icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow19 Sept 2024, 01:09 am

इंदौर में कोर्ट के फैसले के बाद कर्बला मैदान पर कब्जा लेने पहुंची महापौर और नगर निगम टीम

Indore, Madhya Pradesh:

इंदौर में कर्बला मैदान की जमीन को लेकर जिला कोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। जमीन का रजिस्ट्रेशन वक्फ बोर्ड के नाम था, लेकिन कोर्ट ने इसे नगर निगम की संपत्ति माना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव जमीन का कब्जा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मैदान का उपयोग प्रगति मैदान की तरह किया जाएगा। 7 एकड़ जमीन निगम को कोर्ट के माध्यम से मिली है। महापौर ने कहा कि उच्च न्यायालय में मामले पर केविएट दायर करेंगे ताकि भविष्य में कोई चुनौती न आ सके। नगर निगम ने इस संबंध में अपना बोर्ड भी लगाया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा पुलिस लाइन में कार धोते समय करंट से राहुल की मौत; लापरवाही की जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस लाइन में दर्दनाक हादसा: कार धोते समय करंट लगने से 35 वर्षीय राहुल की मौत मथुरा: मथुरा पुलिस लाइन में कार धोते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय राहुल की दर्दनाक मौत हो गई। राहुल MT डिपार्टमेंट के पास लगे सबमर्सिबल पंप से पाइप जोड़कर कार की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया。 CCTV फुटेज में दिखी घटना मंगलवार देर शाम इस हादसे का करीब 1 मिनट 4 सेकंड का CCTV फुटेज सामने आया। फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल करीब 15 सेकंड तक सामान्य रूप से कार धोता रहा, लेकिन अचानक उसे करंट का तेज झटका लगा और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। इस दौरान पानी का पाइप उसके हाथ में ही लिपटा रह गया और कुछ ही सेकंड में वह बेसुध हो गया। पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया घटना के समय पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहुल को बचाने का प्रयास किया और करंट का संपर्क हटाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। राहुल के पिता सतीश मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में हेड आर्मोरर के पद पर तैनात हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। लापरवाही की जांच शुरू सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गैराज में करंट लगने से राहुल की मौत हुई है। मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

Bhaderwah में Drishti Eye Camp: चार दिन में 100 से अधिक कैटरेक्ट सर्जरी

Bhaderwah, In a major initiative to improve access to specialised eye care, Health Department in Collaboration with the Hans Foundation and Sub-District Hospital Bhaderwah, is conducting a four-day cataract surgery camp under its Drishti Eye Care Mission in Bhaderwah, Jammu and Kashmir. The initiative follows a series of eye-screening camps organised across several areas of Medical Block Bhaderwah from October 6 to October 12, during which patients from different villages were screened for cataracts and identified for surgical intervention. The surgical programme was formally inaugurated at SDH Bhaderwah by Block Medical Officer Dr. Versha Sharma in the presence of staff, representatives of the Hans Foundation. On the first day, the medical team successfully performed 25 cataract surgeries, while more than 100 surgeries are targeted over the following three days. Speaking on the occasion, BMO Bhaderwah Dr. Versha Sharma said the cataract surgeries would continue at SDH Bhaderwah until October 15, with the overall programme scheduled to conclude on October 16. The initiative aims to bring specialised eye care services closer to people, particularly those living in remote and rural areas, helping patients access timely treatment and improve their vision. The Health Department appreciated the Hans Foundation and its Drishti Eye Care team for their contribution towards strengthening eye care services and improving the quality of life of patients across Medical Block Bhaderwah.
0
0
Report
Advertisement

अलवर: शराब की बोतल से हमला कर दो एंबुलेंस चालक घायलों

Alwar, Rajasthan:अलवर में एंबुलेंस चालकों पर जानलेवा हमला, शराब की बोतल से गले पर किए वार अलवर। शहर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर बुधवार सुबह मारपीट के दौरान दो एंबुलेंस चालकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर दोनों चालकों के साथ मारपीट की और शराब की बोतल फोड़कर उनके गले पर वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उमाशंकर उर्फ पवन की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तिजारा फाटक निवासी उमाशंकर उर्फ पवन और सोनावा निवासी करण बुधवार सुबह ज्योतिबा फूले सर्किल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान रोहित नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शराब से भरी बोतल फोड़कर पहले उमाशंकर के गले पर वार किया और फिर करण पर हमला कर दिया। उमाशंकर के अनुसार, आरोपी पहले भी उसके दोस्तों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह अचानक हुए हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
0
0
Report

साहिबाबाद में घर के बाहर कार चोरी, CCTV फुटेज में चोर कैद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर गाड़ी चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। घर के बाहर खड़ी कार को चोर द्वारा निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। फुटेज की मदद से चोर के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला काशीपुर में शुरू

Jaspur, Uttarakhand:भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला उत्तराखंड के काशीपुर में 13-14 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है. जानकरी के अनुसार बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के सभागार में विधानसभा प्रभारी एवं विस्तारकों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्द नजर जरूरी टिप्स दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 अक्टूबर इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जबकि उत्तराखंड के प्रभारी राम माधव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल होंगे. इस कार्यशाला के बाद 14 अक्टूबर से विस्तारक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जा पहुंचेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा और बूथ प्रबंधन की दिशा निर्देश देना है. विभिन्न पदाधिकारी भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे.
0
0
Report

सतीश पूनिया का कांग्रेस विरोध पर पलटवार: जनता सब देख रही है

Jammu, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सतीश पूनिया का पलटवार, बोले- जनता सब देख रही है जम्मू: देश में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शनों को लेकर जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता की भलाई के लिए जो काम किए हैं, उन्हें देश की जनता देख रही है। सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है, उससे उसकी बौखलाहट अब विरोध प्रदर्शनों में दिखाई दे रही है。 वहीं, इन विरोध प्रदर्शनों में विदेशी ताकतों का हाथ होने से जुड़े सवाल पर सतीश पूनिया ने पत्रकार हरिश सावलिया के लेख का हवाला देते हुए कहा कि आपने हरिश सावलिया का लेख पढ़ लिया होगा। सतीश पूनिया का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है。 बाइट - जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रभारी और BJP के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया साहिल केरनी, ज़ी मीडिया जम्मू
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव से पहले धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों पर शिकंजा, दो बदमाश गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर : पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार धौलपुर जिले में आगामी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई कंचनपुर थाना पुलिस ने की, जबकि दूसरी कार्रवाई सोने का गुर्जा पुलिस द्वारा की गई। कंचनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ध्वजपुरा गांव में माता मंदिर के पास से देवी सिंह उर्फ देवा (24) को धर दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक सिंगल शॉट बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी कार्रवाई में सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ सोनवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनू उर्फ सोनवीर पर चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने सहित करीब 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के धंधे में भी शामिल रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लाए और किस वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि चुनावों तक अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top