमान किया संसद में0
0
Report
वाशीम के अडोळी-अटकली पांदण पुल-रस्ता की खस्ताहालता, किसान तात्कालिक निर्माण की मांग
Washim, Maharashtra:वाशीम तालुक्यातील अडोळी ते अटकळी पांदण रस्ता आणि पूल अनेक वर्षांपासून दुरवस्थेत आहेत. तुटलेल्या पुलामुळे व खराब रस्त्यामुळे शेतकऱ्यांना शेतात ये-जा आणि शेतीमालाची वाहतूक करताना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. प्रशासनाने तातडीने पुलाचे नव्याने बांधकाम करून रस्त्याची दुरुस्ती करावी, अशी मागणी शेतकऱ्यांनी होतं आहे.0
0
Report
बेगूसराय में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, बाढ़ का खतरा बना रहा
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर बाढ़ की आशंका लोगों की बीच बढ़ा दी है। इस दौरान गंगा के पानी बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा एक बार फिर लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। आपको बताते चले मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो इस वर्ष पिछले साल से भी अधिक तबाही देखने को मिल सकती है। आपको बताते चले बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्रsituated खोरमपुर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से गंगा के पानी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने खोरमपुर गंगा घाट का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते एक सप्ताह में गंगा का जलस्तर काफी ज्यादा पानी बढ़ चुका है। गंगा की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते पानी के कारण निचले इलाकों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी बाढ़ ने इस इलाके में भारी तबाही मचाई थी। कई घरों में पानी घुस गया था, जिससे लोगों को अपने घर छोड़कर महीनों तक सुरक्षित स्थानों पर रहना पड़ा था। इस बार गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को आशंका है कि हालात पिछले वर्ष से भी अधिक गंभीर हो सकते हैं।फिलहाल लोग प्रशासन से समय रहते बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम और राहत की तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उफनती नदी के बीच पुलिया से ग्रामीणों को रोज मौत का खतरा
Pratapgarh, Rajasthan:जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : उफनती नदी के बीच जिंदगी का सफर, पुलिया डूबने से ग्रामीण हर दिन मौत को दे रहे चुनौती एंकर/इंट्रो : एक ओर नदी का तेज बहाव, दूसरी ओर घर, स्कूल और अस्पताल पहुंचने की मजबूरी। प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में कुण्डाल-गणावा और ठिकरिया गांवों के बीच यही दर्दनाक तस्वीर हर मानसून में सामने आती है। यहाँ छोटी पुलिया पर 2 से 3 फीट पानी बहने के बावजूद बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। वर्षों से ऊंचे पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है。 सुहागपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कुण्डाल-गणावा और ठिकरिया गांवों को जोड़ने वाली छोटी पुलिया पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। पुलिया के ऊपर करीब 2 से 3 फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बंद होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को पहले सुरक्षित स्थान तक लाना पड़ता है। वैकल्पिक मार्ग से अस्पताल जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में करीब एक घंटा अतिरिक्त समय लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष मानसून के दौरान यही हालात बन जाते हैं। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर यहां ऊंचे और स्थायी पुल के निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में गांवों का संपर्क बार-बार टूट जाता है और पूरा क्षेत्र खतरे के साये में जीने को मजबूर हो जाता है。 ग्रामीण चेतन मीणा जिगरा सहित कई लोगों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई, किसानों के खेतों तक पहुंच, मरीजों के उपचार और दैनिक आवागमन पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों ने भी प्रशासन से सुरक्षित पुल बनाने की मांग करते हुए कहा कि बरसात में स्कूल जाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है。 ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहां ऊंचे और मजबूत पुल के निर्माण की स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि हर मानसून में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी से राहत मिल सके。0
0
Report
प्रमोद तिवारी बोले- इथेनॉल इंजन से माइलेज घट रहा, सरकार क्यों दे रही मंजूरी?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ...हम लोकसभा राज्यसभा में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। ये इंजन इथेनॉल के लिए नहीं बने हैं। इससे माइलेज कम हो रहा है ये 100 में से 90 लोग कह रहे हैं। इससे इंजन को क्षति हो रही है ये विशेषज्ञ कह रहे हैं। लेकिन सरकार इसे मिला रही है क्यों? इसके पीछे कुछ लोगों का लाभ है।0
0
Report
मानसून से पहले रुद्रप्रयाग में तीन महीने का राशन भंडारण तैयार
Noida, Uttar Pradesh:मानसून से पहले खाद्य आपूर्ति की पूरी तैयारी। मानसून के दौरान सड़कें बंद होने और आपदा की आशंका को देखते हुए रुद्रप्रयाग में खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग तक तीन महीने का राशन, सूखा जलपान और एलपीजी-पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडारण कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला पूर्ति विभाग ने खाद्यान्न आपूर्ति की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। शासन से मिले तीन महीने के आवंटन के बाद जनपद की करीब 340 ग्रामीण सस्ता गल्ला दुकानों तक राशन पहुंचा दिया गया है और उपभोक्ताओं को एक साथ तीन महीने का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। विभाग ने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए भी अग्रिम खाद्यान्न उठान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मानसून के दौरान यदि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित हों तो लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी सात सेक्टरों—गौरीकुंड, सोनप्रयाग, लीनचौली, घोड़ा पड़ाव और केदारनाथ सहित सभी प्रमुख स्थानों पर करीब दो महीने का राशन पहले ही पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा भूस्ख्लन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों के लिए जलपान और पेयजल व फूडपैकेट तैयार कर सुरक्षित स्थानों पर रखे गए हैं, ताकि यात्रा बाधित होने की स्थिति में तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके। जिला पूर्ति विभाग ने बताया कि होल्डिंग एरिया में भी जरूरत पड़ने पर भोजन और जलपान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त रिजर्व स्टॉक भी रखा गया है, जिससे आपदा के समय किसी प्रकार की कमी न हो।0
0
Report
Advertisement
ईचागढ़ में 3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; NDPS केस दर्ज
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल ने डुमटांड से पातकुम जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान घासीराम साव, उम्र 48 वर्ष, निवासी बुरुहातु, ईचागढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से 3 किलो अफीम के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल, प्लास्टिक बोरा और एक होंडा SP125 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बाइक का नंबर है JH22K 6165 बरामद किया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 17/22/25 के तहत ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 31/2026 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, वहीं दूसरे फरार आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है। छापामारी दल में चांडिल एसडीपीओ जिय प्रकाश कुमार, ईचागढ़ थाना प्रभारी अरुण यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
रायपुर विधानसभा रोड पर बड़ा हादसा, 2 साल के बच्चे की मौत
Raipur, Chhattisgarh:RAIPUR विधानसभा रोड में बड़ा सड़क हादसा निजी स्कूल की बस की चपेट में आया 2 साल का बच्चा सड़क हादसे में हुई बच्चे की मौत आक्रोशित बस्ती वाले पहुंचे विधानसभा थाना बस ड्राइवर और कंडक्टर से थाने में पूछताछ जारी0
0
Report
गुलदार का हमला: मासूम की मौत से बिजनौर में दहशत
Moradabad, Uttar Pradesh:गुलदार ने बालक का किया शिकार।परिजनों के साथ खेत की रखवाली के दौरान हुआ हादसा।ग्रामीणों व परिजनों में दहशत का माहौल।सावन कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पाँव।शिव भक्तों की गुलदार से सुरक्षा को लेकर प्रशासन की बनी बड़ी चुनौती।वन विभाग की टीम गुलदार को जंगल में खदेड़ने की जद्दोजहद में जुटी।कावड़ मार्ग पर गुलदार की दस्तक से वन विभाग के छूटे पसीने।तेज़ धमाके की आवाज से गुलदार को खदेड़ने में जुटा वन विभाग।थाना नगीना देहात के सीखनी वाला इलाके का मामला।दरअसल गांव का नरसिंह और उसके परिवार वाले खेतो से काम करके अपने घर वापिस जा रहे थे इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर आये गुलदार दस साल के मासूम को उठाकर ले गया.गुलदार के हमले मे मोके पर ही मासूम की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार और इलाके मे ह्ड़कंप मच गया देखते ही देखते मोके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मोके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम जाँच पड़ताल मे जुट गयी और मासूम की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
