icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

युवा महायात्रा: विश्वास सारंग का यूथ कॉन्क्लेव, कांग्रेस पर जोरदार हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री विश्वास सारंग का बयान. कल मध्य प्रदेश की युवाओं के लिए बड़ा दिन है.. यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हजारों युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.. बीजेपी कटिबंध है युवाओं को मुख्य धारा जोड़ने के लिए...कई क्षेत्रों में विचार मंथन होगा..यह युवाओं के भविष्य के निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा.. भोपाल SIR और इलेक्शन कमीशन के मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक.. मामले पर बोले मंत्री विश्वास सारंग.. कांग्रेस का काम है झूठ फरेब की राजनीति करना है.. खड़गे कल कह रहे थे.. राज्यसभा लोकसभा भंग कर द.. तो क्या वह कर्नाटक हिमाचल भंग करने की बात करेंगे.. अपने मंत्री पुत्र को कहेंगे कि इस्तीफा दे.. झूठ फरेब की राजनीति करना चाहती है कांग्रेस.. संवैधानिक संस्थाओं पर आघात किया है.. निष्पक्षिता के साथ चुनाव आयोग कम कर रहा है..
0
0
Report

मुख्यमंत्री यादव का बारेला चाय दुकानों पर जनता से जुड़ाव, मुफ्त कोचिंग का सम्मान

Jabalpur, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय. सास-बहु द्वारा संचालित ढाबे पर भी रुके मुख्यमंत्री. बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे युवा का किया सम्मान. मुख्यमंत्री डॉ यादव का जबलपुर प्रवास के दौरान अनोखा अंदाज देखने मिला। मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान अग्रवाल होटल पर रुके और यहाँ बैठकर चाय पी। दरअसल मंडला से मुख्यमंत्री डॉ यादव के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय जन उनके स्वागत के लिए बरेला में शारदा माता मंदिर मंदिर के सामने एकत्र हो गए थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को देख अपना काफिला रोका और चाय की दुकान पहुँच गये। भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप रजक भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय दुकान के संचालक से बात की। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाये। मुख्यमंत्री डॉ यादव का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। यहाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल एवं विधायक नीरज सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी के जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक श्रीमती आरती दुबे और उनकी बहु श्रीमती सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। डॉ यादव ने यहाँ बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया उसके इस नेक कार्य की तारीफ की।
0
0
Report

राजीव राय ने इम्युनिटी पर सरकार के कदम पर सवाल उठाकर वोट अधिकार सुरक्षा माँगी

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने नागरिकों के वोट देने के अधिकार पर SC जज जस्टिस उज्जल भुयान के विचार और जस्टिस नरीमन की टिप्पणी पर कहा, "हम तो ये पहले दिन से कह रहे हैं चुनाव आयोग का काम है मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सहूलियत प्रदान करना। उनके हक और उनके अधिकार से वंचित करना नहीं है...अब ज्ञानेश कुमार को आने वाले वक्त में जवाब देना होगा, अगर ये सोचते हैं कि एक सरकार आई और इनको इम्युनिटी दे दी, ये सबसे बड़ा मजाक है क्या? इस देश में राष्ट्रपति को भी इम्युनिटी तक नहीं मिलती है जब तक वो पद पर रहते हैं। किसी पीएम और कैबिनेट मिनिस्टर को भी नहीं मिलता है। लेकिन ज्ञानेश कुमार को पूरी जिंदगी भर का इम्युनिटी देना, ये तो अपने आप समझ से परे है। तो अगर कोई सरकार इम्युनिटी दे सकती है तो आज नहीं, 10 साल, 5 साल, 1 साल, 6 महीना बाद जब सरकार रह गई तो इम्युनिटी वापस भी हो सकती है इसलिए ज्ञानेश कुमार आप अपनी अंतरात्मा से पूछे कि आपने इस देश के लोकतंत्र के साथ जो खिलवाड़ किया है, आने वाले इतिहास कभी आपको माफ नहीं करेगा।"
0
0
Report
Advertisement

मथुरा से लौट रहे दो बाइक सवार श्रद्धालुओं की बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर हादसे से हुई मौत,

RavindraRavindraFollowJust now
Sisolar, Uttar Pradesh:मथुरा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत मौदहा। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर बाइक से लौट रहे सतना (मध्य प्रदेश) के नकेला गांव निवासी दो किसानों की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बरौंधा तहसील मझगवां के नकेला गांव निवासी मोहन मिश्रा (50) और संजय पांडे (45) भरतकूप की ओर आ रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पोल नंबर 73.3 के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे परिजनों ने राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से मौदहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों हादसों के समय हेलमेट पहने हुए थे। मृतकों के घर में खेती-किसानी ही आजीविका का साधन थी। इस हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों और गांव में मातम छा गया है।
0
0
Report

बेतिया पुल हादसे में बाल-बाल बचे लोग, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बच गया है टूटे पुल में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है बैरिया प्रखंड के पूजहा पटजिरवा मुख्य मार्ग में दो दिन पहले जो सड़क क्षतिग्रस्त हुआ था उसी पुल में देर रात्रि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार में दो लोग सवार थे स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत दोनो युवकों का सफल रेस्क्यू कर लिया सुबह में जेसीबी की मदद से कार को पुल से बाहर निकाला गया है इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है जब पुल क्षतिग्रस्त है तो बैरिकेटिंग प्रशासन ने क्यों नहीं किया है वहां पर पुलिस बल की तैनाती क्यों नहीं की गई है बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बच गया है इस हादसे ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है
0
0
Report
Advertisement

विराटनगर के स्कूल में चोरी: ताले तोड़े, पोषाहार और कंप्यूटर चुरा गया

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़) विराटनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात बेखौफ बदमाशों ने मैड कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के अंधेरे में स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़कर पोषाहार सामग्री, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर सहित हजारों रुपये का कीमती सामान पार कर लिया। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब स्कूल स्टाफ रोजाना की तरह विद्यालय पहुंचा। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख स्टाफ के होश उड़ गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी विराटनगर थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस की सुस्ती देखने को मिली सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची स्कूल स्टॉफ व ग्रामीणों का कहना है वारदात की सूचना देने के 1 घंटे की देरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप पुलिस की ढिलाई और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व स्कूल प्रशासन में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभगढ़ में चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; पुलिस आरोपियों की तलाश

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद बल्लभगढ़ में झगड़े के बाद चाकूबाजी, एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा गंभीर घायल फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में देर रात झगड़े के बाद चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। इस वारदात में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है。 बताया जा रहा है कि दोनों शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। देर रात करीब 10 बजे किसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद चाकू चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आदर्श नगर एसीपी के मुताबिक, देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है。
0
0
Report

कानपुर देहात: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, वीडियो वायरल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*EXCLUSIVE* कानपुर देहात दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर की हत्या,वीडियो वायरल लाठी-डंडों और लोहे की राड से युवक पर बेरहमी से हमला,किया लहूलुहान गले मे रस्सी डाल घसीटते दिखे दबंग महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम बीती रात की बताई जा रही घटना सूचना मिलते परिजनों ने घायल युवक को कराया भर्ती,डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया,जिसमें युवक के गले मे रस्सी से घसीटते हुए लाठी से बेरहमी से की जा रही पिटाई मृतक की बहन रजनी की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना शिवली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव की घटना
0
0
Report
Advertisement

निकाय चुनाव के बाद बीकानेर नगर निगम में कचरा व्यवस्था पर कांग्रेस-बीजेपी का संघर्ष तेज

Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के बाद कचरा संग्रहण व्यवस्था पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने टिपर टेंडर और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को लेकर बढ़ी सियासी खींचतान कांग्रेस पार्षदों ने मेयर अनिल कल्ला की कथित उपेक्षा पर उठाए सवाल बीजेपी ने पलटवार कर कहा- मेयर के झंडी नहीं दिखाने से सरकार के काम नहीं रुकेंगे कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज Intro - निकाय चुनाव के बाद बीकानेर नगर निगम में सियासत का नया मोर्चा खुल गया है। मुद्दा है शहर की सबसे अहम व्यवस्थाओं में से एक—कचरा संग्रहण। कांग्रेस के मेयर और बीजेपी के उपमहापौर के बीच टिपर टेंडर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं कांग्रेस पार्षद मनोज विश्नोई ने आरोप लगाया कि मेयर की उपेक्षा करते हुए बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में टिपरों को हरी झंडी दिखाई गई कांग्रेस के तरफ से यह भी सवाल उठाया गया कि कंपनी को काम शुरू करने से पहले ही करोड़ों रुपये के भुगतान की प्रक्रिया क्यों हुई कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि कंपनी की ओर से आरसी, जीपीएस सिस्टम और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी दस्तावेज निगम प्रशासन को उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि मेयर के हरी झंडी नहीं दिखाने से सरकार के काम नहीं रुकेंगे शेखावत के मुताबिक, अनुभवी कंपनी पहले से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम कर रही है और काम शुरू होने से पहले ही कंपनी पर सवाल उठाना उचित नहीं है अब सवाल सिर्फ टिपरों के सड़क पर उतरने का नहीं, बल्कि टेंडर की प्रक्रिया, दस्तावेजों और निगम में जनप्रतिनिधियों की भूमिका का भी है ऐसे में कचरा संग्रहण का मुद्दा बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी के बीच नई सियासी खींचतान का केंद्र बनता नजर आ रहा है फिलहाल टिपर टेंडर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क और सवाल सामने रख रहे हैं लेकिन शहर की जनता की नजर अब इस बात पर है कि सियासी बयानबाजी के बीच कचरा संग्रहण की व्यवस्था जमीन पर कितनी प्रभावी होती है आखिरकार शहर को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बेहतर सफाई व्यवस्था चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top