icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow30 Apr 2025, 09:47 am

Hoshangabad - श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sohagpur, Madhya Pradesh:

सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम लांघा बम्होरी में खेड़ापति मंदिर प्रांगण में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 6 मई को किया जाएगा। यज्ञ भगवान के दर्शन करने एवं परिक्रमा लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे है, वहीं यज्ञ के दौरान आयोजित की जा रही श्रीराम कथा को सुनने के लिए भी दूर-दूर गांव से श्रद्धालु पधार रहे हैं। ग्राम लांघा बम्होरी के ग्रामीणों ने बताया कि यज्ञ का आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। यज्ञ में नर्मदापुरम से आए कथा वाचक पंडित तरुण तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का पाठ किया जा रहा है। यज्ञ का समापन 6 में को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ किया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Modi के 25 साल पूरे: सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत संकल्प सभा

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा स्थान- रूद्रपुर उधम सिंह नगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत रुद्रपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश सेवा को याद किया गया।इस कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में करीब 25 वर्षों तक सार्वजनिक सेवा की है। इस दौरान जनधन, उज्ज्वला, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने का दावा किया गया. साथ ही प्रदेश में सड़क और रेल कनेक्टिविटी, चारधाम मार्गों, धार्मिक स्थलों के विकास और पर्यटन सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने पर जोर दिया गया। bाइट- सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
0
0
Report

Barabanki रसौली: बिना टिकट 371 गिरफ्तार, 2.86 लाख रुपये जुर्माना

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- चलती ट्रेन से कूदे बेटिकट यात्री, टॉयलेट में छिपे... रसौली स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप, 371 पकड़े गए, 2.86 लाख रुपये जुर्माना वसूला बाराबंकी में रसौली रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अयोध्या से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 64215 में railway प्रशासन ने मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग टीम को देखते ही बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ यात्री धीमी गति से चल रही ट्रेन से ही कूदकर भागने लगे, जबकि कई यात्रियों ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिपने की कोशिश की। चेकिंग टीम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए ट्रेन के अंदर सघन तलाशी ली। टॉयलेट के दरवाजे खुलवाकर وہاں छिपे यात्रियों को भी बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि भागने की कोशिश में कुछ यात्री गिरकर चोटिल भी हुए। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के इधर-उधर भागने से काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। रेलवे के विशेष चेकिंग अभियान में टीम ने गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716), अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू (64215), बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस (22922), मथुरा-छपरा एक्सप्रेस (15110), गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15053) तथा वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14225) समेत कई ट्रेनों में सघन चेकिंग की। अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुल 371 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे टीम ने 2 लाख 86 हजार 580 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, नियमों के उल्लंघन के 36 गंभीर मामलों को ACJRM कोर्ट में पेश किया गया। रेलवे की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को पकड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें रसौली स्टेशन और रेलवे के अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। चेकिंग के दौरान यात्रियों के ट्रेन से कूदने और टॉयलेट में छिपने की घटना ने रेलवे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना भरकर मामला खत्म किया जा सकता है, लेकिन चलती ट्रेन से कूदना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि बिना टिकट यात्रा न करें और चेकिंग से बचने के लिए किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन से कूदने जैसी खतरनाक कोशिश न करें। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे की ओर से इस तरह के औचक और सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे। रेलवे का स्पष्ट संदेश है कि टिकट का जुर्माना पैसे देकर भरा जा सकता है, लेकिन लापरवाही में गई जान वापस नहीं आ सकती।
0
0
Report
Advertisement

GM-DRM ने एकमा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए

Chapra, Bihar:स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय वर्नियर और मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बुधवार को एकमा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण को लेकर स्टेशन परिसर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सक्रियता बढ़ गई। अधिकारियों ने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएम और डीआरएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी संबंधित रेल अधिकारियों से ली तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से जानकारी ली। साथ ही स्टेशन की मौजूदा व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने तथा यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जीएम और डीआरएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में रेलकर्मी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे नजर आए। निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियोँ में एकमा स्टेशन की सुविधाओं में सुधार तथा स्टेशन के विकास को लेकर उम्मीद जगी है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि एकमा स्टेशन सारण के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। यहां यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के ठहराव सहित कई मांगें लंबे समय से उठती रही हैं। ऐसे में रेल के शीर्ष अधिकारियों के निरीक्षण से इन मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद बढ़ी है।
0
0
Report

गांदरबल में इंडिया ब्लॉक ने Vote Bachao, Desh Bachao नारों के साथ प्रचार शुरू किया

Aram Pora, Ganderbal, Constituents of the India Bloc in Ganderbal today pledged to take the nationwide "Vote Chori" campaign to the grassroots, with leaders of the Congress, National Conference, Peoples Democratic Party and CPI agreeing to work collectively under the slogan "Vote Bachao, Desh Bachao". The decision was taken at a meeting of the constituent parties in Ganderbal to discuss the implementation of decisions taken during a recent high-level meeting of India Bloc leadership in New Delhi. Sheikh Aijaz Ahmad, District President of the Indian National Congress, said the week was being observed under the slogan "Vote Bachao, Desh Bachao" (Save the Vote, Save the Nation), with like-minded parties discussing allegations of electoral irregularities and ways to take the campaign forward. "The aim was to discuss matters related to Vote Chori and how to move ahead in this direction. All the parties were present, and everyone agreed that this mission would be taken forward," he said. Ahmad said the issue concerned everyone, stressing that safeguarding the right to vote was essential to protecting the country's democratic foundations. "Only when your vote is safe can the country be safe," he said. The meeting was attended by Sheikh Gayasdin, District President of the National Conference; Zahoor Ahmad, District President of the Peoples Democratic Party; and Mohammad Maqbool Ganie, District President of the Communist Party of India (CPI), besides other senior leaders and party functionaries. The participants stressed the need for greater coordination among the constituent parties to carry forward the decisions taken by the India Bloc's central leadership at the district and grassroots levels. They said every citizen must have confidence in the electoral process and that concerns relating to electoral rolls, voting rights and transparency should be addressed through democratic and constitutional mechanisms. The leaders described the right to vote as fundamental to democracy and called for collective efforts to raise public awareness about protecting every vote and ensuring transparency in elections. The meeting also resolved to maintain regular coordination among the India Bloc parties in Ganderbal and jointly implement programmes announced by the central leadership.
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में सूखा: बारिश 22% कम, भूजल डार्क जोन, बांधों में 30% पानी घटा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- कमज़ोर मानसून के बाद राजस्थान को सूखे की मार झेलनी पड़ सकती है. भूजल से लेकर बांधों तक पानी कम होने लगा है. गाँव से ढाणियों तक अकाल जैसे हालात बन सकते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में मरूधरा में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है. सामान्य से 22 प्रतिशत बारिश कम हुई है. राज्य में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल औसत बारिश 435.6 mm थी, लेकिन इस सीजन में कुल 340.2 mm बरसात हुई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट के अनुसार 16 जिलों के लगभग 16,400 गांवों और 52 शहरों में पेयजल संकट है. आने वाले दिनों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा हो सकती है. अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में बारमेर, जोधपुर, नागौर और जयपुर सहित कई जिले शामिल हैं, जिनमें कई-गांव अकाल की चपेट में हैं. ग्राउंड वाटर के लिए महा संकट खड़ा हो गया है. भूजल खत्म होने के कगार पर है. वर्तमान में जितना भूजल यूज हो रहा है उसका महज 5.40% भूजल बच पाया है. 27 जिलों में भूजल अतिगंभीर स्थिति से गुजर रहा है. भूजल का दोहन 300 प्रतिशत के पार पहुंच गया है. राजस्थान के 33 जिलों में से 27 जिले भूजल दोहन के मार्ग पर हैं. सालाना भूजल का उपयोग 17.1 बिलियन क्यूबिक मीटर है, जबकि भविष्य के लिए सिर्फ 0.93 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी बच सकता है. सबसे अधिक भूजल दोहन जैसलमेर में 321% तक है, उसके बाद जोधपुर, दौसा, झुंझुनू, सीकर आदि जिले हैं. बांधों में पानी कम हो रहा है; पिछले साल अक्टूबर तक 693 बांधों में 90% से अधिक पानी था, पर इस बार सिर्फ 61% पानी बचा है. 215 बांधों में एक बूंद भी पानी नहीं बचा है; सिर्फ 99 बांध फुल हैं और 379 बांधों में आवक पानी है. बारिश कम होने से बांधों की पानी की आवक घट रही है; अब आवक के आसार भी कम हैं. यह खबर जल संसाधन विभाग के आंकड़ों पर आधारित है.
0
0
Report
Advertisement

चितरंजन पार्क में जुट थीम दुर्गा पूजा: मिट्टी की मूर्ति के साथ बेस्ट मूर्ति अवॉर्ड की परंपरा

New Delhi, Delhi:देश में नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है ऐसे में दुर्गा पूजा को लेकर देश भर में विशेष तौर पर तैयारी देखी जा रही है. दिल्ली में भी नवरात्रों के दौरान माता दुर्गा के भब्य पूजा पंडाल जगह-जगह बनाए जाते हैं. दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क इलाके में माता दुर्गा की भव्य पूजा पंडाल बनाया जाता है और विशेष पूजा का आयोजन होता है. दिल्ली के मिनी बंगाल के कोऑपरेटिव ग्राउंड में इस बार जुट के थीम पर विशेष पूजा पंडाल बनाया जा रहा है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. यहाँ तक की इस पूजा पंडाल की विशेषता मूर्ति का भी विशेष बनावट होता है जिसके लिए उन्हें हर साल बेस्ट मूर्ति का अवॉर्ड मिलता है. दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित कोऑपरेटिव ग्राउंड में जुट के थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. organizing member सुबीर दत्ता बताते हैं कि हर साल दुर्गा पूजा के लिए नए-नए थीम पर कार्य किया जाता है. पिछले साल हमारे दुर्गा पूजा पंडाल का 50 वर्ष पूरा हुआ था और इस साल 51 वर्ष हो गया है. इस बार थीम जुट पर रखा गया है. जुट एक प्रोडक्ट है जिसकी शुरुआत बंगाल से हुई थी एवं इसे गोल्डन फाइबर के नाम से भी जाना जाता है. यह इको फ्रेंडली है और मूर्ति पूरी तरह मिट्टी की बनी होती है; कपड़े भी मिट्टी के ही होते हैं और उसी थीम के अनुसार रंगे जाते हैं. हर साल यह मूर्ति बेस्ट मूर्ति अवॉर्ड के लिए जानी जाती है. इस बार महापंचमी से माता दुर्गा की पूजा शुरू हो जाएगी जो 15 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा. श्रद्धालु पूजा पंडाल देखने और माता दुर्गा की पूजा के लिए बढ़ चढ़कर पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं.
0
0
Report

झुंझुनूं: विमंदित गृह में दुष्कर्म-मारपीट, SFI ने निष्पक्ष जांच की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बगड़ के विमंदित गृह में युवती से दुष्कर्म—मारपीट के आरोपों ने पकड़ा तूल SFI ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई कलेक्टर को ज्ञापन, गृह में रह रहे सभी आवासियों की सुरक्षा मांगी CCTV फुटेज समेत गृह के सभी रिकॉर्ड जब्त करने की मांग सभी आवासियों की स्वतंत्र मेडिकल जांच और काउंसलिंग की मांग न्याय नहीं मिला तो जिला बंद का आह्वान करेगी SFI झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर प्रतापपुरा स्थित मां सेवा संस्थान विमंदित गृह में युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, अमानवीय व्यवहार और कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी करवाने के आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि मामला केवल एक युवती से जुड़े आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थान में रह रहे अन्य मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले महिला-पुरुषों की सुरक्षा का सवाल भी इससे जुड़ा हुआ है। ऐसे में पूरे गृह के संचालन, व्यवस्थाओं और आवासियों की सुरक्षा की स्वतंत्र जांच जरूरी है। ज्ञापन में बताया गया कि गृह में इलाज एवं देखभाल के लिए रह रही करीब 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, बाल काटने, पर्याप्त भोजन-पानी नहीं देने और कथित रूप से बंधुआ मजदूरी करवाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। युवती की माता की शिकायत पर बगड़ थाने में गृह संचालक बनवारीलाल सैनी एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। एसएफआई ने मांग की कि मामले की जांच केवल दर्ज FIR तक सीमित न रखते हुए संस्थान में रह रहे सभी आवासियों से जुड़े पहलुओं की भी गहनता से जांच की जाए। एसएफआई ने गृह के प्रवेश एवं उपस्थिति रजिस्टर, उपचार एवं दवा संबंधी रिकॉर्ड, भोजन रिकॉर्ड, स्टाफ रिकॉर्ड, फीस एवं भुगतान से जुड़े दस्तावेज तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की। इसके साथ ही संस्थान में लगे सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में संचालक, उनकी पत्नी और कर्मचारियों की भूमिका के साथ-साथ उनके पुलिस सत्यापन, नियुक्ति एवं योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की भी मांग की गई। एसएफआई ने गृह में रह रहे सभी आवासियों की स्वतंत्र टीम से अलग-अलग काउंसलिंग कराने की मांग की है। महिला आवासियों की काउंलिंग महिला अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराने तथा सभी आवासियों का स्वतंत्र मेडिकल एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संगठन ने जयपुर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विशेष टीम भेजकर गृह की मान्यता, संचालन की शर्तों, स्टाफ व्यवस्था, सुरक्षा, भोजन और उपचार सहित पूरे संचालन की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि आवासियों से खेतों या अन्य स्थानों पर काम करवाने के आरोप सामने आते हैं तो इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इसके अलावा खाली हस्ताक्षरित बॉन्ड अथवा स्टांप पेपर के इस्तेमाल, संस्थान की वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की गई। एसएफआई तहसील अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संगठन ऐसे मामले को उजागर करने आया है, जो कथित तौर पर लंबे समय से चलता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापपुरा स्थित विमंदित गृह में गंभीर अनियमितताओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन की निगरानी पर्याप्त नहीं रही। अमित सिंह ने कहा कि FIR दर्ज होने के बाद प्रशासन चेता है, लेकिन अब इस गृह की बड़े प्रशासनिक स्तर पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला और मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो एसएफआई पूरे जिले का आह्वान करते हुए जिला बंद का आह्वान करेगी। एसएफआई ने मांग की कि जांच पूरी होने तक गृह में रह रहे सभी आवासियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाए। जरूरत पड़ने पर आवासियों को सुरक्षित एवं अधिकृत वैकल्पिक संस्थान में स्थानांतरित किया जाए। संगठन ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जांच कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर और विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस पूरे मामले को महज एक FIR तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।
0
0
Report

वैशाली के सोनू कुमार शहीद, कोलकाता अस्पताल से घर पहुँचा शव

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ का एक और लाल और आर्मी जवान सोनू कुमार शहीद हो गया।कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में ईलाजरत जवान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही घर मे चीख पुकार मच गया।कोलकाता में निधन के बाद आज शहीद जवान सोनू का शव घर लाया गया।जैसे ही जवान का शव पहुंचा वैसे ही लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।हर कोई अपने इलाके के बेटे के का अंतिम दर्शन करना चाहता था।इस बीच भारत माता की जय के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।वहीं शव लेकर आए सेना के जवानों ने शहीद जवान को सलामी दी और अब जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।दरअसल महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रत्नेश कुमार सिंह के छोटे पुत्र आर्मी जवान सोनू कुमार (40 वर्ष)का कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।बताया जा रहा है कि सोनू कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज कोलकाटा के कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था।लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।बता दे कि मृत जवान शादीशुदा थे और उनकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व वैशाली जिले के कूबतपुर में माला कुमारी के साथ हुई थी।उनके दो पुत्र हैं जिसमे बड़े पुत्र का नाम अर्नव कुमार है जिसकी उम्र 11 वर्ष है,जबकि छोटे पुत्र लड्डू की उम्र महज 3 वर्ष है।वहीं जवान की मौत की खबर से मां वीणा देवी,पत्नी माला कुमारी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के माधोगढ़ में शहीद राजेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के माधोगढ़ में सेना के हवलदार राजेश कुमार की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि बेंगलुरु में प्रशिक्षण के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था निधन बबाई से माधोगढ़ तक युवाओं और ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल जैसलमेर से आई सेना की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर हवलदार राजेश कुमार के पुत्र आदित्य ने दी मुखाग्नि झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के माधोगढ़ गांव निवासी सेना के 20 ग्रेनेडियर में तैनात हवलदार राजेश कुमार का बेंगलुरु में प्रशिक्षण के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। हवलदार राजेश कुमार की पार्थिव देह को राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई से माधोगढ़ तक तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक आवास लाया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा दुपहिया वाहनों पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।राजेश कुमार की पार्थिव देह जब माधोगढ़ स्थित उनके पैतृक आवास पहुंची तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी नवीना देवी और बेटियों नरेश, प्रेरणा एवं रवीना का रो-रोकर बुरा हाल था। हवलदार राजेश कुमार को सैन्य सम्मान देने के लिए 13 ग्रेनेडियर गंगा, जैसलमेर की टुकड़ी नायब सूबेदार करतार सिंह के नेतृत्व में माधोगढ़ पहुंची। सेना के जवानों ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान तहसीलदार सुभाष चंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम धर्मपाल गुर्जर, पूर्व ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर सहित माधोगढ़ और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। हवलदार राजेश कुमार के पुत्र आदित्य ने मुखाग्नि दी।
0
0
Report

राहुल गांधी हिरासत के बाद विरोधी दलों ने दिल्ली-देशभर में प्रदर्शन तेज किया

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी की हिरासत के बाद दिल्ली से लेकर देशभर में सियासत गरमा गई है। SIR और कथित वोट चोरी के आरोपों के कारण IND I A ब्लॉक का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। अब इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है कांग्रेस के नेता किशोर शाह देव ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। और इंडिया ब्लॉक के साथियों के साथ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर देश भर में संघर्ष किया जा रहा है। जिस तरीके से राहुल गांधी पर कल कार्रवाई की गई तो हम इसे घबराते नहीं हैं क्योंकि जनता की आवाज उठाने का हमारा पुराना इतिहास रहा है। सड़क और सदन के माध्यम से हम मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने में कामयाब होंगे। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा भी राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। केंद्र सरकार बौखला गई है हताश हो गई है और हताशा में इस तरीके का काम किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष सड़कों पर बड़े आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है यह बताता कि केंद्र सरकार कितना अहंकार में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार को लगता है कि वह संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं तो अब उनकी धांधली पब्लिक डोमेन में है और ज्ञानेश कुमार का जाना तय है। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम
0
0
Report

भरतपुर में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ, रावत बोले मोदी के सेवा कार्य प्रेरित

Bharatpur, Rajasthan:एंकर भरतपुर में आज सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कॉलेज ग्राउंड से सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर बिजलीघर चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, मंत्री सुरेश रावत ने ZEE MEDIA से एक्सक्लूसिव बातचीत की। बातचीत के दौरान रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने सिखाया कि जनता की सेवा कैसे की जाती है। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सेवा कार्यों की आज देश-दुनिया में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से सभी को सीख लेने की जरूरत है। आइये आपको सुनवाते है क्या कहा मंत्री सुरेश रावत ने..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top