452001
इंदौर कलेक्ट्रेट परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर कलेक्टर परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक का नाम सुभाष पिता दुर्गा शंकर, निवासी छोटी ग्वालटोली किसी काम से कलेक्टर परिसर में आए थे। संबंध हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चले गई। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दलदल भरे सड़क पर छात्राओं ने धान रोपकर प्रशासन की नींद हराई
Sagar, Madhya Pradesh:दलदल बनी स्कूल की सड़क पर छात्राओं ने रोपी धान, बदहाल रास्ते को नहीं किया गया ठीक तो करेंगे आंदोलन, विद्यार्थियों की चेतावनी.. दरअसल सागर जिले के देवरी शहर से लगे जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद कच्चे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। विद्यालय आने-जाने में छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानी के विरोध में छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच धान के पौधे रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय मार्ग की समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को लिखित शिकायत एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि छात्राओं को कीचड़ और पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि मुख्य सड़क से विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह कच्चा है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी उनमें जमा हो जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक उन्हें इसी परेशानी के बीच विद्यालय आना-जाना पड़ेगा। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने गड्ढों में धान रोपकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थी परिषद के नेताओं की माने तो जब बार बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद कोई हल नहीं निकला तब विद्यार्थी हित में ये सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है और अब भी प्रशासन नहीं जागता तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा.0
0
Report
सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम जारी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के पास Purvanchal Expressway के माइलस्टोन 126 के पास खड़ी ट्रक से ड्राइवर का शव लटकता मिला. ग्रामीणों ने सूचना Gosai Ganj थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. ट्रक की तलाशी के दौरान आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम Om Prakash पुत्र देवीदास पोस्ट रेअसी, सीला रेअसी जम्मू कश्मीर लिखा है. फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो कि हत्या है या आत्महत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
आजाद नगर कुक्षी में गहरे कुएं से नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू
Alirajpur, Madhya Pradesh:मनीष वाणी जी मीडिया आलीराजपुर आजाद नगर के कुक्षी में गहरे कुएं में गिरी नीलगाय, JCB और रस्सियों की मदद से वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू आजाद नगर के कुक्षी में गहरे कुएं में गिरी बेजुबान नीलगाय; वन विभाग और ग्रामीयों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नीलगाय को बचाने के लिए वन विभाग ने जेसीबी की मदद ली। एक जांबाज वनकर्मी खुद को जोखिम में डालकर जेसीबी की बकेट पर सवार हुआ और धीरे-धीरे गहरे कुएं में नीचे उतरा। कुएं में उतरने के बाद वनकर्मी ने सूझबूझ के साथ नीलगाय को मजबूत रस्सियों के सहारे बांधा; इसके बाद जेसीबी की मदद से नीलगाय को सुरक्षित बाहर खींच लिया गया। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को बिना किसी गंभीर नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में ट्रक की टक्कर: महिला की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर तेज रफ्तार का कहर.. काम पर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर... अपने ऑफिस के लिए पैदल ही जा रही थी महिला... टक्कर में महिला की मौके पर मौत... ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.... उरला थाना क्षेत्र का मामला....0
0
Report
भोपाल में बदमाशों ने देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में तोड़फोड़
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद घर के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग कोलार थाना क्षेत्र में देर रात बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी बाहर खड़ी कार को गोलियों से छलनी करने के साथ बदमाशों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की नकाब पहनकर आए बदमाशों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है0
0
Report
एटा में दो बाइकें भिड़ंत, 4 घायल; पुलिस जांच में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर लगने से 4 लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने सभी घायलों को CHC में कराया भर्ती, उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के इसौली मार्ग की घटना।0
0
Report
Advertisement
सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश जारी, ग्रामीणों ने प्रशासन से की गुहार
Dehradun, Uttarakhand:सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया पर धामी सरकार का हंटर लगातार चल रहा है... लेकिन पछवादून में भू -माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वो सरकारी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे... ताज़ा मामला लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत का है जहां सरकारी गूल की तकरीबन तीन बीघा जमीन पर भूमाफियाओं की तिरछी नजर पड़ चुकी है... आरोप है की अवैध वोटिंग करने के मकसद से यहाँ कुछ लोग किसानो की जमीने औने -पौने दामों मे खरीद रहे हैं... क्योंकि इन जमीनो में दाखिल होने के लिए कोई रास्ता नहीं है... लिहाजा रास्ता बनाने के लिए खसरा नंबर (574 ग ) की तकरीबन तीन बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश हुई तो पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के द्वारा विरोध शुरू हो गया... देखते ही देखते ये विरोध झगड़े में तब्दील हो गया... ग्रामीण और जमीन कब्जाने वाले दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...अब स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ना होने दिया जाए...0
0
Report
नए भाजपा महासचिव विप्लव देव का गोवर्धन दौरा: शंकराचार्य से आशीर्वाद और एकांत बैठक
Mathura, Uttar Pradesh:भाजपा महासचिव बनने के बाद पत्नी त्रिवेणी राव संग गोवर्धन पहुंचे विप्लव देव, शंकराचार्य आश्रम में किया रुद्राभिषेक मथुरा: भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विप्लव कुमार देव अपनी पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री त्रिवेणी राव देव के साथ गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव पद की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने पहले दौरे पर पहुंचे विप्लव देव ने आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान संपन्न करने के उपरांत उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज का माल्यार्पण कर पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा महासचिव ने शंकराचार्य महाराज के साथ बंद कमरे में काफी देर तक एकांत चर्चा की। इस दौरान शंकराचार्य ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की။ गौरतलब है कि गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में स्वामी अधोक्षजानंद महाराज दो माह के प्रवास पर हैं। इस दौरान आश्रम में निरंतर धार्मिक अनुष्ठान और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की तमाम प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य सामाजिक लोग लगातार भाग ले रहे हैं।0
0
Report
राजभर समाज पर हमले के मुद्दे पर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश जी, माना कि आपको ओम प्रकाश राजभर से दिक्कत है लेकिन राजभर समाज से आपको क्या दिक्कत है भाई! लड़ना है तो मुझसे राजनैतिक लड़ाई लड़िए लेकिन क्या राजभर समाज की महिलाओं पर हमला करवा के आप हमसे लड़ेंगे? मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर में जो हुआ वो ठीक नहीं था। राजभर समाज की महिलाएं शांति से अपना पूजा-पाठ कर रही थीं और जल चढ़ाने के लिए जा रही थीं। लेकिन आपके गुंडों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि राजभर समाज की महिलाएं पूजा कैसे कर सकती हैं। आपके गुंडों ने महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और रोकने पर राजभर समाज के युवकों को पीट दिया。 अरे अखिलेश बाबू, आपके गुंडों को राजभर समाज से इसीलिए दिक्कत है न कि ओपी राजभर आपकी कलई खोलता है। राजभर समाज इसीलिए आपके तिलचट्टों को नहीं भाता है तो याद रखिए- राजभर समाज आपसे डरता नहीं है, न ही दबता है。 आपसे आंख में आंख डालकर सवाल पूछता रहूंगा और आपके पाप उजागर करता रहूंगा लेकिन राजनैतिक तौर पर, गुंडई से नहीं। अपने पाले हुए गुंडों को समझा लीजिए कि राजभर समाज से गुंडई करना बंद कर दें। वरना चुनाव तो छोड़ो, ये समाज आपका ऐसा हाल करेगा कि जवाब देते नहीं बनेगा。 आपने और आपके चच्चू ने अपने गुंडों को गुंडई करने के लिए हरी झंडी दी है। आपके गुंडे ये मानकर चल रहे हैं कि बस अब तो सपा की सरकार आ ही गई, इसलिए वो उत्पात पर उतर आए हैं। समझाइए उन्हें कि सरकार तो आनी नहीं है, झूठ में वो अपना भविष्य ख़राब कर रहे। हम महाराजा सुहेलदेव के वंसज़ हैं। हमने उन गुंडों की भी औकात याद दिलाई है, जिनकी आप पूजा करते हो। लड़िए लेकिन संविधान के मुताबिक़, लड़िए लेकिन राजनैतिक लड़ाई। महिलाओं से मत लड़िए, ये शोभा नहीं देता। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव。0
0
Report
Advertisement
दौसा: कुएँ में शव मिलने पर हत्या की आशंका, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भांडारेज मे युवक का कुएं में शव मिलने का प्रकरण पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों के सुपुर्द परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ दी हत्या की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच मृतक युवक जितेंद्र बैरवा 15 अगस्त से था लापता परिजनों ने सदर थाने में दर्ज करवा रखी थी परिजनों ने गुमशुदगी दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भांडारेज में 15 अगस्त से लापता युवक जितेंद्र बैरवा का 25 अगस्त को घर के पीछे कुएं में मिले शव के मामले में आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया सदर थाने में गुमशुदगी भी परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कल हंगामा भी किया पुलिस प्रशासन की समझाइस के बाद परिजन और ग्रामीण माने और शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहाँ आज पंचनामें की कार्रवाई के बाद शव सुपुर्द किया गया मामले को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने चार नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करवाई है अब मामले की डिप्टी एसपी कपिल गुप्ता जांच पड़ताल कर रहे हैं मृतक युवक तीन बहनों में अकेला भाई था कई दिनों से शव का कुएं में रहने से बॉडी भी काफी क्षतविकिसित हो गई अब यह आत्महत्या है या हत्या है यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा0
0
Report
पुरानी रंजिश ने वकील पर हमला, पड़ोसियों की हिंसा से गंभीर घायल
Kota, Rajasthan:पुरानी रंजिश में वकील पर हमला, पड़ोसियों ने की मारपीट; गंभीर घायल कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर फर्स्ट इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर वकील अमन सिंह मीणा के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अमन सिंह मीणा के अनुसार, आरोपी पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसे शिकायत उन्होंने बोरखेड़ा थाने में दी थी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई。 अमन सिंह मीणा का कहना है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर उनके साथ मारपीट की गई। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया。 घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट के कारणों, घटना में शामिल लोगों और पूर्व में दी गई शिकायत के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
टोंक के तेलिया तालाब में युवक का शव, पोस्टमार्टम से मौत के कारण स्पष्ट होंगे
Tonk, Rajasthan:टोंक शहर के तेलिया तालाब में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी, कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब में मिला शव, पूर्व कांग्रेस पार्षद के मकान के पीछे तालाब में तैरता मिला शव, सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस, पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया, शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, मृतक की पहचान और मौत के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की0
0
Report
Advertisement
गंगा के जलस्तर बढ़े, छितरौर गांव बाढ़ के पानी में डूबा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पिछले कई दिनों से गांव में पानी जमा होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है, जिसके बाद लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कुछ परिवार गांव से पलायन कर रहे हैं। छितरौर गांव की स्थिति दिलचस्प है जहां सड़कें डूब चुकी हैं और आवागमन प्रभावित है। पिछले करीब पांच दिनों से बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। पानी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। घरों में पानी घुसने से कई परिवार अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में गांव से पलायन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के पानी से सड़कें डूब चुकी हैं और आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा बाढ़ के पानी में खेतों की फसल डूब गई है और पशुपालकों के सामने चारे की समस्या है। बड़े इलाके पानी से घिर जाने के कारण छितरौर टापू में बदल रहा है। छितरौर क्षेत्र में 50 हजार से अधिक आबादी रहती है और इससे प्रभावित समुदाय की संख्या बढ़ी है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बाढ़ का खतरा कायम है।0
0
Report
रावेर लॉजिंग मामले में नाबालिग मिलने पर लॉजिंग मैनेजर समेत आरोपी गिरफ्तार
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव रावेर रावेर पोलिसांची लॉजिंग तपासणी; वैशाली लॉजिंगमध्ये अल्पवयीन मुलगी आढळली ओळखपत्र अन् रजिस्टर नोंद नसतानाही रूम भत्त्यावर दिल्याचा आरोप; लॉजिंग मॅनेजर पोलिसांच्या ताब्यात पॉक्सो प्रकरणात तरुणासह लॉजिंग मॅनेजरला अटक; रावेर पोलिसांची तात्काळ कारवाई गुन्ह्याची माहिती पोलिसांपासून लपवल्याचा आरोप; बेकायदेशीर लॉजिंगवर कारवाईचा पोलिसांचा इशारा या प्रकरणी POCSO कायद्याच्या अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे. पोलीस निरीक्षक संदीप पाटील यांच्या मार्गदर्शनाखाली सहाय्यक पोलीस निरीक्षक हरिदास बोचरे पुढील तपास करीत आहेत。0
0
Report
कटिहार में जूट राखी से पर्यावरण और स्थानीय उद्योग के लिए नया पहल
Katihar, Bihar:कटिहार की धरती पर तैयार हो रही प्राकृतिक राखियां, जूट नगरी की पहचान को फिर से जीवंत करने की पहल भाई की कलाई पर सजेगी कटिहार की जूट राखी, रिश्तों के साथ प्रकृति का भी संदेश जूट राखी केवल भाई की कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि प्रकृति बचाएं और स्थानीय उत्पाद को अपनाएं कृषि, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का संदेश जूट प्राकृतिक रेशा है। इससे तैयार राखी में प्लास्टिक और अनावश्यक सिंथेटिक सामग्री का इस्तेमाल कम करने का संदेश दिया जा सकता है। यही वजह है कि जूट राखी केवल भाई की कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि प्रकृति बचाएं और स्थानीय उत्पाद अपनाएं’ का संदेश भी बन रही है कटिहार में जूट से बनी राखियों की पहल नई नहीं है। वर्ष 2024 और 2025 में जिले के जूट किसानों व कारीगरों ने जूट रेशे से प्राकृतिक राखियां तैयार कर बाजार में उतारी थीं। कृषि विभाग की मदद से प्रशिक्षण लेकर किसानों ने इसे रोजगार और कटिहार की पुरानी जूट नगरी पहचान से जोड़ने का प्रयास किया । 2025 में दलन पूरब पंचायत के किसानों की टीम ने जूट राखी तैयार की और महिलाओं को भी इससे जोड़ने की पहल की थी और अभी तक इको फ्रेंडली और प्राकृतिक चीजों से बने हए राखी को लोगों के बीच दिया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
