482003
MP के जबलपुर में नशे में धुत पुलिस ने 2 युवकों से की मारपीट
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के मदन महल थाने में तैनात एक पुलिस आरक्षक ने दो युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें एक युवक के मुंह पर गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवकों का आरोप है कि आरक्षक नशे में था। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। हालांकि, युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा में राहगीरों को नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का थाना 63 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नकली टॉय पिस्टल, एक लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद नकली पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराते और मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो जाते थे। लूट के दौरान आरोपी असली हथियार होने का भय दिखाकर पीड़ितों को डराने का प्रयास करते थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। चेकिंग और जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद 24 मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितनी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
शाहदरा साइबर ठगी: बहादुरगढ़ से गिरफ्तार दो आरोपी, iPhone 15 बरामद
New Delhi, Delhi:शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार बहादुरगढ़ से पकड़े गए दोनों आरोपी, एक iPhone 15 बरामद; कई बैंक खातों से जुड़ा मिला मनी ट्रेल शाहदरा। साइबर थाना शाहदरा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो कथित साइबर अपराधियों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार (21) और पर्तीक कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक iPhone 15 भी बरामद किया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राम नगर, शाहदरा निवासी अनिल कुमार बर्मन को WhatsApp पर “BXB Market.com” के जरिए निवेश का विज्ञापन मिला था। विज्ञापन में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद पीड़ित से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन पर संपर्क किया गया और उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए राजी किया गया। पीड़ित ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,16,070 रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने कथित मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना शाहदरा में ई-एफआईआर नंबर 121/26, धारा 308/318(4)/319/340 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बैंक खातों से खंगाला गया मनी ट्रेल जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठगी की रकम से जुड़े बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 70,165 रुपये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाते में पहुंचे, जिसे जांच में ललित कुमार का खाता पाया गया। वह कथित तौर पर मनी ट्रेल की पहली लेयर का लाभार्थी था। आगे जांच में सामने आया कि एक Axis Bank खाते से इस खाते में बार-बार बड़ी रकम जमा हुई थी। पुलिस के अनुसार, उक्त खाते से देशभर में NCRP पोर्टल पर करीब 5,000 लिंक/शिकायतें/एफआईआर जुड़ी हुई थीं। जांच के दौरान ललित कुमार के खाते से 85,000 रुपये SBI खाते में ट्रांसफर किए जाने का भी पता चला। यह खाता पर्तीक कुमार का था, जिसे पुलिस ने मनी ट्रेल में दूसरी लेयर का लाभार्थी बताया है。 बहादुरगढ़ से गिरफ्तारी बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें नेटाजी नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पर्तीक कुमार के कब्जे से iPhone 15 जब्त किया है। मोबाइल की तकनीकी जांच के जरिए डिजिटल साक्ष्य, बातचीत, वित्तीय लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। WhatsApp विज्ञापन के जरिए बनाते थे शिकार पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर WhatsApp विज्ञापनों के जरिए लोगों को “BXB Market.com” नाम के निवेश प्लेटफॉर्म पर निवेश का लालच देते थे। शुरुआत में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता जाता था और बाद में उससे बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। रकम जमा होने के बाद कथित तौर पर निकासी रोक दी जाती थी और संपर्क भी बंद कर दिया जाता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और इससे कितने अन्य लोगों के साथ ठगी हुई है। पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील शाहदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि WhatsApp, सोशल मीडिया, वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम से मिलने वाले ऐसे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें, जिनमें कम समय में अधिक या गारंटीड रिटर्न का दावा किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति या खाते में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर न करें। साइबर वित्तीय ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को ट्रेस और फ्रीज कराने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके。0
0
Report
बलरामपुर गैसडी बालापुर बाजार में छुट्टा सांडों का आतंक, स्कूली छात्राओं में दहशत
Newal Garh, Uttar Pradesh:नेपाल सीमा से सटे बालापुर बाजार में छुट्टा जानवरों और सांडों का उत्पात चरम पर है। बाजार में करीब एक दर्जन छुट्टा सांड दिन भर सड़कों पर डटे रहते हैं, जो आपस में लड़ते-झगड़ते वाहनों और राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सांडों के आपस में लड़ने के कारण अब तक दर्जनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आधा दर्जन विद्यालयों की छात्राओं को झेलनी पड़ रही है, जो इसी बाजार से होकर स्कूल आती-जाती हैं। छात्रा संजू चौधरी, निशा चौधरी, अंजली चौधरी, अनुष्का चौधरी, शीतल चौधरी, ज्योति चौधरी, रोशनी, बबीता,अमृता ने बताया कि कई बार साइकिल से जाते समय सांडों ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वे गिरकर घायल हो गईं। दहशत के कारण छात्राएं समूह में स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन इस ओर से मूक दर्शक बना हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा ने बताया कि सांड के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय को दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प ।
Redhapur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र 110 करहल के अंतर्गत ब्लॉक बरनाहल के ग्राम भिड़ाहार में गुरुवार, 18 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बघेल, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी,ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।0
0
Report
नया थाना भवन तैयार, थाने तक पहुंचने की राह बदहाल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के महुआडीह थाने के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और पुलिस आवास का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन थाने तक पहुंचने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। देवरिया-हाटा मार्ग से बेलवा बाजार तक सड़क की पिच उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, फरियादी और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। जर्जर सड़क पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। थाना नए भवन में पहुंच गया, लेकिन थाने तक पहुंचने की राह अब भी गड्ढों में फंसी है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सड़क मरम्मत को लेकर अब तक गंभीर नहीं दिख रहा है।0
0
Report
निर्दलीय गिरीश गर्ग धौलपुर नगर परिषद सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: नगर परिषद सभापति पद पर निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के सभापति पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं。 सभापति पद के लिए कुल 7 नामांकन दाखिल हुए थे। नाम वापसी के आखिरी दिन 6 प्रत्याशी ने अपने नाम वापस ले लिए। मैदान में अकेले गिरीश गर्ग का नामांकन शेष रहने पर उन्हें निर्विरोध सभापति घोषित किया गया。 हालांकि सूत्रों के माने तो गिरीश गर्ग भाजपा समर्थित सभापति बने हैं। भाजपा की अंदरूनी रणनीति और आपसी सहमति के चलते ही अन्य प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए गर्ग के नाम पर सहमति बनाई。 गिरीश गर्ग के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया。 सभापति पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सियासी घमासान अब थम गया है। उनके सभापति बनने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई ज रही है सभापति गिरीश गर्ग ने कहा सबसे पहले शहर का विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी चाहे वह सड़के हो चाहे वह जलभराव हो चाहे वह रोशनी सफाई हो विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी0
0
Report
Advertisement
जळगाव के शिक्षक ने गणेशोत्सव में वणी गड जैसी सजावट बनाई, लोगों की भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव (शिक्षक व भाविक याच्या सोबत 121 केलाय) Anch जळगावातील शिक्षक शुभम पाटील यांनी गणेशोत्सवानिमित्त नाशिकच्या प्रसिद्ध वणी गडाचा हुबेहूब देखावा साकारत सर्वांचे लक्ष वेधून घेतला आहे. वणी गडावरील डोंगररांग, गडावर जाणाऱ्या पायऱ्या आणि विशेष आकर्षण ठरणारा रोपवे अशा बारकाव्यांसह साकारलेला हा देखावा गणरायाच्या सजावटीची शोभा वाढवत आहे. जळगाव शहरात गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने विविध आकर्षक सजावटी आणि देखावे साकारण्यात आले आहेत. यामध्ये जळगावातील शिक्षक शुभम पाटील यांनी साकारलेला नाशिकच्या प्रसिद्ध वणी गडाचा हुबेहूब देखावा विशेष चर्चेचा विषय ठरत आहे. गणपती बाप्पाच्या सजावटीसोबतच वणी गडाची प्रतिकृती, डोंगररांग, गडावर चढण्यासाठीच्या पायऱ्या आणि रोपवे अशा विविध बाबींचा बारकाईने समावेश करण्यात आला आहे. त्यामुळे हा देखावा पाहताना जणू काही वणी गडाचे प्रत्यक्ष दर्शनच होत असल्याचा अनुभव भाविकांना मिळत आहे. शिक्षक शुभम पाटील यांनी कल्पकतेने आणि मेहनतीने हा देखावा साकारला असून, गणरायाच्या परिसरातील हे अनोखे डेकोरेशन सध्या भाविकांचे विशेष आकर्षण ठरत आहे. वणी गडाच्या प्रतिकृतीतील बारकावे पाहण्यासाठी नागरिक आणि गणेशभक्तांची मोठी गर्दी होत आहे. याच संजू देखावाचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..0
0
Report
बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा के चुनावी चाय में जनता की दिल की बात
Bareilly, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय जी उत्तर प्रदेश के इस खास कार्यक्रम में अब हमारी टीम जा पहुंची थी बरेली , बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा , जनता के बीच पहुंचकर हमारी टीम ने जब सवाल किया तो जवाब भी कुछ चटपटे कुछ मजेदार सामने आए क्योंकि चुनावी चाय में चकलस के नाम पर लोगों से उनके दिल की बात को होठों तक लाने की हमारी कोशिश रहती है तो लीजिए आपको ले चलते हैं बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा में0
0
Report
महराजगंज में पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल से गोली, युवक की मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में चार दोस्तों के बीच अंडे की दुकान के पास पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक अवैध पिस्टल से गोली चली accident से जिसान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के अन्य दोस्त पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। घटना 17 सितंबर की रात की है। जिसान हाशमी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार पिस्टल के लापरवाह इस्तेमाल से आकस्मिक फायर हुआ है।0
0
Report
Advertisement
केशव मौर्य का कांग्रेस पर तीखा हमला, गोबर बयान पर बहस तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम के जन्मदिन पर दिए को लेकर कांग्रेसियों के सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर देशभर से आशिर्वाद मिल रहा है, कांग्रेस के दिमाग़ में गोबर घुस गया है भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सदबुद्धि दे ताकि गोबर दिमाग़ से बाहर निकल जाए। संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस के उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देश भर से प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं आज मिल रहीं हैं, आर्शीवाद के दीप जलाए जा रहें हैं। लेकिन कांग्रेस को अगर यह नहीं पच रहा है तो भगवान उन्हें यानि कांग्रेस को सदबुद्धि दे यही प्रार्थना करेंगे, क्योंकि कांग्रेसियों के दिमाग में जो गोबर भर गया है उसको निकालकर बाहर कर दे। टीएमसी के सिंबल सीज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की अपनी प्रक्रिया है। कांग्रेस से निकलकर बहुत सारे दल बने, पहले कांग्रेस का सिंबल कुछ और था आज कांग्रेस का सिंबल कुछ और है। कितनी बार कांग्रेस के टुकड़े हुए और उन टुकड़ों के अलग अलग सिंबल हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई दल अगर टूटकर आयोग जा रहा है और आयोग उन्हें निर्देश दे रहा है और उन्हें लगता है कि यह उनके खिलाफ है तो उसके खिलाफ न्यायालय जाएं। वहीं सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह किसान नेता हैं उन्हें किसानों की चिंता करनी चाहिए, इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। वहीं अखिलेश यादव के आशिर्वाद के दीप जलाने पर दिए गए बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को याद नहीं होगा कि उनके दौर में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे, डिप्टी सीएम ने कहा कि आज अमीर गरीब हर किसी के घर में उजाला ही उजाला है। आज 16 घंटे से 18 घंटे बिजली गांवों को मिल रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने शासनकाल का अन्धकार याद है और बीजेपी के डबल इंजन सरकार का प्रकाश उन्हें ध्यान में नहीं आ रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज द्वारा उनके टीका लगाए जाने पर की गई टिप्पणी पर डिप्टी थे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह विपक्ष के विधायक हैं। लेकिन मै टीका लगाता था, लगाता हूं और टीके लगाता रहूंगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि हनुमान जी का टीका जब मै राजनीति में नहीं था तब भी लगाता था और आज राजनीति हूं तब भी यह टीका लगा रहा हूं और जीवन के अंतिम सांस तक यह टीका लगता रहेगा।0
0
Report
हनुमानढ़ में खाद्य सुरक्षा दल ने रिसॉर्ट की रसोई निरीक्षण कर नोटिस जारी किया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा दल ने टाउन स्थित जीएम रिसॉर्ट की रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा सहित नवनियुक्त दो खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा दल ने रसोई में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति की जांच की। साथ ही खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान रसोई में कुछ कमियां सामने आईं। इस पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि कमियों में सुधार के लिए रिसॉर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
गंभीर नदी पर कोजवे निर्माण से महावीर जी कस्बे का व्यापार बहाल होगा
Karauli, Rajasthan:गंभीर नदी में पानी भरे रहने से श्री महावीर जी कस्बे का मुख्य बाजार लंबे समय से प्रभावित है। नदी के दूसरी ओर बसे एक दर्जन से अधिक गांवों का कस्बे से संपर्क बाधित होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कस्बावासियों ने सुरक्षित आवागमन के लिए गंभीर नदी पर कोज वे निर्माण की मांग की है। कस्बावासी दिनेश पमड़ी ने बताया कि बरसात के दिनों के साथ भगवान महावीर के जलाभिषेक के दौरान नदी में पानी रहने से पार के गांवों के लोगों का श्रीमहावीरजी आना-जाना मुश्किल हो जाता है। लोगों को घूम कर दूसरे रास्ते से आना पड़ता है। इससे वर्ष में करीब दस माह तक मुख्य बाजार प्रभावित रहता है। जैन धर्मावलंबियों को मंदिर दर्शन के लिए आने-जाने में भी परेशानी होती है। नदी में पानी होने के बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर आवागमन करते हैं। करीब दो वर्ष पहले एक जैन परिवार का चौपहिया वाहन नदी के पानी में बह गया था, जिसमें एक वृद्धा की मौत हो गई थी। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकलने से खतरा बना हुआ है। ऊंटगाड़ी चालक अभी भी यात्रियों को लेकर शांतिवीर नगर के दर्शन कराने के लिए नदी के पानी से होकर गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। कस्बावासियों ने प्रशासन और सरकार से जल्द कोजवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पर शीघर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी नगरपरिषद: गुंजन खटाना निर्विरोध सभापति चयनित
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी नगरपरिषद की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। सभापति पद को लेकर चल रही सियासी रस्साकशी अब खत्म हो गई है। बीजेपी की प्रत्याशी गुंजन खटाना को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया है। सभापति पद के लिए बीजेपी की ओर से गुंजन खटाना ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन मुकाबले में खड़े दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद उनके सामने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा। पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। नामांकन वापसी के साथ ही सभापति पद का चुनाव पूरी तरह एकतरफा हो गया और गुंजन खटाना को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया। गुंजन खटाना की बात करें तो वह युवा चेहरा हैं और पहली बार बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनकर नगरपरिषद में पहुंची हैं। पहली ही बार पार्षद बनने के बाद सभापति की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ा राजनीतिक पड़ाव माना जा रहा है। वहीं नामांकन वापसी के दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी मौके पर मौजूद रहे। भिवाड़ी नगरपरिषद में बीजेपी का बोर्ड बनने और सभापति पद पर बीजेपी प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने को तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के लिए भी स्थानीय राजनीति में अहम उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
नामांकन पहले दिन नहीं हुआ, जयपुर मेयर पद की जंग शनिवार साफ होगी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर नगर निगम में मेयर की कुर्सी के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सुबह 10:30 बजे नामांकन के लिए लोकसूचना जारी होने के बाद दिनभर नामांकन का इंतजार रहा। अब शनिवार को ही तस्वीर साफ होगी कि मेयर की दौड़ में कौन-कौन मैदान में उतरता है। नामांकन के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक का समय मिलेगा। यानी दावेदारों के पास पर्चा दाखिल करने के लिए अब महज साढ़े चार घंटे का वक्त बचा है। नगर निगम के 150 सदस्यीय सदन में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 76 है और भाजपा के पास इससे दो पार्षद ज्यादा हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही पार्षदों के संख्या बल और निर्दलीयों की भूमिका पर भी नजर रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को होगी। इसके बाद 22 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद यह साफ हो जाएगा कि मेयर पद के लिए अंतिम मुकाबला किन प्रत्याशियों के बीच होगा। मेयर पद के लिए मतदान 25 सितंबर को होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्षद वोट डालेंगे। इसके साथ ही जयपुर की नई शहरी सरकार के मुखिया का फैसला हो जाएगा। इस बार 150 पार्षद शहर का अगला मेयर चुनेंगे। भाजपा बहुमत की सीमा से सिर्फ 2 सीट ऊपर है, जबकि कांग्रेस और निर्दलीयों को जोड़ें तो संख्या 72 होती है। इसलिए नामांकन से लेकर मतदान तक पार्षदों के संख्या बल पर नजर बनी रहेगी। वार्डों की लड़ाई खत्म हो चुकी है, अब मुकाबला शहर की सबसे बड़ी कुर्सी का है। पहला दिन बिना पर्चे के निकल गया...शनिवार को नाम सामने आएंगे और 25 सितंबर को 150 पार्षद तय करेंगे कि जयपुर नगर निगम की कमान किसके हाथ होगी।0
0
Report
JDU में अनंत सिंह के बयान से NDA में खींचतान तेज
Patna, Bihar:पटना में MLC चुनाव को लेकर JDU के अंदर और बाहर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, JDU विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह JDU के विरोध में नहीं बल्कि सिर्फ नीरज कुमार के विरोध में हैं, अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर उनके विरोध का आरोप लगाया और उनके नार्को टेस्ट की मांग की साथ ही उन्होंने नीरज कुमार की हार और जमानत जब्त होने का दावा किया। अनंत सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है MLC चुनाव से पहले अनंत सिंह के बयान और उसके बाद BJP, RJD और कांग्रेस की प्रतिक्रियाओं ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है।0
0
Report
Advertisement
