Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katni483501

कटनी के कैफे वायरल वीडियो: पुलिस ने समझाइश दी, छात्रों को छोड़ा

NCNITIN CHAWRE
Nov 05, 2025 13:14:37
Katni, Madhya Pradesh
कटनी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कैफे में लड़के-लड़कियां बैठे बात कर रहे थे। दो युवक धड़धड़ाकर कैफे में आए और एक युवक को पकड़कर धमकाते दिखे, जिसे देखकर मौजूद सभी लोग भाग गए। वीडियो में नकली रिवाल्वर दिखाते थे और वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान लिया और पूछताछ के बाद युवकों को समझाइश देकर छोड़ दिया। यह वीडियो कटनी के एन के जे थाना क्षेत्र के तिलक कॉलेज के पास बने लॉव बाइट कैफे का है, जहां कॉलेज के छात्रों ने मजाक-मस्ती में वीडियो बना लिया, जिसमें एक नकली बंदूक भी इस्तेमाल की गई। पुलिस ने सभी युवकों को समझाइश दी और कहा ऐसे वीडियो न बनाए जाएँ ताकि समाज में गलत संदेश जाए। युवाओं ने माना कि उनकी गलती है और उन्होंने दोबारा न करने की बात कही。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 05, 2025 16:15:44
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 16:15:28
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान पार धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर पाड़ा मठ मंदिर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। वारदात में चोर मकान से सोने-चांदी के आभूषण, पंखा, कूलर और गेहूं के कट्टे चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक नेमी चंद्र पुत्र रमेश ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से आगरा में किराए के मकान में रह रहे थे। इस दौरान उनका सागर पाड़ा स्थित घर पूरी तरह सूना था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि घर से दो सोने की अंगूठियां, कई चांदी के जेवरात, एक पंखा, कूलर और गेहूं के कट्टे चोरी हो गए हैं। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था。 सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 05, 2025 16:15:15
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सक्रिय रूप से घर-घर पहुँच रहे हैं। जिले में मात्र दो दिनों में 4 लाख 18 हजार 902 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं इस अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण कर परिगणना प्रपत्र वितरण कार्य की समीक्षा की और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कार्मिकों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग करें और संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराकर सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि डॉ. सोनी के निर्देशों की अनुपालना में बीएलओ घर-घर जाकर परिपत्र वितरित कर रहे हैं। साथ ही, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी फील्ड में निरीक्षण कर कार्य की गति बनाए हुए हैं। जयपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अब तक परिगणना परिपत्र वितरण की स्थिति की बात करे तो आमेर क्षेत्र में सर्वाधिक 57,769, झोटवाड़ा में 44,674, चौमूं में 32,537, सांगानेर में 25,146, बगरू में 25,208, विद्याधर नगर में 24,467, दूदू में 23,452, जमवारामगढ़ में 23,135, बस्सी में 27,984, शाहपुरा में 28,019 जबकि किशनपोल में 10,840, आदर्शनगर में 14,573, हवामहल में 14,020, मालवीयनगर में 14,280, सिविल लाइंस में 14,275 और चाकसू क्षेत्र में 18,710 परिगणना परिपत्र वितरित किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पूरा सहयोग प्रदान करें और निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहभागी बनें।
0
comment0
Report
NSNivedita Shukla
Nov 05, 2025 16:04:00
Noida, Uttar Pradesh:Owls are highly alert animals
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 05, 2025 16:03:51
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 05, 2025 16:03:39
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଆଜି ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କ ଦୁର୍ଲଭ ରାଜରାଜେଶ୍ଵର ବେଶ ବା ସୁନାଭେଶ ଅନୁଷ୍ଟ୍ଥିତ ହୋଇଥିଲା।ଅବକାଶ ନୀତି ଶେଷ ପରେ ପୁଷ୍ପାଳକ ସେବକମାନେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ବିଭିନ୍ନ ରତ୍ନ ଅଳଙ୍କାର ଓ ପାଟବସ୍ତ୍ରରେ ସୁନାବେଶରେ ସଜ୍ଜିତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଦର୍ଶନ କରି ପୂର୍ଣ ଲାଭ କରିଛନ୍ତି।ଅନ୍ୟପକ୍ଷରେ ଆଜି ସକାଳୁ ବିଭିନ୍ନ ପୁସ୍କରଣୀ ଓ ମହୋଦଧି ରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ପରମ୍ପରା ଅਨୁସାରେ ଡଙ୍ଗା ଭସାଇ ଥିବା ନଜରକୁ ଆସିଥିଲା।ସେହିପରି ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ନେଇ ବ୍ୟାପକ ପୋଲିସ ଫୋର୍ସ Μୃତୟନ କରାଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ କୁ ନଜରରେ ରଖି ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କଡାକଡି ସହ ଟ୍ରାଫିକ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ upper କଡାୟାଯାଇଥିଲା। ନାୟକ ପ୍ଲାଜା ଛକରୁ ବ୍ୟାରିକେଡ ଦେଇ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଆସିଥିବା ବେଳେ ବ୍ୟାରିକେଡ ରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ବસିବା ସହ ସେଡ଼ ଓ ପାନୀୟ ଜଳ ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରଯାଇଥିଲା। ଭକ୍ତଙ୍କ ଭିଡ଼କୁ ନଜରରେ ରଖି ଗତ କାଲି ଚତୁର୍ଦଶୀ ତିଥିରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ପਹୁଡ଼ ନୀତି କରାଯାଇନଥିଲା; ଉପଯୁକ୍ତ ସମନ୍ୱୟ ରକ୍ଷା କରାଯାଇ ନୀତି କାନ୍ତିକୁ ଶୃଙ୍ଖଳିତ କରାଯାଇଛି ସେହିପରି ଆଜି ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ମହୋଦାଧି ସମେତ ପଞ୍ଚତୀର୍ଥ ପୁଷ୍କରିଣୀରେ ଡଙ୍ଗା ଭസାଇବା ଓ ବୁଡ଼ ପକାଇବା ପାଇଁ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ସମେତ ବ୍ରତଧାରୀ ଓ ହବିଷ୍ୟାଳିଙ୍କ ସମାଗମ ବଡି ଭୋରରୁ ପରିଲକ୍ଷିତ ହୋଇଥିଲା। ଭକ୍ତ ମାନେ ଡଙ୍ଗା ଭସାଇବା ହବିଷ୍ୟ ବ୍ରତ ଉଦଯାପିତ କରିଥିବା ବେଳେ ଉତ୍କଳୀୟ ବିଧି ପାଳନ କରି ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ। ବାଇଟ୍-ରବିନାରାୟଣ ପୂଜାପଣ୍ଡା, ପୂଜାପଣ୍ଡା ସେବାୟତ ବାଇଟ୍- ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ଦିବ୍ଯାଙ୍ଗ ଭକ୍ତ (ଫାଭିଓ) ଆ କା ମା ବୈ ଡାକ ସହ ମହା କାର୍ତିକ ମାସର ପରି ସମାପ୍ତି ଘଟିଥିବା ବେଳେ ପୁଣି ଆର ବର୍ଷକୁ ଅପେକ୍ଷା。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 05, 2025 16:02:47
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पोहिला गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव की शकुन्तला देवी (45 वर्ष) घर के अंदर मृत पाई गईं। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। छत के रास्ते अंदर आए लोगों ने देखा कि शकुन्तला देवी का शव कमरे के अंदर पड़ा है। घर का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी थी और नकदी-जेवरात गायब थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ दरवेश कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अब हत्या और चोरी दोनों कोणों से जांच कर रही है। "महिला घर में अकेली रहती थीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा." गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश है। बताया जा रहा है कि शकुन्तला के पति राकेश साहनी विदेश में नौकरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती थीं। दंपति की कोई संतान नहीं थी। कुछ महीने पहले शकुन्तला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना भी हुई थी, जिसके बाद अब उनकी संदिग्ध मौत ने पुलिस की जांच को और पेचीदा बना दिया है। बड़हलगंज में महिला की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या यह चोरी के बाद हत्या है, या किसी रंजिश की साजिश? पुलिस जांच में जुटी है… लेकिन फिलहाल गोरखपुर में दहशत और सनसनी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 05, 2025 16:01:42
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top