Back
मधुबनी में 3882 मतदान केन्द्रों के साथ शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी
BBBindu Bhushan
Nov 09, 2025 17:16:14
Madhubani, Bihar
एंकर मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संयुक्त प्रेस वार्ता किया।
जिलाधिकारी ने बताया मधुबनी में 10 विधानसभा सीटों के लिए 3882 मतदान केन्द्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भय रहित मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है。
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3123747 है जिसमें पुरुष-1655417,महिला-1468190 ट्रांसजेंडर-140 है。
वर्तमान में जिलान्तर्गत कुल 3882 मतदान केन्द्र हैं, जिसे 2026 भवनों में स्थापित किए गए हैं। विधानसभावार मतदान केन्द्र सबसे अधिक मतदान केन्द्र (422) 36-मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में एवं सबसे कम मतदान केन्द्र (355) 31-हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में है。
प्रत्येक विधानसभा में 03-03 महिला मतदान केन्द्र कुल-30 महिला मतदान केन्द्र बनाये गये हैं。
प्रत्येक अनुमंडल में 1-1 कुल 05 pwd मतदान केन्द्र बनाये गये हैं。
जिलान्तर्गत कुल 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के सभी 3882 मतदान केन्द्रों पर लाईव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
जिले में 3882 मतदान केन्द्र हेतु कुल 17164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है。
जिला में सभी मतदान केन्द्र हेतु PSL के आधार पर Force Deployment किया गया है。
सभी 3882 मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को कतारबद्ध कराने हेतु गृहरक्षक, चौकीदार,दफादार की प्रतिनियुक्ति की गई है। 51 जोनल दंडाधिकारी एवं 415 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया निर्वाचन के दिन बाइक पेट्रोलिंग, रिभर पेट्रोलिंग तथा अश्वरोही दस्ता को भी तैनात किया गया है। 1300 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है。
मधुबनी जिले में मतदान 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न निर्धारित है।कंट्रोल रूम लगातार कार्य कर रहा है。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 09, 2025 19:00:080
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 09, 2025 18:46:100
Report
ADAnup Das
FollowNov 09, 2025 18:45:270
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 09, 2025 18:45:150
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 09, 2025 18:33:430
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 09, 2025 18:33:260
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 09, 2025 18:33:100
Report
VPVinay Pant
FollowNov 09, 2025 18:32:550
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 09, 2025 18:32:360
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 09, 2025 18:32:230
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 09, 2025 18:32:010
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 09, 2025 18:31:470
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 09, 2025 18:31:300
Report