Back
कटनी में अज्ञातों ने 5 एकड़ धान जलाकर किसान को मिला बड़ा नुकसान
NCNITIN CHAWRE
Nov 17, 2025 12:01:53
Katni, Madhya Pradesh
कटनी में किसान को बड़ा झटका, अज्ञात लोगों ने 5 एकड़ कटी धान की फसल फूंकी, 3 लाख का नुकसान!
कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आधारकाप इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक किसान की मेहनत पर मानो आग लगा दी। किसान के खेत में रखी करीब 5 एकड़ कटी हुई धान की फसल को रातों रात आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर पहुंचते ही किसान ने अपनी पूरी मेहनत को राख में बदला देखा… और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
पीड़ित किसान गोलू निषाद ने बताया कि उसने कुल 7 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान की खेती की थी। इनमें से 5 एकड़ की फसल काटकर खेत में ही रखी थी, जबकि 2 एकड़ की फसल अभी भी खेत में खड़ी थी। गोलू निषाद के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे खेत से घर गया था, लेकिन तड़के करीब 4 बजे उसे सूचना मिली कि किसी ने उसकी कटी फसल को आग लगा दी है। जब वह भागकर खेत पहुंचा, तब तक पूरी 5 एकड़ की फसल जलकर राख में बदल चुकी थी। किसान ने लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटना के बाद किसान ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आग लगाने वालों का कोई सुराग नहीं मिला है। किसान की मेहनत को राख में बदल देने वाली यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
88
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 17, 2025 13:54:360
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 17, 2025 13:54:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 17, 2025 13:54:060
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 17, 2025 13:53:53Noida, Uttar Pradesh:Volcaholic - Shemshak, north-east of Tehran, Iran today
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 17, 2025 13:53:390
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 17, 2025 13:53:190
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 17, 2025 13:52:430
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 17, 2025 13:52:030
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 17, 2025 13:51:500
Report
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 13:51:330
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 17, 2025 13:51:150
Report
RSR.B. Singh
FollowNov 17, 2025 13:50:570
Report
90
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 17, 2025 13:47:2664
Report