icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow12 Sept 2024, 05:35 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने के विरोध पर ग्रामीणों ने रात से धरना शुरू किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बड़े हनुमान मंदिर के सामने अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने का विरोध, रात से धरने पर बैठे ग्रामीण। नगर निगम के ट्रकों द्वारा लगातार कूड़ा डाले जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से यहां नगर निगम के बड़े ट्रकों के जरिए कूड़ा डाले जाने का आरोप है। इसका विरोध गांव भाकरी, सैनिक कॉलोनी और अचीवर्स सोसाइटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने रात से ही धरना देकर कूड़े से भरे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। सुबह नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ कूड़ा डालने वाली जगह और गांव से उसकी दूरी को लेकर बातचीत हुई। अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कूड़ा डालने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते लोगों ने रात से ही धरना शुरू कर दिया और साफ कर दिया कि अब किसी भी ट्रक को कूड़ा डालने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
0
0
Report

अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों ने की आत्महत्या; ठाकूर ने सरकार पर हमला, 5000 मदद भीख जैसी

Amravati, Maharashtra:धक्कादायक दुष्काळाच्या ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या; यशोमती ठाकूर यांचा सरकारवर हल्लाबोल, पाच हजारांची मदत म्हणजे भीक संकटात सापडलेला परिसर: सप्टेंबर महिन्यात २८ तर ऑक्टोबरच्या पहिल्या नऊ दिवसांत आठ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याची माहिती समोर आली आहे. नापिकी, दुष्काळ, बँका आणि खासगी सावकारांचे कर्ज तसेच मुला मुलींच्या लग्नाची चिंता यामुळे शेतकरी संकटात सापडले आहे. यंदाच्या खरीप हंगामात अमरावती जिल्ह्यात ४४ टक्के पावसाची तूट नोंदवण्यात आली आहे. या परिस्थितीवर काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी राज्य सरकारवर जोरदार टीका केली. ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या होत असतील तर परिस्थिती किती गंभीर आहे. याची जाणीव सरकारने ठेवली पाहिजे अस मत यशोमती ठाकूर यांनी व्यक्त केलं. पाच हजार रुपयांच्या मदतीत साधा किराणाही येत नाही. ही मदत म्हणजे भीक दिल्यासारखे आहे असा घणाघात त्यांनी केला. सरकारला दुष्काळाचे गांभीर्य दिसत नसून मुख्यमंत्र्यांचे शेतकऱ्यांकडे पुरेसे लक्ष नसल्याची टीकाही ठाकूरांनी केली. मुख्यमंत्री एकाच वेळी अनेक महत्त्वाची खाती सांभाळत असल्याने त्यांच्यावर कामाचा अतिरिक्त भार असल्याचेही त्यांनी म्हटले. बाईट :- यशोमती ठाकूर, काँग्रेस नेत्या व माजी मंत्री
0
0
Report

बेगूसराय के किरण दुर्गा स्थान में 81 स्वरूपों के साथ नवरात्र आकर्षणों का केंद्र, देखें खास तैयारी

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, इस बार बेगूसराय के किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। यहाँ भव्य पंडाल के साथ मां दुर्गा के 81 अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए बनारस, को Kolkata और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। देखिए, बेगूसराय से एक खास रिपोर्ट। भी ओ,बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा समितियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।हर साल की तरह इस वर्ष भी किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की गई है।लेकिन इस बार यहां की सजावट और माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए खास होने वाली हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं, मंदिर के बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन सभी प्रतिमाओं के साथ उनके नाम भी लिखे गए हैं, ताकि श्रद्धालु माता के विभिन्न स्वरूपों को जान सकें और उनके दर्शन कर सकें।माता की इन आकर्षक प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए बनारस, कोलकाता और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। मूर्तिकारों ने अपनी कला और हुनर से प्रतिमाओं को विशेष रूप दिया है। वहीं, पंडाल को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां लोग पूजा के दौरान यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विजय झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है और बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा को खास और यादगार बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक, किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान की अपनी अलग धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत माता रानी अवश्य पूरी करती हैं। इसी विश्वास के साथ हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।इस बार भी पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।कुल मिलाकर, 81 देवियों के अलग-अलग स्वरूप, भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और विशेष व्यवस्थाओं के साथ बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति के बावजूद पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi, Jharkhand:हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। हर वर्ष इस पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाता था, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे रांची में मौजूद नहीं हैं। उद्घाटन के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद पांडेय ने कहा कि पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया है। आज से यह पंडाल सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है और भक्त यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूजा पंडाल का उद्घाटन हर वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे यहां उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, उनकी ओर से पूजा समिति को हर संभव सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूजा पंडाल के मुख्य संरक्षक भी हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि माता रानी से यही प्रार्थना है कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों की रक्षा करें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। बाइट: विनोद पांडेय, केंद्रीय महासचिव, झारखंड मुक्ति मोर्चा
0
0
Report

बगोदर-सरिया रोड पर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों rupees का नुकसान

Giridih, Jharkhand:एभीबी : उत्पाद विभाग की टीम और बगोदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बगोदर-सरिया रोड पर एक घर में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने देर शाम छापामारी कर भारी मात्रा में शराब की पेटी और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, ढक्कन, स्टिकर को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि करीब एक हजार पेटी शराब जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बगोदर-सरिया रोड स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब बनाने का काम किया जा रहा है. सूचना को सत्यापित करने के बाद टीम ने बगोदर पुलिस के सहयोग से उक्त घर में छापा मारा. इस संबंध में बogoदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये है. यह कार्रवाई नंदू साव के मकान में की गई, जहां से मिनी शराब फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिल रही थी. उत्पाद विभाग और बगोदर पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report

वाराणसी में SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन ठिकानों पर पुलिस एक साथ दबिश

JPJai Pal26m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़ • साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा • डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी में इस्तेमाल हो रहा था नेटवर्क • तीन ठिकानों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी • 14 अक्टूबर को वाराणसी के तीन अलग-अलग किराए के मकानों पर कार्रवाई • साइबर क्राइम सेल, प्रतिसार टीम और थाना चितईपुर की संयुक्त टीम ने की छापेमारी • पुलिस ने कुल 6 SIM Box किए जब्त • 192 सिम स्लॉट के साथ राउटर और VPN गेटवे भी बरामद • शिवपुर, लंका और चितईपुर में चल रहा था नेटवर्क • अशोकपुरम एकता नगर, शिवपुर में छापेमारी • बालाजी भवन, सामनेघाट, लंका से उपकरण बरामद • कैलाशपुरी कॉलोनी, चितईपुर में भी चल रहा था कथित नेटवर्क • दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार • मोहम्मद आबिद (40), निवासी सराय हरहा, चौक गिरफ्तार • शशि शेखर सिंह (24), निवासी नवापुरा, दारानगर गिरफ्तार • कथित मास्टरमाइंड सौगात अस्थाना, निवासी लखनऊ फरार • SIM-Over-IP तकनीक से होती थी ठगी • विदेश से आने वाली कॉल को भारतीय लोकल नंबर में बदला जाता था • SIM Box और इंटरनेट आधारित तकनीक के जरिए कॉल रूटिंग का खुलासा • इसी तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने का आरोप • डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े तार • पुलिस जांच में देशभर की 41 साइबर शिकायतें सामने आईं • संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए की गई • एक म्यूल बैंक खाते से जुड़ी मिलीं शिकायतें • पुणे की महिला से 25 लाख रुपये की ठगी • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से ठगे गए थे 25 लाख रुपये • पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम इसी म्यूल खाते में पहुंची थी • मामले की कड़ियों को जोड़कर नेटवर्क की जांच जारी • पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई • पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में संयुक्त टीम की कार्रवाई • DCP साइबर नीतू कादयान ने दी जांच से जुड़ी जानकारी • साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी नेटवर्क पर कार्रवाई • BNS और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज • थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 256/2026 दर्ज • BNS की धारा 318(4), 319(2) और IT Act की धारा 66D के तहत कार्रवाई • गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फरार आरोपी की तलाश जारी
0
0
Report
Advertisement

इटावा में किन्नर गुटों के विवाद के बीच युवक गोली घायल, अस्पताल भेजा गया

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में युवक को रास्ते में घेरकर नामजद लोगों ने गोली मार दी। युवक के हाथ में गोली लगने के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया। किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद के चलते एक गुट का ड्राइवर घायल बताया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर युवक राघव सिंह चौहान को घेरकर गोली मारी गई। घायल ने नामजद लोगों पर आरोप लगाया है कि रास्ते से जाते समय पहले एक कार आकर रुकी, उसके बाद बाइक रोककर धमकी दी और फिर गोली मार दी। घटना किन्नर समाज के दो गुटों के बीच महीनों से चले आ रहे विवाद के चलते अंजाम दी गई है। घायल ने दूसरे किन्नर गुट पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। अस्पताल में घायल राघव सिंह चौहान को हाथ में गोली लगने के बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है।
0
0
Report

बलिया में 2–6 नवंबर को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का लोगो और शुभंकर विमोचन

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोगो और शुभंकर का किया विमोचन. अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में देशभर से 45 टीमों के 810 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि आयोजन के तहत खेल के मैदानों को तैयार करने के साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने भोजन, परिवहन, चिकित्सा और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है. प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में किया जाएगा. बाइट- दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, यूपी सरकार
0
0
Report
Advertisement

तमाड़ में नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार; 23 हजार रुपये संदिग्ध

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी。 स्लग— रांची जिले के तमाड़ में संदिग्ध नोट मिलने पर युवक पकड़ाया रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदवारी बाजार में गुरुवार शाम को नकली नोट के साथ पकड़ा गया है। जिसमें बाजार में भीड़ ने युवक को पकड़ा और पुछताछ की फिर पुलिस को सौंप दिया। तमाड़ पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गयी और पुछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक का पहचान ईचागढ़ क्षेत्र के निवासी नागेश्वर महतो के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही अनुसंधान में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, युवक के पास से करीब 23 हजार रुपये के संदिग्ध नोट मिलने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, युवक सिंदवारी बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था। इसी दौरान दुकानदार को भुगतान के लिए दिए गए नोटों पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मामले में डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम सिंदवारी बाजार में एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। सूचना मिली थी कि वह नकली नोट का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद तमाड़ पुलिस युवक को थाने लेकर आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध नोट कहां से आए। फिलहाल मामले की जांच जारी है। नोटों की वास्तविकता और उनकी कुल राशि की पुष्टि नहीं हो पायी है।
0
0
Report

फरीदाबाद जल्द बनेगा ऑक्सीजन का हब, हर सेक्टर में ग्रीन बेल्ट से बदलेगी हवा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद जल्द बनेगा ऑक्सीजन का हब। फरीदाबाद के सभी सेक्टर में ग्रीन बेल्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। एचएसवीपी विभाग के अधिकारी संदीप दहिया अपनी टीम को लेकर लगातार ग्रीन बेल्टों पर जोर देते हुए नजर आ रहे हैं। संदीप दहिया का कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर पूरे फरीदाबाद को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ ऑक्सीजन का हब भी बनाना है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद में एचएसवीपी विभाग के अधिकारी सेक्टरों के सभी रोड़ों पर बनी ग्रीन बेल्टों को हरा भरा बनाने को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में फरीदाबाद न सिर्फ हरा भरा बल्कि ऑक्सीजन का हब भी बनेगा। वही जानकारी देते हुए एचएसवीपी विभाग के अधिकारी संदीप दहिया ने बताया कि फरीदाबाद के सभी सेक्टर की ग्रीन बेल्टों को हरा-भरा बनाने के लिए तेजी से कामचल रहा है। पहले ही फरीदाबाद बाईपास रोड के किनारे नमो वन स्थापित कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में फरीदाबाद के लिए ऑक्सीजन हब का काम करेगा, साथ ही अन्य जगहों पर भी पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि सभी सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को भी हरा भरा बनाया जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top