icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग नगर निगम कर्मचारियों को जुलाई का वेतन अब तक नहीं मिला—आर्थिक संकट जारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग नगर निगम के कर्मचारियों को अब तक पिछले माह यानी जुलाई का वेतन नहीं मिला है और वेतन नहीं मिलने से कर्मियों की वित्तीय हालत कमजोर हो रही है। दरअसल शासन के निर्देश के अनुसार निकायों और शासकीय विभागों में कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन भुगतान किया जाना है। इसके बावजूद नगर निगम दुर्ग के कर्मचारियों के खाते और जेब दोनो खाली हैं क्योंकि उन्हें अब तक इन्हें वेतन नहीं दिया गया है। वेतन भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज तैयार हैं लेकिन वित्तीय अधिकारी के अभाव में भुगतान का आदेश जारी नहीं हो पा रहा है। आपको बता दे कि पिछले एक डेढ माह से दुर्ग नगर निगम बिना आयुक्त के ही चल रहा है, यानी पूर्व निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के तबादले के बाद डेढ़ माह से नगर निगम में आयुक्त ही नहीं है जिसके कारण नगर निगम में विकास कार्य भी प्रभावी हो रहे हैं। इतना ही नहीं निगम में नियमित प्लेसमेंट और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग 1200 है, उनके वेतन पर हर महीने करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। वेतन में देरी से कर्मचारियों के सामने घर का खर्च, बच्चों की फीस, राशन और बैंक की EMI चुकाने का संकट भी खड़ा हो गया है। फिलहाल वेतन भुगतान की देरी से कर्मचारी नाराजगी बढ़ रही है।
0
0
Report

23 साल बाद फरार वारंटी संजय सिंह गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए तैयार

Sagar, Madhya Pradesh:23 साल बाद पुलिस के हाथों एक स्थायी वारंटी लगा है यह फरार वारंटी पुलिस को चकमा देता रहा पुलिस शहर शहर उसकी तलाश करती रही और ये शख्स सागर के ही मकरोनिया इलाके में रह रहा था लेकिन जब पुलिस को मालूम चला तो अब 23 साल बाद व्यक्ति सलाखों के पीछे पहुंच गया है। जब आरोपी ने अपराध किया उस वक्त उसकी उम्र 28 साल की थी और अब वो 62 साल का है। दरअसल साल 1989 में संजय सिंह नाम के व्यक्ति पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था और इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई और मामला कोर्ट में चल था था, 14 साल तक मामला चलता रहा संजय सिंह 2003 के पहले तक बकायदा पेशी करते रहे लेकिन फिर उन्होंने कोर्ट में हाज़िर होना बंद कर दिया, मामले में फैसला नहीं आया और जब लगातार संजय सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया। लंबे समय से फरार वारंटी की तलाश पुलिस करती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सागर की गोपालगंज पुलिस ने हर स्तर पर प्रयास किए लेकिन इसका कोई पता नहीं चला था और पुलिस भी थक हार कर बैठ गई। लेकिन जिले में इन दिनों एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने फिर एक बार इस वारंट का हक निकालना चाहा और इस थाने ने तैनात आरक्षक अंकित ने तकनीक का इस्तेमाल कर शख्स तक पहुंचने की कोशिश की और ये कोशिश करामयाब भी हुई जब थाने की पूरी टीम ने मेहनत कर वारंटी संजय सिंह की तलाश की और टीम को बहुत दूर किसी शहर में भटकना नहीं पड़ा बल्कि सागर के ही मकरोनिया इलाके की एक कालोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोपालगंज थाना।प्रभारी के मुताबिक वारंटी के बार बार पते बदलने की वजह से पूर्व में यहां रहे अधिकारी और कर्मचारी उसे तलाश नहीं कर पाए लेकिन जब पुलिस पूरी तरह से लगी कि ये स्थाई वारंटी पकड़ना ही है तो अब 23 साल बाद वो गिरफ्त में आया है। बहरहाल अब बुजुर्ग हो चुके वारंटी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कोर्ट को बताएगी कि ये आपका वारंटी है और 23 साल बाद आपकी कोर्ट में हाज़िर है.
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान: किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली से शहर में उत्साह

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी किसान मोर्चा ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले। हाथों में तिरंगा और गले में फूल माला पहनकर देशभक्ति का माहौल बना था। किसान मोर्चा के इस रैली में बीजेपी की विधायक ललिता यादव शामिल हुईं, ये हमारी बिजावर नाके से, बिजावर नाके से बस स्टैंड चौक से, चौक बाजार होते हुए यह यात्रा बिजावर नाके से शुरू होकर बस स्टैंड और चौक बाजार होते हुए पूरे शहर में निकली जिसमें दर्जनों ट्रैक्टर शामिल थे, कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराबाद फल-सब्जी मंडी की बदहाली पर आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr Sikandarabad GT Road स्थित फल एवं सब्जी मंडी में बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा है. गंदगी और अव्यवस्थाओं से परेशान आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है. आढ़तियों का आरोप है कि सालों से शिकायतें की जा रही हैं, अधिकारी आते हैं, आश्वासन मिलता है, लेकिन मंडी की तस्वीर नहीं बदलती. मंडी परिसर में चारों तरफ गندा पानी, कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार लगा है. हजारों किसान रोजाना दूर-दूर से फल व सब्जी लेकर मंडी पहुँचते हैं लेकिन बदहाल हालत के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहाँ पर सफाई व्यवस्था, आवारा पशु जिसकी वजह से स्थिति पूरी तरह चरमराई हुई है. हैरानी की बात ये है कि मंडी से लाखों रुपये का टैक्स वसूला जाता है, लेकिन इसके बदले आढ़तियों और किसानों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं. पेयजल तक की व्यवस्था बदहाल है. मंडी में लगे नल खराब पड़े हैं. दूर-दराज से फसल लेकर आने वाले किसानों को भीषण गर्मी में पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है. आढ़तियों का कहना है कि जब टैक्स लेने में कोई कमी नहीं होती, तो फिर सुविधाएं देने में इतनी लापरवाही क्यों आढ़तियों ने दो टूक कह दिया है जब तक मंडी की सफाई, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, हड़ताल खत्म नहीं होगी.
0
0
Report

देवरिया में हर घर तिरंगा रैली, पुलिस ने देशभक्ति का संदेश फैलाया

Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन देवरिया स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में देवरिया जनपद रंग चुका है । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देवरिया पुलिस ने भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मियों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन तिराहा, रुद्रपुर मोड़ तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक, पूरवा तिराहा, सोमनाथ मंदिर मार्ग और मालवीय रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगे से सजी बाइक रैली के जरिए पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए रैली को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।
0
0
Report
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस से पहले बुजुर्ग मजदूर ने जलदाय टंकी पर चढ़कर हड़कंप मचाया

Sri Ganganagar, Rajasthan:बुजुर्ग श्रमिक राजेंद्र शर्मा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार तड़के फिर जलदाय विभाग की पेयजल टंकी पर चढ़ गया। वह अपने साथ तेजाब की बोतल, एड्रेस माइक और तिरंगा झंडा भी ले गया। सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजेंद्र का आरोप है कि 30 मई 2019 को मजदूरी पर जाने के दौरान तत्कालीन विकास अधिकारी विनोद रेगर ने जेसीबी से उसका मकान तुड़वा दिया और घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर, घिसाई मशीनें, टीवी, दस्तावेज व नकदी सहित अन्य सामान जप्त कर लिया। उसका कहना है कि सामान आज तक नहीं लौटाया गया और वह सड़कों पर रहने को मजबूर है। बता दें कि राजेंद्र पहले भी दो बार टंकी पर चढ़ चुका है। मार्च 2026 में वह 16 घंटे बाद आश्वासन पर नीचे उतरा था। फिलहाल पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उसे समझाने में जुटे हैं।
0
0
Report

गौरीबाजार रामपुर चौक पर लगे निजी स्कूल के होर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार नगर पंचायत के रामपुर चौराहे के चौक पर लगे एक निजी पब्लिक स्कूल के प्रचारात्मक होर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। नगर पंचायत सभासद नितेश मद्धेशिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चौक से स्कूल के प्रचार होर्डिंग को हटाने की मांग उठाई है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां किसी महापुरुष या स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा अथवा तस्वीर लगाई जाए, ताकि चौराहे को नगर की पहचान और गौरव का स्वरूप मिल सके। सभासद ने अपने पोस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक से इस दिशा में पहल करने की अपील की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गोरखपुर, देवरिया और हाटा जैसे शहरों के प्रमुख चौराहे महापुरुषों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम व स्मृतियों से पहचाने जाते हैं, तो गौरीबाजार के प्रमुख चौराहे की पहचान किसी निजी विद्यालय के प्रचार बोर्ड से क्यों हो, पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कई लोगों ने सभासद की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि गौरीबाजार की हृदयस्थली रामपुर चौराह के चौके पर किसी महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी या क्षेत्र की प्रतिष्ठित विभूति की तस्वीर अथवा प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। लोगों का कहना है ,कि इससे चौराहे की खूबसूरती बढ़ने के साथ नई पीढ़ी को भी महापुरुषों के योगदान से परिचित कराने का अवसर मिलेगा। अब लोगों की निगाहें नगर पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामपुर चौराहे को निजी प्रचार के बजाय नगर की पहचान और गौरव से जोड़ने के लिए क्या पहल की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में पैतृक संपत्ति बंटवारे पर खूनी संघर्ष; युवक की मौत, 8 गिरफ्तार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद, मारपीट में युवक की मौत; 8 आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आठ नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो लाठियां, एक खड़ी ईंट और ईंट का आधा टुकड़ा बरामद किया गया है。 पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को महराजगंज तराई कस्बा निवासी मोनू सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि पैतृक हिस्से के बंटवारे को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में मोनू सिंह और उसके पिता रवि प्रताप सिंह के हाथ की हड्डियां टूट गईं। उसकी बहन सत्यमा सिंह, मां सुधा सिंह और भाई सोनू सिंह को भी चोटें आईं। गंभीर हालत में सोनू सिंह को जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई。 मामले में पुलिस ने पहले बीएनएस की धाराओं 115(2), 191(2), 110 और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सोनू की मौत के बाद मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए। 9 जून को बहुओं के नाम जमीन का बैनामा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवबकश सिंह के तीन बेटे हैं—राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह, शशिभूषण सिंह और शिकायतकर्ता के पिता रवि प्रताप सिंह। पुलिस के मुताबिक, रवि प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ उसी घर में अलग रहते हैं। आरोप है कि पैतृक संपत्ति में से देवबकश सिंह ने 9 जून 2026 को अपने दो बेटों की पत्नियों गुड्डी सिंह और कल्पना सिंह के नाम तीन-तीन बीघे जमीन का बैनामा कर दिया था। इसी जमीन के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। एक राय होकर हमला करने की बात कबूली पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान सभी लोग एक राय होकर मोनू सिंह और उसके माता-पिता, बहन व भाई सोनू सिंह के साथ मारपीट में शामिल थे। मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया, जबकि मोनू और उसके पिता को भी गंभीर चोटें आईं。 ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने देवबक्श सिंह (82), राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह (46), शशिभूषण सिंह (51), अक्षय सिंह उर्फ डब्लू सिंह (22), राजसिंह (19), सुरेंद्र नाथ जायसवाल (65), गुड्डी सिंह (44) और कल्पना सिंह (45) को गिरफ्तार किया है。 बयान -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार
0
0
Report

ग्रेटर आगरा टेंडर घोटाले में एक्सईएन निलंबित; बालाजी कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचाने के आरोप

Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर ग्रेटर आगरा के टेंडर में बड़ी गड़बड़ी का मामला टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता पर एक्सईएन अनिल कुमार निलंबित सिंधु पुरम और यमुना पुरम के 150 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप चहेती फर्म बालाजी कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचाने को नियमों की अनदेखी का आरोप एडीए उपाध्यक्ष की अनुमति के बिना वित्तीय निविदाएं खोलने का मामला जांच में टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने एक्सईएन पर की कार्रवाई निलंबन के बाद एक्सईएन अनिल कुमार लखनऊ मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध ग्रेटर आगरा परियोजना के टेंडर को लेकर शासन की बड़ी कार्रवाई सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है ग्रेटर आगरा योजना सीएम योगी ने आगरा में किया था 10 टाउनशिप योजना शिलान्यास
0
0
Report
Advertisement

विद्यासागर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पहले ‘बंधेमातरम्’ से देशभक्ति का उन्माद

Mollar Chak, West Bengal:সহস্র কণ্ঠে বন্দেমাতরম সঙ্গিত পরিবেশিত হল বিদ্যাসাগর বিশ্ববিদ্যালয়ে。 স্বাধীনতা দিবসের প্রাক্কালে দেশাত্মবোধের আবেগে মুখর হয়ে উঠল বিদ্যাসাগর বিশ্ববিদ্যালয়। বিশ্ববিদ্যালয়ের উদ্যোগে শুক্রবার আয়োজিত হল ‘সহস্র কণ্ঠে বন্দেমাতরম’ অনুষ্ঠান। বিশ্ববিদ্যালয়ের বিবেকানন্দ সভাগৃহে আয়োজিত এই বিশেষ অনুষ্ঠানে একসঙ্গে কণ্ঠ মেলালেন বিশ্ববিদ্যালয়ের শিক্ষক-শিক্ষিকা, ছাত্রছাত্রী এবং মেদিনীপুর শহরের বিভিন্ন স্কুল-কলেজের পড়ুয়ারা। অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন বিদ্যাসাগর বিশ্ববিদ্যালয়ের উপাচার্য ড:দীপক কুমার কর,মেদিনীপুরের বিধায়ক শংকর গুছাইত সহ অন্যান্যরা । তাঁদের উপস্থিতিতে অনুষ্ঠানের আবহ আরও প্রাণবন্ত হয়ে ওঠে। বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের অমর সৃষ্টি ‘বন্দেমাতরম’ গানকে কেন্দ্র করে আয়োজিত এই কর্মসূচিতে দেশপ্রেম ও জাতীয়তাবোধের বার্তা ছড়িয়ে পড়ে বিশ্ববিদ্যালয় চত্বরে। এদিনের অনুষ্ঠানের অন্যতম আকর্ষণ ছিল ‘বন্দেমাতরম’-এর স্রষ্টা বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের একটি আবক্ষ মূর্তি উন্মোচন। বিশ্ববিদ্যালয় প্রাঙ্গণে তাঁর মূর্তি উন্মোচন করেন বিধায়ক শংকর গুছাইত। অনুষ্ঠানের শুরুতেই জাতীয় পতাকা হাতে নিয়ে মানববন্ধন কর্মসূচি অনুষ্ঠিত হয়। বিশ্ববিদ্যালয়ের শিক্ষক-শিক্ষিকা ও ছাত্রছাত্রীদের পাশাপাশি পার্শ্ববর্তী বিভিন্ন স্কুল ও কলেজের পড়ুয়ারা এই কর্মসূচিতে অংশ নেন। হাতে জাতীয় পতাকা নিয়ে সারিবদ্ধভাবে দাঁড়িয়ে তাঁরা স্বাধীনতা, ঐক্য এবং দেশপ্রেমের বার্তা দেন। উল্লেখ্য, শনিবার দেশজুড়ে পালিত হবে ৮০তম স্বাধীনতা দিবস। স্বাধীনতা দিবসকে ঘিরে ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে নানা কর্মসূচি ও প্রস্তুতি। তারই প্রাক্কালে বিদ্যাসাগর বিশ্ববিদ্যালয়ে ‘সহস্র কণ্ঠে বন্দেমাতরম’ কর্মসূচি বিশেষ আকর্ষণীয় হয়ে ওঠে। অনুষ্ঠানশেষে পড়ুয়াদের অংশগ্রহণকারী হামেশাই ছিল ব্যাপক উৎসাহ ও উদ্দীপনা। এদিন বিদ্যাসাগর বিশ্ববিদ্যালয়ের বিবেকানন্দ সভাগৃহে সহস্র কণ্ঠে বন্দেমাতরম সংগীত পরিবেশিত হয়।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top