483501
कटनी शहर के पॉश कॉलोनी में सड़क में भरा बारिश का पानी, युवकों ने सड़क पर चला दी नाव
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है। जहां सड़क मार्ग का पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है। वहीं कटनी शहर के उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर के पॉश एरिया कहे जाने वाली समदरिया कॉलोनी में सड़क पर पानी भर गया। जिसके बाद वहीं दो युवकों को घर के टब को नाव बनाकर कॉलोनी में घूमते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़: राणा डिग्री कॉलेज में चली कुर्सियां, वेट लिफ्टिंग प्रोग्राम बना अखाड़ा
Allabuxpur Urf Bagadpur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा में राणा डिग्री कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज के अंदर जमकर मारपीट होती दिख रही है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में वेट लिफ्टिंग का प्रोग्राम चल रहा था, तभी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूसे और कुर्सियां चलने लगी, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। फिलहाल पिलखुवा कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के स्कूल में 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की कार्डियक अटैक से मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर जनपद के रायपुर नगली गाँव स्थित कंपोजिट विद्यालय के 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की खेलते समय कार्डियक अटैक से दुःखद मौत हो गई. स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम चल रहा था. दौड़ के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निहाल तीन बहनों का इकलौता बेटा था, माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूटा. बच्चा अहोई के व्रत के एक दिन पहले मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. पिता प्रमोद ने बताया कि बच्चा खेल रहा था और चक्कर आ गया, एम्बुलेंस से खतौली और बाद में मुजफ्फरनगर रेफर किया गया.0
0
Report
हनुमानगढ़ के सौ फुटी रोड पर पाइपलाइन लीकेज से गड्ढा, पानी घरों तक पहुंच सकता
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के सौ फुटी रोड पर गड्ढा, घरों में गंदा पानी पहुंचने की आशंका खबर हनुमानगढ़ से है, हनुमानगढ़ के जंक्शन शहर में वार्ड नंबर 7 और 8 के बीच शिव कुटिया के पास सौ फुटी रोड पर पेयजल की बड़ी पाइपलाइन लीकेज हो रही है। पानी बहने से सड़क के बीच गहरा गड्ढा हो गया है और आसपास की सड़क धंसने लगी है। दिनभर सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढे के कारण हादसे का खतरा है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की लीकेज ठीक कराने और गड्ढा भरने की मांग की है। सोमवार को एक नागरिक की सूचना पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बलराज सिंह दानेवालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन कर समस्या बताई और लीकेज ठीक कराने की मांग की। स्थानीय निवासी मामराज परिहार ने बताया कि वे रोज शिव कुटिया के पास से गुजरते हैं। काफी समय पहले सड़क के बीच पाइपलाइन लीक होने से छोटा गड्ढा बना था। लगातार पानी बहने से अब यह बड़ा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के कृष्ण गंज में नकाबपोश बदमाश दिन-दहाड़े महिला का बैग छीनकर फरार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में नकाबपोश बदमाशो की वारदातें पुलिस की सजगता को आइना दिखा रही हैं... शहर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े स्कूटी सवार महिला का बैग लेकर लपके फरार हो गए... अपने घर से वैशाली नगर ऑफिस की ओर जा रही लवीना की स्कूटी के आगे बैग में मोबाइल पर्स और लैपटॉप आदि रखे हुए थे... वैशाली नगर के चौराहे के पास अचानक उसकी स्कूटी के पास आये नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशो ने उसके बैग पर हाथ मारा और पलक झबकते ही बैग लेकर फरार हो गए... महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे और अभय कमान सेंटर के कैमरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम की मौत, शादी की खुशियाँ मातम में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम की जान, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, प्रतापगढ़ से बारात में शामिल होने आई बच्ची को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मासूम, स्थानीय लोग तत्काल लेकर पहुंचे सीएचसी, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया, मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, शादी समारोह में पसरा मातम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज-जामों रोड के पास हुआ दर्दनाक हादसा।0
0
Report
मूक-बधिर समाज ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा, सहायता और किराये में रियायत की मांग की
Vidisha, Madhya Pradesh:सुरक्षा, सहायता और रियायत की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे मूक-बधिर एंकर: विदिशा जिले के मूक-बधिर समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मूक-बधिर संघ के बैनर तले एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर सुरक्षा, सहायता और बस किराए में रियायत देने की मांग की। उनका कहना है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत मिले अधिकारों का भी पालन नहीं हो रहा है। VO: मूक-बधिर समाज की प्रमुख मांगों में विदिशा में पुलिस सहायता केंद्र और मेडिएशन पुलिस हेल्पलाइन सेंटर की स्थापना, गुलाबगंज में जमीन आवंटन और 100 प्रतिशत दिव्यांगता के प्रमाण पत्र विदिशा में ही बनाए जाने की मांग शामिल है। फिलहाल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भोपाल जाना पड़ता है। वहीं बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट का पालन कराने की भी मांग की गई है। समाज के लोगों के अनुसार जिले में एक हजार से अधिक मूक-बधिर निवास करते हैं, जिन्हें बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा की आवश्यकता है। बाइट0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में जमीनी विवाद: महिलाओं पर चाकू और लोहे से हमला CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह में महिलाओं पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत अमरोहा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के तलवार शाह में दबंगों पर महिलाओं के साथ मारपीट करने और चाकू व लोहे की रॉड से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में महिलाओं को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों की पूरी करतूत घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब मामले को लेकर चर्चा ka विषय बना हुआ है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
देवास खातेगांव में शराब माफिया के खौफनाक हादसे, TI दिलीप पुरी की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा; मौके पर मौत, SP के TI को सलामी दी. देवास जिले में देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई. हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया. ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, देवास SP आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं. इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है. पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी.0
0
Report
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत विद्युत भवन में ऊर्जा बचत दिवस आयोजित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत आज विद्युत भवन में ऊर्जा बचत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की बिजली कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ लेकर दैनिक जीवन में ऊर्जा के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 1 से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विद्युत भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा के महत्व को समझाना और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा की बचत को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। साथ ही बिजली के अनावश्यक उपयोग को रोकने, ऊर्जा संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण को भविष्य की जरूरत बताते हुए आमजन से भी बिजली की बचत के लिए जागरूक रहने की अपील की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ऊर्जा बचत के छोटे-छोटे प्रयासों को अपनाकर सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के आयोजन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: रेस्टोरेंट में बटर के बदले वेजिटेबल फैट स्प्रेड, लाइसेंस निलंबित
Ujjain, Madhya Pradesh:बटर के नाम पर वेजिटेबल फैट स्प्रेड का इस्तेमाल, किचन में मिली गंदगी और खराब स्टोरेज व्यवस्था; बासी दाल-चावल मौके पर नष्ट करवाए। उज्जैन। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग की टीम ने होटल सॉलिटेर स्थित माखन भोग रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट की किचन में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा के अनुसार, टीम ने सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच निरीक्षण किया। यह वह समय होता है, जब रेस्टोरेंट में खाना बनाने की तैयारी चलती है। किचन में डीप फ्रीजर के अंदर रखी दाल और चावल मिले। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि ये खाना एक दिन पुराना है। इसे अब तक क्यों रखा गया था, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद बासी दाल और चावल को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण के दौरान रोटी और चपाती पर लगाने के लिए रखे गए बटर की भी जांच की गई। इसमें असली बटर की जगह वेजिटेबल फैट स्प्रेड मिला। यानी बटर के नाम पर वेजिटेबल ऑयल से बने फैट स्प्रेड का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें बटर का फ्लेवर होता है। इसके अलावा तेल की गुणवत्ता पर भी संदेह होने पर उसका नमूना लिया गया। विभाग ने बटर, तेल और पनीर के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। किचन में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। सब्जियां रखने वाले स्टोर के पास लोहे का ढक्कन लगा हुआ था। जब अधिकारियों ने इसे खुलवाकर देखा तो नीचे फूड वेस्ट चैम्बर मिला। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सामग्री रखने की जगह के पास इस तरह का वेस्ट चैम्बर होना साफ-सफाई और स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट में मिली अनियमितताओं और साफ-सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए तत्काल प्रभाव से लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है। जब तक रेस्टोरेंट प्रबंधन सभी कमियों को दूर नहीं करता और व्यवस्था में सुधार नहीं करता, तब तक लाइसेंस सस्पेंड रहेगा।0
0
Report
दानिश आज़ाद अंसारी बोले- विपक्ष ग्राउंड पर उतरे तो यूपी के विकास दिखेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "...सपा के नेता अगर ग्राउंड पर जाएंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे दिखेंगे, उत्तर प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज दिखेंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश के नेशनल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिखते, समाजवादी पार्टी के नेता अगर ग्राउंड पर जाते तो उन्हें हर जनपद में कानून-व्यवस्था की अच्छी व्यवस्था दिखती लेकिन ये लोग घरों से नहीं निकलते...वो अगर बाहर निकलेंगे तो देखेंगे कि आज उत्तर प्रदेश विकास का प्रदेश बना है, उन्नति और समृद्धि का प्रदेश बना है...0
0
Report
बच्चों में हिंसा और अपराधी प्रवृत्ति बढ़ने से समाज में चिंता बढ़ी
Ratlam, Madhya Pradesh:बच्चों में हिंसा और आपराधिक प्रवृत्ति की बढ़ती मंदिकता को लेकर लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा कारण मोबाइल है, इसके बाद घर का माहौल, संयुक्त परिवार की कमी, बाहरी दुनिया की चमक-धाम; टीवी पर क्राइम से जुड़े प्रोग्राम भी बच्चों में हिंसा की भावना बढ़ा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार के समृद्ध उपभोक्ताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के संपन्न बिजली उपभोक्ताओं से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग चाहें तो हर महीने मिलने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने ऐसे उपभोक्ताओं से सब्सिडी के बराबर राशि सरकार को दान करने का भी आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस पैसे का इस्तेमाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा सकता है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बिहार के लोगों से आग्रह करता हूँ कि आज लगभग 1 करोड़ 92 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन में हम 125 यूनिट बिजली सब्सिडी देते हैं. जो सक्षम लोग हैं, इनकम टैक्स पेयर हैं, हम जरूर आग्रह करेंगे बिहार के मंत्री होने की हैसियत से, क्योंकि बिजली में 23 हजार करोड़ का सब्सिडी पूरे देश में कोई नहीं देता है. उत्तर प्रदेश हमारे दुगुना आबादी वाला बड़ा राज्य है, वहां मात्र 6 हजार करोड़ रुपया सब्सिडी दिया जाता है, लेकिन हम बिहार में 23 हजार करोड़ देते हैं. इसलिए मैं आग्रह करना चाहता हूं बिहार के लोगों से, बिहार के समृद्ध लोगों से कि आपको जो बिजली में सुविधा मिलती है 125 यूनिट, वो सरकार को डोनेट करना शुरू कीजिए जिससे बिहार के शिक्षा जगत में काम करने का मौका मिल सके।0
0
Report
डीडवाना में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी, मतदान प्रक्रिया शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज बागड़ कॉलेज मैदान में पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया और कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए। पेट्रोल पंप से अस्पताल चौराहे तक, शीतलकुंड और पुलिस थाने की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। तीसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। जिले की 130 ग्राम पंचायतों के 545 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच सदस्य और दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे, जबकि 5 नवंबर को वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा।0
0
Report
दुमका में छठ महापर्व के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था पर समन्वय बैठक
Dumka, Jharkhand:दुमका समाहरणालय सभागार में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक की गई। बैठक में सीओ, थाना प्रभारी, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इसमें छठ महापर्व को देखते हुए शहर की स्वच्छता, बिजली व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और घाटों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को करने का निर्देश दिया गया। वहीं दीपावली को देखते हुए खाद्य सामग्री के साथ-साथ मिठाई दुकान में खाद्य विभाग द्वारा जाँच कर शुद्धता का जाँच करने का निर्देश दिया गया वही पटाका दुकानदारों को दुमका के गांधी मैदान में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।0
0
Report
Advertisement
