Back
गोंची तरोंदा में 8 FOOT का सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
AGAbhishek Gour
Mar 28, 2026 10:52:30
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- जिले के गोंची तरोंदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 8 फीट लंबा सांप निकल आया। घटना सुबह की है,जब आंगनवाड़ी सहायिका रोज की तरह केंद्र खोलने पहुंची। जैसे ही उसने गेट खोला, सामने फन फैलाए विशाल सांप को देख वह घबरा गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस समय आंगनवाड़ी के बाहर छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो पढ़ने के लिए आए थे। अचानक सांप को देख बच्चों में डर फैल गया और वे घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सहायिका ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित दूरी पर किया और गांव वालों को सूचना दी।
विओं01- घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सर्प मित्र को बुलाया गया, जिसने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को काबू में किया। बताया जा रहा है कि सांप बर्तनों के पास जाकर छिप गया था, जिससे उसे पकड़ना काफी मुश्किल हो गया था। रेस्क्यू टीम के अनुसार, सांप जहरीला नहीं था, लेकिन उसका आकार काफी बड़ा था, जिसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी बच्चा या कर्मचारी घायल नहीं हुआ।फिलहाल सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनवाड़ी केंद्रों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 28, 2026 12:02:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 12:02:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 28, 2026 12:02:300
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 28, 2026 12:02:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 12:01:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:160
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:000
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 28, 2026 12:00:470
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 28, 2026 12:00:300
Report
633
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 11:48:32551
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 28, 2026 11:48:20541
Report
614
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 11:47:56567
Report