icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर में लाठी-पत्थरबाजी पर सियासी घमासान, पुतला दहन से तकरार बढ़ी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए लाठीबाजी और पत्थरबाजी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोमवार को हुए टकराव के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को साकची के जुबली पार्क गोलचक्कर पर जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घटना का विरोध किया और राजनीतिक विरोध के दौरान हुई लाठीबाजी तथा पत्थरबाजी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीति में विरोध करने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन लाठीबाजी और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में उचित नहीं हैं। इसी के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया गया।
0
0
Report

समस्तीपुर में टोटो टक्कर से युवक की मौत, चार बच्चों पर संकट का साया

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में टोटो की टक्कर से फ्लिपकार्ट में काम कर रहे युवक की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया पहले ही छिन चुका था ।मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक । समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन में सोमवार रात टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर विशुन वार्ड-6 निवासी शिवचंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राय के रूप में हुई है। वह किशनपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के वार्ड-7 में वारिसनगर की ओर से आ रहे टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टोटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया。 मृतक के पिता शिवचंद्र राय ने बताया कि पंकज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार रात किशनपुर में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रामपुर विशुन के वार्ड-7 में टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया。 पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद टोटो चालक उनके बेटे को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चालक पंकज का मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। परिवार को घटना की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया。 पंकज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी मां की भी गत 10 मार्च को बीमारी से मौत हो गई थी। अब पिता शिवचंद्र राय पर चार बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है। पंकज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollowJust now
Uttar Pradesh:रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण के माध्यम से आयोजित ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक एवं सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
0
0
Report

पुण्डरी में बारिश से धान फसल भीगी, अस्थायी मंडी में उठान तेज करने की मांग

Kaithal, Haryana:पुण्डरी में धान के उठान की रफ्तार धीमी, बस अड्डे की पार्किंग बनी अस्थायी मंडी; बारिश से भीग रही किसानों की फसल कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक जोरों पर है, लेकिन समय पर उठान न होने के कारण किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पुंडरी ब्लॉक में हालात ऐसे हो गए हैं कि धान रखने के लिए बस अड्डे की पार्किंग को अस्थायी मंडी का रूप देना पड़ा है। इसके बावजूद उठान की धीमी रफ्तार के चलते किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान बारिश के कारण भीग रहा है। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि जल्द खरीद और उठान की व्यवस्था नहीं हुई, तो उनकी मेहनत से तैयार की गई फसल खराब हो सकती है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से मंडी में अपनी फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन खरीद और उठान में देरी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में उचित प्रबंधन की कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जिस धान को वे अपना ‘पीला सोना’ समझकर मंडी में लेकर आए थे, वही अब बारिश और अव्यवस्थाओं के कारण खराब होने की कगार पर है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि धान की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, मंडियों से फसल का उठान जल्द सुनिश्चित किया जाए और किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिले। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले एक-दो दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो मंडियों में जमा धान के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए कितनी जल्दी कदम उठाता है। बाइट बस अड्डे की अस्थाई मंडी से किसानों की
0
0
Report

बाबा धाम के संत बोले: दुर्गा बनो, बुर्के से दूर रहें, लव जिहाद संकेत

Damoh, Madhya Pradesh:दरअसल बाबा बागेश्वर रथयात्रा निकाल कर हिंदू सनातनियों को एकजुट करने का काम कर रहे है और आज उनकी ये यात्रा दमोह जिले से गुजर रही है, इस दौरान जिले के पटेरा ने इस यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और लोगों ने जेसीबी से बाबा पर फूल बरसाए। रथ में बैठकर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू बेटियां दुर्गा काली बने लेकिन कभी बुर्के वाली ना बने। उनका ये बयान लब जेहाद के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं दमोह जिला लव जिहाद को लेकर सुर्खियों में रहता है और माना जा रहा है कि बाबा का ये बयान इसी वजह से इस जिले की धरती पर आया है।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर की कनिका राजपूत साइबर ठगों के जाल में फंसकर 15 लाख गंवा बैठी

Jabalpur, Madhya Pradesh:5 रुपए के नोट और ₹5 लाख में खरीदने का लालच। जबलपुर की कनिका राजपूत शिकार हो गई ऐसे ही ठगों का और लुटा बैठी अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई। साइबर ठगों ने उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान कर 15 लाख रुपए की ठगी उनसे कर ली। इंस्टाग्राम में रील देखकर ₹5 के पुराने नोट को ₹5लाख में खरीदने की बात कनिका को सच्ची लगी और उसने ठगो से संपर्क किया जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे धीरे-धीरे चूना लगाना शुरू कर दिया और लगभग 15लाख रुपए की रकम अब तक उससे लूट ली। यही नहीं साइबर ठगों ने कनिका राजपूत को अलग-अलग मामलों में फंसने की धमकी भी दी। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने मामले की शिकायत घमापुर थाने में की है। पुलिस ने कनिका राजपूत की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है साइबर ठगों ने पहले तो अलग-अलग तरीकों से 48000 की ठगी कर मोबाइल बंद कर लिया उसके बाद साइबर ठगों ने पैसे वापस दिलाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर एस पी और जेल अधिकारी बनकर कनिका को कॉल किया और उसे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जिसके बाद उससे अलग-अलग तरीकों से लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की गई फिलहाल घमापुर police ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर कांग्रेस भवन में तोड़फोड़, गंगाजल से शुद्धिकरण, FIR की मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ का आरोप, गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण। बिलासपुर। कांग्रेस भवन में कथित तोड़फोड़ को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं पर कांग्रेस भवन में बिना पूर्व सूचना प्रवेश करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना के विरोध में कांग्रेस की महिला पदाधिकारी भवन पहुंचीं और गंगाजल से धोकर कांग्रेस भवन का शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाएं बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित अनुमति के कांग्रेस भवन में दाखिल हुईं। इस दौरान भवन के अंदर तोड़फोड़ कर पार्टी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कांग्रेस ने पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा में प्रवेश कराए जाने को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।कांग्रेस के मुताबिक, घटना के समय जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस भवन में प्रवेश और कथित तोड़फोड़ को लेकर पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है।घटना के विरोध में कांग्रेस की महिलाएं कांग्रेस भवन पहुंचीं। यहां गंगाजल से भवन को धोकर शुद्धिकरण किया गया। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस घटना से पार्टी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले संबंधित लोगों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।कांग्रेस की महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि सत्ता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

ओबरा में TVS एजेंसी मालिक का कार से अगवा, पुरानी रंजिश से हड़कंप

Obra, Uttar Pradesh:सोन्हद्र के ओबरा में TVS एजेंसी के मालिक को कार से अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एजेंसी बंद कर बाइक से घर जा रहे रोहित कुमार को पीछे से आई ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया और चोपन की ओर ले जाने लगे। आरोप है कि कार के अंदर भी एजेंसी मालिक के साथ मारपीट की गई। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूट या छिनैती की बात सामने नहीं आई है, बल्कि पुराने विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top