icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मौसम बदल रहा, हल्की बारिश शुरू

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब तूफान का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है... कल से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं... काले बादल, रुक रुक कर हल्की बारिश हुई है... कल देर शाम में झमाझम बारिश हुई है... उसके बाद से जिले के किसी किसी इलाके में बूंदा बूंदी हल्की बारिश रुक-रुक कर हो रहीं हैं... जिले में कल शाम से मौसम ने करवट ली है... आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई है... बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है... फिलहाल जिले में हवा नहीं है... लेकिन जगह जगह बूंदा बूंदी हल्की बारिश हो रही है... खेतों में धान की फसल सुरक्षित दिख रहीं हैं... मौसम के इस बदलाव से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है... हालांकि, साइक्लोन अर्नब के कारण जिले में मौसम पर कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है...
0
0
Report
Advertisement

बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश और फसलों के नुकसान

Patna, Bihar:बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर लगातार देखने को मिल रहा है। तूफान के प्रभाव से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 1 नवंबर 2026 तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, इन जिलों में भी तेज हवा और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर को भी बिहार के लगभग आधे जिलों में मौसम खराब रह सकता है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान और खराब मौसम का असर अब खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण बिहार के 21 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, कई इलाकों में खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है। इसके अलावा आलू, केला, पपीता और दूसरी सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने सभी संबंधित कृषि पदाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लेने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर फसलों को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बिहार में मौसम के साथ-साथ खेती पर भी असर पड़ रहा है और आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
0
0
Report

दिवाली से पहले दिल्ली के 20 बाजार चक्का जाम का खतरा, CTI की चेतावनी

New Delhi, Delhi:CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, "हम रैली का विरोध नहीं कर रहे, हम दिवाली के पीक सीजन में अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं। 6 नवंबर को धनतेरस है और 8 नवंबर को दिवाली है, 1 नवंबर उसकी तैयारी का सबसे पीक दिन है, अगर 1 नवंबर को 10 लाख लोग और 15 - 20 हजार वाहन मध्य दिल्ली में आए तो 20 ऐतिहासिक बाजारों में रोजाना होने वाला 10-12 हजार करोड़ का कारोबार ठप्प हो जाएगा।" CTI ने सोनिया गांधी जी को लिखे पत्र में 4 बड़े संकट गिनाए हैं: संकट 1 - रामलीला मैदान में पार्किंग का अभाव - 15-20 हजार वाहन कहां खड़े होंगे? CTI ने पत्र में लिखा है कि रामलीला मैदान में 200 बड़ी बसों की भी पार्किंग नहीं है। 10 लाख लोगों को लाने के लिए 15,000 से 20,000 बसें, कारें, टेम्पो की जरूरत पड़ेगी, ये सभी वाहन JLN मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट, चांदनी चौक रोड़ और इन सभी बड़े बड़े बाजारों के इर्द गिर्द खड़े होंगे तब भी जगह थोड़ी पड़ जाएगी, इससे सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली में चक्का जाम और लाॅकडाउन जैसे हालात पैदा हो सकते हैं संकट 2 - 5 KM के दायरे में 20 ऐतिहासिक होलसेल एवं रिटेल बाजार जहां रोजाना 10-12 हजार करोड़ का कारोबार होता है: CTI ने बताया कि रामलीला मैदान के 5 KM दायरे में 20 बाजार आते हैं जो 300 साल पुराने हैं और पूरे भारत को माल सप्लाई करते हैं: चांदनी चौक, सदर बाजार, कनोट प्लेस, पालिका बाजार, जनपथ, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, लाजपत राय मार्केट, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार, दरीबा कलां, बल्लीमारान, फतेहपुरी, तिलक बाजार, करोल बाग, जामा मस्जिद, नबी करीम, गफ्फार मार्केट, अजमेरी गेट-पहाड़गंज, दरियागंज इन बाजारों में रोजाना नरेला, बवाना, ओखला, मायापुरी, मुंडका, उद्योग नगर, मंगोलपुरी, सहित 56 इंडस्ट्रियल एरिया से 5000 ट्रक-टेम्पो माल लाते हैं और यहां से 3000 ट्रक रोजाना गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत सहित NCR के 25 शहरों समेत देशभर के सभी राज्यों में माल ले जाते हैं । संकट 3 - 31 अक्टूबर से ही असर पड़ना शुरू हो जाएगा: 31 अक्टूबर दोपहर से ही बसें और गाडियां दिल्ली बॉर्डर - सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, बदरपुर पर आना शुरू हो सकती हैं और शाम से ही बहादुर शाह जफर मार्ग, JLN मार्ग पर बैरिकेडिंग लग सकती है, ट्रांसपोर्टर 31 अक्टूबर से ही गाड़ी भेजने से मना कर रहे हैं। तो असर 1 नवंबर नहीं, 31 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। संकट 4 - 10 अक्टूबर का उदाहरण सामने है: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सिर्फ 5000 से 7000 लोग आए थे तो 8 घंटे तक सेंट्रल दिल्ली जाम रही थी। अब आ रहे हैं 10 लाख लोग。 CTI की सोनिया गांधी जी से 2 मांगें: 1. 1 नवंबर की रैली को दिवाली बाद - 10-11 नवंबर के बाद कर दिया जाए, ताकि धनतेरस और दीपावली पर कारोबार में कोई भी विघ्न ना पड़े। 2. अगर रैली करनी ही है तो रामलीला मैदान से हटाकर बुराड़ी मैदान में की जाए जहां 15,000 गाड़ियों की पार्किंग की जगह हो。 बृजेश गोयल ने कहा - ये 20 बाजार सिर्फ बाजार नहीं, दिल्ली की धड़कन हैं। यहां रोजाना 10 से 12 हजार करोड़ का कारोबार होता है और 6 नवंबर को धनतेरस है। व्यापारी डरा हुआ है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मध्य दिल्ली में लॉकडाउन जैसा चक्काजाम लगेगा तो उसका धनतेरस का माल कैसे आएगा-जायगा? हमने सोनिया जी को पत्र लिखा है क्योंकि उन्होंने हमेशा छोटे व्यापारी की आवाज सुनी है। हमें उम्मीद है कि वो हमारी विनती सुनेंगी और रैली को दिवाली बाद कर देंगी। हमने राहुल गांधी जी से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब आखिरी उम्मीद सोनिया जी से है
0
0
Report

इटावा में पुरानी रंजिश के कारण घर पर फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे इलाके में डर फैल गया और गोलीबारी की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी निशांत चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता पिंकी ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तीन नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव PET परीक्षा: CCTV सुरक्षा के बीच दो पाली में शांतिपूर्ण आयोजन

Unnao, Uttar Pradesh:PET परीक्षा केंद्र से Zee Media की ग्राउंड रिपोर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. PET परीक्षा आज उन्नाव के 13 केदो पर कराई जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन, और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए उन्नाव में तगड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. CCTV की निगरानी में दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. इसके साथ-साथ दूसरी पाली शाम को 3:00 से 5:00 तक चलेगी. उन्नाव के परीक्षा केंद्र पर गोरखपुर आजमगढ़ के छात्र और लखनऊ और आसपास के जनपदों की छात्राएं परीक्षा देने आई हैं. दोनों पालियों में आज 9072 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 25 अक्टूबर को शुरू हुई है परीक्षा आज और 1 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी. कल 27616 परीक्षार्थी भाग लेंगे.
0
0
Report

दमोह में करवा चौथ: चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने खोला व्रत

Damoh, Madhya Pradesh:छाये रहे बादल छिपा रहा चाँद, कम नहीं हुई सुहागिनों की आस्था.. एंकर/ एमपी में भी अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है तो इस तूफान के असर से करवा चौथ का त्यौहार भी अछूता नहीं रहा। दमोह में सुहागिन स्त्रियों को देर रात तक चांद के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा और रात 11 बजे के बाद थोड़ी देर को आसमान में चंद्रमा नजर आया और व्रत धारण किए हुए महिलाओं ने दर्शन कर अपना व्रत खोला। आस्था के इस त्यौहार में पूरे दिन से निर्जला रहने वाली सुहागिनों की श्रद्धा और भक्ति में कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिली और शहर भर के प्रसिद्ध मंदिरों ने महिलाओं ने विधि विधान से करवा चौथ की पूजा अर्चना की। बाइट/ वंदना ( व्रत धारी महिला) बाइट/ पंडित महिमानन्द शास्त्री ( पुजारी राम मंदिर दमोह)
0
0
Report
Advertisement

अंबाला न्यू मॉडल कॉलोनी में शर्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने 2 घंटे बाद रखा काबू

Ambala, Haryana:अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में आज सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। आग लगने से फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंबाला शहर और अंबाला कैंट से बुलाई गई दमकल की कुल 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री मालिक ने पटाखे या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने राहत कार्यों में सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
0
0
Report

उन्हेल और नागदा में मावा नमूनें भोपाल लैब भेजे गए

Ujjain, Madhya Pradesh:उन्हेल और नागदा में मावा निर्माण इकाइयों पर पहुंची टीम, मावा और दूध के 7 नमूने लेकर भोपाल की लैब भेजे उज्जैन। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत विभाग की टीम ने उन्हेल और नागदा क्षेत्र में मावा निर्माताओं और विक्रेताओं के यहां जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान मावे और घी में मिलावट की आशंका को परखने के लिए प्रारंभिक परीक्षण भी किए। विभाग के अनुसार, जांच में किए गए बौडोइन टेस्ट के नतीजे निगेटिव आये। इसके बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए नमूने लिए गए。 टीम ने राठौर दूध केंद्र, ग्राम ढाबला फंटा से मावा और मिश्रित दूध के 4 नमूने, उषा कुटीर, ग्राम सोडंग से मावा के 2 नमूने और ओसवाल ट्रेडर्स, ग्राम बालोदा फंटा से मावा और मिश्रित दूध का 1 नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लैब से रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय दुकानदार के लाइसेंस और पंजीयन की जानकारी जरूर रखें।
0
0
Report

देवरबीजा में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बयान पर भाजपा विरोध, माफी की मांग

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के देवरबीजा में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे द्वारा भाजपा के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है. पूर्व विधायक के बयान के विरोध में भाजपा ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है वही बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत की गई है वही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.. इसके पहले भाजपाइयों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा इकाई ने बैठक कर पूर्व विधायक के बयान पर कड़ा विरोध जताया था. इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिग्नल चौक पर गुरुदयाल बंजारे का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान को निंदनीय बताते हुए पूर्व विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है...पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहले पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अब बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में भी इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक पूर्व विधायक अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा..इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी हरीश यादव ने कहा जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने शिकायत किया है कि देवरबीजा में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ के पूर्व विधायक के द्वारा आपत्तिजनक बयान दिया गया है जिसमें भाजपा की भावना आहत हुई है इस मामले ने अपराध दर्ज किया गया है..
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी का भिवानी- कुरुक्षेत्र दौरा: किसान निधि किश्त जारी, खिलाड़ियों सम्मान

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग आज भिवानी और कुरुक्षेत्र दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचेंगे भिवानी जहां वे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 24 में किश्त जारी करेंगे इसके बाद सुबह 11:30 बजे भिवानी में जापान एशियन गेम्स-2026 और पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर बाद 3:00 बजे पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र जहां एसआईआर के मुद्दे पर पद यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्षों और राष्ट्र सेवा पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top