461001
नर्मदापुरम में बच्चों ने मानव श्रृंखला से सीखीं गणितीय आकृतियां
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के समेरिटंस स्कूल सांदीपनी परिसर में शनिवार को एक अनोखी गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर गणितीय आकृतियों का ज्ञान प्राप्त किया। प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत और प्री प्राइमरी प्रभारी स्वाति खंपरिया के अनुसार, इस खेल के माध्यम से बच्चों को वृत्त, आयत, त्रिकोण, वर्ग और चतुष्कोण जैसी आकृतियां समझाई गईं। बच्चों ने इस गतिविधि का आनंद लेते हुए नई जानकारी हासिल की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंत्री ने Pentlavelli राजस्व कार्यालय में सफाई कर लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:Surprise inspection of Revenue Office in Pentlavelli. Minister expresses displeasure over delay in disposal of public grievances and files. Tourism, Culture and Excise Minister Jupally Krishna Rao conducted a surprise inspection of the Pentlavelli Mandal Revenue Office in Nagarkurnool district on Friday and took serious exception to the functioning of the office. The Minister inspected the records and reviewed the status of applications and files received from the public. He enquired about the pending applications and the reasons for delays in their disposal. Expressing his displeasure over the delay, the Minister questioned the Revenue Divisional Officer and other officials on the disposal of public grievances. He said that people should not be made to visit government offices repeatedly for the resolution of their issues. He directed the officials to clear pending applications without delay and improve their functioning to ensure timely delivery of services. During the inspection, the Minister noticed that the toilets in the office premises were in an extremely unhygienic condition. Taking serious exception to the negligence, he personally poured water and cleaned the toilet. The Minister’s action came as a strong message to the officials and staff on the importance of cleanliness and accountability in government offices. The officials present were taken by surprise as the Minister himself stepped in to clean the unhygienic premises. The Minister said that timely disposal of public grievances and maintaining clean and hygienic government offices are the basic responsibilities of officials. He directed the staff to discharge their duties with greater responsibility and ensure that people receive government services without unnecessary delay.0
0
Report
यामानाशी के गवर्नर नागासाकी के यूपी दौरे पर ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में बात करते हुए श्री कोटारो नागासाकी, माननीय गवर्नर, यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान "आप सभी की ईश्वर के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से महसूस हुई। मैं भी यहाँ आकर ईश्वर से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रांत और जापान के बीच संबंधों को लंबे समय तक और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी जी के साथ मिलकर हम कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम के माध्यम से उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रांत के विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही, ऊर्जा सुरक्षा के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना में भी योगदान देने की हमारी इच्छा है।"0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने 11 भामाशाहों को सम्मानित कर स्कूल सुविधाओं को बढ़ावा दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में सरकारी विद्यालयों के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अनूठी पहल की है। जिला कलक्टर ने विद्यालय विकास में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले 11 भामाशाहों का पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इनमें बेगूं के समस्त ग्रामवासी एवं SDMC समिति सदस्य, बड़ीसादड़ी से देवीलाल मीणा, भदेसर से भेरूलाल खरोल, चित्तौड़गढ़ से धर्मेन्द्र सिंह, डूंगला से भगवत सिंह झाला, गंगरार से ईश्वर कुमार कोचिटा, कपासन से देवीलाल जाट, राशमी से भगवान लाल सुथार तथा निम्बाहेड़ा से अशोक धाकड़ और मानसिंह चौहान शामिल रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि जनसहभागिता से विद्यालयों में सुविधाओं का विकास होगा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूती मिलेगी。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ की शाही जामा मस्जिद में 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता का संदेश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सिटिजन सोसायटी और जामा मस्जिद कमेटी के कार्यक्रम में एसएसपी नीरज जादौन ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान ने की। शाही जामा मस्जिद सिर्फ इबादत की जगह नहीं, बल्कि 1857 के संघर्ष की अहम गवाह भी है। ऐतिहासिक विवरणों के मुताबिक, मौलाना अब्दुल जलील ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकजुट किया था। 24 अगस्त 1857 को मडराक क्षेत्र में अंग्रेजी सेना से हुए संघर्ष में मौलाना अब्दुल जलील समेत उनके 72 साथी शहीद हुए थे। कुल 73 शहीदों को बाद में शाही जामा मस्जिद परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इन कब्रों को स्थानीय तौर पर ‘गंज-ए-शहीदां’ कहा जाता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1857 के संघर्ष में हिंदू-मुस्लिम एकता और शहीदों की कुर्बानी को याद किया; साथ ही शहीदों की प्रमाणित सूची और ऐतिहासिक अभिलेखों पर आगे शोध की जरूरत बताई गई। एसएसपी नीरज जादौन ने शहीदों को देश की अमूल्य धरोहर बताया।0
0
Report
प्रेमी से शादी के लिए युवती रजियाी ने किया धर्म परिवर्तन,नवविवाहित जोड़े ने मांगी सुरक्षा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली फरीदपुर तहसील क्षेत्र के दीपपुर तिराह गांव निवासी ताताराम और मिर्जापुर निवासी रजिया हरदोई के कस्बे की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात मिर्जापुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुई थी। दोनों वहां मजदूरी और ईंट पाथने का काम करते थे। इसी दौरान बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर साथ रहने का फैसला किया।रजिया के मुताबिक, जब परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी हुई तो परिजनों ने विरोध किया। उसका फोन छीन लिया गया और मारपीट भी की गई। परिवार की ओर से उसकी शादी कहीं और तय करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे।रजिया ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य जब नानी के घर गए थे,उसी दौरान वह घर से निकलकर ताताराम के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों बरेली आए और शादी करने का निर्णय लिया।रजिया ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम गौरी देवी रखा। इसके बाद अगस्त्य मुनि आश्रम में महंत आचार्य केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण और दीक्षा की प्रक्रिया कराई।दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है।0
0
Report
गोंडा मदरसे में नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत: मुकदमा दर्ज
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अनुदानित मदरसे में सहायक अध्यापक खालिद हुसैन द्वारा कक्षा 5 की कई नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. मदरसे के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक खालिद हुसैन के खिलाफ पोक्सो और छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. घटना के अनुसार 15 जुलाई 2026 को कक्षा 5 की छात्राओं ने प्रधानाचार्य के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थीं. आरोप था कि शिक्षक कक्षा में उनके साथ 'बैड टच' करते हैं, उनके अंगों और गालों को छूते हैं तथा आपत्तिजनक बातें बोलते हैं. परिजनों को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां भी की गईं. छात्राओं के बयान रिकॉर्ड किए गए और आरोपी को कक्षा 4-5 के अध्यापन से हटाकर लिखित स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया. संस्थान प्रबंधक को पूरी कार्रवाई की सूचना दी गई. आरोपी ने लिखित जवाब में आरोपों को खारिज किया, कहा कि वे बच्चों को सिर्फ मोहब्बत और मेहनत से पढ़ाते हैं. छात्राओं के आरोपों और शिक्षक के जवाब में विरोधाभास के कारण प्रबंधन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उच्चस्तरीय जांच की मांग की. इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय/नगर क्षेत्र, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार सदर की संयुक्त जांच टीम ने संस्थान का दौरा किया और पूछताछ की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने प्रिंसिपल को मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए. पुलिस ने तहरीर के बाद कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
Advertisement
संभल में किराये के मकान में JE की मौत से इलाके में हड़कम्प
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभل । किराए के आवास में बिजली विभाग के जेई के मृत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी। कमरे में फर्श पर पड़ा मिला जे ई का शब .. रोजाना की तरह जे ई के दिखाई न देने पर मकान मालिक के कमरे का खुलवाकर देखने पर हुई जानकारी । मैनपुरी जनपद के रहने वाले थे जे ई राम नरेश यादव .. 1 महीने पहले संभल जनपद में पोस्टिंग हुई थी । पुलिस ने मृतक जे ई के परिजनों को सूचना के बाद शब को मोर्चरी में रखवाया ... अग्रिम कार्यवाही के लिए मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है पुलिस । हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के सिरसी का मामला ।0
0
Report
हनुमानगढ़ के टीब्बी थाना में अवैध हेरोइन तस्करी: हिस्ट्रीशीटर शेर खान गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध हेरोइन, हिस्ट्रीशीटर शेर खान उर्फ शेरू 23.97 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार,आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज,शेर खान उर्फ शेरू के खिलाफ राजस्थान-हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब 40 मामले पहले से है दर्ज,पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की शुरू0
0
Report
धौलपुर के ट्रांसफॉर्मर बेल खतरे: डिस्कॉम से तुरंत सफाई की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - विद्युत ट्रांसफार्मरों पर चढ़ी लापरवाही की बेल, हादसे का इंतजार कर रहा डिस्कॉम धौलपुर शहर में बारिश के बाद डिस्कॉम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के कई विद्युत ट्रांसफार्मर अनावश्यक बेलों और घनी झाड़ियों से पूरी तरह ढक गए हैं। गुरुद्वारा रोड, राना गार्डन के सामने, पुरानी नगर परिषद, एमसीएच हॉस्पिटल केमुख्य द्वार और गंगा बाई की बगीची के पास लगे ट्रांसफार्मरों पर बेलें चढ़ी हुई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर पर बेल उगने से कई तरह के नुकसान होते हैं। पहला, बेल में नमी होने से वह करंट की सुचालक बन जाती है और बारिश में पूरा पौधा करंट वाला हो जाता है, जिससे पास से गुजरने वाले लोगों और पशुओं के चिपकने का खतरा रहता है। दूसरा, बेल HT-LT लाइन और बुशिंग पर लिपटने से शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। तीसरा, झाड़ियों से अर्थिंग पिट ढक जाने से लीकेज करंट जमीन में नहीं जाता और ट्रांसफार्मर की बॉडी करंट मारने लगती है। इसके अलावा सूखी बेलों में चिंगारी से आग लगने का डर भी बना रहता है। मेंटेनेंस के दौरान लाइनमैन को फॉल्ट ढूंढने में भी परेशानी आती है। लोगों ने डिस्कॉम से तत्काल सफाई और कटाई की मांग की है0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग हिंदू नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर किया रेप, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नर्सिंग हॉम से जुड़े संबंध के बाद इंटर कॉलेज में हुआ रेप, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रामलीला टिल्ले पर की बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव व मंत्री कपिल देव बैठक में पहुंचे, स्वामी यशवीर महाराज व हिंदू संगठन के नेता नरेंद्र पँवार पहुँचे, आरोपियों पर संजीव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय महिलाएं और पुरुष बैठक में मौजूद, नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले का मामला。0
0
Report
पानीपत में तीन दिन में खुले नाले बंद नहीं हुए तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
Panipat, Haryana:LOCATION 2C APP PANIPAT STORY BY RAKESH BHAYANA निगम का बड़ा एक्शन तीन दिन में खुले नाले बंद करो वरना ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट निगम कमिश्नर और मेयर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा तीन दिन में नाले बंद करने का अल्टीमेटम खुले कट और गहरे गड्ढों को तुरंत बंद کرنے के आदेश, लापरवाही पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी पानीपत। वार्ड-3 में खुले और गहरे नाले में महिला के गिरने की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव शनिवार को निगम अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेयर कोमल सैनी भी मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश जारी करते हुए तीन दिन के भीतर खुले नालों और खतरनाक कट को बंद करने का अल्टीमेटम दिया। आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित कंपनी पर भारी जुर्माना लगाने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई。 कमिश्नर ने मौके पर जेसीबी बुलाकर नालों की सफाई का काम भी शुरू कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुले कट, गहरे गड्ढे और नाले हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। जरूरत के अनुसार प्री-कास्ट स्लैब या अन्य मजबूत व्यवस्था कराकर सभी स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है और यहां करीब दस-दस फीट गहरे नाले हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी दूर करने के लिए काम शुरू किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कुछ असुविधा होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि काम के दौरान लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहने के कारण भी दिक्कतें आ रही हैं। कमिश्नर ने कहा कि अवैध डेयरियों द्वारा सीवर कनेक्शन दोबारा जोड़ना भी बड़ी समस्या है। निगम पहले भी सीलिंग अभियान चला चुका है और अब दोबारा अवैध डेयरियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर तीनों ठेकेदारों को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि बचा हुआ करीब 100 मीटर का काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो भारी जुर्माना और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी。 मेयर बोलीं- लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास मेयर कोमल सैनी ने कहा कि लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि क्षेत्र के लोगों को काम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह समस्या वास्तविक है。 उन्होंने कहा कि यहां सीवर लाइन डालने के साथ नालों की सफाई का काम चल रहा है। नाले लंबे समय से ब्लॉक थे। इसके साथ ही सड़क निर्माण का टेंडर भी हो चुका है। सीवर और नालों का काम पूरा होते ही सीसी रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा。 महिला के नाले में गिरने की घटना को मेयर ने बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और निगम का प्रयास है कि काम जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि कमिश्नर और निगम अधिकारी ठेकेदार से लगातार काम की रिपोर्ट ले रहे हैं और हर तीसरे दिन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। हादसे के बाद सवाल भी, कार्रवाई भी वार्ड-3 में महिला के गहरे नाले में गिरने की घटना ने निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगम प्रशासन ने खुले नालों और खतरनाक स्थानों को बंद करने के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत कब मिलेगी, इसकी स्पष्ट समयसीमा अभी सामने नहीं आई है। लोगों की नजर अब इस बात पर है कि तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद निगम वास्तव में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है। बाइट डॉ पंकज यादव कमिश्नर बाइट कोमल सैनी मेयर0
0
Report
बरगवां अमलाई नगर परिषद ने मंदिरों को टैक्स नोटिस भेज दिया: भगवान भी शामिल?
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर के बरगवां (अमलाई) नगर परिषद की बदहाल व्यवस्था के बीच टूटी सड़कों और बूंद बूंद पानी के अभाव की कहानी सामने आ रही है। नगर परिषद ने अब टैक्स वसूलने के लिए भगवान के दर पर पहुंचने का दावा किया है और सार्वजनिक मंदिरों को टैक्स नोटिस जारी कर दिया है। परिषद ने कहा कि भक्तों को मिलने वाली सुविधाएं मंदिरों को भी मिल रही हैं। स्थापना के चार साल पूरे होने के बावजूद परिषद स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पा रही है, जबकि उसका पूरा ध्यान टैक्स वसूलने पर है। सवाल उठता है कि जो परिषद इंसानों को सुविधाएं नहीं दे पा रही, वह मंदिरों से टैक्स क्यों मांग रही है? क्या नगर परिषद भगवान हनुमान जी के मंदिर से टैक्स वसूल कर अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करेगी?0
0
Report
Advertisement
DMRC बना भारत का पहला मेट्रो संगठन ISO 55001:2024 प्रमाणित
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली, 23.08.2026 DMRC ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 55001:2024 प्रमाणन हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। DMRC भारत का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे परिसंपत्ति प्रबंधन के इस नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रमाणित किया गया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाणन नहीं, बल्कि मेट्रो परिसंपत्तियों के प्रबंधन में रोकथाम आधारित अनुरक्षण से आगे बढ़कर रणनीतिक, जोखिम-आधारित और जीवन-चक्र आधारित परिसंपत्ति प्रबंधन की दिशा में DMRC की महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। ISO 55001:2024 के तहत परिसंपत्तियों का प्रबंधन केवल उनके अनुरक्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि प्रदर्शन, जोखिम, लागत और दीर्घकालिक जीवन-चक्र को संगठन के समग्र उद्देश्यों के साथ जोड़कर किया जाता है। इससे परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता एवं उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक लागत-प्रभावशीलता में भी सहायता मिलती है। DMRC ने यह प्रमाणन रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। इसके लिए Strategic Asset Management Plan (SAMP) को मजबूत करने, परिसंपत्ति प्रबंधन के उद्देश्यों को संगठनात्मक प्राथमिकताओं से जोड़ने, जोखिम आकलन एवं जीवन-चक्र नियंत्रणों को सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवस्था की निरंतर निगरानी KPIs, ऑडिट और प्रबंधन समीक्षा के माध्यम से की जा रही है। DMRC मुंबई मेट्रो लाइन-3 के 33.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर, जो कोलाबा, बांद्रा और SEEPZ को जोड़ता है, के परिचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहा है। इसके अंतर्गत रोलिंग स्टॉक, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन, स्टेशन, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रैक और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अनेक महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का सुरक्षित एवं कुशल प्रबंधन शामिल है। ISO 55001:2024 प्रमाणन के साथ DMRC ने सुरक्षा, विश्वसनीयता, दक्षता और स्थायित्व के अपने मूल उद्देश्यों को परिसंपत्ति प्रबंधन की एक वैश्विक रूप से मान्य प्रणाली के साथ और मजबूती से जोड़ा है। यह उपलब्धि भारत के शहरी रेल क्षेत्र में वैज्ञानिक, संरचित और जीवन-चक्र आधारित परिसंपत्ति प्रबंधन के लिए एक नया benchmark स्थापित करती है। साथ ही, यह DMRC की उस क्षमता को भी प्रदर्शित करती है जिसके माध्यम से वह देश के विभिन्न शहरों में विश्वस्तरीय मेट्रो O&M एवं परिसंपत्ति प्रबंधन विशेषज्ञता उपलब्ध करा सकता है।0
0
Report
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े; सरकार ने सतर्कता बढ़ाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. दिल्ली में इन्फ्लूएंजा ए के अब तक 2,392 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले मिले हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. सरकार का कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टर, बेड और दवाइयों की कोई कमी नहीं है. दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है और मरीजों को इलाज देने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग और अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि स्वाइन फ्लू को फैलने से रोका जा सके.0
0
Report
कानपुर में भाजपा आयोग सदस्य अशोक कुमार के घर चोरी, 15 लाख का माल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के सूने घर में चोरी, करीब 15 लाख का माल पार सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। अशोक कुमार आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे。 घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई。 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
