461001
नर्मदापुरम समेत 32 जिलों में मूंग का भुगतान 40 दिन से लंबित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम और मध्यप्रदेश के 32 जिलों में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई मूंग बेचने के 40 दिन बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिला है। जिले में 1400 करोड़ की मूंग खरीदी गई है जिसमें से 30 प्रतिशत किसानों को 400 करोड़ रुपए का भुगतान अभी बाकी है। किसान दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उपसंचालक कृषि हेडाऊ ने शीघ्र ही शेष किसानों के खाते में भुगतान पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरपीएफ आईजी ने अलवर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए
Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे स्टेशन का आरपीएफ आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश अलवर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों और जवानों को बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को नई तकनीकों की जानकारी हासिल करने के साथ ही उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी सैनी सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर में शहनवाज़ हुसैन से मुलाकात, मदन राठौड़ ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बीजेपी नेता शहनवाज़ हुसैन राजस्थान दौरे पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुँचे शहनवाज़ हुसैन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाक़ात विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों को लेकर की चर्चा0
0
Report
ग्वालियर डबरा महावीरपुरा में युवकों पर मारपीट वीडियो, AI फोटो वायरल, IT केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर डबरा के महावीरपुरा में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती, महिला और कुछ युवक दोनों युवकों को चप्पल और बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है मामला युवती की AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने से जुड़ा है। इस मामले में 4 अक्टूबर को देहात थाने में IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मारपीट के बाद दोनों युवक सिटी थाने पहुंचे और वार्ड पार्षद कीर्ति पचौरिया के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा कोर्ट रवाना: तीनों आरोपियों के साथ मुंबई पुलिस भी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:कोटा एसपी ऑफिस से तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस कोर्ट के लिए निकली मुंबई पुलिस भी है साथ0
0
Report
सिद्धार्थनगर में पटाखा फैक्ट्री धमाका, भैंस घायल; फैक्ट्री सील
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर पटाखें की फैक्ट्री के बाहर हुआ विस्फोट, वहां मौजूद एक भैंस बुरी तरह घायल। उसका बाजार थाना क्षेत्र के क़स्बा अशोक नगर(महुआ) के बाग स्थिति खुशी फायर हाउस में हुआ धमाका। खुशी फायर हाउस के प्रोपराइटर है मुबारक अली। गोदाम के बाहर बनाकर रखे पटाखे पर भैंस के चढ़ने की वजह से हुआ यह धमाका। मौके पर पहुंचे एसडीम निखिल चक्रवर्ती और उसका थाने की पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा और पटाखा फैक्ट्री को किया सील। संबंधित अधिकारी फैक्ट्री के लाइसेंस और घटना की जांच पड़ताल में जुटे। कुछ वर्ष पूर्व उसका बाजार में इसी तरह पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने और भीषण विस्फोट की हो चुकी है बड़ी घटना।0
0
Report
251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा से खरगोन में माताजी के दरबार में भक्तिमय माहौल
Khargone, Madhya Pradesh:251 मीटर की चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज। खरगोन जिले के सेगांव नगर में जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में 12वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा। सामूहिक महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। शारदीय नवरात्रि को जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वाधान में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ चुनरी थामकर माँ देवीश्री लालबाई फूलबाई माताजी के दरबार में पहुंचकर चुनरी अर्पित की। आयोजन में सर्वसमाज के 21 जोड़ों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। Chunri arpan के बाद माताजी के दरबार में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती की। इसके पश्चात मां को 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।0
0
Report
Advertisement
सोनीपत में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, टाइगर श्रॉफ मामला
Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में सोनीपत जिले का दूसरा नाबालिक आरोपी के घर से ग्राउंड रिपोर्ट टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में नाबालिक आरोपी सोनीपत के बरोदा गांव का रहने वाला है घर पर पिता दादा दादी और आरोपी की बहन रहती है नाबालिक आरोपी 11वीं तक पढ़ाई किया है पिछले कुछ दिनों से वह चिनाई और मजदूरी का काम कर रहा था परिवार के मुताबिक पिछले 13 तारीख को नाबालिक के पिता ने फटकार लगाई मारपीट की उसके बाद वह घर छोड़कर चला गया इसी दौरान उसकी बूआ उसे घर लेकर आई उसके बाद फिर से वह घर छोड़कर सोनीपत के गोहाना में अपने दोस्त अमन के यहां रहने लगा और वही पिछले डेढ़ महीने से परिवार के संपर्क में नहीं था परिवार का कहना है कि वह मुंबई कैसे पहुंचा उसे पता नहीं आज जब पुलिस की टीम पहुंची है तो परिवार को पता चला कि उसने फायरिंग की है और उसे गिरफ्तार किया गया है नाबालिक आरोपी के दादी दादा की बाइट बहन की बाइट0
0
Report
पाली की ग्वार गम फैक्ट्री में आग: दो शव मिले, तीन घायल जोधपुर रेफर
Pali, Rajasthan:पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्वार गम की फैक्ट्री में लगी आग के बाद आग से झुलसे 3 घायलों को पाली से जोधपुर के लिए रेफर किया गया था तो वही आशंका जताई जा रही थी कि कुछ और श्रमिक अंदर फंसे हो सकते हैं ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन से चलना चलाए जाने पर दो श्रमिको के शव बरामद हुए है , पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है, वही बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग की घटना हुई थी,सीओ सिटी मंगलेशचुंडावत ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मॉनिटरिंग की वही मृतक श्रमिक बिहार के बताए जा रहे है।0
0
Report
लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी।
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का अभ्यर्थियों ने किया घेराव। ‘केशव चाचा बाहर आओ’ के नारों से गूंजा डिप्टी सीएम आवास। शंख बजाकर 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने उठाई न्याय की मांग। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से नहीं हुई मुलाकात। आरक्षण विसंगति पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग। आयोग के निर्देशों के बावजूद रिपोर्ट लागू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी। 2018 की 68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप। दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, SC और OBC अभ्यर्थियों को 5% छूट का लाभ नहीं मिलने का आरोप। डिप्टी सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, इको गार्डन भेजने की तैयारी। अभ्यर्थियों की मांग ,आरक्षण विसंगति दूर कर प्रभावित अभ्यर्थियों को मिले न्याय।0
0
Report
Advertisement
हांसी में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई के सैंपल भरे
Hansi, Haryana:हांसी में फूड सेफ्टी विभाग की तीन बड़ी दुकानों पर रेड, मिठाई और दूध के सैंपल भरे दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए छापेमारी तेज, 14 दिन बाद आएगी सैंपल की रिपोर्ट 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के भरे सैंपल बीकानेर मिष्ठान भंडार का भी तीन मिठाई का भरा सैंपल हांसी।दिवाली के त्योहार को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने हांसी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने शहर में दो बड़ी दुकानों सहित दूध की दुकान पर जांच की। इस दौरान मिठाई के तीन सैंपल भरे गए, जबकि दूध के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकानों पर अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के नाम से मशहूर दुकान व बीकानेर मिष्ठान भंडार के भी तीन मिठाई का सैंपल भरा गया है। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और करीब 14 दिन बाद इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानों पर जरूरी दस्तावेजों की कमी मिलने पर भी कार्रवाई की जा सकती है। सतीश कुमार फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि दिवाली तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना तथा त्योहार के दौरान आमजन की सेहत सुरक्षित रखना है。0
0
Report
हरि नगर से चोरी की महिला चोरनी गिरफ्तार, छह मामलों का खुलासा
Delhi, Delhi:हरीनगर क्षेत्र के एक मकान से हुई चोरी के मामले में CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से महिला चोरनी को विकासपुरी से गिरफ्तार किया गया। चोरनी की पहचान नीLam देवी, 56, विकासपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके पास से कैश, सोने और चांदी के गहने, कलाई घड़ियाँ और अन्य सामान बरामद हुए, साथ ही चोरी के सामान से खरीदी गई एक कार भी मिली। चोरी के औजार, चाबियों का बड़ा गुच्छा और खाली गहनों के डिब्बे/पाउच भी बरामद किए गए। इसके पास से इंद्रपुरी के जौहरी को कथित तौर पर बेची गई चोरी की ज्वेलरी भी मिली। इसके पकड़े जाने से हरिरी नगर और विकासपुरी के छह चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने इसकी पुष्टि की।0
0
Report
सीबीडी ग्राउंड पर कॉकरोच पुतला दहन से स्वच्छता संदेश फैलाया जाएगा
New Delhi, Delhi:सीबीडी ग्राउंड में रावण-कुंभकरण-मेघनाद के साथ कॉकरोच का पुतला दहन की तैयारी श्री बालाजी रामलीला कमेटी का अनोखा संदेश, कारीगर दशहरे के लिए विशाल पुतलों को अंतिम रूप दे रहे हैं शाहदरा, दिल्ली. सीबीडी ग्राउंड बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को लेकर शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्री बालाजी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले भव्य दशहरा समारोह में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा. कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में गंदगी फैलाने और स्वच्छता की अनदेखी करने वालों को भी संदेश देने की कोशिश की जाएगी. सीबीडी ग्राउंड में कारीगर दिन-रात मेहनत कर पुतलों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं. बांस, कागज और अन्य सामग्री से तैयार किए जा रहे इन पुतलों की बनावट, चेहरे और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. दशहरे के दिन होने वाले पुतला दहन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कॉकरोच के पुतले से स्वच्छता का संदेश श्री बालाजी रामलीला कमेटी के सदस्यों ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि देश में गंदगी फैलने की समस्या को देखते हुए कॉकरोच के पुतले का दहन करने का विचार रखा गया है. उनका कहना है कि जिस तरह रावण का दहन बुराई के अंत का प्रतीक है, उसी तरह कॉकरोच के पुतले के माध्यम से गंदगी और अस्वच्छता के खिलाफ भी संदेश दिया जाएगा. कमेटी का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी का एहसास कराना है. हर साल उमड़कती है लोगों की भीड़ श्री बालाजी रामलीला कमेटी पिछले कई वर्षों से सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला और दशहरा समारोह का आयोजन करती आ रही है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां रामलीला देखने और दशहरे पर रावण दहन का नजारा देखने पहुंचते हैं. इस बार भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है. दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और बुराई को समाप्त कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला त्योहार है. ऐसे में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ कॉकरोच के पुतले का दहन इस आयोजन को एक अलग संदेश देने वाला बना सकता है. फिलहाल, सीबीडी ग्राउंड में कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. अब लोगों को दशहरे के दिन होने वाले भव्य पुतला दहन और कमेटी की ओर से दिए जाने वाले स्वच्छता के संदेश का इंतजार है.0
0
Report
Advertisement
तहसीलदार ने नवरात्रि पर पौधारोपण से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:तहसीलदार भींवाराम ने नवरात्रि पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, तहसील परिसर में किया पौधारोपण सरमथुरा (धौलपुर) शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सरमथुरा तहसीलदार भींवाराम ने तहसील परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार भीमाराम ने अपने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ मिलकर तहसील परिसर में कई छायादार और फलदार पौधे लगाए। तहसीलदार भीमाराम ने कहा कि नवरात्रि हमें प्रकृति और शक्ति के सम्मान की प्रेरणा देती है। धरती ही हमारी असली मां है और वृक्ष उसके श्रृंगार हैं। यदि हम पर्यावरण को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्मिकों और आमजन से अपील की कि वे नवरात्रि पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें। तहसील परिसर में हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम की कस्बेवासियों ने सराहना की है0
0
Report
मधेपुरा: राजद विधायक के ममेरे भाई हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, हथियार-पिस्तौल बरामद
Madanpur, Bihar:मधेपुरा में राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस कुमार (29) हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 32 ग्राम स्मैक, वारदात में प्रयुक्त पल्सर 220 बाइक, लूटा गया मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। सोमवार को एसपी संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने छिनतई के दौरान गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि 16 अक्टूबर को दिन के करीब 11 बजे साहूगढ़-गोड़ियारी रोड पर राजा ईंट भट्ठा के पास प्रिंस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा वार्ड-7 निवासी सुनील कुमार के पुत्र थे। घटना के बाद सदर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया。 गिरफ्तार आरोपियों में साहूगढ़ बाजार टोला वार्ड-9 निवासी क्रांति कुमार (22), शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड-15 निवासी संजीत दास (32) और साहूगढ़ दुल्हाराम टोला निवासी गौरव कुमार (19) शामिल हैं। पूछताछ में क्रांति ने बताया कि घटना के दिन रुपये नहीं होने पर स्मैक खरीदने और पर्व-त्योहार के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से छिनतई की योजना बनाई थी। आरोपियों ने सड़क पर दो बाइक सवारों को रोककर मोबाइल, एटीएम कार्ड और चाबी छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान बैग लेकर आ रहे प्रिंस को कलेक्शन कर्मी समझकर रोकने की कोशिश की। उनके नहीं रुकने पर क्रांति ने गोली चला दी। गोली पेट के बगल में लगी और प्रिंस बाइक समेत खेत में गिर गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोड़ियारी-सिहपुर रोड स्थित पुल के पास धान के खेत से मोबाइल बरामद किया। एसपी के अनुसार, गौरव ने वारदात में इस्तेमाल गोली उपलब्ध कराई थी। हथियार और स्मैक बरामदगी के मामले में अलग से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने हाल की कई छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता भी स्वीकार की है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाइट : डॉ. संदीप सिंह, एसपी मधेपुरा0
0
Report
जमशेदपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में ड्रोन कैमरे से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़-नियंत्रण के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही जिन भी पूजा पंडालों मे अधिक भीड़ होती है, वंहा ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो ड्रोन कैमरे के माध्यम से यह पता लगाया जा सके की इस घटना के पीछे कौन है, जमशेदपुर मे बंगाल की तर्ज पर दुर्गा पूजा होती है, वंही शहर मे एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल का निर्माण भी होता है, जंहा लाखों भक्त पूजा घूमने निकलते है, जिन जिन जगहों पर काफी भीड़ होती है, उन पूजा पंडालों मे जिला प्रशासन का ड्रोन कैमरा काम कर रहा है, ड्रोन के माध्यम से भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भी पुलिस काम काम कर रही है, ताकि दुर्गा पूजा शांति माहौल मे मनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
