Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461661

माखन नगर में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाया

Sept 26, 2024 04:52:15
Babai, Madhya Pradesh

माखन नगर के पटवा लाइन, साहू मोहल्ला और बेसिक स्कूल रोड पर लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या थी जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने इस अतिक्रमण को हटा दिया जिससे अब रास्ता साफ हो गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Mar 18, 2026 03:49:09
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के विधानसभा गैसड़ी से भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ खंड बलरामपुर में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है。 पूर्व विधायक ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि बाढ़ खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए उपखंड स्तर पर अनुबंधों के जरिए करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना कार्य कराए ही अपने चहेते ठेकेदारों के नाम भुगतान किया गया है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम गठित कर सभी अभिलेखों की जांच और स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके अलावा पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि 30 से 50 प्रतिशत कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत हुए बताए जा रहे हैं, लेकिन यह जांच आवश्यक है कि ठेकेदारों ने स्वीकृत स्टीमेट और अनुबंध के अनुरूप कार्य किया भी है या नहीं। इसके लिए अभिलेखीय और भौतिक सत्यापन कराने की जरूरत बताई गई है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के मधवानगर खादर, इमिलिया खादर, बरगदहा और सोहना गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ हर साल बारिश में बाढ़ की समस्या रहती है, जबकि वर्ष 2025 में राप्ती नदी चेतावनी बिंदु से ऊपर नहीं गई थी। इसके बावजूद छोटे-छोटे बांधों के नाम पर भारी भुगतान कर दिया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है。
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 18, 2026 03:48:58
Noida, Uttar Pradesh:This cat is living in 3026
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 18, 2026 03:47:55
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हड़कंप मच गया। युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। युवती अपनी जिद पर अड़ी रही और कहा कि जब तक लड़का मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई, पर शादी की मांग पर अड़ी रही। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 18, 2026 03:46:05
Bihar:समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने सीएट कंपनी के 54 पीस ट्यूब बरामद किए, जिन्हें प्रथम दृष्टया नकली बताया जा रहा है। यह कार्रवाई सीएट कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि नयन देवी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त दुकान पर कंपनी के नाम से नकली ट्यूब बेचे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है और कंपनी की साख को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बरामद ट्यूब को जब्त कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस केस में छपरा टायर दुकान के मालिक मो. मोजिबुर रहमान को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी। इस छापेमारी के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 18, 2026 03:45:51
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान के पास स्थित एक स्मार्ट बाजार के कुछ कार्मिको द्वारा ट्रॉली से कचरा कागदी नदी में डालने का वीडियो सामने आया, इस वीडियो में एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया, जिस पर कर्मचारी कचरा डाल कर निकलने लगे, आपको बता दे की यह पहले भी इस नदी में कचरा डाल रहे थे, स्थानीय लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, दूसरी ओर स्वच्छता सर्वेक्षण सिर पर है लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा सीधे नदी में उड़ेला जा रहा है। जबकि नदी में गंदे पानी और कचरे की समस्या को खत्म करने के लिए इसके सौंदर्याकरण पर 81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है की नगर परिषद इस मामले में क्या एक्शन लेती है
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Mar 18, 2026 03:45:34
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं: केमिकल में शराब मिलाकर पीने से दो लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। केमिकल में शराब मिलाकर पीने से तीनों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। वहाँ दो लोगों को मृत घोषित किया गया, एक की हालत गंभीर है। एक मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना अपने घर ले गए। दूसरे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। गंभीर घायल यसपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह वरामयखेड़ा थाना उझानी का निवासी है। मृतक दामोदर (50) और कामेश (55) पुत्र खुशहाली सिंह वरामयखेड़ा थाना उझानी के निवासी हैं। बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के वरामयखेड़ा गांव का पूरा मामला。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top