icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow30 Sept 2024, 01:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के भीतर बगावत, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार

Patna, Bihar:पटना — बिहार की राजनीति में एमएलसी चुनाव को लेकर पारा गरम है. बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए 8 सीटों के चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे. पटना स्नातक सीट हाई-प्रोफाइल अखाड़ा बन चुकी है. जेडीयू के एमएलए अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है और चुनौती दी है कि नीरज कुमार की जमानत जब्त करवाएंगे. अनंत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि नीरज कुमार ने अतीत में उनके खिलाफ साजिशें रचीं और उन्हें फंसाया, इसलिए यह जंग अब उनके लिए व्यक्तिगत हो चुकी है. एनडीए में भी अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए बैठकें हुईं. बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि व्यक्ति विशेष से कोई फर्क नहीं पड़ता. जेडीयू का कहना है कि पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है. पटना स्नातक क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाता जानते हैं कि किसने क्षेत्र के विकास और शिक्षकों-स्नातकों के लिए काम किया है. भ्रामक बातों का चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. विपक्ष इस पर निशाना साध रहा है.
0
0
Report
Advertisement

दूदू दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली के बीच हंगामा, सरकार पर निशाना

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर)- प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दूदू में दौरा।सभा में लोगों को कर रहे हैं संबोधित, बड़ी संख्या में लोग हुए एकत्र।पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने किया स्वागत।पंचायतीराज चुनावों से पहले दूदू में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दौरे पर सियासी गलियारों में चर्चा।अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना।स्वागत के दौरान हुआ हंगामा, डोटासरा ने भी मंच से जताई नाराजगी।पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के विरोधी खेमे के लोग स्वागत करने पहुंचे तो मंच पर बिगड़ा माहौल।
0
0
Report

शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या, शव जलाने से इलाके में सनसनी

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया। मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाहजहांपुर का शांत गांव सूथा, जहां देर रात गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो वृद्ध साधु—बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हूजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अज्ञात कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

बैतूल के लिंक रोड: 7 करोड़ की सड़क अधूरी, जनता परेशान

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल शहर की करीब 7 करोड़ रुपये की लागत वाली लिंक रोड पिछले एक साल से अधूरी पड़ी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार अब लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। लिंक रोड पर जगह-जगह खुदी सड़क, गड्ढे और बिखरी निर्माण सामग्री के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इलाके की पार्षद ने कई बार इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अधूरी सड़क किनारे संचालित स्कूल और निजी अस्पतालों तक पहुंचने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कीचड़ और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माण की तय अवधि भी खत्म हो चुकी है, इसके बावजूद काम पूरा नहीं हुआ। करीब दो महीने पहले कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे। वार्ड की पार्षा डी का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई भी कम हो रही है तथा अतिक्रमण होने की वजह से कार्य भी जल्दी पुराने किया जा रहा है जिससे आम जनों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शिकायत कई बार की है। आज संयुक्त टीम ने inspecting किया है और जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। अब मामले में एसडीएम, राजस्व, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने लिंक रोड का निरीक्षण किया है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण में बिजली के पोल, पेड़ और नाली बाधा बन रहे हैं। इन बाधाओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर 7 करोड़ की सड़क कब पूरी होगी, लंबे समय से परेशानी झेल रही जनता को राहत कब मिलेगी और जिम्मेदारों की कार्रवाई कब जमीन पर दिखाई देगी।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल के किशनगढ़बास में स्कूल के टेम्पो से बच्चों को धक्का, वीडियो वायरल

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के किशनगढ़बास में एक निजी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले टेम्पो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चों को टेम्पो धक्का लगाते देखा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीडियो किशनगढ़बास के मौठूका चौक का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बादस्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद टेम्पो बच्चों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान टेम्पो बीच रास्ते में बंद हो गया. आरोप है कि इसके बाद चालक ने बच्चों से टेम्पो में धक्का लगवाया. बच्चों के धक्का लगाने के बाद टेम्पो दोबारा स्टार्ट हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
0
0
Report
Advertisement

चंद्रावत नदी के जलस्तर के तेज बढ़ाव से बेतिया में बाढ़ का खतरा

Bettiah, Bihar:जहां चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ने से बेतिया शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे कि गोलाघाट के समीप चंपारण तटबंध टूटने से चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ गया है चंद्रावत नदी के जलस्तर बढ़ने से नगर निगम में हड़कंप मच गया है नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है पुल पुलिया का सफाई अभियान जेसीबी से कराया जा रहा है ताकि पानी तेज रफ्तार से निकल सके खिरिया घाट पथरी घाट और संत घाट पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सुबह चार बजे से जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नगर निगम युद्ध स्तर पर पुलों की सफाई में जुट गया है इधर शहर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है
0
0
Report

जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रिंगोचिंगो गांव में सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि अमडीहा के पूरब डंगाल स्थित अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार मंडल (24), मो. अब्दुल्लाह असारी (41), अलाउद्दीन अंसारी (23) और समीम अंसारी (28) के रूप में की गई है। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस उपभोक्ताओं को गैस अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर निजी जानकारी हासिल करते थे। इसके अलावा बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ATM नंबर, CVV और OTP हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए साइबर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में साइबर थाना जामताड़ा में संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का साइबर अपराध का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।
0
0
Report

कमर्शियल सिलेंडर दाम आज से बढ़े; व्यापारी और आम जनता महंगाई से जूझेंगे

Chhindwara, Madhya Pradesh:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में आज 1 अक्टूबर से 62 रूपये से लेकर 72 रूपये तक की वृद्धि हुई है. त्योहारों का दौर भी शुरू हो चुका है और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि का असर व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जनता की जेब पर भी दिखाई देगा. मिठाई, नाश्ते और चाय की दुकानों में उपयोग होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजों के दामों में भी वृद्धि होती दिखाई देगी जिसका असर आम जनता की जेब पर भी साफ तौर पर दिखाई देगा. दुकानदार संचालकों का कहना है कि अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ेगी या सिलेंडर के दामों में वृद्धि होगी तो उन्हें भी सभी चीजों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी. आज से हुई कमर्शियल सिलेंडर के दामों की वृद्धि का असर अब सीधे जनता की जेब पर भी दिखाई देगा आने वाले दिन त्योहारों के है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलती नजर आएगी.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या के बाद जलाए जाने से इलाके में सनसनी, एक आरोपी गिरफ्तार

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow6m ago
Majhila, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया। मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाहजहांपुर का शांत गांव सूथा, जहां देर रात गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो वृद्ध साधु—बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अज्ञात कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। "साधुओं की इस दोहरी हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है, संपत्ति का विवाद या कोई अन्य वजह? पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है,लेकिन इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने सुमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद मौके पर एडीजी बरेली जोन रमेश शर्मा ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द से खुलासा करने का निर्देश दिया है। लेकिन इस पूरी घटना में बड़ा सवाल यही उठा रहा है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दो साधुओं की हत्या करने के बाद उन्हें जलाने की घटना को अकेले अंजाम दे पाना मुश्किल है। ऐसे में स्थिति में सामने आएगा कि इस घटना में कोई एक व्यक्ति शामिल था या फिर कई और लोग भी शामिल है।
0
0
Report

हण्डिया स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी जर्जर आवासों में रहते हुए नोटिसों को ignore कर रहे, बड़े हादसे की आशंका

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने ही विभाग के आदेश पालन नहीं कर रहे हैं, जहाँ इलाज करने वाले खुद मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। हरदा जिले के हण्डिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मरीजों को सेहत का पाठ पढ़ाने वाला स्वास्थ्य विभाग का अमला खुद अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर जर्जर सरकारी आवासों में रह रहा है। सरकारी भवन कंडम घोषित होने के बावजूद बनाए गए नोटिसों के बावजूद पांच स्टाफ के नाम शामिल थे, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. कटारे, अमित थॉमस और अनुराधा जोठे जैसे नाम हैं जो आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। हालांकि इनमें से एक कर्मचारी उदय सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं और रेखा सिलाले सरकारी भवन खाली कर चुकी हैं। हाथ दूसरों की सांस बचाने वाले ये लोग खुद कितने खतरे के मुहाने पर खड़े हैं, इसका नमूना हण्डिया स्वास्थ्य केंद्र में साफ नजर आता है। 30 जुलाई 2025 को पहला नोटिस जारी कर तुरंत मकान खाली करने को कहा गया था, इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दूसरा कड़ा स्मरण पत्र भी भेजा गया। जिम्मेदार कर्मचारियों पर चाबुक का असर नहीं हुआ। मायने ये है कि भवन कंडम घोषित हो चुके हैं तो उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए, यह बात एससी-एसटी प्रदेश अध्यक्ष राहुल पावरे ने कही और कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत करने की बात कही। मीडिया ने जब बीएमओ अखिल बिश्नोई से सवाल किया तो उनकी किसी विभागीय नोटिस की जानकारी नहीं मिली, जिससे संकेत मिलता है कि हो सकता है उन्हें संरक्षण हो। पहले नोटिस देखकर ही आगे की कार्रवाई होगी—यह बीएमओ ने कहा। तब तक पूर्व बीएमओ डाक्टर शैलजा महाजन ने भी जर्जर आवासों के बारे में नोटिस जारी किया था, पर जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार निजी मकान किराए की बचत के चक्कर में कर्मचारी अपने परिवारों की जिंदगी दांव पर लगाए बैठे हैं। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या इन बेपरवाह कर्मियों पर कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top