icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461990
Satish Kumar AhirwarSatish Kumar AhirwarFollow13 Aug 2024, 12:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीडीए आवास निवेश योजना 2026: सभी एलआईजी फ्लैट एक घंटे में बुक, 4,164 फ्लैट फुल

New Delhi, Delhi:डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत ऑफर किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त फ्लैट बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए इसे योजना के अंतर्गत दो चरणों में पेश किए गए सभी 4,164 एलआईजी फ्लैट बुक हो गए, जो संभावित आवास खरीदारों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है। जनता की प्रबल प्रतिक्रिया किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में आवास खरीदारों के विश्वास को दर्शाती है। नरेला का आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में बढ़ता महत्व, दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में इसकी क्षमता को मजबूत करता है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। स्कीम के अंतर्गत पेश किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए। माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली सरदार तरनजीत सिंह संधू की निरंतर मॉनीटरिंग में प्रस्तुत यह स्कीम किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला के पॉकेट-1, सेक्टर जी-2 से जी-6, में इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त फ्लैटों की पेशकश संभावित आवेदकों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। उपलब्ध सभी फ्लैटों की बुकिंग महज एक घंटे के अंदर हो जाना, किफायती आवास की अत्यधिक मांग तथा डीडीए की आवासीय योजनाओं के प्रति आम जनता के निरंतर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इससे पूर्व, डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत नरेला स्थित पॉकेट-3 एवं पॉकेट-6, सेक्टर जी-2 से जी-6, ऑफर किए गए सभी 2,516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग भी 20 अक्टूबर, 2026 को बुकिंग प्रारंभ होने के मात्र दो घंटे के अंदर हो गई थी। द्वितीय चरण में 1,648 अतिरिक्त फ्लैटों को शामिल किए जाने के साथ ही योजना के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए सभी 4,164 फ्लैटों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है। यह उपलब्धि संभावित आवंटियों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में डीडीए के सतत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दिल्ली के एक उभरते हुए उप-नगर के रूप में नरेला में सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाएँ हैं। यह क्षेत्र टिकाऊ आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा एक प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत एवं खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों से नरेला की संभावनाओं को और बल मिल रहा है तथा यह दिल्ली के भविष्य के प्रमुख विकास केंद्रों में से एक के रूप में उभर रहा है। डीडीए आवास निवेश योजना, 2026 के दोनों फेज़ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया, डीडीए की आवासीय पहलों के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण तथा किफायती आवासीय अवसरों की बढ़ती मांग को रेखांकित करती है। दिल्ली के संतुलित और सतत विकाय में योगदान देते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण अपनी आवास योजनाओं के माध्यम से किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली विकास प्राधिकरण समस्त भावी गृह-स्वामियों को बधाई देता है और सभी के लिए सुलभ आवास अवसरों के साथ एक बेहतर योजनाबद्ध दिल्ली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है。
0
0
Report

गोंडा के धानेपुर में दबंगों का महिला-परिवार पर लाठी-डंडों हमला; वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे लदई गांव में रास्ते से जाने और पुआल,भैंस ले जाने के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला,उसकी बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना कल 29 अक्टूबर देर शाम 4:00 बजे की करीब की बताई जा रही है जिसका वीडियो आज शुक्रवार को सामने आया है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए ईंट- पत्थर फेंकते हुए भी नजर आए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धानेपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के संज्ञान लेते हुए दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। ग्राम पूरे लदई निवासिनी कृष्णा देवी पत्नी रामदीन के अनुसार, वह अपनी भैंस लेकर रास्ते से जा रही थीं। रास्ते में विपक्षियों के दरवाजे के पास पुआल रखा हुआ था, जिससे होकर निकलने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। शोर सुनकर जब कृष्णा देवी की पुत्री अनीशा और पुत्र साजन अपनी मां को बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर भी फेंका है हमले में कृष्णा देवी के पैर और उनके बेटे साजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति रामदीन को भी आरोपियों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। पीड़िता ने गांव के ही तिनकेनी पुत्र सुखई,भोलेनाथ पुत्र तिनकेनी,फूलचंद पुत्र बद्री, गुड्डू सोनकर पुत्र ननका सोनकर और रेखा सोनकर पत्नी भोलेनाथ पर मारपीट करने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी आए दिन उनके परिवार को तंग व परेशान करते रहते हैं।
0
0
Report

गोंडा: 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी की संपत्ति कुर्क, गिरफ्तारी जारी

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील प्रशासन द्वारा आज शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपए की घोटाले को लेकर दो आरोपियों की 21.72 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क करके जब्त कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल गोंडा मंडलीय कारागार में बंद है इन दोनों पर आरोप है कि उनके द्वारा इस शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल साथ मिलकर के उनके घरों में शामिल होकर 21.47 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला किया गया है। इन लोगों ने अवैध रूप से इन संपत्तियों को अर्जित किया था इस पूरे मामले में अपराध के जरिए बनाई गई संपत्तियों को लेकर न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-02 गोण्डा ने 13 अगस्त 2026 को जब्तीकरण का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को कुर्की की प्रक्रिया के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

प्रो. आरएन त्रिपाठी बने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति

Anuj HanumatAnuj HanumatFollowJust now
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. आर. एन. त्रिपाठी ने आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के नव नियुक्त कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सम्माननीय सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होने की अपेक्षा है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: शंकराचार्य ने धर्म संवर्धन और गुरुकुल शिक्षा पर जोर

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से बड़ी खबर, शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में विशाल सनातन धर्म सभा का भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह के नेतृत्व में हुई इस धर्म सभा में पुरी शंकराचार्य अधोक्षجانन्द देव तीर्थ महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ अयोध्या, प्रयागराज और वृंदावन से आए कई बड़े संतों ने शिरकत की। इस दौरान शंकराचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के तारीफ में कहा कि उनके कार्य से राज्य को इज्ज़र मिली, देश दुनिया में सनातन को नई पहचान मिली है, उनके शासन काल में सब कुछ अच्छा होता जा रहा है। इस विशाल सभा में बड़े सिर्फ पुरी शंकराचार्य अधोक्षजानन्द जी नहीं बल्कि हनुमान मंदिर प्रयागराज के महंत बलवीर गिरी महाराज, अयोध्या की छोटी छावनी से राम गोपाल दास महाराज, वृंदावन से हंस मुनि महाराज और अयोध्या-प्रयागराज के कई संत शामिल हुए। सभा में गज पूजन किया गया और आयोजक भाजपा नेता कुंदन सिंह ने सभी संतों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच से सनातन संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंच से पुरी शंकराचार्य अधोक्षजानन्द देव तीर्थ महाराज ने सनातन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग में इच्छाओं को ही धर्म का रूप दिया जा रहा है और पश्चिमी सभ्यता के कारण धर्म परिवर्तन बढ़ा है। शंकराचार्य ने कहा कि शिक्षा पद्धति में बदलाव कर गुरुकुल शिक्षा लागू होनी चाहिए, गौपालन से ही भारत समृद्ध होगा। उन्होंने प्रतापगढ़ को महान और पूजनीय नगरी बताते हुए स्वामी करपात्री जी महाराज की पुण्य धरा को प्रणाम किया। इस दौरान शंकराचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के तारीफ में कहा कि उनके कार्य से राज्य को इज्ज़र मिली, देश दुनिया में सनातन को नई पहचान मिली है, उनके शासन काल में सब कुछ अच्छा हो रहा है।
0
0
Report

झांसी में अधिवक्ता संघ का डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन, इंचार्ज हटाने की मांग

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिला अधिवक्ता संघ ने डीएम दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवाबाद, कोतवाली और सीपरी बाजार थाना इंचार्ज को हटाने की मांग की। इस दौरान गुस्साए वकीलों ने एक दरोगा और सिपाही को दौड़ाकर पीट भी दिया, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वी/ओ.1- जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने बताया कि उनकी पहली मांग है कि कोतवाली इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए, क्योंकि कोतवाली में अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है। नवाबाद इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव क्षेत्र में गलत काम करा रहे हैं, इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी दिनों से नवाबाद थाने में जमे इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को हटाया जाए। वहीं सीपरी बाजार थाने के इंस्पेक्टर हमेशा वकीलों को इग्नोर करते हैं और कोई काम नहीं करते, उन्हें भी थाने से हटाया जाए। अध्यक्ष ने जेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झांसी जेल में 5000 रुपये मशक्कत के नाम पर वसूले जाते हैं और जब वकील जेल में बंद लोगों से मिलाई के लिए जाते हैं तो उन्हें 2 घंटे खड़ा किया जाता है और वकालतनामा मांगा जाता है। हमारी मांग है कि जेलर का भी यहां से ट्रांसफर किया जाए। अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से कचहरी में पुलिस का प्रवेश वर्जित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग एक्शन मोड में

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर न घुले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। खैरागढ़ सहित जिले के छोटे-बड़े बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। विभाग की टीम लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही है। अब तक मैदा, बेसन और मंथन दूध पाउडर के सैंपल लिये जा चुके हैं। वहीं, आज से मिठाई दुकानों पर विशेष जांच अभियान शुरू होगा। टीम मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल करेगी। जांच के दौरान एक होटल में वैध लाइसेंस मिला है, जबकि मिठाई बिक्री के लिए रखे खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कुछ कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल यह है कि त्योहारों के बाजार में मिठास के नाम पर मिलावट करने वालों पर विभाग की नजर कितनी सख्त रहती है और जांच रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report

औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची की दोस्ती में दरार

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow6m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद की चर्चित यूट्यूबर शिवानी कुमारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया वीडियो नहीं, बल्कि अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के साथ उनका विवाद है। कभी दोस्ती की मिसाल बनकर सोशल मीडिया पर नजर आने वाली इस जोड़ी के बीच अब दरार पड़ती दिखाई दे रही है ,इसके साथ ही साथ शुरू हो गया है सोशल मीडिया पर इन दोनों के आरोप और प्रत्यारोप का दौर । अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने वीडियो जारी कर औरैया जनपद की शिवानी पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए हैं और दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर दिया है। वहीं शिवानी कुमारी ने भी वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। दोनों के बीच शुरू हुई इस जुबानी जंग ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शिवानी कुमारी के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। मार्विन ने अपने वीडियो में कई घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए शिवानी पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने टेसू झींझी की शादी के इवेंट के दौरान चेहरे पर पेंटिंग (कालिख पोतने) किए जाने के मामले पर भी आपत्ति जताई। मार्विन का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वह सहज नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने फर्नांडा के साथ हुई घटना का भी जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वीडियो में मार्विन अची ने साफ शब्दों में शिवानी कुमारी के साथ दोस्ती खत्म होने की बात कही। उनके आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने वीडियो और साथ बिताए पलों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मार्विन अची के आरोपों पर शिवानी कुमारी ने भी जवाब दिया है। शिवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा और अपनी बात सामने रखी। इसके बाद दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल, औरैया की शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के बीच दोस्ती में आई इस दरार की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। अब देखना होगा कि यह विवाद यहीं थमता है या आने वाले दिनों में दोनों की ओर से और भी खुलासे सामने आते हैं।
0
0
Report
Advertisement

झांसी रेलवे स्टेशन पर गूंजा सत्यनिष्ठा का संदेश

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow10m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 30 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलकर्मियों और आमजन को ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मंचन झांसी मंडल की विभागीय टीम द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि किसी भी संस्थान की मजबूती और राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा बेहद आवश्यक हैं। प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। भ्रष्टाचार से मुक्त कार्य संस्कृति विकसित करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व और इस वर्ष की थीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए विभागीय टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रेलवे की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी बनाए रखने में प्रत्येक रेलकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने सत्यनिष्ठा को कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री नंदीश शुक्ला, झांसी मंडल के समस्त शाखाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजन के बाद नुक्कड़ नाटक की टीम ने झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भी प्रस्तुति दी। यहां बड़ी संख्या में यात्रियों ने नुक्कड़ नाटक देखा और कलाकारों के माध्यम से सतर्कता, ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का संदेश प्राप्त किया। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य रेल यात्रियों के बीच भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा एवं नैतिकता का महत्व समझाना था। इस प्रकार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ने रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को भी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

चंदौली में चक्रवात से फसल नुकसान, प्रशासन ने नुकसान आकलन कर मुआवजे का भरोसा दिया

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली चक्रवाती तूफान का असर, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं, बारिश से फसलों को नुकसान। जिलाधिकारी ने खुद किया फील्ड का भ्रमण, कई स्थानों पर फसल क्षति का लिया जायजा। जिला मुख्यालय के समीप स्थित गांव में पहुंचकर डीएम ने नुकसान का लिया जायजा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बौरी गांव का किया निरीक्षण, चक्रवात से धान की फसल के नुकसान का लिया जायजा। फसल नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों को दिए निर्देश। गांव-गांव पहुंचकर नुकसान का सर्वे कर रही राजस्व विभाग की टीमें। फसल क्षति, मकान क्षति और पशुहानि पर पर्याप्त मुआवजा दिलाने का प्रशासन ने दिया भरोसा। फिलहाल जिले में केवल फसल क्षति की सूचना, मकान क्षति और पशुहानि का कोई मामला नहीं। जिलाधिकारी बोले—सभी टीमें ग्राउंड पर सक्रिय, नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को दिलाया जाएगा उचित मुआवजा。
0
0
Report

बिहार: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की नियुक्ति रद्द, अब नया विज्ञापन जारी होगा

Patna, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,711 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन रद्द स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 तक के सभी विज्ञापन किए रद्द। चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक (स्पेशियलिटी) के 1,711 पदों पर होनी थी नियमित नियुक्ति। विभाग द्वारा अधियाचना वापस लिए जाने के कारण रद्द हुई नियुक्ति प्रक्रिया। संशोधित अधियाचना के आधार पर नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन。 नए विज्ञापन के जरिए फिर से शुरू होगी नियुक्ति की प्रक्रिया。
0
0
Report
Advertisement

पाटन गांव में मतदान का उछाल: बहिष्कार के बाद भारी भीड़ ने रचा रिकॉर्ड

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। पाटन गांव में दो दिन पहले मतदान बहिष्कार की तस्वीर थी, तो आज सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है। फ्लाईओवर की मांग को लेकर जिला परिषद और सिलोरा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। स्थिति यह रही कि एक बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा, जबकि दूसरे बूथ पर कुल 1848 मतदाताओं में से महज 5 लोगों ने मतदान किया था। लेकिन शुक्रवार को तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए हो रहे मतदान के तहत पाटन गांव के दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। दोपहर 3 बजे तक यहां करीब 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिला मतदाताओं को उम्मीद है कि गांव की सरकार बनने के बाद उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा。 गौरतलब है कि दो दिन पहले ग्रामीणों के बहिष्कार के दौरान अजमेर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधनु, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी और तहसीलदार अंकुर जैन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की थी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे थे。 वहीं आज मतदान के दौरान फर्जी मतदान की शिकायतें भी सामने आई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस का पुख्ता जाब्ता तैनात है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top