Back
कटनी: पहाड़ी पर नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी
NCNITIN CHAWRE
Jan 31, 2026 12:19:59
Katni, Madhya Pradesh
कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अमकुही की पहाड़ी पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को तलाश कर जेल की सलाखों के पीछे किया जाएगा। नाबालिग किशोरी के घर से अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने पहले गुम इंसान का मामला दर्ज किया था और अब इसमे दुष्कृत्य की धाराएं भी जोड़ दी है। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि वो अपनी 22 वर्षीय मौसी और मोहल्ले के दो नाबालिग लड़कों के साथ माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित अमकुही की पहाड़ी में घूमने गई थी, तभी एक साथी युवक ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और नाबालिग युवकों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर लड़की की मौसी और अन्य दो साथी युवक वहां से भाग गए। इससे नाबालिग लड़की पहाड़ी पर अकेली रह गई। देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रंगनाथनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग लड़कों से पूछताछ की, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद रंगनाथनगर और माधवनगर पुलिस की टीम अमकुही में रातभर तलाश करती रही पर लड़की नहीं मिली। बताया जाता है कि अकेली लड़की को आरोपी खंडहरनुमा मकान में ले गए, वहां एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। दिन के उजाले और गणतंत्र दिवस की हलचल के बावजूद यह घिनौनी वारदात हुई जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रात भर की तलाश के बाद सुबह करीब 5 बजे नाबालिग लड़की आरोपी के बंधन से मुक्त होकर पहाड़ी पर खड़ी पुलिस के पास पहुंची। उसे सुरक्षित घर भेजा गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowJan 31, 2026 13:46:390
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowJan 31, 2026 13:46:260
Report
रविदास जयंती पर पीस कमेटी की बैठक: मधुबन में शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए गए निर्देश,हुड़दंग और तेज ड
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 31, 2026 13:45:300
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 31, 2026 13:45:140
Report
0
Report
0
Report
SNShashi Nair
FollowJan 31, 2026 13:34:570
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowJan 31, 2026 13:32:350
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 31, 2026 13:31:580
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 31, 2026 13:31:480
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 31, 2026 13:31:370
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 31, 2026 13:31:230
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 31, 2026 13:31:090
Report