icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow3 Sept 2024, 07:05 am

नर्मदा पुरम शहर के समेंरिटंस स्कूल में छात्र मंत्री परिषद का समापन, नए चुनाव 6 सितंबर को

Narmadapuram, Madhya Pradesh:

नर्मदापुरम के समेरिटंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सांदीपनी परिसर में सोमवार को पुरानी छात्र मंत्री परिषद के समापन अवसर पर परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया गया। नए सत्र के लिए परिषद का चुनाव मंगलवार से शुरू होगा और 6 सितंबर को नवीन मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। विद्यालय के डायरेक्टर डा. आशुतोष कुमार शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने बताया कि यह परिषद विद्यार्थियों को लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए बनाई जाती है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी का भाजपा पर हमला

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी का भाजपा पर हमला, बोले- बेरोजगारों, शिक्षकों और युवाओं के मुद्दे सदन में उठाए, समाधान नहीं हुआ प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-10-2026 एंकर जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी मान सिँह यादव ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर तैयारियों और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर भाजपा पार्टी पर हमलावार हुए। सपा प्रत्याशी मान सिँह यादव ने आज जालौन के उरई स्थित समाजवादी पार्टी में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव का क्षेत्र काफी बड़ा है और इसमें करीब 10 जिले शामिल हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और सभी पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। सपा प्रत्याशी ने पिछले छह वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने सदन में लगातार बेरोजगार युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, ग्राम रोजगार सेवकों और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को सदन में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना था कि विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर सकता है, लेकिन किसी मुद्दे का स्थायी समाधान सत्ता पक्ष और सरकार के स्तर से ही संभव है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में बड़ी संख्या में बेरोजगार प्रतियोगी छात्र, वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्र और अन्य कर्मचारी वर्ग के लोग मतदान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन वर्गों से जुड़े मुद्दों के स्थायी समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो आउटसोर्सिंग व्यवस्था की जगह नियमित सरकारी भर्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने के साथ उनकी सेवा पुस्तिका तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने और शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का भी दावा किया गया। सपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की बात भी कही। उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं और धाराओं में बदलाव को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थानों से जुड़ी पुरानी व्यवस्थाओं को खत्म कर ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे शिक्षकों और संस्थानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में एक अन्य प्रत्याशी के नामांकन को लेकर भी सपा प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सीधे तौर पर चुनावी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है, क्योंकि बेरोजगार युवा, शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और पेपर लीक से प्रभावित युवा सरकार से नाराज हैं। 

0
0
Report

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया श्रीनेत के नेतृत्व में वोट चोरी के आरोप पर किया ब्लैक डे मार्च

Mahuwa, Uttar Pradesh:

महराजगंज में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज ‘ब्लैक डे’ मार्च निकाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त की नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जम कर प्रदर्शन करते हुए मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जवाबदेही की मांग की। वी/ओ- पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लैक डे मार्च के आह्वान के बाद आज महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में वोटों की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। उन्होंने महादेवपुर, आलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रिया श्रीनेत ने निर्वाचन आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार पर भी पद के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आंकड़ों, दस्तावेजों और उदाहरणों के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महिला सांसदों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में गांधी स्मारक तक मार्च के साथ देशभर के जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन का कार्यक्रम है। महराजगंज में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने साफ किया कि वोट चोरी के आरोपों के मुद्दे को लेकर उसका विरोध सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि पार्टी इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी उठा रही है। 

 

बाइट- सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता

0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के कलाकार ने दीवार पर कोयले से नाना पाटेकर की श्रद्धांजलि तस्वीर उकेरी

Amroha, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए अमरोहा निवासी चित्रकार जुहैव खान ने दीवार पर कोयले से उनकी तस्वीर उकेरी। तस्वीर के साथ उन्होंने ‘अलविदा नाना’ लिखकर अपने अंदाज में अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। चित्रकार की इस कलाकारी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जुहैव खान ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा बेहतरीन अभिनेता मिलना बेहद मुश्किल है। उनकी दमदार अदाकारी, शानदार संवाद अदायगी और अलग अंदाज से नाना पाटेकर ने सिनेमा जगत में खास पहचान बनाई है। उनकी अभिनय प्रतिभा ने दर्शकों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। चित्रकार जुहैव खान ने कोयले से तस्वीर बनाकर अपनी कला के माध्यम से अभिनेता के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी बनाई तस्वीर और उस पर लिखा ‘अलविदा नाना’ का संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क, मतदान केंद्रों की तैयारियों का गहन निरीक्षण

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। अरनोद उपखंड क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने चूपना, कोटड़ी और नौगांवा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शुभम चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने अरनोद उपखंड क्षेत्र के चूपना, कोटड़ी और नौगांवा में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय परिसरों में बनाए गए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

11kV तार टूटकर गिरा: किसान की मौत, इलाके में हड़कंप

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की फसल देखने गए एक किसान की 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बीघा गांव की है। मृतक की पहचान कांग्रेस नेता चंद्रिका प्रसाद यादव के भतीजे अवधेश प्रसाद मंडल के रूप में हुई है, जो खेती के साथ-साथ एलआईसी एजेंट का काम भी करते थे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अवधेश प्रसाद मंडल शुक्रवार सुबह अपने खेत में धान की फसल का मुआयना करने गए थे। जहां खेत में 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन बिजली का तार पहले से टूटकर गिरा हुआ था, जिस पर करंट प्रवाहित हो रहा था। किसान का ध्यान जमीन पर गिरे तार पर नहीं गया और वे सीधे उसकी चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आते ही वे गंभीर रूप से झुलस गए। काफी देर बाद जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, तो किसी तरह बिजली के तार को अलग किया गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग केवल राजस्व वसूली और फाइन काटने में जुटा रहता है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली पोल और तार जर्जर हालात में लटके पड़े हैं। विभाग की इसी लापरवाही के कारण आज एक व्यक्ति की जान चली गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से किसान की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की छानबीन जारी है。
0
0
Report
Advertisement

तेजगढ़ पुलिस ने रात में गांजे की चार किलो खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार

Damoh, Madhya Pradesh:रात के अंधेरे में ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने जब्त किया चार किलो गांजा.. पुलिस ने दमोह जिले में नशे के कारोबार पर नकेल नहीं कस पा रही है और नशा माफिया अब भी सक्रिय है। जिले भर में अवैध शराब की तस्करी और सप्लाई के साथ ड्रग्स और गांजे का कारोबार भी तेजी से हो रहा है। नशा माफिया दिन के उजाले में और रात के अंधेरे में भी तश्करी कर रहा है। इस बीच जिले के तेजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जब रात के वक्त पुलिस ने जाल बिछाकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चार किलो गांजा बरामद किया गया है। दरअसल तेजगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो शख्स परासई के पास कच्चे रास्ते से पटेरिया की तरफ जा रहे है जिनके पास गांजा है और पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाई और रात दो बजे इस बाइक का पीछा किया और फिल्मी स्टाइल में इस बाइक को रोका तो सूचना सही निकली और दोनों के पास से चार किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि गांजे की ये खेप वो उड़ीसा से लेकर आए है जिन्हें तेजगढ़ इलाके में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के बारे में पता लगा रही है ताकि इस गिरोह को तोड़ा जा सके।
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने नेता पर फिर हमला

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान! विश्वेंद्र सिंह का कांग्रेस नेतृत्व पर फिर हमला लिखा - राजस्थान में कांग्रेस का कोई धनी-धोरी नहीं, पार्टी राम भरोसे 'जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं पार्टी के नेता' 'स्वाभिमानी व्यक्तियों का कांग्रेस में दम घुट रहा है' प्रदेश नेतृत्व को अहम-वहम की राजनीति छोड़ने की नसीहत 'पार्टी में वरिष्ठता का सम्मान नहीं, युवाओं को मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं' नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की सोच पर भी उठाए सवाल विश्वेंद्र सिंह बोले- अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता पर छोड़ रहा हूं 'जनता का जो भी आदेश होगा, शिरोधार्य होगा'
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल छह गाड़ियों मौजूद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में गुरुवार देर रात आग की लपटों ने ऐसा तांडव मचाया कि फर्नीचर के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया! कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर मोहल्ले में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में लग्न के लिए तैयार फर्नीचर और दूसरे सामान रखे हुए थे, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए। आग और धुएं का गुबार उठता दिखा तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और फिर आग को पूरी तरह बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग की असली वजह की जांच जारी है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आया। रात लगभग 9 बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग को पूरी तरह बुझाने के लिए कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। गोदाम मालिक तौकीर आलम के मुताबिक, रोज की तरह शाम को दुकान बंद करने के बाद कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद गोदाम में आग कैसे लगी, यह बड़ा सवाल है। आग में लग्न के लिए तैयार किया गया फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान कितना हुआ है, इसका सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पार्षद शहाब अंसारी ने बताया कि कोतवाली थाने के बगल में आग लगने की जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं, नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर भी अग्निशमन कर्मियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। आग की लपटों और धुएं को देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए थे। ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों ने भीड़ को आग वाली जगह से दूर किया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। स्थानीय नागरिक शोएब अंसारी के मुताबिक, पास की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय नागरिक के अनुसार, करीब 10 मिनट में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाए जाने के बाद अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गोरखपुर के मुफ्तीपुर में फर्नीचर के गोदाम में लगी इस आग ने सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी और गोदाम मालिक को कितने रुपये का नुकसान हुआ।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर के डॉक्टरों को लखनऊ में सम्मान मिला

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का लखनऊ में बजा डंका, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने CMO समेत 2 अधिकारियों को किया सम्मानित स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बलरामपुर जिले को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले के दो स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि को स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. मुकेश रस्तोगी को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. चंद्र प्रकाश को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। दोनों अधिकारियों को मिला यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाना और मरीजों के.health रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में मदद करना है। वहीं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के अनुसार कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में आयुष्मान भारत से जुड़ी सेवाओं और डिजिटल हेल्थ मिशन के क्रियान्वयन को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मिली इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव और आयुष्मान भारत के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बलरामपुर को मिला यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है。
0
0
Report

नवादा सदर अस्पताल में परिवार हेल्प लिपि मामले की जांच, दस्तावेज चार दिन

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच, परिवार हेल्प लिपि से जुड़े आरोपों पर चार दिन में मांगे दस्तावेज नवादा सदर अस्पताल में परिवार हेल्प लिपि से जुड़े मामले की जांच को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख डायरेक्टर इन चीफ डॉ रेखा झा ने अपनी टीम के साथ नवादा पहुंचीं। उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार हेल्प लिपि के खिलाफ पूर्व में आवेदन दिया गया था, जिसमें राजीव कुमार और नाकाबुल हक उर्फ हक साहब के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डायरेक्टर ने बताया कि दोनों की नियुक्ति, पदस्थापन और लंबे समय से नवादा में बने रहने को लेकर भी जांच की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण किए जाने की बात कही गई थी, इसके बावजूद संबंधित कर्मी नवादा में ही कैसे बने रहे。 उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इन लोगों के कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। कुछ लोगों को परेशान किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इस संबंध में कई वीडियो और अन्य प्रमाण जांच टीम को उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी भी पड़ताल की जा रही है। डायरेक्टर ने कहा कि संबंधित कर्मियों के दस्तावेजों में कुछ कमियां होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में नौकरी से इस्तीफा दिया था, तो दोबारा उसकी नियुक्ति किस प्रक्रिया के तहत हुई। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ आरोप लगने से उसे सही नहीं माना जा सकता। सभी आरोपों की नियमावली के अनुसार जांच की जाएगी और प्रमाण के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत कर्मियों को जिले के अंदर स्थानांतरित करने का अधिकार संबंधित स्तर पर होता है, जबकि अंतरजिला स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग के सचिव और मंत्री स्तर से भी किया जा सकता है। जिले के अंदर सिविल सर्जन भी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं。 डायरेक्टर ने कहा कि यदि यह दावा किया जा रहा है कि संबंधित कर्मियों को पूर्व में हटाया गया था, तो उससे संबंधित आदेश या दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। केवल मौखिक रूप से यह कह देने से कि स्थानांतरण किया गया था, इसे प्रमाणित नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्ष को चार दिन का समय दिया गया है, ताकि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकें। इसके बाद उपलब्ध दस्तावेज, आरोप, वीडियो और अन्य प्रमाणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी。 बाइट स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख डायरेक्टर इन चीफ डॉ रेखा झा बाइट शिकायतकर्ता नीतीश कुमार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top