Back
Khandwa450001blurImage

भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुई घटना का विरोध जताया

Nitin Jhawar
Aug 18, 2024 03:18:27
Khandwa, Madhya Pradesh

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नगर निगम प्रांगण में कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुई घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर से शुरू हुए कैंडल मार्च के दौरान, नगर निगम पहुंचकर मृतक महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर खंडवा नगर निगम महापौर अमृता यादव, खंडवा विधायक कंचन तंवे, जिला पंचायत की अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हिंदू बाल दुबे सहित अन्य महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|