461771
सोहागपुर में युवक-युवतियों का हंगामा, होटल से थाने तक पहुंची युवतियां
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर के एक होटल में गुरुवार सुबह बाहर से आए युवक-युवतियों के बीच हंगामा हुआ, जो कि होटल के कमरे में लड़ाई और तोड़फोड़ के कारण सड़क तक फैल गया। दो युवतियां होटल से बाहर निकलकर स्टेट हाइवे 22 के माध्यम से थाने तक पहुंचीं, इस दौरान वे गाली गलौज करती रहीं। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन युवकों को, जो युवतियों के साथ होटल में रुके थे, बस से उतारकर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस ने बिना कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष बालिग थे और समझौता कर लिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी जिले में छठ पूजा सुरक्षा और तैयारी के लिए प्रशासन की व्यापक निगरानी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में है। सूर्य उपासना, पवित्रता एवं सामाजिक समरसता के महापर्व छठ को जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने काली मंदिर तालाब, नगर निगम घाट, गंगा सागर घाट, मुरली मनोहर पोखर एवं आर.के. कॉलेज परिसर तालाब घाट का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम अंतर्गत कुल 91 घाटों पर छठ व्रत के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। SSP योगेंद्र कुमार ने बताया छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर लाल रिबन लगाया गया है ताकि व्रती रिबन से आगे गहरे पानी मे ना चले जाएं। अतिसंवेदनशील और काफी भीड़ भाड़ वाले तालाबों पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। सीसीटीभी से मॉनिटरिंग की जाएगी, कंट्रोल रूम लगातार चालू रहेगा और अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा कहा जिला प्रशासन द्वारा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रमुख एवं संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।0
0
Report
21 नवंबर को मोदी-नीतीश सेतु सिक्स लेन का उद्घाटन, वैशाली में सुरक्षा तयारी तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है... जहां 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश सेतु सिक्स लेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने राजापाकर थाना क्षेत्र में बनाये जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर अब तक करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। नीतीश सेतु सिक्स लेन के चालू होने से वैशाली और आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, साथ ही व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से भी यह परियोजना वैशाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
पटना के घाटों का निरीक्षण: खरना में छठ पूजा की धूम, विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पटना के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है आज खरना का दिन है। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष ने वोट से घूम कर पटना के घाटों का निरीक्षण किया।0
0
Report
Advertisement
रांची में नशेड़ियों के अड्डों पर पुलिस ने शुरू किया सख्त मोर्चा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में नशेड़ियों और अड्डेबाजों के खिलाफ अब पुलिस ने सीधे मोर्चा खोल दिया है। शहर के खाली पड़े भवन और अर्द्धनिर्मित इमारतें अगर नशेड़ियों का अड्डा बन रही हैं, तो अब ऐसे लोगों की खैर नहीं। रांची SSP राकेश रंजन ने खुद मोर्चा संभाला और औचक निरीक्षण किया जिसके बाद करवाई के निर्देश दिए गए है। आम लोगों की शिकायत पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद एक्शन में नजर आए। कांके डैम के पास बने अर्द्धनिर्मित अर्बन हार्ट में एसएसपी ने अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर अड्डेबाजी कर रहे युवक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर मिले वाहनों को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने साफ कर दिया है कि शहर में नशाखोरी और अड्डेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला गोन्दा थाना क्षेत्र का है, जहां कांके डैम के पास स्थित अर्द्धनिर्मित अर्बन हार्ट लंबे समय से असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनता जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन खुद औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। एसएसपी के पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सामने देखकर अड्डेबाजी कर रहे युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बाइक जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा। इतना ही नहीं, एसएसपी ने सिटी एसएसपी, ग्रामीण एसएसपी और सदर डीएसपी को शहर के खाली पड़े भवनों, अर्द्धनिर्मित इमारतों और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की यह सख्ती सिर्फ औचक निरीक्षण तक सीमित रहती है या फिर नशे के कारोबार और अड्डेबाजी में शामिल लोगों पर भी लगातार कार्रवाई होती है।0
0
Report
IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-5°C तक गिरने की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: मौसम पूर्वानुमान पर IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, "अभी एक पश्चिमी विक्षोभ है जो उत्तरी पाकिस्तान के साथ के क्षेत्र में है। उसके प्रभाव से आज और कल पश्चिम हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी रह सकती है। मैदानी इलाकों के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान मैं हल्की बारिश हो सकती है... दिल्ली-NCR में कल हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद 16 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आएगी... अनुमान है कि पूरे क्षेत्र में तापमान 3- 5 डिग्री तक गिर सकता है।"0
0
Report
बलिया: देवकली में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण, 25 हजार से अधिक लाभ
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर-बलिया के हरपुर महावल खुर्द देवकली में प्राथमिक स्वास्थ्य المركز का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दूरभाष से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से आसपास के इलाके के तकरीबन 25 हज़ार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। वही कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बड़ी भूमिका होती है। सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में घरेलू विवाद के कारण किशोर ने सुसाइड, पुलिस जांच जारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में 40 हजार रुपये और 2 किलो घी की चोरी का विवाद एक परिवार पर भारी पड़ गया। घर में चाचा-चाची से विवाद और फिर मारपीट से आहत एक किशोर ने सुसाइड कर लिया... सवाल ये है कि आखिर घरेलू विवाद इतना कैसे बढ़ गया? हालांकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
दिल्ली में ब्रजेश पाठक ने संत अभिषेक ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लिया
Patna, Bihar:दिल्ली सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आगमन हुआ। ब्रजेश पाठक ने लिया देश के वरिष्ठ संत यज्ञ सम्राट स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी का आशीर्वाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के रक्षा हेतु अद्भुत काम कर रहे हैं। इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। रोहित सिंह ने किया यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत。0
0
Report
फागी उप जिला अस्पताल में सर्दी से मरीजों की संख्या बढ़ी: डॉक्टरों ने किया जागरुकता Camp
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) फागी उप जिला अस्पताल में मरीजों में हुआ इजाफा, सर्दी की दस्तक से बड़े मरीज। उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम कर रही है इलाज, डॉ यसवंत वर्मा ने मरीजों से की अपील। पर्ची काउंटर पर लगी हुई है लंबी कतारें। सर्दी की शुरुआत ने बढ़ाए मर्जी, नर्सिंग ऑफिसर मुकेश जांगिड़ की मॉनिटरिंग में मरीजों का किया इलाज, वायरल से बचाव के लिए मरीजों को किया जागरूक।0
0
Report
Advertisement
CM सम्राट चौधरी छठ पर लखनपुर पहुंचेंगे; चार घाटों पर अर्घ्य की तैयारी
Munger, Bihar:मुंगेर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव तारापुर प्रखंड के लखनपुर में परिजनों के साथ पर्व मनाएंगे। मुख्यमंत्री के 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 16 नवंबर की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित लखनपुर छठ घाट पर परिजनों के साथ अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अलावा असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर छठ घाट, रणगांव मंदिर के शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट पर भी उनके पहुंचने और अर्घ्य अर्पित करने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद और एडीएम सुमन कुमार साह ने चिह्नित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के तारापुर दौरे को लेकर चिह्नित सभी स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। चार घाटों पर मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, जिले के अन्य सभी छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छठ पर पहुंचने की संभावना से उत्साह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार इस घाट पर छठ का अर्घ्य अर्पित करने पहुंच सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं, मुख्यमंत्री के रिश्तेदार गौतम कुमार लहेरी ने बताया कि पिछले वर्ष सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री रहते हुए छठ महापर्व पर यहां अर्घ्य देने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर छठी मइया को जोड़ा सूप चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। अब उनकी मनोकामना पूरी होने पर इस वर्ष उनकी पत्नी दो सूप से अर्घ्य अर्पित करेंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के भाई धर्मेंद्र चौधरी, समाजसेवी कुणाल चौधरी, एसडीओ महेश कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।0
0
Report
ग्रेटर कैलाश के जन्माष्टमी पार्क में छठ घाट और सूर्य प्रतिमा स्थापित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के जन्माष्टमी पार्क में दिल्ली सरकार के द्वारा भव्य छठ घाट बनाया गया है जहां पर पूजा समिति के द्वारा आज सात घोड़े पर सवार भगवान सूर्य का मूर्ति का स्थापना भी किया गया है। तो वही भक्ति के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूर्ति की भी स्थापना की गई है वहीं आज मूर्ति स्थापना के दौरान क्षेत्र की विधायक शिखा राय भी मौजूद रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर हो रहे भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापना में हिस्सा लिया और छठी मैया के जयकारे लगाते दिखाई दिए। वही इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिखा राय ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं पिछले 20 सालों से ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के जन्माष्टमी पार्क में छठ पूजा का भव्य आयोजन यहां पर किया जाता है और इस बार भगवान सूर्य जो छठ पूजा के आराध्य हैं उनकी मूर्ति की स्थापना भी की गई है। इस पार्क के अंदर भव्य छठ घाट भी बनाया गया है जहां छठ पूजा के व्रत रखने वाले श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे और शाम और सुबह का अर्ध्य देने के लिए यहां पर व्यवस्था दिल्ली सरकार के द्वारा की गई है। इस बार दिल्ली में 1500 से ज्यादा छठ घाट का निर्माण कराया गया है। ग्रेटर कैलाश विधानसभा में 20 छठ घाट का निर्माण किया गया है जहां पर श्रद्धालु पहुंचेंगे और अपना व्रत करेंगे। पिछले दो सालों से दिल्ली सरकार दिल्ली में छठ पूजा के दौरान विशेष आयोजन कर रही है और इस बार यमुना किनारे भी भाव छठ घाट का निर्माण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा कराया जा रहा है। शिखा राय, विधायक, ग्रेटर कैलाश वही पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा भी भगवान सूर्य के मूर्ति स्थापना में छठ घाट पर पहुंचे थे उन्होंने भी शुभकामनाएं छठ की देते हुए कहा कि देखिए छठ महापर्व में भगवान सूर्य श्रद्धालुओं के आराध्य हैं और छठ घाट पर उनकी मूर्ति स्थापना का होना श्रद्धालुओं के अंदर पॉजिटिविटी लाता है और इस साल तो दिल्ली सरकार के द्वारा महापर्व छठ को लेकर भव्य आयोजन किया गया है जहां यमुना किनारे 29 छठ घाट बनाए गए हैं तो वहीं पूरे दिल्ली में 1500 से ज्यादा दिल्ली सरकार के द्वारा बड़े छठ घाट का निर्माण कराया गया है 3000 के करीब छोटे छठ घाट का निर्माण कराया गया है तो इस प्रकार से छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को अपने महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए। संतोष ओझा,पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वही छठ पूजा समिति के मेंबर शैलेंद्र जायसवाल बताते हैं कि देखिए पिछले 19 सालों से हम लोग ग्रेटर कैलाश के जन्माष्टमी पार्क में महापर्व छठ को लेकर छठ घाट बनाते हैं जहां अब हमें दिल्ली सरकार के द्वारा भी सहायता मिलने लगा है और इस वर्ष हमारा 20 वा वर्ष है जहां हम लोगों ने इस वर्ष भी भगवान सूर्य की भव्य मूर्ति का स्थापना किया है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान सूर्य का आराधना करते हैं छठ घाट पर संध्या अर्ध और सुबह उठते हुए सूरज को अर्ध्य देने के लिए विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए यहां पर किया जाता है। शैलेंद्र जायसवाल,छठ पूजा समिति मेंबर वही हम आपको बता दे ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में पहला छठ घाट है जहां पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जाती है तो वही इस वर्ष भक्ति के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। वही आज करना मनाया जा रहा है और कल शाम को संध्या अर्ध्य और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद महापर्व छठ का समापन हो जाएगा।0
0
Report
छठ पूजा के लिए चंदौली प्रशासन ने घाटों पर ड्रोन, गोताखोर और मेडिकल टीम तैनात
Chandauli, Uttar Pradesh:- छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, डीएम और एसपी ने लाव-लश्कर के साथ घाटों का किया औचक निरीक्षण。 - मानसरोवर तालाब और दामोदर दास पोखरे पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश。 - दामोदर दास पोखरे पर अधूरी तैयारियां और गंदगी देखकर डीएम नाराज, एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश。 - डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया- जिले में करीब 640 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन, सभी जगहों पर प्रशासनिक टीमें कर रहीं तैयारियां - सुरक्षा के लिए करीब 225 गोताखोर और 40 नावों की व्यवस्था, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों से भी किया गया समन्वय - भीड़भाड़ वाले घाटों पर मेडिकल टीम की तैनाती, रास्तों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की कराई जा रही व्यवस्था - एसपी आकाश पटेल ने बताया- छठ पूजा के दौरान डूबने की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं - घाटों पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें तैनात, एंटी रोमियो टीम और गश्ती दल लगातार करेंगे निगरानी - बड़े घाटों और पोखरों पर ड्रोन से होगी निगरानी, सभी पूजा स्थलों पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग पूरी。 - प्रशासन का लक्ष्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता साफ किया, जेसीबी से कब्जा हटाया
Rajgarh, Rajasthan:**राजगढ़ में अतिक्रमण पर नगरपालिका की कार्रवाई, जेसीबी से हटवाया रास्ते पर किया गया कब्जा** **राजगढ़ (अलवर)।** राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित थानाराजाजी के मॉडलवास मोहल्ले में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी की सहायता से हटाया। अतिक्रमण के कारण रास्ते से आवागमन बाधित हो रहा था। नगरपालिका ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि मॉडलवास मोहल्ले के रास्ते के एक तरफ कुछ लोगों ने लकड़ियों के गठ्ठर, पत्थर और लोहे का जाल आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर उनके नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता छोटेलाल मीना, एसआई रितिक सहित अतिक्रमण निरोधक दस्ते के करीब डेढ़ दर्जन महिला एवं पुरुष कार्मिक जेसीबी के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। नगरपालिका अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक समझाइश की, जिसके बाद जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।0
0
Report
मैनपुरी- सीडीओ और एडीएम ने जनगणन जागरूकता रैली निकाली।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनगणना के संबंध में मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद ने जन जागरूकता रैली निकाली है, रैली का उद्देश्य स्व-जनगणना के लिए लोगों को जागरूक करना है।0
0
Report
मैहर में IG गौरव राजपूत ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस परेड का निरीक्षण किया
Maihar, Madhya Pradesh:लोकेशन – मैहर वार्षिक निरीक्षण के लिए रीवा रेंज के IG गौरव राजपूत मैहर पहुंचे और पुलिस लाइन देवी जी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया. जवानों के अनुशासन, कार्यक्षमता एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। परेड के बाद पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत पुलिस बल ने अभ्यास किया गया, जिसमें आंसू गैस के गोले भी दागे गए. इस दौरान मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. वार्षिक निरीक्षण के दौरान IG ने पुलिस बल की तैयारियों, संसाधनों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया.0
0
Report
Advertisement
