482003
जबलपुर के निर्माणाधीन ढाबे में मिला साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के पाटन बाईपास पर एक निर्माणाधीन ढाबे में दोपहर के समय साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा सांप देखा गया। मजदूरों की नजर जब सांप पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। ढाबे के मालिक विनीत केवट ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। श्री दुबे ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा था और इसे फुल साइज बताया गया। सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि किसी ने छेड़छाड़ नहीं की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलान में 48 घंटे की बारिश से फसलें बिछीं, बिजली-पानी का संकट गहराया
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:कलान। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई, जबकि गन्ना समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान लागत निकलने को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि भीगी धान की बालियों से दाना काला पड़ने पर उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित होंगे। ठेके पर खेत लेने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कलान बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से करीब 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। इससे घरों में अंधेरा और पेयजल संकट बना हुआ है। जलभराव के कारण कच्ची दीवारें भी गिरी हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और यातायात प्रभावित होने से लोग घरों में रहने को मजबूर0
0
Report
झारखंड कांग्रेस ने एसआईआर-मतदाता सूची मुद्दों पर आयोग से इस्तीफे की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने एसआईआर समेत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को धनबाद के सर्किट हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। शाहदेव ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वच्छता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में नामों को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। हाल में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन रिपोर्टों के बीच स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के मताधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शाहदेव ने बताया कि 28 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठाने की बात कही है。0
0
Report
बरवाअड्डा में ट्रक ने चाय-लिट्टी दुकान में घुसकर नुकसान किया; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। सर्विस रोड किनारे स्थित सुनील चाय और लिट्टी की दुकान में एक अनियंत्रित ट्रक जा घुसा। ट्रक की टक्कर से चाय की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, बगल की दुकान के पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी ट्रक की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दुकान पर सिर्फ दुकानदार मौजूद था, जो किसी तरह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदार के अनुसार, हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, घटना को लेकर जेएलकेएम नेता ने जिला प्रशासन और एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और सर्विस रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
नवादा पुलिस की मॉक ड्रिल: आंसू गैस और वाटर कैनन से सुरक्षा तैयारी दिखी
Nawada, Uttar Pradesh:आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नवादा पुलिस अलर्ट, आंसू गैस और वाटर कैनन से किया म/mock ड्रिल नवादा में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवादा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र, नवादा में शुक्रवार को आंसू गैस और वाटर कैनन का म/mock ड्रिल कराया गया。 म/mock ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में आंसू गैस के प्रयोग और वाटर कैनन के संचालन का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना के समय पुलिस बल द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है。 पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जा रही है。 वहीं नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सभी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
मोतिहारी में ISI समर्थित शाहज़ाद भट्टी गैंग से जुड़ा युवक गिरफ्तार
Motihari, Bihar:पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार मोतिहारी का युवक पाकिस्तानी सहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा था, जिसके पास से बरामद मोबाइल से कई अहम सुराग मिला है। इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी शहजाद भट्टी प्रतिबंधित संगठन के लिए काम करना शुरू किया। मजदूर परिवार से आने वाले ढाका के युवक को इस प्रतिबंधित संगठन से पैसे की पूर्ति होना शुरू हो गया था। सहजाद भट्टी और अली गुजर के लिए मुख्य रूप से काम करता था युवक। बीते 16 सितम्बर को भारत सरकार के द्वारा सहजाद भट्टी गैंग नाम के संगठन को प्रतिबंधित किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने बिसरहिया से किया है गिरफ्तार। पाकिस्तान के ISI समर्थित शहजाद भट्टी गैंग ने भारत में 15 अगस्त के मौके पर बम धमाकों और विध्वंसक हमलों की बड़ी साजिश रची थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वक्त रहते इसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। यह गैंग भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर IED, ग्रेनेड और पेट्रोल बमों से बड़े हमले करने और टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ बड़ा साझा अभियान चलाया गया। भारी मात्रा में गिरफ्तारियां और बरामदगी: इस कार्रवाई में 200 से अधिक आतंकवादियों/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया और 253 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मार्का वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारसूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए थे और आज इसी क्रम में मोतिहारी से भी एक युवक गिरफ्तार हुआ है। इस खतरनाक नेटवर्क की गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।0
0
Report
बलरामपुर में आंधी-बारिश से धान-गन्ने की फसलें बर्बाद, किसान चिंता में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे आंधी-बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान-गन्ने की फसल बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तराई क्षेत्र में कई जगह धान और गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है। पकने की कगार पर पहुंची धान की फसल जमीन पर बिछने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पानी भरने से गिरी फसल की बालियां डूब गई हैं। ऐसे में दाने खराब होने और पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण गन्ने की फसल भी कई खेतों में जमीन पर गिर गई है। वहीं, धान की कुछ फसलों में बालियां और दाने बनने शुरू हो गए थे। बारिश के पानी और कीचड़ में फसल गिरने से कटाई मुश्किल हो गई है। लगातार पानी भरा रहने पर फसल में सड़न और दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है。 किसानों ने बताया कि फसल तैयार करने में बीज, खाद, सिंचाई, डीजल और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च हुई है। कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं। ऐसे में फसल खराब होने पर उत्पादन के साथ उनकी आय पर भी सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अब मौसम साफ होने और खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं。 डीएम बोले- नुकसान का कराया जा रहा आकलन जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। बारिश और आंधी से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार किसानों को मिलने वाली राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उनके नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। बयान - जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन 1- फसलों के विजुअल0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली पहुंची मोदी सेवा यात्रा, भव्य स्वागत के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो: --कोटपूतली.....जिला कोटपूतली बहरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प अभियान यात्रा का कोटपूतली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा सांसद धवल भाई पटेल की अगुवाई में रूट नंबर 7 गोमती मोटरसाइकिल सेवा दल सदस्यों की टीम का नारेहडा स्थित गोगाजी मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत माता की सेवा का सफर गुजरात से प्रारंभ होकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों तक निरंतर जारी है। आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत की ओर अग्रसर है जहां सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत को निरंतर विकास की राह पर ली जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में गौ सेवा एवं विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। बाइट: धवल भाई पटेल लोकसभा सांसद.... बाइट: सुरेंद्र चौधरी जिला महामंत्री भाजपा जिला कोटपूतली बहरोड.....0
0
Report
हिमालय विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026, हजारों छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा; 1 अक्टूबर से काउंसलिंग
Patna, Bihar:पटना। सनी हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन आज 27 सितंबर 2026 को किया गया। परीक्षा में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला और परीक्षा केंद्र पर दिनभर विद्यार्थियों व अभिभावकों की चहल-पहल बनी रही। सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति उमा शंकर ने कहा कि हिमालय विश्वविद्यालय का सदैव यह प्रयास रहा है कि क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा-2026 में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का यह उत्साह हमारे इसी संकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। प्रति कुलाधिपति डॉ. रामचंद्र साव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हजारों छात्रों का यह उत्साहजनक रुझान हमारे लिए गर्व का विषय है और हम परिसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक संसाधनों तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने परीक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न अनुशासनों में मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन करना है, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय व्यावहारिक और सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफल अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार करना ही विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग तथा नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ की जाएगी, जिसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नातक स्तर पर बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटीटी, बीओटी, बीआरआईटी, बीएमएलटी एवं बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी, एमओसीटी तथा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं फार्माकोलॉजी में एमएससी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम, डी.फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए एवं डीओसीटी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन का अवसर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े उत्कृष्ट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।0
0
Report
निर्दलीय संगीता व्यास ने खाटूश्यामजी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद जीता
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 14 के पार्षद निरंजन शर्मा तथा निर्दलीय वार्ड 16 की पार्षद संगीता व्यास ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में नगरपालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कांग्रेस पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया सहित कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ मतदान किया। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की गई। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को 11 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा को 9 मत मिले। इस तरह संगीता व्यास ने निरंजन शर्मा को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उपाध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विनीता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर जीत दर्ज की थी। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को समर्थन दिया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में बरसात से 200 साल पुराना ताईबाई महल ढह गया, हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन बारिश के कहर से 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई का महल धराशाई, लगातार हुई बारिश से 200 साल पुराना जर्जर महल भरभरा कर गिरा, गिरने के समय भवन के पास कोई मौजूद नहीं होने से टला बड़ा हादसा, मराठा राजवंश की शासिका का महारानी ताईबाई का महल ढहने से मचा हड़कंप, ऐतिहासिक भवन में लंबे समय तक तहसील का भी होता रहा था संचालन, भवन की हालत जर्जर होने के चलते तहसील कार्यालय को नई इमारत में किया गया था स्थानांतरित, जालौन तहसील क्षेत्र का मामला।0
0
Report
आबू नगरपालिका ने नक्की झील में सीवेज साफ करने के लिए उठाए कदम
Sirohi, Rajasthan:एंकर पर्यटन नगरी आबूराज की पहचान नक्की झील में पहुंच रहे सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रुडिप विभाग के अधिकारियों को तीन दिन में सीवरेज चैंबर्स की सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी। अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आया और जोधपुर नगर निगम से तीन मशीनें तथा टीम माउंट आबू पहुंची। सुबह से ही शहर के विभिन्न सीवरेज चैंबर्स की सफाई का कार्य शुरू किया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य, आयुक्त त्रिकम दान चारण सहित पालिका प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। पिछले कुछ दिनों से अध्यक्ष शहर की सफाई, सड़क व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। नक्की झील व प्रमुख मार्गों से कई अवरोध भी हटाए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि नक्की झील को स्वच्छ रखना पूरे आबू की प्राथमिकता है। सीवरेज का पानी झील में पहुंचने से रोकने के लिए चैंबर्स की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी रहेगा। बाइट - सुनील आचार्य, अध्यक्ष, नगर पालिका0
0
Report
नवलगढ़ में अचानक बारिश से फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू बारिश और हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत अचानक बारिश से खेतों में कटी फसल को नुकसान की आशंका फसल कटाई के बीच बारिश ने किसानों की बढ़ाईं चिंता किसानों को कटी फसल भीगने और खराब होने का सता रहा डर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश और हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। अचानक बदले मौसम के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं और वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं बारिश को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कई जगह फसल कटाई के बाद पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश होने से कटी हुई फसल के भीगने और खराब होने का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में फसल कटाई और निकालने का काम चल रहा है। ऐसे में अचानक बारिश होने से फसल में नुकसान की आशंका है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद किसान आसमान की ओर नजरें लगाए हुए हैं। बारिश रुकने और मौसम साफ होने की उम्मीद के बीच किसान अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस पर पारंपरिक स्वागत और QR कोड से इतिहास जानकारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग और गाइड एसोसिएशन की ओर से पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों पर लोक कलाकारों ने भवई, राजस्थानी नृत्य, शहनाई वादन, बहुरूपिया, चकरी और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। वहीं डिजिटल तकनीक के जरिए पर्यटकों को दुर्ग के इतिहास से रूबरू कराने के लिए पर्यटन मोबाइल ऐप के QR कोड का शुभारंभ किया गया। पर्यटक QR कोड स्कैन कर दुर्ग के विभिन्न स्मारकों और उनके इतिहास की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बैंक हड़ताल से पहले रविवार खुले, अगले हफ्ते सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहे, तो जरूरी बैंकिंग काम निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को गांधी जयंती और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हड़ताल को देखते हुए रविवार को खुले बैंकों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। लोगों ने कैश निकासी, जमा, लेन-देन समेत अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की कोशिश की। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की असंका के चलते ग्राहकों ने रविवार का दिन काम पूरा करने के लिए चुना।0
0
Report
डबरा के महंत सोमनाथ गिरी के खिलाफ वीडियो मामले में पंचायत ने हटाने की सहमति
Morena, Madhya Pradesh:डबरा ब्रेकिंग करहिया के गोलेश्वर महादेव मंदिर के महंत सोमनाथ गिरी का वीडियो वायरल。 महिला से अश्लील वीडियो चैट करते हुए वीडियो वायरल。 चैट करते समय पास खड़े किसी शख्स ने बनाया वीडियो。 क्षेत्र में वायरल हुए वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी。 गांव में हुई पंचायत में महंत को हटाने पर बनी सहमति。 भितरवार एसडीएम को पंचायत भेजेगी प्रस्ताव。 महंत सोमनाथ गिरी महाराज का भी बयान आया सामने बोले मुझे बदनाम करने की रची गई साजिश。 मिर्ची बाबा के शिष्य पर लगाए आरोप。0
0
Report
Advertisement
