450001
खंडवा में आज भूकंप आने से सहमे लोग, कई घरों में पड़ी दरारें
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आज सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। भूकंप के कारण लोग अपने-अपने घरों से डर के माहौल में बाहर निकल गए। खंडवा के पदम नगर क्षेत्र में कई मकानों में भूकंप के कारण दरारें आ गई। घर में रहने वाले लोगों ने बताया की भूकंप की तीव्रता इतनी थी मानो कोई बम धमाके की आवाज हो। फिलहाल इस मामले को लेकर जिला प्रशासन जिले भर में भूकंप के हुए अन्य नुकसानों का आकलन कर रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट तार से मौत: हिंदपीढ़ी में लापरवाही के आरोप
Ranchi, Jharkhand:बिजली विभाग के लापरवाही से एक व्यक्ति की 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत रांची हिंदपीढ़ी के छोटा तालाब के निकट रहने वाले समीर पिता साबिर को अपने छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से मृत्यु हो गई मुहल्ले वालों का आरोप है कि बिजली विभाग को बार बार शिकायत करने के बाद भी तार को हटाया नहीं जाना और बिजली विभाग के लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घट गई इस मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग है मौके पर वार्ड पार्षद मो असलम सहित हिंदपीढ़ी थाना के इंस्पेक्टर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे मोहल्लेवासी मृतक को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है एवं बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है0
0
Report
यमुना बाजार के घाटों पर बाढ़ का खतरा: 310 परिवारों को नोटिस, स्थानीय प्रशासन के कदम पर लोग अड़े
Delhi, Delhi:दिल्ली के ऐतिहासिक यमुना घाट को सरकार द्वारा खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। निगमबोधन घाट स्थित यमुना बाजार में रहने के लगभग 310 परिवारों को दिल्ली सरकार द्वारा 15 दिन का समय दिया गया है और कहा गया है कि इसके बाद इनके इलाकों को खाली कर दें। यहां यमुना बाजार में 32 घाट हैं, कुल मिलाकर 310 परिवारों को नोटिस दिया गया है। यह नोटिस डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत जारी किया गया है। एरिया को ओ जोन बताकर परिवारों से कहा गया है कि खाली हो जाएं क्योंकि आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है और यमुना का स्तर बढ़ सकता है। यहां रहने वालों का कहना है कि 2006 से कोर्ट का स्टे ऑर्डर है और वे अपने घर नहीं छोड़ेंगे। सभी लोग अटल हैं कि कोर्ट जाना पड़े तो हाई कोर्ट और अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन घर छोड़कर नहीं जाएंगे और कम से कम यहां से रहने की जगह दी जाए ताकि पूजा-कार्य और नाव चलाकर रोजी-रोटी चले सके। पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि उनकी 7-8 पीढ़ियां यहां रह चुकी हैं, वे रोज अभिषेक और आरती करते हैं, इसलिए छोड़ना कठिन है। अन्य महिलाएं और बुजुर्ग भी कह रहे हैं कि कर्मकांड यहीं हो, हमें वहीं रहने दें। यमुना बाजार के आरडब्ल्यूए सेक्रेटरी गोपाल झा ने कहा कि 2006 से अनुमति है और वे यहीं रहेंगे; सरकार के आर्डर को वे गलत मानते हैं और कोर्ट जाना जारी रखेंगे।0
0
Report
मंदसौर में मोटर के भीतर अफीम के ड्रग्स पकड़ गए; आरोपी इमरान पठान गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को रोक कर उसकी तलाशी लिए तो पुलिस भी हैरान रह गई एक मोटर के भीतर अफीम और ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी पुलिस ने आरोपी इमरान पठान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम पुलिस ने बैगा नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त किया; 8 गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता, 8 आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने बाल तस्करी, बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम थूहापानी एवं आसपास के क्षेत्रों से बैगा जनजाति के कई नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता को पैसों का लालच देकर ले जाया गया है और उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कबीरधाम पुलिस की टीम ने ग्राम भलपहरी, खरहट्टा पाण्डातराई, सारंगपुर कला, कान्हाभैरा एवं दशरंगपुर क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 13 नाबालिग बच्चों को सकुशल मुक्त कराया। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को थाना कोतवाली लाया गया, जहां जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की मदद से आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्चों को सुरक्षित संरक्षण हेतु बालगृह भेजा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब 6 से 7 माह पूर्व आरोपियों द्वारा बच्चों के परिजनों को पैसों का प्रलोभन देकर उन्हें काम कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था। वहां बच्चों से मवेशी चराने, उनकी देखभाल करने सहित अन्य कठिन कार्य कराए जाते थे। बच्चों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार काम कराया जाता था। इसके बदले बच्चों को कोई मजदूरी नहीं दी जाती थी, जबकि उनके पालकों को मात्र 1000 से 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। मुक्त कराए गए सभी बच्चों की उम्र 8 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है तथा वे विशेष संरक्षित अनुसूचित जनजाति बैगा समुदाय से संबंध रखते हैं। पुलिस ने इसे बाल अधिकारों और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है। मामले में थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 एवं 79, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम तथा बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 की धाराओं सहित विभिन्न गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में रामू यादव, रवि यादव, धनीराम यादव, सर्वन यादव, दीपक यादव, रामफल यादव, राम बिहारी यादव और रुपेश यादव को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध होने के साथ अमानवीय कृत्य भी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी या बाल तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके。 इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक लालमन साव, निरीक्षक उमाशंकर राठौर, डीएसबी प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।0
0
Report
Tangmarg में ड्रग-रोधी अभियान के तहत तीन अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया
Gulmarg, Two illegally constructed shops on state land were demolished in Dhobiwani Kunzar and Ferozpora Tangmarg village of north Kashmir's Tangmarg area on Thursday as part of the Nasha Mukt Bharat Abhiyan, officials said. An official said the drive was carried out by a joint team of the civil administration and police on a plot belonging to Bashir Ahmad Malla in Dhobiwan and Imtiyaz Ahmad of Ferozpora Tangmarg. The action was taken under the 100-day campaign of the anti-drug initiative, an official said, adding that such drives will continue against those involved in wrong practices. The primary aim, he said, is to make Jammu and Kashmir a drug-free society.0
0
Report
नांदेड़ में बड़े जखीरे के हथियार पकड़े, 4–5 हजार तलवार समेत भारी मात्रा
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों नहीं बल्कि लाखों रुपये के अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम ने वजीराबाद इलाके के रामदास नगर स्थित एक घर पर छापा मारकर करीब 43 लाख 48 हजार रुपये कीमत के हथियार जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जसवंत सिंह प्रकाश सिंह सूखमणी लंबे समय से अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा हुआ था। गुप्त सूचना मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ओमकार चिंचोलकर के नेतृत्व में टीम ने रामदास नगर स्थित घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले, जिन्हें देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर करीब 4 हजार से 5 हजार तक हथियार रखे गए थे। इनमें बड़ी संख्या में तलवारें और कई प्रकार के धारदार हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन हथियारों को बेचने की तैयारी में था और अलग-अलग जगह सप्लाई करने वाला था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों का यह नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से लाए गए और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने इस कार्रवाई के लिए ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट, घर जल गया; किसी की जान नहीं गई
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में कल देर रात एसी में ब्लास्ट हो गया हालाँकि एसी में आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया है हालाकि इसमें किसी की जान नहीं गई है ज़ी मीडिया की टीम जब वहाँ पर पहुँची तो परिवार वाले ग़ुस्से में आ गए और उन्होंने घर में विजुअल बनाने से साफ़ मना कर दिया0
0
Report
ACB की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तारबूंदी/जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट कोटा ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सतवीर सिंह कुमावत को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी ने परिवादी से सफाई कार्य के बकाया बिल पास करने और सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने के एवज में यह घूस मांगी थी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पंचायत समिति केशवरायपाटन में दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है。0
0
Report
खरसावां में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, गांव में छा गया मातम
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवालवादी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान लोगों ने एक युवक को पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही ग्रामीण दंग रह गए और देखते ही देखते खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक की पहचान कोतवालवादी निवासी राम सिंह सोय (21) पिता चंद्र सोय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला सड़क विस्तार मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:राज्य सरकार ने ग्रेटर नोएडा वासियों को बड़ी सौगात देते हुए ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क के विस्तार को मंजूरी दे दी है सड़क विस्तार से ना सिर्फ गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटि मिलेगी बल्कि आर्थिक और उद्योग क्षेत्र में भी काफी सुधार होगा0
0
Report
जालौन में कपड़ा दुकानदार-ग्राहक विवाद, आग लगाने की धमकी तक पहुँचा मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई तीखी झड़प, रेडीमेड कपड़ा की दुकान पर कपड़े वापसी को लेकर हुई झड़प, दुकानदार ने तीन युवक पर 2 महीने पुरानी शर्ट वापस करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, दुकान की रिटर्न पॉलिसी बताने पर बाइक सवारों पर गाली गलौज पर बढ़ा विवाद, पानी का कंटेनर फेंकने और दुकान में आग लगाने की धमकी का आरोप, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से کی पूरे मामले की शिकायत, दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई झड़प की घटना, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर इलाके का मामला।0
0
Report
देवरिया में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरी की बाइक को बरामद किया। एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत रात वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिया के पास से एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। उसकी निशानदेही पर दो और बाइक को पुलिस ने बरामद किया。0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में देसी कट्टा-11 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य फरार
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंडई बियर निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग और दहशत फैलाने के मामले में की गई है। मामला ओकरी थाना क्षेत्र के पेउता गांव की है। पकड़े गए अपराधी सन्नी कुमार और जितेंद्र कुमार बताए जाते हैं। एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि बीते 2 मई को दयाली बीघा गांव के समीप मंडई बियर निर्माण कार्य के दौरान 6 नकाबपोश बदमाशों ने जेसीबी ड्राइवर इम्तियाज अंसारी के साथ मारपीट एवं फायरिंग कर काम रोकने की धमकी दी थी। इस संबंध में ओकरी थाना में कांड संख्या-203/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। अनुसंधान के दौरान पेउता गांव निवासी सन्नी कुमार और जितेंद्र कुमार की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर मुर्गा फॉर्म से दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताते चले कि दयाली बीघा के समीप हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके के ठेकेदारों और मजदूरों में भारी दहशत थी, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अब इलाके में शांति बहाल होने और निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नरसिंहपुर के गोतेगांव रेलवे कॉलोनी में नर्सरी में आग, 2 दमकलों से काबू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले के गोतेगांव रेलवे कॉलोनी स्थित नर्सरी में लगे बॉस में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। बही बताया जा रहा है आग लगने से नर्सरी के पौधों में बड़ा नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है। भीषण गर्मी में बॉस के टकराने से या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।0
0
Report
मोतीहारी जेल: छुटे कैदियों के वीडियो से सुपरिटेंडेंट पर दबाव और ब्लैकमेल
Motihari, Bihar:मोतिहारी में जेल से छूटा कथित कैदी जेलर को ही ब्लैकमेल करने लगा है। मामला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट से जुड़ा है। मोतिहारी सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के निजी मोबाइल नम्बर 7033398910 पर नेपाल के मोबाइल नम्बर 0977 9704473130 से दिनांक 3 मई के दोपहर में धमकी भरा एक वॉट्सएপ कॉल और मैसेज आया था जिसमें ब्लैकमेलर ने कहा की अधीक्षक महोदय जेल के अंदर के कारगुजारियो कि कई वीडियो हमारे पास है। जिसके सेंट्रल जेल के अंदर चल रहे कृत्य की कलई खोल दूँगा। इसके बाद ब्लैकमेलर ने सबूत के तौर जेल अधीक्षक के नम्बर पर जेल के अंदर की कई वीडियो भेजा। बताया जा रहा है की इस वीडियो में जेल के अंदर चल रहे है अवैध एवं काला करोबार के वीडियो शामिल हैं। वीडियो देखने के बाद जेल अधीक्षक अभी कारवाई के बारे में सोच ही रहे थे कि अगले दिन फिर से उसी नम्बर से ब्लैकमेलर का व्हाटसएप कॉल आया और दो नया वीडियो भेजते हुए ब्लैकमेलर ने दावा किया कि उसके पास जेल के अंदर का अभी 7 वीडियो और है। ब्लैकमेलर ने वीडियो को रोकने के नाम पर पैसा मांगते हुए बोला की जल्दी पैसा का व्यवस्था कीजिए नही तो ये सभी वीडियो को प्रेस से लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओ को देकर आपकी कलई खोल देंगे। जेल के अंदर चल रहे है काले कारोबार को उजागर कर देंगे। जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बगावत की हिमाकत करने वाला ब्लैकमेलर का फोन दुबारा आने के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए कि आखिर इतनी हिमाकत करने वाला कौन है ? उनके बाद जेल उपाधीक्षक सजंय कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति एवं सम्बंधित मोबाइल नम्बर पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के माध्यम से बताया की उनको शक है की जेल से छूटे कैदियों ने सारा कारनामा किया है।और ब्लैकमेल करके पैसे मांग रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाना एवं साइबर थाना ने संयुक्त रूप से अनुशंधान शुरू कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की अगर वीडियो जेल के अंदर के कारगुजारियो कि कलई खोलने वाला है तो क्या वीडियो फुटेज के आधार पर क्या कोई कारवाई होगी या फिर सिर्फ ब्लैकमेलर को पकड़कर फाइल बंद कर दिया जाएगा?0
0
Report
Advertisement
