जबलपुर में शुभम अवस्थी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के गल्ला बाजार में शुभम अवस्थी पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोहित यादव और जब्बार भाईजान नामक दोनों युवक सट्टा खिलाने वाले गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन्होंने पान दरीबा में कल्ली तिवारी पर भी हमला किया था। गल्ला व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। कहा जा रहा है कि ये दोनों निगरानी और भाड़े पर धारदार हथियार चलाने का काम करते हैं। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
