Madhya Pradesh: नर्मदा नगर क्षेत्र में बांध परियोजना के पास तेंदुए ने दी दस्तक, दहशत में लोग
Khandwa, Madhya Pradesh:नर्मदा नगर क्षेत्र में बांध परियोजना के पास तेंदुए को देख लोगों में दहशत बना हुआ है, जिसके बाद से इंदिरा सागर बांध परियोजना के आसपास तेंदुए को लगातार घूमते हुए देखा गया है। आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया, जिसकी सूचना वन विभाग अधिकारियों को सीआईएसएफ द्वारा दे दी गई। देर रात इंदिरा सागर बांध प्वाइंट के पास में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा रखा गया। वहीं वन विभाग अधिकारी का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
