Back
13 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत: सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, युवक गिरफ्तार
UCUmesh Chouhan
Nov 10, 2025 11:00:22
Jhabua, Madhya Pradesh
वो तो बस मासूम थी, जिंदगी की अनजान गलियों में कदम रखती हुई, उसे क्या खबर थी कि जिसके साथ वह जा रही है, वही उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएगा। बचपन की नादानियों और विश्वास उसके साथ धोखे की वो कहानी लेकर आई, जिसने उसकी ज़िंदगी को अंधकार में धकेल दिया। 23 साल के एक युवक ने नाबालिग की मासूमियत का शोषण कर उसे जिंदगी भर के जख्म दे दिए, जो कभी नहीं भरेंगे। जी हां, झाबुआ जिले थांदला क्षेत्र में वहम और हैवानियत का मिला-जुला चेहरा तब सामने आया जब एक 23 वर्षीय युवक ने 13 साल की नाबालिग का न सिर्फ शारीरिक शोषण किया बल्कि उसकी इज्जत को सोशल मीडिया पर नीलाम कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई है। 25 अक्टूबर को गायब हुई थी नाबालिग: मासूम को झांसे में लेकर की गई हरकत जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 25 अक्टूबर को रहस्यमय परिस्थितियों में युवक के साथ गायब हो गई थी। लड़की की जब खोजबीन शुरू हुई तो लोगों को पता चला कि वह उसी युवक के कब्जे में है। गांव वाले बात करने पहुंचे तो आरोपी को भनक लग गई कि उसके खिलाफ अब मामला बन सकता है। युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। दरिंदगी की हद – इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी तस्वीरें: अपनी शर्मनाक हरकत को छिपाने की बजाय आरोपी ने और क्रूर कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसने लड़की के नग्न फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। कुछ ही घंटों में यह मामला आग की तरह फैल गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस हरकत से पूरा गांव सन्न रह गया। यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर नियंत्रण और नैतिक जिम्मेदारी की कमी की ओर गंभीर संकेत करता है। पुलिस ने दिखाई तत्परता – आरोपी गिरफ्तार, लड़की सुरक्षित बरामद परिजनों ने तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 13 वर्षीय नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। अपराध क्रमांक 490/25 दर्ज किया गया जिसमें धारा 137(2), 65 भारतीय न्याय संहिता, 67 आईटी एक्ट, और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। डिजिटल युग की नई दरिंदगी–सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बना खतरनाक ट्रेंड: यह घटना साफ दर्शाती है कि अब अपराध सोशल मीडिया की स्क्रीन से निकलकर वास्तविक जख्म में बदलते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म अब अपराधियों के हथियार बन रहे हैं, जिनसे समाज की मासूम आत्माएं घायल हो रही हैं। यह मामला हमें यह भी बताता है कि किस तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग अब मासूम जिंदगियों को तबाह कर रहा है। संवाद और जानकारी का माध्यम बनने के बजाय यह अपराध व ब्लैकमेल का साधन बन गया है। परिवारों को चाहिए कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर दें। सवाल वही – युवा पीढ़ी किस दिशा में भाग रही है? एक 23 वर्षीय युवक की इस घिनौनी हरकत ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युवा पीढ़ी आखिर किस दिशा में जा रही है। आधुनिकता और तकनीक ने जहां सुविधाएं दी हैं, वहीं मानवता और संवेदना जैसे मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं। अब आवश्यक है कि समाज और व्यवस्था दोनों जागें और ऐसे अपराधों पर सख्त व उदाहरणात्मक कार्रवाई करें। बाइट....
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARWAR ALI
FollowDec 13, 2025 07:04:020
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowDec 13, 2025 07:02:160
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 13, 2025 07:01:460
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 13, 2025 07:01:270
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 13, 2025 07:01:110
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 13, 2025 07:00:570
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 07:00:450
Report
JPJai Pal
FollowDec 13, 2025 07:00:330
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 07:00:210
Report
RSRahul shukla
FollowDec 13, 2025 07:00:100
Report
0
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 13, 2025 06:51:240
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 13, 2025 06:51:080
Report