451001
खरगोन में गैस लीक से घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के कंचनपुरा में खाना बनाते समय घरेलू गैस टंकी की नली में लीक होने से घर में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई लेकिन ग्रामीणों की मदद से समय पर आग पर काबू पा लिया गया। आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, महेश पिता बालू के घर में खाना बनाने के दौरान माचिस जलाते ही आग लग गई। समय रहते घर के सभी लोग बाहर निकल गए जिससे बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खजुराहो में एक लाख दीपों से मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प की धूम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ खजुराहो से हुआ। विश्वप्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया 2026’ कार्यक्रम में लगभग एक लाख दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। हजारों हाथों से एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों ने खजुराहो की ऐतिहासिक धरोहर को अनुपम आभा प्रदान की। पश्चिमी मंदिर समूह में दीपों से भारत देश का नक्शा, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक की लहरें और कंदरिया महादेव मंदिर का प्रारूप उकेरा गया। केंद्र में ‘आशीर्वाद का दीया छतरपुर 2026’ की विशेष संरचना बनाई गई। साथ ही दीपों से ‘नमोः सेवा संकल्प के 25 वर्ष’ की आकृति भी सजाई गई, जो सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनी।0
0
Report
विदिशा वृद्धाश्रम में मोदी के जन्मदिन पर संतान सप्तमी का खास व्रत और दीपोत्सव
Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित श्री हरि वृद्धाश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेहद भावुक और खास अंदाज में मनाया गया. आश्रम की बुजुर्ग माताओं ने नरेंद्र मोदी को अपने बेटे का दर्जा देते हुए संतान सप्तमी का विशेष व्रत रखा और उनके लंबे, स्वस्थ और उज्ज्वल जीवन की कामना की. आश्रम परिसर में भक्ति गीतों, नृत्य और दीप-उत्सव के साथ दिन को दिवाली की तरह मनाया गया. शाम होते ही दीपक जलाए गए, भजन गाए गए और आतिशबाजी भी की गई. वृद्धाश्रम के निवासी mothers ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बेटे की तरह हैं और वे उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए संतान सप्तमी का व्रत कर रहे हैं. कई सालों से आश्रम में रह रहीं माताओं ने कहा कि आज के दिन उनके भीतर असीम खुशी और संतोष है.0
0
Report
पखांजूर में 5551 दीयों से पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान की भागीदारी बढ़ी
Pakhanjur, Chhattisgarh:Place -पखांजुर। एंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पखांजूर मे भी आयोजन किया गया।पखांजुर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 5 हजार 551 दीप प्रज्वलित किए गए。 कार्यक्रम का आयोजन पखांजुर नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा मुख्य अतिथि और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपंकर राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया。 इस दौरान हेलीपैड मैदान में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों को भी दीपों से रोशन किया गया。 आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े अभियान के माध्यम से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मोचारी स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक भी शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में ट्रक कटिंग गिरोह गिरफ्तार: चार आरोपी पकड़, सात अभी फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना पुलिस को ट्रक कटिंग गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेवासा के पास एक खेत में कुछ संदिग्ध लोग सुनसान जगह पर छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान कुछ आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से ट्रक कटिंग कर चोरी किया गया लहसुन और सरसों से भरे कट्टे बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होने वाली चोरी की बाइक, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कच्ची शराब भी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 59 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह हाईवे पर दौड़ते ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपी चोरी की बाइक से ट्रक का पीछा करते और स्पीड ब्रेकर या किसी अन्य वजह से ट्रक की रफ्तार कम होते ही चलते ट्रक पर चढ़ जाते थे। इसके बाद ट्रक का तिरपाल काटकर अंदर रखी बोरियां नीचे फेंकते, जिन्हें पीछे चल रहे साथी इकट्ठा कर लेते थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के सात आरोपी अभी फरार हैं। पिस्टल और जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस वारदातों के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
श्योपुर में 21 हजार दीपों से चीते की आकृति, मोदी जन्मदिन सेवा- संकल्प
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान के तहत पंडित घाट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से श्योपुर के आइकॉनिक चीते की आकर्षक आकृति भी बनाई गई। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोडवे, कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने गंगा आरती की। दीपों की रोशनी और चीते की आकृति कार्यक्रम में लोगो का आकर्षण रहा बाइट - नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोडवे0
0
Report
आकाशीय वज्रपात से बुरुहातु गाँव के पास 10 मवेशियों की मौत, दोनों किसान बाल-बाल बचे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी । स्लग - वज्रपात से 10 मवेशियों की मौत, दो मवेशी पालक बाल-बाल बचे । खूँटी जिले के लांदुप पंचायत अंतर्गत बुरुहातु गाँव के पास टेर जोजोपीड़ी में आकाशीय वज्रपात से कुल 10 मवेशियों की मौत हो गई और चरवाहा मवेशी पालक बाल बाल बच गये। आज दोपहर के बाद बुरुहातु गाँव निवासी बोयर महतो और पोचा महतो अपने बैल भेड़ों को लेकर चराने के लिए टेर जोजोपीड़ी के पास ले गये थे । लेकिन अचानक आसमान में बादल घिर आया और देखते ही देखते बादल गरजने लगा और बिजली चमकने लगी । इस हालत को देख दोनों ही व्यक्ति अपने मवेशियों को लेकर गांव की ओर आने लगे । इसी बीच बारिश हुई और दोनों लोग पेड़ के नीचे मवेशियों को लेकर बचने लगे गये । वह अचानक वज्रपात हुई जिसमें 07 सात गाय बैल , दो भेड़ और एक बकरी की मौत हो गयी। जिसके बाद डरे सहने भयभीत भुक्तभोगियों ने गांव में जानकारी दी। वहीं दोनों ही मवेशी पालक किसानों को काफी चिंता बनी हुई है। ग्रामीण मुखिया मंगा मुण्डा ने बताया कि दोनों किसान गरीब हैं जो गाय बैल चराकर ही उनका पालन पोषण करते हैं जो आज हमारे बुरुहातु गाँव के पास टेर जोजोपीड़ी में आकाशीय वज्रपात से कुल 10 मवेशियों की मौत हो गई। लेकिन गनिमत था कि दोनों मवेशी पालक किसान बोयर महतो और पोचा महतो बाल-बाल बच गये।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में मोदी के 76वें जन्मदिन पर पूजा-अर्चना, स्वस्थ दीर्घायु की प्रार्थना
Pariaunna, Bihar:एंकर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के मौके पर बिहारशरीफ में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बिहारशरीफ नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस दौरान नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। जन्मदिवस के अवसर पर लोगों ने आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना की।वही पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत की है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। इसी को लेकर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की गई। बाइट:रामनरेश सिंह पूर्व विधायक बाइट: डॉ सुनील बीजेपी विधायक ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
लखीसराय में मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, 500 दीपों से परिसर रोशन
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। शहर के विद्यापीठ चौक पर आयोजित कार्यक्रम बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित किए और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया; कार्यक्रम के दौरान करीब 500 दीप जलाए गए। दीपों से पूरा परिसर रोशन हो उठा। बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। जन्मदिन के मौके पर आयोजित दीपोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला。0
0
Report
नवादा विश्वकर्मा पूजा अवसर मोदी जन्मदिन पर 50 हजार दीप प्रज्ज्वलन का दावा
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 14 मंडलों में करीब दीप जलाए गए, जबकि पूरे नवादा जिले के प्रखंडों और मंडलों को मिलाकर करीब 50 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था。 उन्होंने बताया कि आज विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसी अवसर पर पार्टी की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा महामंत्री के अनुसार जिलेभर में कार्यक्रम सफलताप्रवर्तक तरीके से आयोजित किए गए।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में 159 लीटर शराब के साथ स्कार्पियो कब्जे में, चालक गिरफ्तार
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है। यूपी से आनेवाली सभी गाड़ियाँ सघन तलाशी ली जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे 27 के बरहिमा चेकपोस्ट पर पीछा कर एक स्कार्पियो गाड़ी को रोका। गाड़ी की जांच शुरू की तो गाड़ी के नीचे तहखाना बनाकर भारी मात्रा में शराब छुपाई गई थी, वहीं गाड़ी के आगे बॉडी में स्टेपनी टायर में भी शराब छुपाकर लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी से 159 लीटर शराब बरामद की गई जो यूपी से तस्करी कर गोपालगंज लाई जा रही थी।0
0
Report
अरवल में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपों से शहर जगमगा उठा
Makhdun pur Kabir, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अरवल में देर शाम दीप जलाकर जन्मदिन मनाया गया। जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने अपने घरों के बाहर और परिसर में दीप प्रज्वलित किये। अरवल विधायक मनोज शर्मा और मधुशर्मा तीर्थ स्थान पर 5 हजार से अधिक दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया। दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। वहीं प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद पीयूष ने महादलित टोले में पहुंचकर दीप प्रज्वलित किये और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर दीप प्रज्वलित करने का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।0
0
Report
OLX पर डेटिंग से शुरू हुआ किडनैपिंग और 70 लाख की लूट का मामला सामने
OLX पर डेटिंग से शुरू हुआ किडनैपिंग और लूट का मामला सामने आया। लोकेशन साउथ दिल्ली मैदान गढ़ी। आरोपी के डीसीपी ऑफ़िस के बयान के अनुसार ज़ी मीडिया के विजय कुमार की रिपोर्ट। लड़की ने पवनदीप जोशी को 'लीसा शर्मा' बनकर संपर्क किया; साकेत में मुलाकात के बाद उसे घर बुलाया गया, जहां बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर तीन-चार दिन तक मारपीट की और लाखों की लूट की योजना बनाई। थाना मैदान गढ़ी के अंदर कंप्लेंट दर्ज हुई। एसीपी महरौली और थाना मैदान गढ़ी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। 30 साल के पवनदीप जोशी को लड़की ने बुलाया; बदमाशों ने उसे बंधक बनाया। 70 लाख रुपये एक्सटॉर्शन की कोशिश। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू समेत 6 गिरफ्तार। 22 अगस्त को पवनदीप के भाई ने शिकायत दी कि वह लापता है; पवनदीप ने फोन पर कहा कि वह ठीक है पर घर नहीं आ रहा। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया; लोकेशन फरीदाबाद, पलवल, हथीन, आगरा, कोसी, मथुरा तक पहुंची; 23 अगस्त को मथुरा से बरामद। घर के अंदर घेरकर मारपीट; डेबिट/क्रेडिट कार्ड पिन पूछकर पैसे निकाले गए; प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 70 लाख रुपये मांगने की कोशिश; 25 लाख का इंस्टेंट लोन भी मंजूर हुआ लेकिन ट्रांसफर से पहले रोक दिया गया। मथुरा के होटल में मौका मिलने पर भाग निकला; गाड़ी के नीचे छिपा; मंदिर के पास पुजारी का फोन लेकर परिवार को कॉल किया गया; पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू किया गया; आरोपियों के मोबाइल से टॉर्चर के फोटो/videos मिले।0
0
Report
Advertisement
पालम में बाढ़ नियंत्रण दीवार गिरने से बड़ा हादसा टला
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा सेक्टर 1 आदि सोसाइटी सेक्टर 1 में बाढ़ नियंत्रण सिचाई विभाग की बड़ी लापरवाही से दीवार गिरी। नाला की सफाई के दौरान सिल्ट अधिक होने से सोसाइटी की दीवार गिर गई। सोसाइटी की RWA ने कहा दीवार गिरने से बच्चे और बुजुर्ग बाल-बाल बचे; मिनटों का फर्क रह गया। लोकेशन: पालम।0
0
Report
पलवल में सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छता व रक्तदान से पीएम मोदी के लिए लंबी आयु की कामना
Palwal, Haryana:पलवल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वीरवार को बस डिपो पलवल के सामने स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी भी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा पार्टी और देश का हर जनमानस इस जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रहा है। पलवल जिला में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा और आर्शीवाद का दीया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आर्शीवाद का दीया जलाएगा। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री इसी प्रकार मां भारती की सेवा करते रहे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की सभी योजनाओं जिन्होंने 12 वर्षों के अंदर आम लोगों के जीवन को परिवर्तित करने का कार्य किया है। इसको जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की विदेशी कूटनीति को विश्व ने देखा है। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया में भारत को कमजोर देश के रूप में जाना जाता था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व के देशों का प्रतिनिधित्व करता हुआ नजर आ रहा है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से दुनिया में एक अच्छा संदेश गया है और भारत को अलग पहचान मिली है। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हरियाणा और पंजाब में बढ़ती हुई लोकप्रियता से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी और पंजाबी भाषा की अलग अलग पहचान है। देश के अन्य राज्यों की भाषा भी अलग अलग है हमें दूसरे राज्यों की भाषा को बोलना और सीखना चाहिए।0
0
Report
बेतवा नदी पर मोहर विसर्जन: संतान की सेहत और मोहर छठ एक साथ
Vidisha, Madhya Pradesh:संतान की अच्छी सेहत और मोहर विसर्जन का पर्व एक साथ मना बेतवा नदी पर किया मोहर का विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रहे गोताखोर षष्टमी और सप्तमी तिथी आज गुरुवार को एक साथ पड़ रही है। दोनों ही तिथियों का सनातन धर्म में काफी महत्व है। षष्टमी तिथि को मोहर छट के रूप में जाना जाता है। इस तिथी पर बीते एक साल से जिन युवक-युवतियों के विवाह होते है, उनके मोहर सुरक्षित रखे जाते है। वे मोहर दूल्हा दुल्हन के रूप में बेतवा नदी पर पहुंच कर मोहर का विर्सजन किया जाता है। इस दिन को मोहर छठ भी कहा जाता है। वहीं दूसरा ओर सप्तमी तिथि भी गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन माताएं अपनी संतान की अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती है। दिन भर व्रत रखकर पूजा अर्चना करती है। बेतवा नदी पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। यहां गोताखोर और मोटर बोट भी तैनात किए गए थे।0
0
Report
Advertisement
