icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow8 May 2025, 02:25 pm

कटनी में मानसिक रोगी ने गांव वाले पर हंसिए से किया हमला

Katni, Madhya Pradesh:

कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के सुनारी गांव में एक मानसिक रोगी ने पहले एक ग्रामीण पर हंसिए से हमला किया और फिर खुद की गर्दन पर वार कर लिया। घायल मानसिक रोगी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में 57 वर्षीय दीपचंद जड़ारी ने बिना किसी विवाद के गांव के गजराज सिंह पर हंसिए से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दीपचंद के परिवार ने उनकी मानसिक स्थिति और आए दिन की मारपीट के कारण 3-4 साल पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। गांव में लोग उनके घूमने से दहशत में रहते थे। हमले के बाद जब लोग बचाव के लिए दौड़े, तब दीपचंद ने खुद की गर्दन पर भी हंसिए से वार कर लिया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भगत सिंह जन्मोत्सव पर रावतभाटा में एकता एवं देशभक्ति की रैली

Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भगत सिंह के विचारों, देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा हैं। रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों और वर्गों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में DGGI की छापेमारी: तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर कागजात-स्टॉक की जांच

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर DGGI की छापेमारी, कागजात-स्टॉक की जांच फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारियों के घर DGGI का छापा मंगलवार लखनऊ से पहुंचीं टीमें, घरों के मुख्य द्वार बंद कर शुरू की जांच कारोबारी गौरव गुप्ता और संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना के ठिकानों पर छापेमारी की गयी कागजात और तंबाकू के स्टॉक की जांच जारी, छापेमारी से कारोबारियों में मचा हड़कंप DGGI अधिकारियों ने कार्रवाई की वजह पर नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
0
0
Report

भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया

Kota, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा कोटा आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा पर है नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे एयरपोर्ट पर मंत्रियों,विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया यहां से वे सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचें मुख्यमंत्री यहां कार्यालय के निर्माणकार्य का जायजा लिया यहां से मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार में पहुंचे और पंचायत चुनाव को लेकर कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपाः कार्यकर्ताओं से संवाद किया बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए
0
0
Report
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन: सत्र विलंब पर छात्रों की तेज़ नाराज़गी

Ranchi, Jharkhand:आज NSUI की ओर से रांची विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे सत्र विलंब और परीक्षा में देरी का मुद्दा उठाया। NSUI नेताओं का कहना है कि जब से सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति बनी हैं, छात्रों को उम्मीद थी कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही सत्र की देरी को दूर किया जाएगा। लेकिन उनके मुताबिक, करीब छह महीने बीत जाने के बावजूद परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। NSUI ने कहा कि सत्र 2023-26 और 2027 के विद्यार्थियों की अब तक केवल तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। इसका रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि भी अब जारी की गई है। वहीं, सत्र 2024-27 और 2028 के विद्यार्थियों की अब तक केवल दो सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं। NSUI का कहना है कि इस समय तक कम से कम चार सेमेस्टर की परीक्षाएं हो जानी चाहिए थीं। इसी तरह सत्र 2025-28 और 2029 के विद्यार्थियों की अब तक केवल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है और उसका रिजल्ट भी अभी जारी नहीं किया गया है। NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी छात्र आंदोलन की तैयारी करते हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन आनन-फानन में रिजल्ट या परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना जारी करता है। संगठन का आरोप है कि कई परीक्षाओं के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया जाता है। NSUI ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा नहीं करा पा रहा है और दूसरी तरफ परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र फेल हो रहे हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन की घोषणा के बाद ही चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संगठन का कहना है कि पिछले आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का एक टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन उसके अनुसार भी परीक्षाएं नहीं कराई जा रही हैं। NSUI ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जारी किए गए टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार समय पर परीक्षाएं आयोजित करे और सभी लंबित सत्रों को जल्द से जल्द पूरा करे। NSUI नेताओं का कहना है कि सत्र में देरी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अनुसार परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं और पूरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया, तो संगठन दोबारा बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन ने विश्वविद्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी है。
0
0
Report

नालंदा में पीएम आवास योजना के चयन के आरोपों पर ग्रामीणों का हंगामा

Nalanda, Bihar:एंकर:सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर और ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन नालंदा में ग्राम सभा के दौरान पीएम आवास योजना को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत का है, जहाँ पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को भी बंधक बना लिया। हंगामे के कारण आम सभा को स्थगित करना पड़ा। दरअसल, सरथा पंचायत में पीएम आवास योजना के लिए कुल 1650 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 482 लाभुकों का चयन किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवास सहायक की मिलीभगत से ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जिनके पास पहले से पक्का मकान है और कुछ लोग सरकारी नौकरी में भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी ओर वास्तविक जरूरतमंद, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं, उन्हें योजना की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसी को लेकर ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताया और मुखिया को बंधक बना लिया। हालांकि मुखिया के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और बाद में आम सभा को स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय का भी घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीएम आवास योजना से वंचित सरथा पंचायत के दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पंचायत में पीएम आवास योजना के लाभुकों की दोबारा जांच कराने की मांग की, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
0
0
Report

कोडरमा घाटी की खस्ताहाल सड़कों पर गड्ढे मौत का खतरा बन रहे

Koderma, Jharkhand:16 किलोमीटर की कोडरमा घाटी और उसमें 36 मोड मोड़ के साथ अप्रत्याशित ढलान और चढ़ाई... इन सब के बीच इन दिनों कोडरमा घाटी में बड़े-बड़े गड्ढे हर पल दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। अगर आप रांची से पटना या पटना से रांची जाने के क्रम में बिहार झारखंड की सीमा से सटे कोडरमा घाटी से गुजरते हैं, तो पूरी तरह से चौकन्ना रहिए क्योंकि कोडरमा घाटी की सड़क में घुमावदार और तीखे मोड़ के साथ सड़क में बने गढ्ढे भी आपके स्वागत के लिए तैयार है। तीखे और घुमावदार मोड़ के साथ ढलान और चढ़ाई की स्थिति में गढ्ढो का सामना करने के लिए आपकी सावधानी जरूरी है। घाटी में सड़क किनारे भी साईनेज बोर्ड में आपको धीरे चल आगे घुमावदार मोड़ है जैसे संदेश दिखेंगे लेकिन उसे संदेश में गढ्ढो का जिक्र नहीं होगा, उसका अंदाजा आपको खुद लगाना होगा। खासकर इस मौसम में गढ्ढो में अगर पानी भरा हो तो आप अपने वाहन की गति को नियंत्रित कर लीजिए, नहीं तो इन गढ्ढो के कारण दुर्घटना हो ना हो आपकी गाड़ियों को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी से प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है, ऐसे में इन गढ्ढो के कारण पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों कि माने तो पहले से खतरनाक इस कोडरमा घाटी में बने इन गढ्ढे जानलेवा साबित हो रहे है। वही घाटी में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के बाद हजारों लोगों की जान बचाने वाले सड़क सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य सागर गिरी का भी मानना है कि इन दिनों कोडरमा घाटी की सड़क जर्जर हो गई है, जिसके कारण हादसे ज्यादा हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया के जिला स्कूल में कायाकल्प के बाद खुली नई शिक्षण लाइब्रेरी

Purnia, Bihar:पूर्णिया जिले के एक स्कूल में कायाकल्प अभियान के तहत जर्जर भवन को ज्ञान के केंद्र में बदला गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की पहल पर बनाई गई लाइब्रेरी में एक साथ सौ से अधिक बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। शिक्षण माहौल बेहतर होने के साथ यहां लाइब्रेरियन की व्यवस्था भी है। यह लाइब्रेरी स्कूल परिसर में ही बेहतर अध्ययन का माहौल दे रही है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह निशुल्क है लेकिन बाद में मेन्टेनेंस के लिए डेढ़ सौ रुपए तक मासिक फिस ली जाएगी; मेधावी गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क सारी सुविधाएं मिलेंगी।
0
0
Report

सेवा संकल्प यात्रा रायपुर पहुँची; नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात का दावा

Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा पहुंचे रायपुर.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर सांसद वीडी शर्मा ने कहा- वडनगर से सेवा यात्रा की शुरुआत हुई थी, 10 राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में यात्रा आई.. PM मोदी ने जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए.. सेवा संकल्प यात्रा का समापन वाराणसी में होगा.. यात्रा के दौरान समाज के लोगों से हमारे कार्यकर्ता मुलाकात कर रहे है.. AICC का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी मामले में सांसद वीडी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो चुकी है.. जब सफलता नहीं मिलती तब झूठ का रास्ता कांग्रेस अपनाती है.. जहां कांग्रेस चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को ब्लेम करती है.. छल- कपट की राजनीति करने का प्रयास करती है कांग्रेस.. भारत को बदनाम करने में कांग्रेस को मजा आता है.. PM मोदी के नेतृत्व में गवर्नेंस आगे बढ़ रहा है.. छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त है, आतंकवाद से मुक्त है.. यह सब प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से हुआ है. सेवा संकल्प अभियान के दौरान भाजपा नेता करेंगे नक्सल से पीड़ित परिवारों से मुलाकात मामले में सांसद वीडी शर्मा ने कहा- नक्सल पीड़ितों के बच्चों से मुलाकात आज करने वाले है.. कांग्रेस को यह सब अच्छा नहीं लगता.. छल - कपट की राजनीति कांग्रेस करती है.. उज्जैन में पथराव को लेकर सांसद वीडी शर्मा ने कहा- अगर किसी की मस्जिद - मंदिर या व्यक्तिगत प्रॉपर्टी है.. विकास के काम के लिए समाज ने स्वयं प्रेरित होते है.. सिंहस्थ के लिए प्रशासन व्यवस्थित करता है.. मस्जिद के लोगों ने स्वेच्छा से कहा कि उसको हटा रहे है.. तथाकथित लोगों को न्यूसेंस करना है.. जो राहुल गांधी को प्रेरणा मानते है वह लोग न्यूसेंस करते है.. प्रशासन अपना काम कर रहा है.. बाइट- वीडी शर्मा, सांसद
0
0
Report
Advertisement

जल-जन-सेवा यात्रा गुजरात से वाराणसी: राजनांदगांव में भारी स्वागत

Rajnandgaon, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का राजनांदगांव जिले की सीमा बाग नदी के पास पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। करीब 25 बाइकर्स का दल गुजरात के वडनगर से बाइक के जरिए इस सेवा यात्रा पर निकला है। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस वर्ष में लिए गए सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाना है। राजनांदगांव पहुंचने के बाद बाइकर्स का स्थानीय ऑडिटोरियम में स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद युवा खिलाड़ियों से संवाद किया और युवाओं को सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ने का संदेश दिया। वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी तक पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ समाज सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनांदगांव में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में भी इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला。
0
0
Report

इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने पर मजदूर की हत्या, दो गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दो युवकों ने एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड की है, जहां सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच आरोपियों ने मजदूर युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने युवक की जांघ पर चाकू से वार किया, जबकि दूसरे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इटारसी के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच 30 वर्षीय विक्रम मेहरा काम की तलाश में खड़ा था। विक्रम नर्मदापुरम जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव का रहने वाला था और रोजाना मजदूरी के लिए इटारसी आता था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और विक्रम से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने विक्रम की जांघ पर चाकू से वार किया। चाकू लगने से विक्रम नीचे झुका, तभी दूसरे आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने विक्रम को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों आरोपी इटारसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता के मुताबिक विक्रम रोजाना मजदूरी करने इटारसी आता था। घटना से एक दिन पहले भी वह काम के सिलसिले में इटारसी आया था। देर होने के कारण वह रात में इटारसी में ही रुक गया था और अगले दिन सुबह दोबारा काम की तलाश में निकला। सुबह करीब 7 बजे उसने घर पर फोन भी किया था। इसके कुछ ही देर बाद उसके साथ यह वारदात हो गई। परिजनों का कहना है कि विक्रम शराब पीने का आदी था, लेकिन उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार के मुताबिक शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर ही आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। विक्रम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर सर्किट हाउस में पूर्व CM के कमरे को डुप्लीकेट चाबी से खोलने की कोशिश; पुलिस कर रही जांच

Deoghar, Jharkhand:देवघर के सर्किट हाउस में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सर्किट हाउस में जिस कमरे में रुके हुए थे वहां पर सर्किट हाउस के स्टाफ के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से उस कमरे को खोलने की कोशिश की गई है इसके अलावा उनके गार्ड रूम को भी इस व्यक्ति के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया गया है इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं और सर्किट हाउस में रुकते हैं सवाल यह नहीं है कि क्या सामान चोरी हुआ सामान चोरी नहीं हुआ बड़ा सवाल यह है कि देवघर के सर्किट हाउस में अगर इस तरह की घटना घटती है तो देवघर की छवि देश विदेश में किस तरह से जाएगी यह बाबा बैजनाथ की नगरी है और इस तरह की घटना काफी दुखदाई है इस पर देवघर पुलिस को और अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही देवघर उपायुक्त को भी इस पर संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देवघर के सर्किट हाउस में ईमानदार व्यक्ति की बहाली हो या ईमानदार व्यक्ति कार्यरत रहे वहीं पूरे मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस नगर थाना प्रभारी स दल बल सर्किट हाउस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है अब यह बड़ा सवाल खड़ा करता है कि किस तरह से सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का भी कमरा सुरक्षित नहीं है वही जब उस कर्मचारियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह सर्किट हाउस से भागते हुए नजर आया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top