450001
Khandwa News: शिवाजी चौक पर तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क हादसे में हुआ घायल
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के शिवाजी चौक पर आधी रात को एक हादसा हो गया। यहां पर बाइक पर बैठकर तेज रफ्तार से गाड़ी चला कर आता हुआ एक युवक फरहान हादसे का शिकार हो गया। फरहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल युवक को खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के मॉल के सामने स्कूटी- साइकिल भिड़ंत, घायल युवक अस्पताल में स्थिर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेलएलएन मार्ग स्थित मॉल के सामने हुआ एक्सीडेंट स्कूटी सवार और साइकिल सवार में हुई जबरदस्त भिड़ंत स्कूटी सवार युवक को आयी गंभीर चोट और बेहोशी इस दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार कॉपरेरेटिव सुरेश मीणा, जेडीए इंस्पेक्टर बृजभूषण थे मौके पर सुरेश मीणा ने तुरंत अपनी गाड़ी में घायल को लेटाकर पहुँचाया जयपुरिया अस्पताल फिलहाल घायल युवक की स्थिति बतायी जा रही स्थिर0
0
Report
पटना में 22 पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, STF-CID सहित नई पोस्टिंग
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर एसडीपीओ और डीएसपी रैंक के 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई अधिकारियों को नए अनुमंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई को पुलिस मुख्यालय, अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष कार्य बल (STF), विशेष शाखा और अन्य इकाइयों में नई पोस्टिंग मिली है अजीत कुमार बक्सर - SDPO-1, दानापुर (पटना) रमेश कुमार वैशाली - SDPO, रामनगर (बगहा) सत्यरंजन कुमार दरभंगा - वरीय पुलिस उपाधीक्षक, STF बिहार विजय कुमार अररिया - SDPO-2, पटना सिटी गौतम कुमार सिंह गोपालगंज - SDPO-1, बिहारशरीफ (नालंदा) बरथामन दरभंगा - SDPO-1, डेहरी (रोहतास) सार्थक दयाल नालंदा - SDPO-1, मसौढ़ी (पटना) अनुराग राज गोपालगंज - SDPO-1, बिहारशरीफ (नालंदा) राघवेंद्र मणि त्रिपाठी देवरिया (उ.प्र.) - डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई आशीष राज पटना - डीएसपी (साइबर क्राइम), मधेपुरा केंदुआ कुमार गुप्ता - SDPO, पीरो (भोजपुर) नीलम वर्मा धरियार जहानाबाद - SDPO-1, सदर (खगड़िया) कुमारी श्रीवास्तव - डीएसपी (साइबर क्राइम), पूर्णिया वेदांत कुमार ठाकुर - SDPO, गोगरी (खगड़िया) नीति रानी कुमारी - डीएसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) अनिल कुमार कश्यप - डीएसपी, यातायात (औरंगाबाद) रितेश सिंह सुपौल - SDPO-2, कहलगांव (भागलपुर) प्रभुश्री - SDPO-2, सदर (छपरा) राज कुमार-2 पटना - डीएसपी, अपराध अनुसंधान विभाग (CID) खालिद हयात रोहतास - डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई राजन कुमार मुजफ्फरपुर - डीएसपी, विशेष कार्य बल (STF) विक्रम कुमार तिवारी - डीएसपी, विशेष कार्य बल (STF) गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे साथ ही पूर्व में जारी एक अधिसूचना में संशोधन करते हुए सीवान के महाराजगंज के SDPO अमित को उनके वर्तमान पद पर यथावत बनाए रखा गया है0
0
Report
अकबरपुर- अलवर के बारा मार्ग पर भीषण ट्रक-बाइक हादसा; युवक की मौत, पिता घायल
Jaipur, Rajasthan:अकबरपुर/ अलवर मालाखेड़ा-नटनी का बारा मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौके पर ही हुई मौत जबकि मृतक का पिता गंभीर रूप से हुआ घायल हादसे में एक मासूम बच्चा भी हुआ घायल दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अलवर के अस्पताल किया रेफर बाइक सवार पिता-पुत्र नटनी का बारा की ओर जा रहे थे तभी नूर पीर बाबा मंदिर के पास तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया मृतक की पहचान चांद पहाड़ी निवासी दिनेश गुर्जर के रूप में हुई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मालाखेड़ा-नटनी का बारा मार्ग पर लगा दिया जाम सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया ।0
0
Report
Advertisement
लातेहार डायलेसिस सेंटर में मशीनें बार-बार खराब, मरीजों को हो रही दिक्कत
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार एक तरफ़ आम- अवाम के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है ताकि आम जनता के इलाज में कोई कमी न हो सके । इसी को लेकर हॉस्पिटल में संसाधन को और मजबूत किया जा रहा है । वही लातेहार सदर हॉस्पिटल में किडनी के मरीजों के मुफ्त में डायलेसिस को लेकर डीएमएफटी से तीन मशीनें लगाई गई थी । लेकिन हॉस्पिटल के अधिकारियों लापरवाही के कारण मशीन कभी-कभी खराब हो जाता है और डायलेसिस टेक्नीशियन की कमी के कारण किडनी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । लातेहार जिले में किडनी के 25 मरीज हैं । जब किडनी के मरीजों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह के हेल्थ प्रतिनिधि डॉ चंदन कुमार सिंह से शिकायत की तो डायलेसिस सेंटर जाकर निरीक्षण किया जहाँ मशीने ख़राब थी । लातेहार सिविल सर्जन ने कहा कि किडनी के मरीजों के लगाये गए मशीन सब ठीक है और डायलेसिस हो रहे हैं । किडनी के मरीज के परिजन ने कहा कि लातेहार सदर हॉस्पिटल में डायलेसिस सेंटर में तीन मशीन लगाई गई है लेकिन मशीन कभी ठीक चलता है तो कभी खराब हो जाता जिससे मरीजों को परेशानी होती है । डायलेसिस सेंटर के टेक्नीशियन ने बताया कि मशीन लगाई गई है लेकिन कभी ठीक रहता है तो कभी खराब हो जाता है हमने बराबर वरिष्ठ अधिकारी के सूचना देते हैं लेकिन ठीक होता है लेकिन फिर खराब हो जाता है । लातेहार सिविल सर्जन ने कहा कि डायलेसिस सेंटर में मशीन ठीक चल रहा है कोई दिक्कत नहीं है; सवाल यह उठता है कि एक तरफ़ मरीज के परिजन और टेक्नीशियन के जवाब वही सिविल सर्जन का जवाब कई सवालों को जन्म देता है।0
0
Report
रांची में AQI मॉनिटरिंग से वायु गुणवत्ता की स्थिति तीन महीने में स्पष्ट होगी
Ranchi, Jharkhand:रांची की हवा कितनी स्वच्छ है और शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है, इसका वैज्ञानिक आकलन अब किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रदूषण कंट्रोल डिपार्मेंट ने प्रमुख प्रदूषण प्रभावित स्थानों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनें लगाई हैं। इन मशीनों के माध्यम से वायु गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने तक डेटा संग्रह के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे नगर निगम के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी साझा किया जाएगा। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के छह प्रमुख हॉटस्पॉट पर अत्याधुनिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इनमें वन विभाग कार्यालय के पास, रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर, सुजाता चौक, फिरायालाल चौक सहित अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं, जहां प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहता है। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी मशीनें पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं और हवा में मौजूद विभिन्न प्रदूषकों का डेटा लगातार रिकॉर्ड करती रहेंगी। लगभग तीन महीने तक डेटा संग्रह के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। यह रिपोर्ट रांची नगर निगम को sौंपी जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजी जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सीमेंट कंक्रीट (PCC) सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों से धूल और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। मशीनों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि इन प्रयासों का वायु गुणवत्ता पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद नगर निगम शहर की एयर क्वालिटी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी प्रगति की जानकारी भी साझा करेगा।0
0
Report
बुलंदशहर - डबल मर्डर से थर्राया जनपद, एडीजी डीआईजी व एसएसपी मौके पर।
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निजामपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जो बाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी में तब्दील हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से सरेआम एक दर्जन से अधिक राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और तनाव का माहौल बन गया। इस हिंसक झड़प में गोली लगने और गंभीर चोटों के कारण अजब सिंह और सोनू नाम के दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे यह मामला डबल मर्डर में बदल गया। वहीं, गोलीबारी में रतन और अरविंद नाम के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
16 जुलाई को इस्कॉन जमशेदपुर की जगन्नाथ रथयात्रा बड़े धार्मिक उत्साह के साथ निकलेगी
Jamshedpur, Jharkhand:16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन जमशेदपुर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालु में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए शाम लगभग 7:30 बजे साकची वाहन पड़ाव पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का संकीर्तन करते हुए रथ के साथ चलेंगे। विभिन्न स्थानों पर आरती, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन भव्य रथ तैयार किए गए हैं, जिन्हें आकर्षक फूलों, ध्वजों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया है। इस्कॉन जमशेदपुर के प्रमुख एवं वरिष्ठ आचार्य स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास के मार्गदर्शन में पिछले एक महीने से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में प्रेसवार्ता एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए करीब एक हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस आयोजन में शहर के कई सामाजिक, धार्मिक और सेवा संगठन भी सहयोग करेंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, शीतल पेय, महाप्रसाद और प्राथमिक चिकित्सा के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं, लायंस क्लब, जेसीआई, रॉबिन हुड आर्मी, ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, ब्लड वॉरियर्स, द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, साइलेंट टेल्स एनजीओ सहित अनेक संस्थाएं सेवा कार्य में भाग लेंगी。0
0
Report
तेतरियाखाड़ कोलियरी बंदी से ट्रक मालिकों को संकट; सांसद ने सीसीएल पर हमला
Latehar, Jharkhand:लातेहार तेतरियाखाड़ परियोजना बंद होने से ट्रक मालिकों और श्रमिकों के सामने उत्पन्न संकट को लेकर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सीसीएल प्रबंधन पर तीखा हमला बोला है। परियोजना बंद रहने से हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं और हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि "यह बात बिल्कुल सही है कि ट्रक मालिकों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग अपने वाहनों की बैंक किस्त तक नहीं चुका पा रहे हैं। हजारों युवा बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है." उन्होंने कहा कि जब तेतरियाखाड़ कोलियरी शुरू हुई थी, तब जमीन मालिकों के साथ स्पष्ट समझौता हुआ था कि स्थानीय लोगों के ट्रकों का परिचालन कराया जाएगा। लेकिन आज यदि सीसीएल उस समझौते से पीछे हट रही है, तो यह बेहद चिंता का विषय है। सीसीएल प्रबंधन पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि "कंपनी पर्दे के पीछे से दोहरी चाल चल रही है। स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी."बैद्यनाथ राम ने सीसीएल के महाप्रबंधक (जीएम) भूपेंद्र मिश्रा से आग्रह करते हुए कहा कि तेतरियाखाड़ परियोजना को जल्द से जल्द पुनः चालू किया जाए और स्थानीय ट्रकों का परिचालन पहले की तरह सुचारु रूप से शुरू कराया जाए, ताकि ट्रक मालिकों, चालकों, उपचालकों और श्रमिकों को दोबारा रोजगार मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को सीसीएल प्रबंधन और संबंधित मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों के साथ हुए समझौते का सम्मान हो और हजारों प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।0
0
Report
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 33 बच्चे अस्पताल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब बीती रात खाना खाने के बाद हॉस्टल में रह रहे बच्चे अचानक से बीमार पड़ने लग गए। जानकारी मिली है कि रात में बच्चों को खाना खिलाया गया उसे खाने में छिपकली पाए गए। खाना खाने के बाद बच्चे को अचानक पेट में दर्द उल्टी और जी घबराने जैसी समस्याएं आने लग गई। आनन फानन में सभी बच्चों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज करवाया गया। इस दौरान 33 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ बच्चों को इलाज भी किया गया और पानी भी चढ़ाया गया। मौके पर मुरलीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह विद्यालय की प्रभारी बबीता कुमारी भी मौजूद रही और बच्चों का इलाज करवाया हालांकि इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
एमसीडी के 12 वार्ड समितियों के चुनाव आज, पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला
Noida, Uttar Pradesh:एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान रोहिणी, दक्षिणी, पश्चिमी और सिटी-एसपी जोन में मुकाबला सबसे दिलचस्प करोल बाग वार्ड समिति में आप उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय केशवपुरम वार्ड समिति में भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय रोहिणी और दक्षिणी वार्ड समिति में कांग्रेस की भूमिका होगी निर्णायक कांग्रेस की भूमिका इस वार्ड समिति में अहम0
0
Report
हुड़दंगी कावड़ियों पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल की कड़ी कार्रवाई की मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हुड़दंगी कावड़ियों पर हो करवाई यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान, हुड़दंगी कावड़ियों पर हो कार्रवाई मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कोई ऐसा काम ना करें जिससे कावड़ यात्रा उसकी पवित्रता की मर्यादा को ठेस पहुंचे, कावड़ के प्रति श्रद्धा पूरे समाज और देश के अंदर है इसमें कोई भी आपत्ति या टिप्पणी करने का काम ना करें, जिनके मन में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा है उसको ऐसा करना किसी भी रूप में उचित नहीं है, कुछ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर में शिव भक्त कावड़ियों ने पुलिस के साथ अभद्रता बदसलूकी करते हुए कुछ मीडिया कर्मियों के साथ की मारपिटाई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी. मुजफ्फरनगर सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है कि पुलिस असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें. यह कहा गया कि कोई भी शिव भक्त कावड़िया ऐसा काम नहीं कर सकता जिसके मन में श्रद्धा है, उसको ऐसा करना उचित नहीं है. मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा के दौरान कुछ कावड़ यात्री पवित्र जल लेकर आ रहे थे और हुड़दंग करते रहे. ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर ने मना किया तो कावड़ यात्री ने अभद्र टिप्पणी की और पत्रकारों के साथ भी मार-पीट हुई, जिससे दो-तीन पत्रकार घायल हुए. मुख्यमंत्री जी ने कहा सब मिलकर उनके सहयोग करें और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाही करें. कावड़ हमारी है, प्रशासन हमारा है, शिव भक्त भोले जो सेवा करते हैं, करोड़ों की संख्या में जो सेवा करते हैं, उनकी श्रद्धा है.0
0
Report
स्कूल की छत से पानी टपके, 9 लाख खर्च के बावजूद भ्रष्टाचार का सच सामने
Dehradun, Uttarakhand:तस्वीर विकासनगर के कुंजा गाँव की है... यहाँ मौजूद राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत से पानी टपक रहा है... इस टपकते पानी को बंद करने के लिए विभाग लाखों रुपए खर्च कर चुका है... लेकिन छत का टपकना बंद नहीं हुआ... स्कूल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं... ग्रामीणों के मुताबिक बेहद हल्के और खराब मटेरियल से तैयार इस प्राथमिक विद्यालय में छत पर चढ़ने वाला जीना भी कुछ समय पहले भरभराकर गिर पड़ा था... घटना में कई स्कूली बच्चे घायल भी हुए थे... तकरीबन 10 साल पहले बने इस सरकारी स्कूल की छत से बरसात के मौसम में जमकर पानी टपकता है... इस टपकते पानी को बंद करने के लिए विभाग ने तकनीकी टीम और कुछ ज्यादा पढ़े लिखे इंजीनियरों की सलाह पर लीकेज छत के ऊपर एक दूसरा लेंटर डालने का निर्णय लिया... कुछ दिन पहले ही पुराने लेटर के ऊपर सरिया, सीमेंट और कंक्रीट का भारी भरकम दूसरा लेटर डाल दिया गया... लगभग 9 लाख रुपये की लागत से किए गए इस काम की गुणवत्ता की बानगी जरा आप भी देख लीजिए... लाखों रुपए खर्च कर दूसरा लेटर डालते ही मानसून की पहली बारिश हुईं... और इस नायाब तकनीक की कलई खुलने में देर नहीं लगी... डबल लेटर वाले इस अनोखे सरकारी स्कूल की इस मोटी छत से आज भी बच्चों के ऊपर पानी टपकना बंद नहीं हुआ... अब लीपा- पोती के जरिए इस टपकती छत का ट्रीटमेंट किया जा रहा है... दरारों को भरकर किया जा रहा ये ट्रीटमेंट कितना कारगर साबित होगा ये तो पहली बारिश में ही पता चल जाएगा... बहरहाल प्राथमिक विद्यालय की ये बिल्डिंग चीख-चीख कर भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है... पानी की टपकती बूंद को तो शायद ये स्कूली बच्चे सह लेंगे लेकिन बेहद खराब गुणवत्ता की ये कमजोर बिल्डिंग अगर गिरी तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के इस बड़े खेल का डरावना खामियाजा मासूम बच्चों को ही भुगतना पड़ेगा... स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है...0
0
Report
Advertisement
मनकामेश्वर मंदिर में सावन से पहले नए गाइडलाइन लागू: ड्रेस कोड से भक्तों की सुविधा, पर्यावरण के लिए प्लास्टिक निषेध
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन से पहले प्रयागराज के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। मंदिर प्रशासन ने भोलेनाथ के भक्तों के लिए नई गाइडलाइन लागू की है ताकि दर्शन और रुद्राभिषेक के दौरान परंपराओं और स्वच्छता का पालन हो सके। 30 जुलाई से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो रही है, ऐसी स्थिति में मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नियम बनाए गए हैं। इसके अनुसार रुद्राभिषेक करने वाले पुरुषों के लिए धोती और महिलाओं के लिए साड़ी या शूट सलवार पहनना अनिवार्य है। पैंट, जींस और टी-शर्ट पहनकर अभिषेक की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर के प्रवेश द्वार पर नोटिस बोर्ड स्पष्ट रूप से लिखा है कि महिलाएं और युवतियां भड़ाकाऊ कपड़े न पहनेँ, शालीन और मर्यादित कपड़ों में ही दर्शन करें। इस गाइडलाइन का पालन पुरुषों के लिए भी अनिवार्य है: गर्भगृह में अभिषेक के लिए धोती कुर्ता या पायजामा पहनना होगा। जींस और टी-शर्ट में प्रवेश संभव नहीं है। प्लास्टिक के ग्लास और दूध-जल चढ़ाने के लिए भी रोक है ताकि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनी रहे। पूजा-आचार-उपचार कराने वालों के लिए भी सख्त नियम हैं; पान, गुटखा और तंबाकू के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। व्यवस्थापक भीम शंकर पाठक ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य सावन माह में आने वाले लाखों भक्तों को व्यवस्थित, स्वच्छ और परंपरानुसार दर्शन-पूजा की सुविधा देना है। सनातन संस्कृति के अनुसार अनुष्ठान होते हैं; जो भड़काऊ कपड़े पहनकर आते हैं, उनसे मंदिर की मर्यादा खंडित होती है। लोटे में ही अभिषेक के विधान का पालन किया जाता है, प्लास्टिक में जल-दीर्घ अभिषेक नहीं होता।0
0
Report
मुरैना में चरित्र शक पर जीजा ने पेड़ से बांधकर पिटाई; वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चरित्र शंका के चलते दो भाइयों ने अपने ही जीजा को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि जीजा के कपड़े उतरवाकर तालबानी तरीके से बेल्ट, डंडों और पट्टे से उसकी पिटाई की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मुरैना जिले के रिठोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि पत्नी के मायके पहुंचे युवक पर साली को घुमाने और चरित्र को लेकर शक जताया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के दो भाइयों ने उसे पेड़ से बांध दिया और बेल्ट, डंडों व पट्टे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। मारपीट का वीडियो आरोपियों के मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
अंबाला में बुजुर्ग दंपत्ति की नर्क जैसी जिंदगी, प्रशासन से जल्द मदद की मांग
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के दुर्गा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। एक बुजुर्ग दम्पति सर्वेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी पिछले एक महीने से एक किराये के मकान में नर्क जैसी परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। जिस उम्र में अपनों का साथ और सुकून चाहिए, वहां ये दम्पति गंदगी और बदबू के बीच जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो, सर्वेश कुमार, जो पहले रेलवे रोड पर रहते थे, एक महीने पहले यहां शिफ्ट हुए थे। तब स्थिति सामान्य थी, लेकिन आज हालत ये है कि बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनकी पत्नी को आंखों से दिखाई भी नहीं देता। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से इन दो बेसहारा लोगों के पेट में अन्न का एक दाना भी नहीं गया है। गनीमत रही कि मामले की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों, उनके साले से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। लेकिन सवाल पुलिस या कानून का नहीं है, सवाल है उस संवेदनशीलता का जो हमारे समाज से गायब होती जा रही है। फिलहाल अंबाला के बराड़ा की एक संस्था ने बुजुर्ग दंपत्ति का रेस्क्यू कर उनकी जिम्मेदारी उठाई है। इलाके के जागरूक नागरिक अब प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इस बुजुर्ग दंपत्ति को तत्काल इलाज और सुरक्षित छत मुहैया कराई जाए। बाइट - समाजसेवी।0
0
Report
Advertisement
