Back
तेंदुए के आतंक से महगांव में दहशत, 5 बकरियाँ और 3 भैंसें मरे
NCNITIN CHAWRE
Feb 03, 2026 13:22:53
Katni, Madhya Pradesh
विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र में आदमखोर होते तेंदुए का आतंक है। रस्सी से बंधी पांच बकरियों और तीन भैसों पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार वन विभाग और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र में आदमखोर होते तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों एक मासूम बालक को अपना शिकार बनाने के बाद, अब तेंदुए ने रिहायशी इलाकों में घुसकर पशुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। महगांव ग्राम में तेंदुए ने एक घर पर धावा बोलकर पाँच बकरियों और तीन भैंसों का शिकार कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। महगांव निवासी किसान मीना बाई पंजाबी के घर के पास बने सार में तेंदुआ देर रात दाखिल हुआ। तेंदुए ने वहां बंधी पाँच बकरियों और तीन भैंसों पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब पशुपालक महिला मीना अपने मवेशियों को देखने पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ گئے। सभी जानवर मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी वन परिक्षेत्र के घुनौर ग्राम में बीते 30 दिसंबर को तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक राज कोल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उस घटना के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि महगांव की इस घटना ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे अब घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर, मिले पदचिह्न सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दल-बल के साथ महगांव पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें तेंदुए के स्पष्ट पदचिह्न मिले हैं। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आस-पास के जंगलों में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। वन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अकेले जंगल की ओर न जाएं रात के समय घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखें। अपने मवेशियों को सुरक्षित और बंद स्थानों पर ही बांधें। किसी भी संदिग्ध हलचल पर तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचित करें.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 19, 2026 01:00:220
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 19, 2026 01:00:090
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 00:45:110
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowFeb 19, 2026 00:03:290
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 19, 2026 00:03:170
Report
PMProsenjit Malakar
FollowFeb 19, 2026 00:02:510
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 19, 2026 00:02:360
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 19, 2026 00:02:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 00:02:020
Report
ALArup Laha
FollowFeb 19, 2026 00:01:440
Report
SMSarfaraj Musa
FollowFeb 19, 2026 00:01:260
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 19, 2026 00:01:010
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:300
Report